Crude Oil Price Drop - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक बढ़त में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 564.03 अंक (0.6 प्रतिशत) चढ़कर 74,858.99 अंक पर बंद हुआ। बाजार में शुरू से ही तेजी रही। दिन के दौरान यह ऊपर 74,987.40 अंक और नीचे 74,454.18 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग इसी तरह रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह 67.90 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी में 23,414.30 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल आज करीब तीन प्रतिशत टूट गया। यह फिलहाल 101 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है। इससे घरेलू बाजार में निवेश धारणा को समर्थन मिला। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में ज्यादातर सूचकांक लाल निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.02 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.07 प्रतिशत टूट गया। सेक्टर आधारित सूचकांकों में एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के शेयरों में लिवाली ज्यादा देखी गई। धातु और आईटी समूहों के सूचकांक फिसल गए।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर चार प्रतिशत से अधिक चढ़ा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज करीब साढ़े तीन प्रतिशत और इटरनल तथा टाइटन में ढाई प्रतिशत के आसपास तेजी रही। आईटीसी, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, ट्रेंट, एलएंडटी, बीईएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। इंडिगो, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी ऊपर रहे। भारती एयरटेल का शेयर करीब दो प्रतिशत और पावरग्रिड का एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। इंफोसिस, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील में भी गिरावट रही।

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक और निफ्टी 24,200 के पार बंद, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 827.57 अंक (1.08 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,569.39 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 244.10 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 24,206.90 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज चौतरफा लिवाली रही। मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.20 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.55 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, धातु, तेल एवं गैस, रसायन और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों से सूचकांक अच्छी बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयर दो प्रतिशत से अधिक उछले। एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टीसीएस के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, टाइटन और एनटीपीसी में भी तेजी रही। इटरनल, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर टूट गये।