Air Traffic Control Loss - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान में मचा हड़कंप: शारजाह से कराची आ रहा बोइंग 737 लापता, 5 चालक दल के सदस्यों की तलाश में जुटीं नौसेना और वायुसेना
कराची। पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची के पास पांच चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा एक मालवाहक विमान लापता हो गया है, जिसकी तलाश के लिए खोज अभियान जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान विमानपतन प्राधिकरण ने बताया कि बोइंग 737 विमान मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात 21:21 बजे हवाई यातायात नियंत्रकों से संपर्क खो बैठा और तेजी से नीचे की ओर गिरा। यह विमान संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से कराची की ओर आ रहा था।

पाकिस्तानी विमानपतन प्राधिकरण ने बताया कि नीचे गिरने से कुछ मिनट पहले विमान ने अपनी नौवहन प्रणाली में समस्या होने की सूचना दी थी। यह विमान कराची स्थित एक निजी मालवाहक विमान सेवा कंपनी ‘के2 एयरवेज’ द्वारा संचालित किया जा रहा था। कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में विमान में सवार पांचों चालक दल के सदस्यों की पहचान की पुष्टि की और कहा, “ हम अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए लगातार और पूरी श्रद्धा से प्रार्थना कर रहे हैं। ”

पाकिस्तान की विमानपतन प्राधिकरण ने कहा कि लापता विमान की तलाश के लिए नौसेना और वायु सेना सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों को काम पर लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में इससे पहले बड़ा विमान हादसा वर्ष 2020 में हुआ था, जब पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक घरेलू यात्री विमान कराची हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में विमान में सवार 99 लोगों में से दो को छोड़कर सभी की मौत हो गयी थी।