happen - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्व मण्डल में आज और कल नहीं होगा न्यायिक कार्य
अजमेर। राजस्व मामलों में प्रदेश की सर्वोच्च अदालत राजस्व मण्डल में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन न्यायिक कार्य नहीं होगा। राजस्थान राजस्व अभिभाषक संघ ने राज्य सरकार द्वारा हाल ही में आरएएस कोटे के सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का विरोध करते हुए रोक लगाने की मांग की है।

संघ के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह नरुका और सचिव मनीष कुमार पाण्डिया ने बुधवार को राजस्व मण्डल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह को ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं द्वारा दो दिन न्यायिक कार्य नहीं करने से अवगत करा दिया है। नरुका ने बताया कि संघ द्वारा लम्बे समय से मण्डल में आरएएस सदस्यों के 11 पदों को घटाकर अधिवक्ता कोटे के सदस्य बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सरकार द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। सरकार द्वारा हाल ही में आरएएस कोटे के पांच सदस्यों की नियुक्ति के लिए पात्र आरएएस अधिकारियों की साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जो संभवत: इसी माह में नियुक्तियां जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा मण्डल प्रशासन द्वारा भी हाल ही में लंबित प्रकरणों का हवाला देते हुए पांच सदस्यों के पद और स्वीकृत करने की मांग कर चुका है। इसमें भी वकील कोटे के सदस्यों की बढ़ोत्तरी का कोई उल्लेख नहीं किया गया। इससे राजस्व के सभी अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर मण्डल में अधिवक्ता कोटे के पदों को भी अन्य पदों के आनुपातिक रूप में बढ़ाने की मांग की गई।

युवक-युवती ने वीडियो कॉल कर खाया जहर
भीण्डर। उदयपुर जिले के भीण्डर नगर में युवक-युवती ने शुक्रवार सुबह वीडियो कॉल कर एक साथ जहर खा लिया। युवती की उदयपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, वहीं युवक का इलाज जारी है। दोनों का पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था। शनिवार को युवती की किसी अन्य युवक के साथ सगाई होने वाली थी। भीण्डर निवासी निधि (20) पुत्री पुरूषोतम चौबीसा एवं मनीष (21) पुत्र मदनलाल चौबीसा ने शुक्रवार सुबह मोबाइल से वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक साथ विषाक्त का सेवन कर दिया। युवती की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर भींडर चिकित्सालय पहुंचे। दूसरी ओर, युवक को भी तबीयत खराब होने पर परिजन चिकित्सालय ले गए, जहां से दोनों को उदयपुर रेफर किया गया। चिकित्सालय में निधि की इलाज के दौरान मौत हो गई।

होम लोन के ब्याज पर सब्सिडी खत्म, निवेश पर भी कैंची
नई दिल्ली। एक अप्रैल यानी आज से वित्त वर्ष 2022-23 शुरू हो रहा है। इसके साथ ही कई नियम भी बदल जाएंगे। इनका असर हमारी कमाई, खर्च और निवेश पर पड़ेगा। आइए जानते हैं बदलावों के बारे में जो आपकी जेब पर असर डालेंगे।
प्रॉविडेंट फंड: जिन कर्मचारियों ने पीएफ अकाउंट में 2.5 लाख रुपए से ज्यादा जमा किया है, उन्हें ब्याज पर इनकम टैक्स देना होगा। टैक्स कैलकुलेशन के लिए अमाउंट को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। एक में छूट वाला योगदान, तो दूसरे में 2.5 लाख रुपए से ज्यादा का योगदान रहेगा, जो टैक्सेबल होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सीमा 5 लाख रुपए रहेगी।

किफायती घर: अगर आपने पहली बार किफायती घर खरीदा हैए तो चुकाए गए ब्याज पर धारा 80 ईईए के तहत 1.5 लाख की अतिरिक्त कटौती का लाभ नहीं मिलेगा। घर की कीमत 45 लाख से कम है, तो अब तक ब्याज भुगतान में डेढ़ लाख तक की कटौती का दावा कर सकते थे। यह कटौती या छूट धारा 24 बी के तहत मिल रही 2 लाख रुपए की छूट के अलावा थी। यह लाभ उन्हीं टैक्सपेयर्स के लिए था, जिन्होंने घर खरीदने के लिए एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2022 के बीच कर्ज लिया हो।
क्रिप्टोकरेंसी: वर्चुअल करेंसी पर भी एक अप्रैल से कर संबंधी स्पष्ट नियम लागू होंगे। वर्चुअल डिजिटल एसेट्स या क्रिप्टो पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। किसी व्यक्ति को क्रिप्टो करेंसी बेचने पर फायदा होता है, तो उसे टैक्स देना होगा। बिक्री पर एक जुलाई से एक फीसदी टीडीएस भी काटा जाएगा।

दवाएं: नए फाइनेंशियल ईयर में हेल्थकेयर भी महंगा हो जाएगा। करीब 800 लाइफ  सेविंग ड्रग्स के दाम 10 फीसदी तक बढ़ेंगे, जिससे इलाज के खर्च में बढ़ोतरी होगी।

पैन: पैन को आधार से लिंक नहीं करने पर पेनल्टी लगेगी। यह 30 जून 2022 तक 500 रुपए रहेगी। इसके बाद 1000 रुपए पेनल्टी देनी होगी। 31 मार्च 2023 के बाद भी लिंक न करवाने पर पैन नंबर निष्क्रिय हो जाएगा।

जीएसटी: 20 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारी अनिवार्य ई-इनवॉइसिंग के दायरे में आएंगे। हर बिजनेस टू बिजनेस ट्रांजैक्शन के लिए ई-इनवॉइस जारी होगा। इसके न होने पर ट्रांसपोर्ट के दौरान माल जब्त किया जा सकता है। साथ ही, खरीदार को मिलने वाला इनपुट टैक्स क्रेडिट भी खतरे में पड़ जाएगा।

ऑडिट ट्रेल: हर कंपनी को अकाउंट सॉफ्टवेयर में ऑडिट ट्रेल फीचर जुड़वाना होगा। ऑडिट ट्रेल का उद्देश्य कंपनी के लेन-देन में एंट्री के बाद किए जाने वाले परिवर्तन का रिकॉर्ड रखना होता है। मांगे जाने पर ऑडिट ट्रेल उपलब्ध कराना होगा।

एनपीएसए म्यूचुअल फड संबंधी बदलाव

राज्य कर्मचारी अपने एम्प्लॉयर के एनपीएस योगदान पर ज्यादा कटौती का दावा कर सकेंगे। दो साल बाद तक अपडेटेड आयकर रिटर्न भर सकेंगे।

कोरोना के इलाज के लिए मिली 10 लाख रुपए तक की राशि पर टैक्स नहीं लगेगा।

म्यूचुअल फंड में निवेश सिर्फ यूपीआई या नेटबैंकिंग के जरिए ही हो सकेगा।

75 साल से ऊपर के बुजुर्गों को रिटर्न भरने से छूट।

जल्द होगा पार्टी का चिंतन शिविर : कांग्रेस में होंगे व्यापक और आवश्यक बदलाव
नई दिल्ली। देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में जल्द ही व्यापक और आवश्यक बदलाव देखने को मिलेंगे। पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया है कि वह संगठन में सभी जरुरी एवं आवश्यक बदलाव करें। पार्टी की जो भी कमियां एवं खूबियां हैं, उन पर चिंतन शिविर के जरिए गंभीर मंत्रणा की जाएगी। रविवार को करीब पांच घंटे चली मैराथन बैठक के बाद पार्टी ने तय किया है कि संसद के तुरंत बाद एक व्यापक चिंतन शिविर होगा, ताकि लोकसभा चुनाव एवं इससे पहले होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती से सत्ताधारी भाजपा का सामना करने के लिए तैयार हो सके।

सोनिया की अगुवाई में ही आगे बढ़ेगी कांग्रेस
सीडब्ल्यूसी ने अपने प्रस्ताव के जरिए साफ  कर दिया कि कांग्रेस फिलहाल सोनिया गांधी की अगुवाई में ही आगे बढ़ेगी। प्रस्ताव में सोनया गांधी को खुली छूट दी गई कि वह सभी जरुरी बदलाव करें। कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी के प्रति पूरी आस्था एवं निष्ठा जताई गई। ऐसे में स्पष्ट है कि संगठन चुनाव तक कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के हाथों में ही रहेगी।

चुनावी राज्यों की रिपोर्ट पेश
बैठक में चुनावी रिपोर्ट संबंधित नेताओं द्वारा पेश की गई। जहां पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी ने अपनी रिपोर्ट पेश की। तो यूपी की रिपोर्ट प्रियंका गांधी ने प्रस्तुत की। इसी प्रकार गोवा की पी. चिदंबरम एवं हरीश रावत ने चुनाव अभियान समिति के प्रमुख के नाते उत्तराखंड की जानकारी दी।

खुले मन से चर्चा हुई
बैठक के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में सभी मुद्दों पर खुले मन से चर्चा हुई। सभी नेताओं ने अपनी बात रखी। पार्टी के समक्ष खड़ी भावी चुनौतियों पर मंत्रणा की गई। उन्होंने माना कि समय रहते पंजाब में सत्ता विरोधी लहर पर अंकुश नहीं लगाया जा सका। जबकि पार्टी भाजपा के कुशासन को जनता के सामने उजागर नहीं कर सकी, जिससे पार्टी को असफलता मिली, लेकिन पार्टी जिम्मेदार विपक्ष के नाते भाजपा की जनविरोधी रीति नीति का प्रबल विरोध जारी रखेगी।

राहुल गांधी के दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने की वकालत की
गहलोत बोले : कांग्रेस ने कई हार और जीत एवं उतार-चढ़ाव देखें
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को यहां केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पांच राज्यों में पार्टी की करारी हार पर सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक जीवन में हार-जीत एवं कई उतार-चढ़ाव देखें है। इससे हम कतई परेशान नहीं हैं। पार्टी का कार्यकर्ता सब समझता है और उसे आगे क्या करना है। सीएम गहलोत ने एक बार फिर से राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की वकालत की है। मुख्यमंत्री गहलोत यहां पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेने पहुंचे हैं। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के फिर से यह जिम्मेदारी संभालने की पुरजोर वकालत की। सीएम गहलोत ने कहा कि आज जिस प्रकार के देश में हालात बन गए हैं। उस स्थिति में राहुल गांधी को दोबारा से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। क्योंकि गांधी परिवार ही पार्टी को एकजुट रख सकता है। सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा आज धु्रवीकरण एवं हिन्दुत्व की राजनीति कर रही है। जिसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। गहलोत ने कांग्रेस में परिवारवाद के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने पिछले 30 साल से कोई सरकारी ओहदा नहीं संभाला है। बल्कि गांधी परिवार ने देश के लिए कई बलिदान दिए हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि आग लगाना बहुत आसान है। लेकिन उसे बुझाना कठिन काम है।

दुष्कर्म कांड में नया मोड़ : मेडिकल जांच रिपोर्ट के मुताबिक नहीं हुआ दुष्कर्म : अलवर एसपी
अलवर। शहर में विमंदित मूक बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को एक नया मोड़ सामने आया है। अलवर पुलिस अधीक्षक ने मामले में दुष्कर्म से इंकार करते हुए कहा है कि जयपुर के जेके लोन अस्पताल में 5 डॉक्टरों की एक टीम ने बालिका की मेडिकल जांच की है। उनकी रिपोर्ट अलवर पुलिस को मिल चुकी है। इसके मुताबिक बालिका के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। एसपी ने कहा कि इस मामले में अलवर पुलिस ने करीब ढाई सौ से ज्यादा कैमरों की रिकॉर्डिंग चैक की। इनमें बालिका के गांव से निकलकर टेंपो में बैठने से लेकर घटनास्थल के पास तक के वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल है। इस दौरान लास्ट लोकेशन से घटनास्थल के बीच की 10 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं है। उस 10 मिनट में बालिका कहां थी व उसके साथ क्या हुआ। इस संबंध में  पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बालिका अपने घर से निकलकर गांव के बाहर एक टेंपो में बैठी। उसके बाद शहर में अलग-अलग सड़क मार्गों व चौराहों से गुजरी। पुलिस ने उसकी पूरी रिकॉर्डिंग चेक कर ली है। अभी तक के अनुसंधान में जिस ऑटो में वो बैठकर आई थीं, उसके ड्राइवर से बातचीत की गई है। ऑटो में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। तिजारा पुलिया तक 7.31 मिनट तक वो कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं। बालिका पैदल चलती हुई दिखाई दे रही है। वह पूरी तरह स्वस्थ दिख रही है। उसके आसपास भी कोई संदिग्ध या कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा। इसके बाद 7 से 10 मिनट के बीच का वीडियो उपलब्ध नहीं हो पाया है। इस बीच क्या घटनाक्रम हुआ इसको लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही है।

राजनीतिक दल अनर्गल बयानबाजी ना करें: सीएम
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि अलवर में विमंदित बालिका के प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसपी अलवर व बालिका का इलाज कर रहे वरिष्ठ डॉक्टरों से संपर्क बना हुआ है। डीजी पुलिस को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष अनुसंधान कर शीघ्र मामले की तह तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अलवर एसपी की सहायता के लिए डीआईजी स्तर के अधिकारी  के नेतृत्व में अनुसंधान के लिए अलग टीम भेजी है। प्रकरण में राजनीतिक दलों द्वारा अनर्गल बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए। पुलिस को स्वंतत्र रूप से अनुसंधान शीर्घ पूर्ण करने देना चाहिए।

नाबालिग पीड़िता की हालत स्थित
जेके लोन अस्पताल में इलाजरत अलवर मामले की नाबालिग पीड़िता की हालत स्थिर है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविन्द शुक्ला ने बताया कि सर्जरी के बाद बालिका को अभी आॅब्जर्वेशन में सर्जिकल आईसीयू में कुछ दिन रखा जाएगा। पेट के रास्ते मल निकालने के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। ऐसे में फिलहाल बालिका को आईवी फ्लूड के माध्यम से लिक्विड ही दिया जा रहा है। जैसे ही बालिका की हालत में सुधार होगा उसे मुंह से खाने पीने को दिया जाएगा। इस दौरान राजसमंद सांसद दीयाकुमारी भी बालिका से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची।

इधर ज्ञापन देने आई स्कूली छात्रा पर भड़के कलक्टर
अलवर। शहर में एक मूक बधिर बालिका से दरिंदगी के मामले में जिला परिषद के बाहर धरने पर बैठे डॉ किरोड़ी लाल मीणा के साथ स्कूली छात्राएं कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया से मिलने आई। इस दौरान किरोड़ीलाल मीणा बाहर ही रुक गए। उनके साथ आई महिलाओं ने जिला कलक्टर से मिलकर मूक बधिर बालिका के साथ हुई घटना के प्रति अपना दर्द बयां किया। इस दौरान कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने राजगढ़ की रहने वाली स्कूली छात्रा से कहा कि तुम स्कूल में पढ़ने आती हो या राजनीति करने।

स्कूली छात्रा ने बताया कि कलक्टर ने उससे कहा कि तुम कौन सी क्लास में पढ़ती हो तुम स्कूल में पढ़ने आती हो या राजनीति करने। अपने पापा के नंबर दो मैं बात करता हूं। इस पर उसने अपना परिचय देते हुए कहा कि मंगलवार रात्रि मूक बधिर बालिका के साथ जो घटना हुई वह किसी के भी साथ हो सकती थी। इस मुलाकात का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कलक्टर बच्चियों को डराने के अंदाज  में उनसे बात करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

छोटी-छोटी बच्चियां मेरे पास आई थीं। ज्ञापन देने। मैनें तो सामान्य तौर पर इतना ही कहा कि अभी स्कूल बंद चल रहे हैं, तो तुम लोग यहां क्या कर रही हो। इसलिए मैनें उसके पिता के नम्बर मांगे थे।-नन्नूमल पहाडिया, जिला कलक्टर अलवर

कलक्टर का छात्राओं के साथ आचरण दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें सुनने की बजाय वे धमका रहे हैं ताकि अन्याय के खिलाफ आवाज ना उठा सकें। जिले के सबसे बड़े अफसर से यह उम्मीद नहीं की जा सकती है। तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए। -राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष, विधानसभा

बीजेपी नेता बोले.....यदि कांग्रेस शासित राज्यों में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सुनियोजित साजिश के तहत चूक की जाएगी तो भविष्य में क्या होगा ?
जयपुर। राजस्थान के बीजेपी नेताओं ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले ज्ञापन देकर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की।

बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता रामलाल शर्मा, सांसद रामचरण बोहरा दोपहर बाद राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को  ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि देश ने पूर्व में दो-दो प्रधानमंत्री तथा कथित चूक के कारण खोए है। पंजाब में राज्य सरकार की ओर से सुनियोजित षड्यन्त्र को चूक बताना गलत है। जिन परिस्थितियों में घटनाक्रम घटित हुआ। यह स्पष्ट जान बूझकर चूक की परिस्थितियों का निर्माण प्रकट है। हवाई पट्टी पर प्रोटोकॉल माफिक मुख्य सचिव व पुलिस मुखिया की उपस्थिति आवश्यक थी, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए व षड्यंत्र के तहत ओवरब्रिज के बीच में प्रधानमंत्री को फंसाया गया। ईश्वर की कृपा से प्रधानमंत्री सुरक्षित निकल गए। आज सभी देशवासियों के मन में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई तथा कथित चूक को लेकर ऐसे ही कई सवाल उठ रहे है और आमजन आंशकित है कि ऐसे यदि कांग्रेस शासित राज्यों में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सुनियोजित साजिश के तहत चूक की जाएगी तो भविष्य में क्या होगा ? हम सब मांग करते हैं कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए, साथ ही कांग्रेस पार्टी, उनकी सरकार एवं उनका नेतृत्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ इस प्रकार की लापरवाही एवं अक्षम्य अपराध न करने के लिए संबंधित को निर्देशित कर अनुगृहीत करें।

सतरंगी सियासत
अब टूट का खतरा!
पंजाब कांग्रेस में अब टूट का खतरा। कैप्टन साहब कितने विधायक, सांसद और पार्टी पधाधिकारी तोड़ेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले इसका अंदेशा। संकेत मिल रहे। चरणजीत सिंह चन्नी सीएम तो बना दिए गए। लेकिन बीते माह वह नई दिल्ली में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले कैप्टन साहब से मिल आए। जिससे पीसीसी चीफ नवजोत सिद्धू की भौंहे तन गईं। खुसर-फुसर शुरु हो गई। बची-खुची कसर कैप्टन साहब ने ‘पजाब लोक कांग्रेस’ बनाकर कर दी। साथ में, जले पर नमक छिड़कने वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया। कहा, भाजपा और अलग हुए अकाली धड़े से सीट शेयरिंग करेंगे। बस किसान आंदोलन का कोई समाधान निकल आए। अब कैप्टन साहब पंजाब में कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचाएंगे। यह भविष्य के गर्भ में। लेकिन अब यह तय हो गया। कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। वहीं, भाजपा भले ही सत्ता में आने की स्थिति में नहीं। लेकिन उसके सत्ता समीकरणों में केन्द्रीय भूमिका में आने की संभावना।

यही अंतर!
देशभर में दीपावली पर सुरक्षा को लेकर चाक चौंबद इंतजाम। कहीं से कोई सांप्रदायिक दंगे, सामाजिक तनाव या बम विस्फोट की खबर नहीं। देशभर से पांच दिवसीय दीपोत्सव में कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं। सुरक्षा को लेकर एजेंसिंयों ने कोई सार्वजनिक चेतावनी जारी नहीं की। हां, अंदरखाने पूरी तरह से सतर्कता एवं चौकसी रखी गई। त्यौहारी सीजन में आम जनता में भय जैसा वातावरण नहीं दिखा। मतलब भाजपा एवं पीएम मोदी ने देश की आम जनता से सुरक्षा को लेकर जो चुनावी वादा किया था। उसे साकार कर दिखाया। राजधानी दिल्ली में पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने स्पष्ट कर दिया। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोई भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की हिमाकत नहीं करे। मोदी सरकार ने सुरक्षा को लेकर आम आदमी में भरोसा पैदा किया। कोविड-19 प्रोटाकॉल को ध्यान में रखते हुए बाजार पूरी तरह से खुले। आम जनता ने दिल खोलकर भरपूर खरीददारी की। मतलब इस बार दीपावली पर बीते दशक की तुलना में अंतर साफ दिखा।

अब क्या होगा?
मरुधरा की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आ गए। जादूगरजी इस परीक्षा में पास। तो भगवा खेमे के एक धड़े को मानो इसी का इंतजार। हाड़ौती के नेताजी ने कहा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को आगे करो। वरना बात नहीं बनेगी। कहीं यह आलाकमान को भावी इशारा तो नहीं? वैसे पूर्व सीएम समेत कुछ नेताओं ने पूरे चुनावी अभियान से दूरी बनाए रखी। मानो परिणाम की पहले से जानकारी हो। खैर.. अब आगे क्या? फिलहाल कांगे्रस में तो सीएम गहलोत का पलड़ा भारी। क्योंकि विधानसभा में संख्या गणित ऐसा। एक-एक विधायक कीमती। वहीं, भगवा खेमे के प्रदेश अध्यक्ष को यह झटका सा। हालांकि उनकी सदारत पर इसका असर नहीं होगा। लेकिन वह विरोधियों के निशााने पर जरुर आ गए। ज्यों-ज्यों उनका पॉलिटिकल ग्राफ बढ़ रहा। साथ में विरोधी भी तैयार हो रहे। यानी वह संगठन में लगातार पकड़ मजबूत कर रहे। दिसंबर में वह अपना दमखम दिखाने की तैयारी में जुटे हुए। अपने जन्मदिन के बहाने वह ट्रेलर दे चुके। यह चौंकाने वाला।

गले की हड्डी!
क्या नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस नेतृत्व के लिए गले की हड्डी बन गए? उनका रवैया अभी भी अड़ियल। जबकि उन्हें बताया गया कि राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी पर रहते हुए अड़ियल रवैया ठीक नहीं। सोनिया गांधी की नसीहत। मीडिया के जरिए नहीं, उनसे सीधे बात करें। सिद्धू ने इसके दो दिन बाद ही उन्हें चिट्ठी लिख सार्वजनिक कर दी। जिसमें पंजाब से संबंधित करीब एक दर्जन मांगे थीं। हालांकि सिद्धू यह बात सीएम सीएस चन्नी से सकते थे। लेकिन उन्होंने सीधे अध्यक्ष को पत्र लिख डाला। जिससे आलाकमान फिर से असहज। जबकि सिद्धू अपनी चिंताओं को लेकर राहुल गांधी से मिले चुके। उन्हें पीसीसी चीफ के रुप में काम करने को कहा गया। असल में, सिद्धू सीएम चन्नी और अमरिन्दर सिंह की मुलाकात से परेशान। असल में, उन्हें आभास हो गया। अगले साल उनका सीएम बनाना कठिन। सो, नेतृत्व के गले की हड्डी बने हुए। जबकि पार्टी नेतृत्व के सामने राजस्थान और छत्तीसगढ़ की समसयाएं। वहीं, यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नजदीक।

बेगानी शादी में...
तीन लोकसभा और 29 विधानसभा उपचुनाव के परिणाम से कांग्रेस खुश हो रही। प्रमुख विपक्षी दल का मानो, ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ जैसा हाल। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक में उसकी आशा के अनरुप परिणाम। लेकिन पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, हरियाणा एवं मध्यप्रदेश में नतीजे विपरीत। उसके बावजूद खुश। कम से कम भाजपा हार गई। तेलंगाना में भाजपा प्रत्याशी की जीत चौंकाने वाली। मानो उसे इस राज्य में बूस्टर डोज मिल गई हो। वहीं, दादरा नगर हवेली के लोकसभा उपचुनाव में शिवसेना ने बाजी मार ली। हां, मंडी में कांग्रेस की जीत उत्साहित करने वाली। असम में कांग्रेस के लिए परिणाम बेहद निराश करने वाले। तो बिहार में तो लालूजी के साथ चल रहे गठबंधन में दरार पड़ गई। हां, चर्चा यह भी। भाजपा नेतृत्व ने इस बार एक जोखिम लिया। कहीं, भी दवंगत हुए सांसद या विधायक के रिश्तेदार को टिकट से नहीं नवाजा। मतलब नजीर पेश करने की कोशिश। सो, परिणाम आशा के विपरीत आने में यह भी एक बड़ा कारण।

संसद का शीतसत्र..
इस माह के अंत में संसद का शीतकालीन सत्र प्रस्तावित। महंगाई, बेरोजगारी, देश की सीमाओं पर सुरक्षा एवं राजनीतिक हालात, गैस, पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें, कृषि कानून जैसे विषयों पर सदन में हंगामा संभव। हो सकता है पेगासस संसद बाधित करने का जरिया बने। लेकिन रॉफेल गायब! सो, आगे क्या? हां, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की छाया इस सत्र पर रहेगी। प्रतिद्वंदी नेताओं एवं दलों के बीच सदन के भीतर एवं बाहर तीखे बयानों के तरकश चलने वाले। फिर सरकार का प्लान क्या? पीएम मोदी विश्व फलक पर भारत की साख एवं धाक जमा रहे। भारत की कूटनीति असर दिखा रही। तो अमित शाह परदे के पीछे से भाजपा को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे हुए। ऊपर से लेकर नीचे तक पार्टी वर्कर को पूरे रोडमैप के साथ खूब काम दिया हुआ। वहीं, कांग्रेस अपने सदस्यता अभियान को शुरु कर चुकी। अगले साल सितंबर तक नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव। फिर भाजपा-कांग्रेस के बीच पेंडूलम की तरह झूलते तीसरे मोर्चे का क्या?    -दिल्ली डेस्क