celebrities - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक, क्या है कारण?
कोटा। पिछले काफी समय से देखा जा रहा है कि जिम में वर्कआउट करने के दौरान लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। ज्यादातर मामलों में कई सेलिब्रिटीज की वर्कआउट करते समय मृत्यु हुई है। हाल ही की घटना का जिक्र करें तो 11 नवम्बर को टेलीविजन इंडस्ट्री के अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान हार्ट अटैक आया और निधन हो गया। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार को भी जिम में वर्क आउट करते वक्त हार्ट अटैक आया था और 29 अक्टूबर 2021 को उनका निधन हो गया। अभिनेता दीपेश मान क्रिकेट खेलते हुए बेहोश हो गए और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद उनका निधन हो गया। सलमान खान के हमशक्ल और उनके बॉडी डबल सागर पांडे का निधन भी जिम में एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक आने से हुआ था। वर्ष 2013 में टीवी  और फिल्म कलाकार अबीर गोस्वामी की मृत्यु भी उस समय हुई जब वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। अबीर को दिल का दौरा उस वक्त पड़ा जब वह जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे। ऐसे में अब सवाल यह है कि आखिर जिम जाने वाले फिटनेस फ्रीक लोगों को हार्ट अटैक क्यों हो रहा है? विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने के कारण हृदय की मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ने से हार्ट अटैक आ सकता है। अनियमित जीवनशैली, गलत खान-पान, बिना ब्रेक लिए देर तक एक्सरसाइज करने से भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है। न्यूट्रिशन के चक्कर में बहुत से लोग एम्बोलिक स्टेरॉयड जैसे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने लग जाते हैं जिसके कारण भी हार्ट अटैक का  खतरा बना रहता है। इसी विषय पर दैनिक नवज्योति ने कार्डियोलॉजिस्ट, जिम कोच व जिम में एक्सरसाइज करने वालो से  बातचीत की और उनकी राय को जाना।

- जिम में एक्सरसाइज करते समय  किसी प्रकार का असामान्य लक्षण  जैसे असामान्य रूप से थकान, भारीपन, सांस में तकलीफ लगे तो अपने जिम टेÑनर या मेडिकल कन्सल्टेंट को रिपोर्ट करना चाहिए। स्ट्रेस लेवल कम होना चाहिए।
- सबसे आवश्यक है सारे जिम्स में मेडिकल इमरजेंसी को टेकल करने के लिए सुविधाएं होनी चाहिए। सरकार को इसके लिए नियम बनाने चाहिए की जिम संचालक जिम में इमरजेंसी मेडिकल सपोर्ट की व्यवस्था करें।
- जिम ट्रेनर्स और वहां के स्टाफ को सीपीआर देने की जानकारी भी होनी चाहिए।
- जिम में बॉडी बिल्डिंग के लिए जो दवाएं उपयोग होती है उनकी भी कड़ी निगरानी होनी चाहिए।
- जिन्हे पहले से हृदय रोग है या अन्य बीमारी है वह अपने डॉक्टर से सलाह के बाद ही जिम एक्टिविटी में इनवॉल्व होना चाहिए। किस स्तर की एक्सरसाइज कर सकते है, कौन-सी नहीं कर  सकते ये अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही करनी चाहिए। जो मेडिसन है उसे नियमित लेना चाहिए।
- आजकल 40 और 40 के बाद हार्ट अटैक आने का कारण जीवनशैली में परिवर्तन आ रहे है वह उसका कारण है। खान-पान में फैटी और फास्ट फूड, जंक फूड, तला हुआ खाना, स्मोकिंग बढ़ती जा रही है, मानसिक तनाव बढ़ रहा है इस वजह से युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
- जिम ज्वाइन करने से पहले फुल मेडिकल चैकअप करा लेना चाहिए। पहले से कोई हार्ट या अन्य बीमारी है, या  कोई आनुवांशिक बीमारी है तो  पहले ही मालूम चल जाए तो जिम एक्टीविटी को उसके अनुसार कर सकेंगे।कई हादसे विदेशों में भी हुए है हाई इन्टेन्सिटी स्पोर्ट्स में कई खिलाड़ियों की मृत्यु हो जाती है। उसका कारण यह होता है कि प्री-मेडिकल चैकअप नहीं होता। यह समझा जाता है कि स्पोर्ट्स पर्सन है तो बॉडी फिट होगी।
- डॉ. पुरूषोत्तम मित्तल, कार्डियोलॉजिस्ट, सुधा हॉस्पिटल

ज्यादातर मामले टीवी या फिल्मी कलाकारों  के सामने आए है। इनको सोसायटी में स्वयं को फिट दिखाना होता है। जीवनशैली भी इन लोगों की अलग होती है। जल्द से जल्द बॉडी बनाने के चक्कर में स्टेरॉयड का सेवन करने लगते हैं। स्टेरॉयड के अलावा अल्कोहल की आदत भी हृदय और फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। इसपर अगर जिम में तीव्रता वाले व्यायाम करते हैं तो हृदय पर दबाव अधिक बढ़ जाता है। इसके कारण भी ज्यादातर जिम जाने वालों में हार्ट अटैक की समस्या देखने को मिल रही है।
- सुरक्षित तरीके से, लिमिट में अपनी क्षमता के अनुसार ही एक्सरसाइज करें। जरूरत से ज्यादा वर्कआउट नहीं करें। तो कोई परेशानी नहीं आती है।
- ट्रेडमिल पर दौड़ते समय उसकी स्पीड कम रखें। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक 12 से 15 के बीच ही स्पीड रखें। बुजुर्ग अपनी क्षमता के हिसाब से चलाए। घुटनों पर लोड नहीं आए। बॉडी बिल्डर्स का रूटीन अलग होता है।
- डाइट अच्छी लें।  प्रोटीन लें। घर की हेल्दी डाइट से चालू करें। फैट की मात्रा कम करें। सप्लीमेंट लें पर स्टेरॉयड नहीं लें।
- शहर में कई जिम्स में जिम ट्रेनर व कोच को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।
- अपने जिम ट्रेनर व कोच पर विश्वास करें वह जो गाइडलाइन दें उस पर चले साथ ही स्वयं भी जागरूक रहे कि वह जो बता रहा है वह सही बता रहा है या गलत बता रहा है उसे सर्च करें।
- किसी को बीमारी है वह भी जिम में एक्सरसाइज कर सकते है। उन्हें हल्की एक्सरसाइज कराई जाती है।  जिम ज्वाइन करते समय पूछते है कि कोई बीमारी तो नहीं है या कोई दवा खा रहे है वह बताएं। जब तक वह ट्रेनर के नोटिस में नहीं डालेगें तो कैसे सही गाइड करेंगे। अगर कोई हादसा हो गया तो वह जिम में ही होगा। आजकल यही तो हो रहा है।
- अच्छे प्रमाणित कोच व इस क्षेत्र में 10-15 साल का अनुभवी  कोच से प्रशिक्षण लेना चाहिए।
- नीरज चीता, इंटरनेशनल प्लेयर एवं जिम कोच

मैं वेट लिफ्टर हूं और उसी से संबंधित एक्सरसाइज करते है। जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के मामले हो रहे है। भारी मात्रा में जो लोग कैफीन का सेवन करते है उसके कारण भी हार्ट अटैक आता है। आज के समय में प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर्स है वह एनाबोलिक स्टेरॉयड जैसी चीजें लेते हैं। इससे हार्ट का साइज बढ़ जाता है।  ट्रेडमिल अधिकतम सप्ताह में दो बार 10 मिनट करता हूं।
- हिमांशु पेशवानी

जो भी वर्कआउट करते हैं वह प्रोफेशनल ट्रेनर की गाइडेंस में करें। ट्रेनर आपको गाइड करेंगे कि क्या डाइट लेनी है उसका पूरा डाइट चार्ट बताएंगें। बिना किसी सलाह के सप्लीमेंट का उपयोग नहीं करें। वर्कआउट का रूटीन तय करें। आजकल की पीढ़ी सोचती है कि सप्लीमेंट लेकर जल्दी बॉडी बना लेंगे ये गलत है। इसके शरीर पर दुष्प्रभाव होता है।
- वसीम अकरम

नहीं रहें संगीतकार- गायक बप्पी लहरी, मुंबई में हुआ निधन, याद रहेंगे उनके डिस्को संगीत
नई दिल्ली।  बॉलीवुड में बप्पी लाहिरी एक ऐसे संगीतकार के रूप में याद किया जायेंगे, जिन्होंने ताल वाद्ययंत्रों के प्रयोग के साथ फिल्मी संगीत में पश्चिमी संगीत का समिश्रण करके बाकायदा डिस्को थेक की एक नयी शैली ही विकसित कर दी। दरअसल बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। उनका 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लहरी का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि  लहरी एक महीने से अस्पताल में भती थे और उन्हें सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  बप्पी लहरी कई स्वास्थ्य समस्याओ से पीड़ति थे। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनका निधन हो गया।

बप्पी लहरी ने को बॉलीवुड में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1970-80 के दशक के अंत में 'चलते चलते', 'डिस्को डांसर', नमक हलाल, डांस डांस और 'शराबी' जैसी कई फिल्मों में लोकप्रिय गाने दिए। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना भंकस था 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'बागी 3' के लिए गाया था।

मोदी ने बप्पी लाहिरी के निधन पर जताया शोक
बप्पी लहरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई हस्तियों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर संगीतकार एवं गायक बप्पी लाहिरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जिंदादिल स्वभाव सभी को याद रहेगा। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बप्पी लाहिरी जी का संगीत सबकुछ समेटे हुए है और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता है। कई पीढिय़ों के लोग उनके संगीत से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। हर कोई उनकी जिंदादिली को याद करेगा। मैं उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।

कैटरीना-विक्की की शादी में आएंगी कई हस्तियां
जयपुर। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरों का बाजार गर्म है। सवाई माधोपुर स्थित चौथ का बरवाड़ा में इस शादी में कई सेलेब्स व वीवीआईपी के आने की उम्मीद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फोर्ट 7 से 12 दिसंबर तक बुक कराया गया है, जिसमें 7 से 9 तक महिला संगीत, मेहंदी रस्म और शादी के आयोजन होंगे। वहीं न्यू कपल का रिसेप्शन भी 12 दिसंबर को फोर्ट में ही होने की संभावना जताई जा रही है। इस वीआईपी शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके लिए हाल ही में कपल के फैमिली मेंबर्स ने फोर्ट को विजिट किया था। हालांकि कपल की तरफ से शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शादी के लिए चौथ का बरवाड़ा स्थित दो धर्मशालाओं के अधिकतर कमरे-हॉल बुक किए गए हैं। इसके साथ ही सवाई माधोपुर के होटल वीवीआईपी मेहमानों के लिए बुक हैं।

जयपुर आए अक्षय
जयपुर शहर में सेलेब्रिटियों के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को बॉलीवुड के फैमस एक्टर अक्षय कुमार अपनी सास डिंपल कपाडिया से मिलने जयपुर पहुंचे। वहीं शनिवार को अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी जयपुर आई हुई है। गौरतलब है कि डिंपल कपाडिया अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सास, बहू और कोकीन की शूटिंग के सिलसिले में पिछले कई दिनों से जयपुर में है। वहीं बॉलीवुट अभिनेत्री ईशा गुप्ता और अनिता हसनंदानी भी जयपुर पहुंची हैं।

पासवान, गोगोई , केशुभाई पटेल समेत 60 हस्तियां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजो आबे, पुरातत्वविद् बी बी लाल, नौकरशाह नृपेन्द्र मिश्र, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित 60 हस्तियों को आज प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में मंगलवार को आयोजित अलंकरण समारोह के पहले चरण में चार हस्तियों को पद्म विभूषण , पांच को पद्म भूषण और 51 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया। इस मौके पर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

आबे, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व महानिदेशक बी बी लाल , हृदय रोग विशेषज्ञ डा बेल्ले मोनप्प हेगड़े और मूर्तिकार सुदर्शन साहू को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

महाजन,  पासवान,  गोगोई ,  मिश्र और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।  गोगोई,  पटेल और  पासवान को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है।पासवान के पुत्र और गोगोई की पत्नी ने पुरस्कार लिया।

राष्ट्रपति ने लेखिका और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा और उस्ताद गुलाम अहमद सहित 51 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया।  सिन्हा को भी यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है।

पद्म पुरस्कार कला , समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन , विज्ञान , व्यापार , चिकित्सा , शिक्षा , खेल, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा के लिए दिये जाते हैं।

विभूतियों को पद्म सम्मान
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में वर्ष 2020 के लिए अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर मौजूद थे।

राष्ट्रपति ने वरिष्ठ समाजवादी नेता रहे और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीज, पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पद्म विभूषण से सम्मानित किया। मॉरिशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रह चुके अनिरूद्ध जगन्नाथ को भी पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया। शास्त्रीय गायक चन्नूलाल मिश्रा , मुक्केबाज मैरी कॉम और पेजावर मठ के दिवंगत प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वर्ष 2021 के लिए भी राष्ट्रपति ने 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।