wedding - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने दोहराई ऊर्जा संरक्षण की अपील, कहा-राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सब मिलकर करेंगे काम
वड़ोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर ऊर्जा संरक्षण की उनकी देशवासियों से की गयी अपील की विपक्ष द्वारा आलोचना किये जाने के बावजूद सोमवार को एक बार फिर जनता से आग्रह किया कि वे पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों और सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करें। पीएम मोदी ने यहां सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करने के अवसर पर अपने संबोधन में विश्व में बढ़ती अस्थिरता का उल्लेख किया और कोरोना संकट, वैश्विक आर्थिक व्यवधान और पश्चिम एशिया के संघर्ष को वर्तमान चुनौतियों का कारण बताया। उन्होंने कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना संकट का सामना किया, वैसे ही यह संकट भी सामूहिक प्रयासों से पार किया जाएगा। उन्होंने कार-पूलिंग, वर्चुअल बैठकों और 'वर्क-फ्रॉम-होम' को बढ़ावा देने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि नागरिकों को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और राष्ट्रीय संसाधनों पर दबाव कम करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत के आयात का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल पर निर्भर है, जो वर्तमान संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से आता है। इससे आपूर्ति और कीमत दोनों पर असर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए खाद्य तेल की खपत कम करने तथा संकट के समय सोने की खरीद टालने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विदेश यात्राओं और 'डेस्टिनेशन वेडिंग्स' पर होने वाला खर्च भी विदेशी मुद्रा पर दबाव बढ़ाता है। उन्होंने लोगों से छुट्टियाँ भारत में बिताने और विवाह जैसे आयोजनों के लिए भारतीय स्थानों को चुनने का आग्रह किया। उन्होंने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को 'डेस्टिनेशन वेडिंग' के लिए उत्कृष्ट स्थान बताते हुए कहा कि इससे विदेशी मुद्रा देश में ही बनी रहेगी।

"वोकल फॉर लोकल" का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों को अपनाने, स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा कृषि में स्वदेशी उर्वरकों, प्राकृतिक खेती और सौर पंपों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और पर्यावरण पर दबाव भी कम होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास जब 140 करोड़ लोग मिलकर करते हैं, तो वही देश की सबसे बड़ी शक्ति बन जाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देशवासी मिलकर इस संकट का सामना करेंगे और राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाएँगे।

सरदार धाम की 75 वर्षों पुरानी शैक्षणिक यात्रा को याद करते हुए तथा देशभर में इसके विस्तार का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने 2021 की अपनी यात्रा को स्मरण किया, जब कन्या छात्रावास का भूमिपूजन हुआ था। उन्होंने बताया कि संस्था अब सूरत, राजकोट, भुज, मेहसाणा और दिल्ली में भी सक्रिय है। अहमदाबाद के निकोल क्षेत्र में एक हजार क्षमता वाले नए कन्या छात्रावास के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष वहाँ हजारों बेटियाँ शिक्षा प्राप्त कर रही थीं और अपने भविष्य को नई दिशा दे रही थीं। आज का यह भूमिपूजन देशभर की बेटियों तक शिक्षा पहुँचाने के प्रति सरदारधाम की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापक परिवर्तन और स्थायी परिणामों के लिए समाज और सरकार का साथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जमीनी वास्तविकताओं पर आधारित परिवर्तनकारी दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। भाषा-आधारित भेदभाव समाप्त करने, कौशल विकास और नवाचार को पाठ्यक्रम में शामिल करने जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को डिग्री के साथ अप्रेंटिसशिप के अवसर भी मिलने चाहिए, ताकि पढ़ाई के बाद वे भ्रमित न हों। सरदार गौरव रत्न सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के नाम से जुड़ा यह सम्मान उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी लेकर आया है। उन्होंने कहा कि सरदार साहब के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके जीवन का मिशन बन गया है।

अनोखी शादी: रस्मों की जगह दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को भेंट की ' भारतीय संविधान' की प्रति, जानें पूरा मामला
त्रिशूर। केरल के पलक्कड़ जिले में एक युवा जोड़े ने नए साल की शुरुआत बेहद अनूठे और प्रेरणादायक अंदाज में की। इस जोड़े ने आडंबरों को दरकिनार करते हुए 'भारतीय संविधान' की प्रतियों का आदान-प्रदान कर विवाह के बंधन में बंधने का फैसला किया। यह 'संवैधानिक विवाह' इस साल की शुरूआत में नेनमारा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसकी चर्चा अब पूरे राज्य में हो रही है।

पलक्कड़ के अयालोर में ग्राम सहायक के पद पर तैनात दूल्हा जितिन और कोल्लम निवासी शिक्षिका शीतल ने इस सादे समारोह के जरिए समाज को सादगी का संदेश दिया। समारोह के दौरान केवल परिवार के करीबी सदस्य और कुछ मित्र ही उपस्थित थे। नवविवाहित जोड़े ने बताया कि वे अपने जीवन की नई शुरुआत देश के सर्वोच्च कानून और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए करना चाहते थे। इस विवाह में किसी भी प्रकार की पारंपरिक औपचारिकताएं नहीं निभाई गईं।

शीतल और जितिन के अनुसार, उनका उद्देश्य एक ऐसी मिसाल कायम करना था जहां शादी केवल निजी उत्सव न होकर संवैधानिक आदर्शों का प्रतिबिंब बने। केरल के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस तरह की शादियों के बढ़ते चलन और उसमें संवैधानिक मूल्यों को जोडऩे की सराहना की है।

सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु संग की शादी : इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, फैंस और इंडस्ट्री में खुशी की लहर
मुंबई। साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने लंबे समय से चर्चित बॉयफ्रेंड और डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी कर ली। शादी की रस्म तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में संपन्न हुई। यह एक बेहद प्राइवेट और सादगी भरी सेरेमनी थी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

सामंथा और राज ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर शादी की आधिकारिक पुष्टि की। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आए। सामंथा ने अपनी पोस्ट में केवल शादी की तारीख 01.12.2025 लिखी।

अभिनेत्री ने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को निजी रखा था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह इंस्टाग्राम पर राज के साथ तस्वीरें और झलकियां साझा कर रही थीं।

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी सादगी और प्राइवेसी का शानदार उदाहरण रही। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और इस खबर ने उनके फैंस और इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया।

घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, शादी के सीजन में हो रही कालाबाजारी
रामगंजमंडी। रामगंजमंडी क्षेत्र में इन दिनों गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने से बेहद परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें कई-कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जानकारी के अनुसार खैराबाद, मोड़क जैसे आसपास के गांवों से भी लोग सिलेंडर लेने के लिए रामगंजमंडी आते हैं। लेकिन कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। इससे आमजन में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी में कर्मचारियों द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती। कभी कहा जाता है कि गाड़ी नहीं आई, तो कभी सप्लाई रुकी है, कहकर उपभोक्ताओं को टाल दिया जाता है। मजदूर वर्ग और गृहिणियां अपने जरूरी कार्य छोड़कर बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

व्यावसायिक उपयोग के आरोप:  स्थानीय नागरिकों ने एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि शादी समारोहों के चलते इन दिनों सिलेंडरों की कालाबाजारी बढ़ गई है। कई होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों और चाय की थड़ियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है। वहीं जानकारों का कहना है कि कानून के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू रसोई कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। किसी भी व्यावसायिक स्थान पर इसका उपयोग पाए जाने पर एजेंसी का कनेक्शन रद्द किया जा सकता है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई संभव है।

लोगों ने की सख्त निगरानी की मांग
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब आम परिवारों को एक सिलेंडर के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, तो होटलों और दुकानों को सिलेंडर इतनी आसानी से कैसे मिल रहे हैं? जनता की मांग है कि प्रशासन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी करे और जरूरतमंद घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के साथ सिलेंडर उपलब्ध कराए।

रामगंजमंडी क्षेत्र के लिए प्रतिदिन 500 से 600 घरेलू सिलेंडर भेजे जा रहे हैं। कभी-कभी छुट्टी या ट्रक विलंब के कारण कमी हो जाती है। लेकिन स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग कर रहा है, तो यह नियम विरुद्ध है और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जानी चाहिए।
-चेतन गोयल, प्रबंधक, गैस एजेंसी

गैस एजेंसी रामगंजमंडी की सप्लाई व्यवस्था की जांच करवाई जाएगी। साथ ही घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
-चारु वर्मा, उपखंड अधिकारी, रामगंजमंडी

आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे कई सेलेब्स
मुंबई। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर और सुनीता गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर की शादी के रिसेप्शन में कई सेलेब्स पहुंचे। कोणार्क गोवारिकर ने कनकिया बिल्डर्स के राकेश बाबूभाई कनकिया की बेटी नियति कनकिया से मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी कर ली। कोणार्क और नियति गोवारिकर की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान कोणार्क और नियति काफी सुंदर लग रहे थे। शादी का जश्न 28 फरवरी को पारंपरिक हल्दी समारोह से शुरू हुआ और एक मार्च को संगीत समारोह के साथ जारी रहा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। इन समारोहों ने हंसी, संगीत और भावनाओं से भरी इस शानदार शादी के लिए माहौल तैयार किया। विवाह समारोह बेहद भव्य था, जिसमें खूबसूरत सजावट और शानदार आयोजन स्थल ने जोड़े की प्रेम कहानी को और खास बना दिया। इस मौके पर पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक भव्यता का खूबसूरत संगम देखने को मिला, जिससे यह शादी यादगार बन गई।

कोणार्क और नियति ने अपने प्रियजनों की उपस्थिति में खुशी और उत्साह के साथ विवाह की शपथ ली। इसके बाद एक शानदार स्वागत समारोह हुआ, जिसमें स्वादिष्ट व्यंजन, लाइव परफॉर्मेंस के जरिये इस खास दिन का जश्न मनाया गया। आशुतोष और सुनीता सहित नवविवाहित कपल के परिवार ने कोणार्क और नियति को आशीर्वाद देते हुए सफेद रंग का ड्रेस कोट पहना। दुल्हन कढ़ाई वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। नियति ने काफी भारी गहने पहने हुए थे और कैमरे के सामने जमकर पोज दिए, इसी के साथ दूल्हे ने शेरवानी पहनी थी। शादी के रिसेप्शन में शाहरुख खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, राज ठाकरे, एकनाथ शिंदे, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, अनुपम खेर, चंकी पांडे और साजिद खान सहित कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुईं।

शहीद सैनिक की बेटी की शादी में सीआरपीएफ जवानों ने निभाई रस्में
अलवर। शहीद सैनिक की बेटी की शादी में सीआरपीएफ के जवानों ने सारी रस्में अदा की। सीआरपीएफ के जवान दुल्हन को वरमाला के लिए स्टेज तक लेकर जा रहे हैं, और विवाह की सभी रस्मों में सीआरपीएफ की टीम दिख रही है। लोगों को यह भावविभोर करने वाली फोटोज़ बहुत ही पसंद आ रही है। राजस्थान के अलवर जिले के दुबी गांव के शहीद सीआरपीएफ जवान की बेटी के विवाह  की यह फोटोज़ है।

दरअसल दुल्हन के पिता 168 बटालियन के सीआरपीएफ कांस्टेबल राकेश कुमार मीना 8 मई 2010 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों से बहादुरी से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

सीआरपीएफ के जवानों ने अपने साथी की बेटी के विवाह को वहां पहुंचकर यादगार बना दिया। जवानों ने दुल्हन के भाईयों की तरह पूरे विवाह रस्मों की जिम्मेदारी संभालते हुए दिख रहे है।

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है कि सीआरपीएफ के जवानों ने राजस्थान के अलवर जिले के दुबी गांव में शहीद सीआरपीएफ कांस्टेबल राकेश कुमार मीना की बेटी सारिका मीना के विवाह समारोह में शामिल हुए। 168 बटालियन के सीआरपीएफ कांस्टेबल राकेश कुमार मीना ने 8 मई 2010 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों से बहादुरी से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

सादगी: बिना बाजा, बारात के 17 मिनट में हुई शादी
बानसूर। कस्बे में रविवार को एक अनोखा शादी समारोह सम्पन्न हुआ। सादगी से भरे इस विवाह समारोह में ना घोड़ी, ना बैंड़ बाजा और ना दुल्हन के हाथों में मेहंदी, ना ही खाने पीने के लिए कोई लंबी चौड़ी पांडाल तथा ना ही दहेज का कोई सामान था। महज 17 मिनट में संपन्न हुए इस दहेज मुक्त विवाह में संत रामपाल के शिष्यों ने अपने गुरु को साक्षी मानकर एक दूसरे को अपनी जीवन साथी चुना। यह अनोखा विवाह समारोह जहां एक तरफ लोगों के लिए चर्चा का विषय रहा वहीं दूसरी तरफ लोग इस दहेज मुक्त विवाह की प्रशंसा करते नजर आये। दरअसल यह आयोजन कबीर परमेश्वर भक्ति मुक्ति ट्रस्ट की ओर से कस्बे के संगम मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। संत रामपाल महाराज द्वारा ऐसे विवाह समारोह का नाम रमैणी दिया गया है। जिसमें 17 मिनट के गुरु मंत्र के साथ यह कार्यक्रम सपन्न करवाया जाता है।

यूपी के सिद्वार्थनगर मे सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी बोलेरो, 8 बारातियों की मौत
सिद्वार्थनगर। उत्तर प्रदेश मे सिद्वार्थनगर जिले के जोगिया क्षेत्र मे सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में भिडऩे से बोलेरो कार में सवार आठ बारातियों की मौत हो गईं जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव सेें बांसी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक बारात गई थी। बारात से बोलेरो गाड़ी मे 11 लोग बैठ कर वापस आ रहे थे कि बांसी-नौगढ़ मार्ग पर कटया गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में बोलेरो घुस गयी।

इस हादसे में सात बरातियों मोनी,रामललित, रवि,शिवसागर,लाला,गोरख प्रसाद तथा पिन्टू निवासी ग्राम महला थाना शोहरतगढ़ की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुईं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने  दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

शादी में जा रहे लोगों की कार खाई में पलटी, एक मरा 4 घायल
मांगलियावास। सराधना स्थित राजगढ़ चौराहे के निकट बीती शाम जयपुर से ब्यावर शादी में जाते समय एक कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। इससे कार में सवार एक जने की मृत्यु हो गई। वहीं उसके 4 साथी घायल हो गए। घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मांगलियावास थाना प्रभारी दातार सिंह के मुताबिक राजगढ़ चौराहे के निकट सोमवार शाम 5:30 बजे एक कार जयपुर से ब्यावर जाते समय तेज गति व लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे जयपुर ग्रामीण कोटपूतली के भेसलाना निवासी 34 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार में सवार शाहपुरा जयपुर निवासी मृतक के साथी सोमवीर, संजय कुमार, दीपक कुमार व अमित अरोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर हाईवे एंबुलेंस की मदद से जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मंगलवार को हैड कांस्टेबल रामलाल जाट ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द किया। पुलिस ने मृतक के भाई योगेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

बैंड, बाजा, बारात बूम पर, बाजार में छाई रौनक
सुल्तानपुर। अबूझ सावे को देखते हुए रविवार को नगर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। शादी की खरीददारी का असर बाजार में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार इस वर्ष फसलें अच्छी हुई हैं। सरसों की फसल की पैदावार बढ़िया होने के साथ ही भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। जिससे किसानों का मनोबल भी बढ़ा है। लेकिन लहसुन के भाव और पैदावार कम होने के कारण मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। अब तक किसान खेतों में अपनी फसलों को तैयार करने के लिए लगे हुए थे। इसके चलते बाजारों में खामोशी छाई हुई थी।  लेकिन सावों को देखते हुए कस्बे सहित क्षेत्र में सैकड़ों शादियां होंगी। जिसके चलते बाजार में पिछले कुछ दिनों से अच्छी खासी रौनक छाई हुई है। ग्राहकों की चहल पहल से व्यापारियों की बांछें खिल गई हैं। दीपावली के बाद से ही व्यापारी बाजार में खरीदारी नहीं होने से खामोश बैठे हुए थे। लेकिन अबूझ सावे को देखते हुए खरीदारी बढ़ने लगी है। कस्बे के मुख्य बाजार में किराना, रेडीमेड कपड़े, बर्तन, आभूषण, जूते चप्पल एवं रेस्टोरेंट की दुकानों पर काफी रौनक दिखाई दी।

सामूहिक विवाह सम्मेलन की रहेगी धूम
नगर सहित क्षेत्र में सामूहिक विवाह की धूम रहेगी। क्षेत्र में नागर समाज, मीणा समाज, मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन प्रस्तावित हैं। सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। भगवान गणपति को निमंत्रण दिया जा चुका है। साथ ही जोड़ों का प्रवेश भी शुरू हो चुका है। सम्मेलनों के दौरान नाबालिग जोड़ों को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। बालिग जोड़ों को ही दस्तावेजों के आधार पर लिया जा रहा है। पंडित विमल आचार्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया का पर्व सबसे बड़ा पर्व होता है। इसे अबूझ सावे  के तौर पर भी देखा जाता है। जिन दूल्हा एवं दुल्हन के सावे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नहीं निकल पाते हैं तो उन्हें अबूझ सावों में शादी कर लेनी चाहिए। इस दिन कोई भी मांगलिक कार्य करने के लिए किसी भी पंडित की राय लेने की आवश्यकता  नहीं होती है।

ग्रामीण क्षेत्रों के खरीददारों की बढ़ी भीड़
कस्बे के बाजार में अब उत्सवों के चलते ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिल रही है। शादी का सामान खरीदने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सुबह से ही आने लगे हैं।
बर्तन व्यवसायी राजेंद्र शर्मा, रामस्वरूप नामा, पंकज नागर का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष बर्तनों की रेट में करीब 30 से 40% का इजाफा होने का असर खरीदारी पर देखने को मिल रहा है। रेडीमेड व्यापारी अमन खंडेलवाल, उमेश शर्मा, बंटी, ऋषि, अश्वनी नामा का कहना है कि युवाओं में रेडीमेड कपड़ों के प्रति अधिक रुझान देखने को मिल रहा है।

मैरिज गार्डन, बैंड बाजे एवं बस मालिकों की मौज...
इस वर्ष कोरोना का प्रभाव नहीं होने के कारण शादियों की धूम रहेगी। जिसके चलते कस्बे में मैरिज गार्डन, बैंड बाजे एवं बस मालिकों की मौज होने की संभावना है। 2 मई एवं 3 मई अक्षय तृतीया का अबूझ सावा होने के चलते मैरिज गार्डन बुक हो चुके हैं। बस संचालक जयप्रकाश शर्मा, अब्दुल कयूम, हमीद अंसारी का कहना है कि 2 और 3 मई का अबूझ सावा होने के कारण मार्च माह में ही बसों की बुकिंग पूर्ण हो चुकी हैं। मैरिज गार्डन संचालक रामदयाल नामा, रामस्वरूप नामा का कहना है कि इस बार सावे खुलने के कारण अच्छी बुकिंग आ रही है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे
मुंबई। बॉलीवुड की जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पांच साल के रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधे है। शादी परिवार के सदस्यों और कुछ चुनिंदा दोस्तों की उपस्थिति में हुई। रणबीर-आलिया के प्रशंसकों को उनके शादी में बंधने का इंतजार था। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के रूप में आलिया-रणबीर की तस्वीर देखने को मिल रही है।

वास्तु अपार्टमेंट में शादी
युगल की शादी बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में हुई। शादी की सेरेमनी में शामिल होने के लिए कई सेलेब्रिटीज पहुंचे। रणबीर की मां आलिया की मां सोनी के अलावा इनकी बहनों रिद्धिमा व अन्य कई रिश्तेदारों को वास्तु में देखा गया।

शादी समारोह की शुरुआत वास्तु में गणेश के पूजन के साथ
शादी समारोह की शुरुआत वास्तु में गणेश के पूजन के साथ हुई। सोशल मीडिया पर इनके घर की तस्वीरें इस वक्त वायरल है, जिनमें इनकी बिल्डिंग को फूलों से सजा हुआ देखा जा सकता है। सेरेमनी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जैसे कई करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों ने शिरकत की।

वेडिंग इंडस्ट्री का एक हजार करोड़ का कारोबार ठप, 1.50 करोड़ हुए बेरोजगार, 180 करोड़ के राजस्व की हानि
जयपुर। कोरोना की रफ्तार ने एक बार फिर शादी-समारोह की चमक को फीका बना दिया। प्रदेशभर के वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारी मायूस है। बीस जनवरी से 22 फरवरी तक करीब बीस मुहूर्त है। जनवरी से फरवरी के दौरान बसंत पंचमी और फुलेरा दोज जैस अबूझ सावे है। शादी समारोह करने वाले असमंजस की स्थिति में हैं। राजस्थान में करीब एक लाख शादी समारोह होने है, जिसमें जयपुर में बीस हजार होंगे। मैरिज गार्डन संचालकों ने सभी तैयारियां कर रखी है। फिलहाल दस फीसदी बुकिंग कैंसिल हो चुकी है। राजस्थान में 12 से 13 हजार मैरिज गार्डन है। जयपुर में एक हजार गार्डन है। शादी समारोह से एक हजार करोड़ के कारोबार पर संकट गहरा गया है। सरकार को भी 180 करोड़ के राजस्व की हानि होने का अंदेशा है। इससे करीब असंगठित वर्ग के 1.50 करोड़ लोगों का रोजगार चौपट हो गया है।

सबसे बड़ा संकट
ऑल इंडिया टैंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल ने बताया कि सरकार को वैक्सीन की दोनों डोज के साथ कोरोना गाइड लाइन की पालना के साथ दो सौ अतिथियों की स्वीकृति प्रदान करनी चाहिए। वेडिंग इंडस्ट्री अब तक के सबसे अधिक संकट के दौर से जूझ रही है।

असंगठित कामगार बेरोजगार: राजस्थान टैंट डीलर किराया व्यवसाय समिति के प्रदेशाध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने बताया कि बिन कारोबारियों की सलाह में सरकार की ओर से पाबंदी लगाना, असंगठित कामगारों को बेरोजगार बनाना है।
200 की संख्या पर मिले मंजूरी: फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स के बोर्ड मैम्बर और वेस्ट जोन के चेयरमैन सुनील सौंखिया ने बताया कि आउटसाइड कैटरिंग का कारोबार चौपट हो गया है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार के हर फैसले के साथ है, लेकिन हमारे कारोबारी नुकसान के प्रति भी सरकार को सोचना चाहिए। कर्ज लेकर सामान की खरीद की जा चुकी है, बैंक के ब्याज, रखरखाव जैसे खर्च जारी है। कम से कम 200 अतिथियों के साथ मंजूरी मिलनी चाहिए।

स्थगित किया विवाह: शास्त्री नगर निवासी सुरेश ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी 23 जनवरी को है, कोरोना पाबंदी के कारण समारोह स्थगित कर दिया है। जब स्थितियां सुधरेगी जब ही विवाह समारोह किया जाएगा। किसको बुलाएं, किसको छोड़े:विद्याधर नगर निवारी गोविंद ने बताया कि पुत्री का विवाह बड़े धूमधाम से करुंगा, समारोह में मेरी सभी रिश्तेदार और मित्रों को बुलाना चाहता हूं। पहले कोरोना नियत्रंण में होना चाहिए। 18 फरवरी को पुत्री का विवाह होना तय किया था, अब स्थिति सुधरने के बाद ही करुंगा।

असमंजस की स्थिति बनी
नाहरगढ रोड निवासी नवींद्र पारीक ने बताया कि पुत्री का विवाह 18 फरवरी को होना है। फिलहाल कोरोना के कारण लगी पाबंदी के कारण मन में असमंजस है। स्थगित किया जाए या सीमित संख्या में किया जाए।