Scheduled Caste Policy Roadmap - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को ‘पंजाब दलित सशक्तिकरण विजन-2027’ का मसौदा सौंपा। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज केवल चुनावी घोषणा-पत्र नहीं, बल्कि दलित समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण का व्यापक नीति-रोडमैप है। कैंथ ने कहा कि पंजाब में अनुसूचित जाति समुदाय राज्य की आबादी का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक वर्ग है। अब समय आ गया है कि दलित समाज को केवल वोट बैंक या सरकारी योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि नीतिनिर्माण, संगठनात्मक विकास, प्रशासन और सुशासन में समान भागीदार के रूप में देखा जाये। उन्होंने बताया कि ‘पंजाब दलित सशक्तिकरण विजन-2027’ में सामाजिक सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, भूमि अधिकार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सुशासन जैसे प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है। साथ ही इसमें स्पष्ट लक्ष्य (केपीआई), जवाबदेही, पारदर्शिता और परिणाम आधारित शासन व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।

उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को विजन दस्तावेज के प्रमुख उद्देश्यों, रणनीतिक स्तंभों, नीतिगत सुधारों, संगठनात्मक रोडमैप, 100 दिवसीय कार्ययोजना तथा क्रियान्वयन ढांचे की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान और कानूनों में मिले अधिकारों के बावजूद पंजाब का दलित समाज आज भी अनेक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन समस्याओं का समाधान केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि मजबूत नीतियों, राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रभावी क्रियान्वयन से ही संभव है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दलित समाज के समग्र विकास के लिए नीति आधारित विजन दस्तावेज तैयार करना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि मसौदे का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व, सामाजिक संगठनों तथा विषय विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद आवश्यक सुझाव शामिल कर इसे और प्रभावी बनाया जाएगा। कैंथ ने कहा कि ‘पंजाब दलित सशक्तिकरण विजन-2027’ का मूल उद्देश्य पंजाब में ‘संवाद से विश्वास, विश्वास से भागीदारी और भागीदारी से नेतृत्व’ का मॉडल स्थापित करना है, ताकि अनुसूचित जाति समुदाय विकसित पंजाब के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सके।