Development Projects Inauguration - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान जय श्रीराम का नारा लगाने वालों को जेल भेजा जाता था तथा 84 कोसी परिक्रमा और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाता था जबकि आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए उत्सुक दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री हर्रैया तहसील स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में 85.54 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास, 275.76 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में 62.08 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास और 80.96 करोड़ रुपये की 17 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि बस्ती तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है, जबकि सपा सरकार में दंगे होते थे और सुरक्षा व्यवस्था में लगातार सेंध लगती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय बहन-बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, जबकि डबल इंजन सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों में भय का वातावरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उन घटनाओं के लिए माफी मांगनी चाहिए, जिनमें हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न धार्मिक स्थलों पर उत्पन्न विवादों के पीछे भी सपाई मानसिकता जिम्मेदार रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित बस्ती की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में न तो बड़े दंगे हुए हैं और न ही व्यापारियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं पहले जैसी स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल बनाने में विशेष रुचि दिखाई जाती थी और वक्फ के नाम पर भूमि कब्जाने की कोशिशें होती थीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे मामलों में लोगों की जमीन बचाने के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस आस्था और विकास की बातें तो करती हैं, लेकिन सत्ता मिलने पर लूट-खसोट में लग जाती हैं। इन दलों के शासनकाल में किसान, छात्र और युवा सभी वर्ग परेशान थे, जबकि मोदी सरकार की योजनाओं से गरीबों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा सरकारों ने 84 कोसी परिक्रमा को रोकने का काम किया था, जबकि आज परिक्रमा मार्ग को भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस धन का उपयोग पहले कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल के लिए होता था, उसी से अब प्रदेश में लगभग 1,500 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं तथा बेहतर शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर निर्माण से सपा के लोग आहत हैं, जबकि प्रदेश की सरकार विकास और सांस्कृतिक विरासत दोनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार के दौरान बस्ती के लोग बिजली की तारों पर कपड़े सुखाते थे और बिजली केवल सैफई तक सीमित रहती थी। विकास के धन का उपयोग सैफई महोत्सव में किया जाता था और रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पीड़ित हिंदुओं से अखिलेश यादव माफी मांगें।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु सरयू का जल लेकर बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर के साथ कर्ण मंदिर का भी विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि विकास के प्रति प्रतिबद्ध होते हैं, तभी क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो पाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक अजय सिंह, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।