Online Tour Package Scam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर पश्चिम पुलिस ने  म्यूल हंटर अभियान के तहत  चार अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मई-जून 2026 के दौरान 215 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए, जबकि साइबर ठगी के मामलों में करीब 2.85 करोड़ रुपए की राशि होल्ड कराई और 97 लाख रुपए पीड़ितों के खातों में रिफंड करवाए।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के के अनुसार थाना  विद्याधर नगर, खोरा बीसल, करधनी सहित कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए फर्जी बैंक खातों, क्लोन ऐप और फर्जी विज्ञापनों के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोहों का पर्दाफाश किया। एक आरोपी फर्जी फोन पे क्लोन ऐप बनाकर दुकानदारों को नकली भुगतान दिखाकर ठगता था, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी कमीशन लेकर साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध कराता था। जांच में उसके खातों में करीब 1.25 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन सामने आए।

विद्याधर नगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सस्ते टूर पैकेज के फर्जी विज्ञापन देकर लोगों से एडवांस राशि ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं खोरा बीसल थाना पुलिस ने ओ एल एक्स पर मोबाइल बेचने के नाम पर फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने वाले आरोपी को दबोचा। उसके कब्जे से 25 क्रेडिट कार्ड, 11 सिम कार्ड और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मई-जून में सीआईआर पोर्टल की मदद से 215 मोबाइल फोन (करीब 40 लाख रुपए कीमत) बरामद किए गए। इसी अवधि में साइबर ठगी की 2.85 करोड़ रुपए की राशि अपराधियों के खातों में होल्ड कराई गई और 97 लाख रुपए पीड़ितों को वापस दिलाए गए। साइबर सेल ने 300 संदिग्ध मोबाइल के ईएमईआई भी ब्लॉक किए हैं। जनवरी 2025 से जून 2026 तक साइबर सेल ने 35 प्रकरण दर्ज कर 192 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर साइबर अपराधों में 16.59 प्रतिशत की कमी दर्ज की है।