Bihar Triangular Political Contest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रचार के लिए सड़क पर उतरे प्रशांत किशोर, अभिषेक के भाजपा उम्मीदवार होने से दिलचस्प हुआ मुकाबला
पटना। पटना जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवारी की घोषणा में बाद अब क्षेत्र में जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं, वहीं अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बना कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। प्रशांत किशोर ने आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 एवं 29 में पदयात्रा कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस पदयात्रा की शुरुआत सुबह चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर से हुई और इसके बाद प्रशांत किशोर जेजे मार्केट, लाल मार्केट, प्रिंस मार्केट, आनंद पब्लिक स्कूल, मारुति नगर, खास महल मोड़, राम नगर, पोस्टल पार्क चौराहा, चांदमारी रोड, तारकेश्वर पथ होते हुए एडीएफसी बैंक के समीप पहुंचे और इस दौरान पैदल सड़कों पर घूमते हुए जनसंपर्क किया।

प्रशांत किशोर के इस जनसपंर्क के दौरान मतदाताओं की दिलचस्पी ने इशारा किया किया कि इस चुनाव में उनकी चुनौती मजबूत होने वाली है। जनसुराज के सूत्रधार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को उम्मीदवार बनाकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इस सीट पर अब भाजपा के अभिषेक कुमार सिन्हा और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच सीधी और प्रतिष्ठापूर्ण टक्कर होने की संभावना है, जिसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता त्रिकोणीय बना रही हैं, जिन्हें पिछले चुनाव में इसी सीट पर करीब 46 हजार मत मिले थे।