streets - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सड़कों पर दिखा भक्ति का उत्साह, नाचते-गाते कांवड़िए और श्रद्धालुओं की भीड़ से माहौल भक्तिमय
जयपुर। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को ही शहर की सड़कों पर भक्ति का उत्साह देखने को मिला। तेज धुनों पर नाचते-गाते कांवड़िए और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय कर दिया। सुबह से ही श्रद्धालु गालता जी से जल भरकर कांवड़ लेकर निकले और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए लालायित नजर आए।

सड़कों पर बैंड-बाजों और डीजे की गूंज के बीच कांवड़ यात्रा का दृश्य अत्यंत मनमोहक था। हर तरफ 'बोल बम' और 'हर हर महादेव' के जयघोष गूंजते रहे। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए। कई श्रद्धालु टोली बनाकर समूहों में शिवालयों की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए। कई जगह पानी व फल वितरण की सेवा भी स्थानीय संगठनों ने की। रविवार को शहर की सड़कों पर उमड़ी यह आस्था सावन की महिमा और शिवभक्ति की गहराई को दर्शा रही थी। सोमवार को कांवड़िए बाबा को जल चढ़ाकर पूर्ण आस्था के साथ व्रत का समापन करेंगे।

दिल्ली की पहली ही बारिश में खटारा साबित हुए भाजपा के चारों इंजन : कई इलाकों की सड़कें और गलियां जलमग्न, आप ने कहा- बर्बाद करने में भाजपा सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली की पहली ही बारिश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के चारों इंजन खटारा साबित हुए और मिंटो रोड, आईटीओ, दिल्ली एयरपोर्ट, ओल्ड राजेंद्र नगर समेत दिल्ली के तमाम इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य नेताओं ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुए जलभराव की वीडियो एक्स पर साझा की।

आम आदमी पार्टी ने जल भराव की वीडियो और फोटो साझा करते हुए कहा कि भाजपा की विपदा सरकार में अब नाले सड़कों पर बह रहे हैं। बारिश से सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं और कई मासूम लोगों की जान भी चली गई। देश की राजधानी दिल्ली को बर्बाद करने में भाजपा की सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि पहली बारिश में 4 लोगों की मौत। दिल्ली की चार इंजन की सरकार की सच्चाई सबके सामने है। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और धूल भरी आंधी के बाद 4 की मौत, उड़ान का संचालन प्रभावित। आप के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 'एक्स पर कहा कि भाजपा राज में दिल्ली का हाल देखिए। ट्रिपल इंजन सरकार के सारे इंजन और उनके कलपुर्जे सुबह से शाम तक केवल अरविंद केजरीवाल के खिलाफ घुर्र -घुर्र करने में लगे रहते हैं और दिल्ली का ये हाल बना दिया।

सिंह ने कहा कि बर्बादी की गारंटी भाजपा। मैं बार-बार कहता हूं कि भाजपा के सारे इंजन खटारा हो चुके हैं। दिल्ली में तीन इंजन की सरकार का हाल देखिए, पहली ही बारिश में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। भाजपा ने बहुत कम समय में ही दिल्ली को बर्बाद करने का रिकॉर्ड बना दिया है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक वीडियो को 'एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह दिल्ली में पहली बारिश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के आस-पास के इलाकों से ली गई तस्वीरें है। क्या दिल्ली के लोगों को 4 इंजन वाली भाजपा सरकार से यही उम्मीद थी।

सरिया और चद्दर बनकर सड़कों पर दौड़ रहे यमदूत
कोटा। आप कोटा की सड़कों पर जा रहे हैं। आप सुरक्षा के साथ धीमें वाहन चला रहे हैं। इसके बावजूद जनाब आप सेफ नहीं हैं, क्योंकि कोटा की सड़कों पर इन दिनों सरिए,लोहे की चद्दर बने यमदूत सरपट दौड़ रहे हैं। कभी भी थोड़ी सी चूक हुई और आप इनके आसपास भी हुए तो यह आपके लिए खतरा हो सकते हैं। कोटा शहर की सड़कों पर गड्ढे, कचरे और आवारा मवेशियों जैसी समस्याओं की भरमार तो है ही दूसरी और सरिया, लौहे के पाइप व धारदार चद्दरों से भरे वाहन बिना किसी हिचकिचाहट के सरपट दौड़ रहे हैं जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। ये वाहन बिना किसी सुरक्षा इंतजाम व उपकरणों के सड़कों पर सरियों, लौहे के पाइपों व चद्दरों को लादकर दौड़ते हुए  रास्ते को मुश्किल बना रहे हैं। जो जरा सी चूक पर दुर्घटना होने के साथ ही किसी की भी जान ले सकते हैं। हर सड़क और मोड़ पर ये वाहन दुर्घटना के लिए अपना मुंह खोले रहते हैं।

भार क्षमता का भी नहीं रखते ध्यान
सड़क पर दौड़ते इन वाहनों के मालिक वाहन की भार क्षमता भी ध्यान नहीं रखते हैं। जहां ये सरीयों लौहे के पाइप व चद्दरों को भार क्षमता से भी अधिक मात्रा में लादकर ले जाते हैं ना ये वाहन किसी सुरक्षा के उपाये किए हुए रहते हैं और ना ही सरियों और चद्दरों के मुंह पर कोई पैकिंग लगाए रहते हैं। जिससे ये नुकीले और धारदार सरीये व चद्दर असानी से दुर्घटना व मौत का कारण बन सकती हैं। इन भारी मशीनरी समानों को ये वाहन चालक सिर्फ रस्सी से बांधकर ही काम चलाऊ इंतेजाम किए रहते हैं। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से इनके पीछे एक लाल कपड़ा टंगा हुआ नहीं होता जो राहगीरों को सावधानी व सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए सचेत करे। यातायात पुलिस वाले भी नहीं देते ध्यानवाहन चालक तो लापरवाही बरतते हैं ही लेकिन इन पर कारवाई करने वाले और चालान बनाने वाली यातायात पुलिस के जवान भी चौराहों व सड़कों से गुजरते इन वाहनों पर कोई कारवाई नहीं करते हैं। शहर में कहीं भी निर्माण कार्य के चलते समय ये वाहन प्रमुख मार्गों से यहां तक की भीड़भाड़ वाले इलाकों से भी गुजरते हैं। पूर्व में भी इस प्रकार की लापरवाही के कारण हादसे हो चुके हैं जिनमें कई लोगों को गम्भीर चोटें आ चुकी हैं।

खतरे का निशान भी नहीं
नियम के अनुसार हैवी मशीनरी और खतरनाक सरिया, टीन चद्दर और पाइप खम्भे आदि सामग्री की ढुलाई करने के दौरान संबंधित वाहनों में सामग्री वाले स्थान पर लाल रंग का झण्डा या कपड़ा लगाया जाना चाहिए ताकि लोग दूर से ही खतरे के इस चिन्ह को देखकर सचेत हो जाएं। साथ ही ढुलाई वाले सामान का धारधर व नुकीला मुंह वाहन के बाहर ना निकला हो जिससे तेज रफ्तार की स्थिति में भी दुर्घटना से बचा जा सके।

शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में नुकीले सरियों का परिवहन नहीं किया जाना चाहिए। इससे ट्रैफिक व्यवस्था तो खराब होती ही है साथ ही लोगों को जान का खतरा होता है। इनको आसपास देख कर ही खतरे का आभास होता है। इन वाहनों ने आपके पास आकर ब्रेक मार लिए तो दुर्घटना निश्चित है।
- लविश महावर, भीमगंजमंडी

इस तरीके से वाहनों से सामान ले जाना खतरनाक हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस को उचित कारवाई करनी चाहिए। थोड़े दिन पहले बाराबंकी में ऐसे ही हादसे की घटना हुई थी जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हुई थी। हमारे शहर में भी कई दुर्घटनों हो चुकी हैं। ऐसे वाहनों से बचना बहुत मुश्किल है। भगवान बचाए।
- अक्षय पारेता, डीसीएम

इनका कहना है
कोटा शहर पुलिस इस प्रकार के चलने वाले वाहनों के खिलाफ समय समय पर चालान करती है तथा उन्हें समझाइश भी किया जाता है लेकिन इसके बावजूद भी लोग नहीं मानते हैं उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी और चालान बनाकर वाहन जब्त किए जाएंगे।
- पूरण सिंह, ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर कोटा

कोटा दक्षिण वार्ड 7 : गलियों में गंदा पानी, लोगों को सता रहा बीमारियों का डर
कोटा। कोटा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भले ही लाख दावे किए जा रहे हो, लेकिन समस्याएं आज भी वही पुरानी हैं। शहर के अधिकांश वार्डो में जल निकासी की समस्या देखने को मिल रही है। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 07 के लोग बरसात का पानी घरों में घुसने की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सबसे बड़ी समस्या जल-निकासी की है। निकास नहीं होने से बरसात में बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी के साथ आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ती है। वार्ड में सड़कें इतनी जर्जर है कि कब बड़ी दुर्घटना हो जाए कहना मुश्किल है। सड़क के बीच-बीच में बने गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं। वहीं जर्जर सड़क के कारण हर दिन वार्ड की सड़कों पर जाम लगा रहता है।

यह है वार्ड क्षेत्र
नयां गांव, दौलतगंज, रोझड़ी का आंशिक भाग, मानसरोवर कॉलोनी, नयां गांव यूआईटी एज्युकेशनल जोन का क्षेत्र इस वार्ड क्षेत्र में आता है।

वार्ड की गलियों में गंदा पानी ठहरा हुआ है। इसके कारण स्थानीय लोगों को मौसमी बीमारियां हो रही है। वार्ड में पानी निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई गई। गंदे पानी की शिकायत कई बार विभाग से की जा चुकी है। उसके बाद भी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।
-गोविंद सैन, स्थानीय निवासी

जल निकासी की व्यवस्था न होने से नालियों का पानी गलियों में बह रहा है। इसके साथ ही सड़कों पर भी गड्ढों में पानी जमा रहता है। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
-मुकेश शर्मा, स्थानीय निवासी

सम्पूर्ण वार्ड क्षेत्र में पानी निकासी व नालियों के अभाव में गन्दा पानी गलियों व मुख्य रास्ते पर बह रहा है, जिस कारण स्थानीय निवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसाती मौसम होने के कारण समस्या और अधिक बढ़ गई है। गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। नगर निगम व यूआईटी इस समस्या का समाधान करवाने के लिए असहाय नजर आ रहे हैं।
-सोनू भील, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 69 - जगह-जगह से सीवरेज की पाइप लीकेज, गलियों में भरा पानी
कोटा। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 69 महावीर नगर में सीवरेज पाइपलाइन लीकेज की भयंकर समस्या है। वार्ड में जगह-जगह से सीवरेज की पाइपलाइन लीकेज हो रही है, जिसकी वजह से गलियों में गंदा पानी बह रहा है। गलियों में बह रहे पानी से यहां से गुजरने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता हैं। बारिश आने के बाद यह समस्या और भी बढ़ जाती है, क्योंकि वार्ड में आरयूआईडीपी द्वारा खुदवाई करवा कर छोड़ दी गई है और कोई कार्य नहीं करवाया गया। वार्ड में आने जाने वाले लोगों को गड्ढों में गिरने का खतरा बना रहता है। वार्ड में खुले यह गड्ढें हादसों को न्यौता दे रहे है। आरयूआईडीपी द्वारा गड्ढों को बंद नहीं करवाने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं वार्ड पार्षद के मुताबिक नगर निगम नें सीसी सड़कों का निर्माण तो करवा दिया, लेकिन नालियां नहीं बनवाई गई। जो पहले नालियां बनवाई गई थी, वह भी बंद करवा दी गई। गलियों का लेवल सही नहीं होने से यहां पानी भर जाता है। पार्षद का कहना है कि आरयूआईडीपी व नगर निगम दोनों मिलकर मनमानी कर रहे हैं। गलियों में सीवरेज का कार्य बहुत धीमी गती से चल रहा है।

बाहर निकलना हुआ मुश्किल
वार्ड की गलियों में हर तरफ गंदा पानी पसरा हुआ है। सीवरेज लीकेज का पानी लोगों के घरों में घुसनें को तैयार है। सड़कों पर पसरे पानी से लोगों का घरों से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। गलियों में ठहरे हुए पानी पर अब मच्छर भी पनप रहा है, और भंयकर बदबू आने लगी हैं। गलियों में ठहरे हुए पानी से अब मौसमी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।

नहीं हो रही सुनवाई
आरयूआईडीपी ने पूरे वार्ड को खोदकर छोड़ रखा है। हर जगह खुदाई चल रही है, लेकिन कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। इसके साथ ही आरयूआईडीपी अनेक जगह खुदवाई करवाकर भूल गया है। जगह-जगह गड्ढÞे खुदे हुए हैं। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। आरयूआईडीपी व नगर निगम के कर्मचारी मनमानी करते है। विकास कार्य की और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। - मोनिका विजय, पार्षद

घरों में घुसने को तैयार पानी
गलियों में गंदा पानी ठहरा हुआ है,जो घरों में घुसनें को तैयार है। इस पानी की वजह से घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पानी कई दिनों तक ठहरनें से दलदल जमने लगी है, जिसके कारण वाहन भी फिसलते है। इसके साथ ही खुले गड्ढों में भी गिरने का खतरा रहता है। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाता है और ये दिखाई नहीं देते।
-कुमार राजू, स्थानीय निवासी

मौसमी बीमारियों का खतरा
पानी कई हफ्तों से ठहरा हुआ है, जिसपर अब मच्छर पनप रहे है। इसके कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है।
-कृष्ण मुरारी, स्थानीय निवासी

अजमेर की सड़कों पर हिंदुत्व का सैलाब
अजमेर। हिन्दू सनातन संस्कृति के सम्मान एवं हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में रविवार को संत महात्माओं की अगुवाई में सकल हिंदू समाज द्वारा ऐतिहासिक शांति मार्च निकाला गया। मार्च में अपार जनसमूह उमड़ा। नसीराबाद रोड स्थित परशुराम मंदिर से जिलाधीश कार्यालय तक निकाले गए इस मार्च में विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। मार्च के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बाद में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शहर के व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद को पूर्ण समर्थन दिया। इधर, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए थे।

जोश व जुनून से लबरेज दिखे लोग

शांति मार्च में लोग जोश व जुनून से लबरेज दिखाई दिए। सुबह से ही शांति मार्च में शामिल होने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। काफी तादाद में लोग हाथों में तिरंगा लेकर तथा सिर पर केसरिया रंग का साफा बांधकर शामिल हुए। शांति मार्च परशुराम मंदिर, लोको ग्राउण्ड के पास (अजन्ता पुलिया के पास) से प्रारम्भ होकर बाटा तिराहा, केसरगंज गोल चक्कर, पड़ाव, कंवडसपुरा, मदार गेट चैराहा, गांधी भवन, कचहरी रोड, स्वामी कॉम्पलेक्स चौराहा, सूचना केन्द्र होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचा। शांति मार्च का शहर में विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। अजमेर शहर के सनातन धर्म से जुड़े संत महात्माओं ने इस विशाल हिन्दू मार्च की अगुवाई की। जिसमें नृसिंह मंदिर महन्त श्याम सुन्दर देवाचार्य, श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम के महन्त हनुमानराम, मनोहर उदासीन आश्रम के महन्त रूवरूप दास, अनादी धाम की स्वामी अनादी सरस्वती, स्वामी बालकनाथ, महन्त सीताराम मंदिर, निर्मल आश्रम के महन्त लक्ष्मीनारायण, ईश्वरदास उदासीन के सन्त अर्जुनदास सहित हिन्दू समाज के अनेक अलग-अलग जाति बिरादरी के पदाधिकारी शामिल थे। मार्च में कालीचरण खण्डेलवाल, सुनील दत्त जैन, डॉ. विष्णु चौधरी, विमल गर्ग, शिखर चन्द सिंघी, डॉ. अशोक मेघवाल, शिवरतन वैष्णव, सुदामा शर्मा, प्रभु लोंगानी, गिरधारी लाल मंगल, सुरज नारायण लखोटिया, भोलानाथ आचार्य, नरेश मुद्गल, उमेश गर्ग सहित अनेक समाज के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

ज्ञापन में आपत्ति दर्ज कराई

संत महात्माओं और हिन्दू समाज के लोगों ने बाद में जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि भारत वर्ष की सनातन संस्कृति को खण्डित करने के षडयन्त्रों, हिन्दू देवी देवताओं का अपमान एवं उन पर अभद्र टिप्पणीयां, सुनियोजित आगजनी व पथराव, धार्मिक उन्माद तथा हिन्दू बेटी नुपुर शर्मा को दी जा रही धमकियों का सकल हिन्दू समाज विरोध करता है। हम सर्व हिन्दू समाज के लोग विशाल जूलुस एवं ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हैं कि कट्टरवाद, जेहाद फैलाने व हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने, पत्थरबाजी, आगजनी कर भय उत्पन्न करने तथा नुपुर शर्मा व उसके परिवार को धमकियां देने वाले कट्टरवादियों व जेहादियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए जिससे हिन्दू समाज की भावनाओं से हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके एवं देश में शान्ति, सुरक्षा व सद्भाव का वातावरण बन सके।

अग्निपथ योजना का विरोध, सड़कों पर उतरे युवा
बयाना। केन्द्र सरकार की अग्निवीर स्कीम के बढ़ते विरोध के बीच बयाना के ग्रामीण युवाओं ने कस्बे के कुण्डा तिराहे पर शुक्रवाार को पहले जाम लगाकर नारेबाजी की। इस जाम के चलते बयाना-हिण्डौन रोड जाम हो गया। सूचना पर पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोला। गुस्साए युवा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर अग्निवीर योजना को बन्द कराने एवं पूर्व की भांति सेना भर्ती कराने की मांग की।
तहसीलदार अमित कुमार नें बताया कि युवाओं ने ज्ञापन सौंपा है कि नई स्कीम अग्निपथ का विरोध कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि केन्द्र सरकार ने 4 साल की भर्ती योजना को निकाल कर 4 साल बाद बेरोजगारों के भविष्य को खराब करने का प्रयास किया है। युवा पिछले कोरोनाकाल के समय से परेशान हैं, क्योंकि दो साल से कोई भर्ती सेना में नहीं हो सकी है। अब भर्ती निकाल कर बेरोजगारों को भ्रमित करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर सीओ अजयशर्मा, पुलिस थानाधिकारी हरिनारायन मीणा आदि मौजूद रहे।

कोटकासिम। अग्निपथ योजना की ज्वाला लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है। चहुं ओर युवा वर्ग अग्निपथ पथ योजना की आग की लपटों में झुलस रहा है। शुक्रवार को अग्निपथ योजना की पलटे कोटकासिम सहित बीबीरानी में भी देखी गई। अग्निपथ के विरोध में बीबीरानी में सुबह से ही छात्र नेताओं के साथ युवा सड़कों पर उतर गए तथा नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, केन्द्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मोर्चा संभाला।
सड़कों पर उतरे युवाओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बीबीरानी में किशनगढ़-कोटकासिम व हरसौली-कोटकासिम सड़क मार्ग पर अवरोधक लगाकर डेढ़ घंटे तक चक्काजाम कर दिया। बीबीरानी में आंदोलनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना पर मौजूद किशनगढ़बास डीएसपी अतुल अग्रे की सरकारी गाड़ी का शीशा तोड दिया। आंदोलन का उग्र रूप देखकर कुछ समय के लिए बीबीरानी में प्रतिष्ठान भी बंद रहे। छात्र नेताओं ने कोटकासिम के बस स्टैंड परिसर में एकत्रित हुए तथा बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पुलिस प्रशासन आंदोलनकारी युवाओं के साथ समझाइश करते नजर आए। कस्बे के बाजार सहित मुख्य मार्गों से झुलूस निकालकर विरोध जताया तथा उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा को ज्ञापन सौंपकर केन्द्र सरकार से 20 जून तक मांगी नहीं मानी जाने पर उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। एसडीएम गंगाधर मीणा ने बताया कि युवाओं की मांगों को केन्द्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान शांतिपूर्वक किया जाना संभव है आंदोलन से नहीं। आंदोलन स्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियो ने मौजूद रहकर शांति पूर्वक समझाइश के प्रयास किए।

डीग। केंद्र सरकार की ओर से तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए हाल ही में घोषित अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं द्वारा जगह-जगह  विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को गांव बहज में डीग-गोवर्धन मार्ग पर गांव के युवाओं ने जाम लगाकर विरोध जताया। सीओ आशीष कुमार प्रजापत मौके पर पहुंचे और  समझाइश करते हुए जाम को खुलवाया गया। युवाओं ने कहा कि हम पिछले कई वर्षों से दिन रात मेहनत कर के सेना में जाने का सपना देख रहे हैं। सरकार ने सेना की भर्तियों को 2 साल से रोक कर पटक रखा है। एयर फोर्स की जॉइनिंग और मेरिट रुकने के बाद उसे रद्द कर दिया गया है। अब 4 साल की नौकरी का आॅफर दे रहे हैं, जिससे युवाओं में आक्रोश है। क्योंकि 4 साल की अल्प नौकरी के बाद युवा कहां जाएंगे क्या करेंगे।

45 डिग्री तापमान में सूनी हुई सड़कें
कोटा। मई का महीना शुरू होने के साथ ही गर्मी ने  कहर ढहाना शुरू कर दिया है । 45 डिग्री तापमान में लोगों का घर से निकलना बंद सा हो गया है जिससे सड़कों पर सन्नाटा छा गया है। एक दिन पहले कोटा में अब तक का सबसे अधिक इस सीजन में 45 डिग्री तापमान रहा।  जबकि न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री रहा । अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान इस सीजन में सबसे अधिक रहे हैं जिससे गर्मी अपना रूप दिखा रही है।  दिन की शुरूआत के साथ ही गर्मी का कहर भी शुरू हो रहा है।  सुबह 36 डिग्री तापमान से दिन की शुरूआत हो रही है और 43 डिग्री तापमान से दिन ढल रहा है । सोमवार को भी 44 डिग्री से अधिक तापमान होने के चलते बहुत कम लोग घरों से बाहर निकले जिससे शहर की सड़कें और बाजारों में अपेक्षाकृत कम भीड़ भाड़ नजर आई । कई जगह पर सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा।  गिनती के लोग आते जाते नजर आए।

वहीं सरकारी दफ्तरों में भी लोगों की आवाजाही कम रही । बाजारों में जहां दिन के समय अधिकतर लोग खरीदारी करने निकल रहे थे गर्मी के चलते अब  दिन में बहुत कम निकल रहे हैं और शाम को सूरज ढलने के बाद ही बाजारों में खरीदारी के लिए निकल रहे हैं । हालांकि एक दिन बाद ईद होने से उसकी खरीदारी के लिए बाजारों में दिन के समय भीड़भाड़ रहती है ।  लेकिन दिन में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा शाम के समय भीड़ पड़ने की संभावना है।

इधर मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिन और मौसम में गर्माहट रहेगी।  उसके बाद तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है । हालांकि शाम होते-होते मौसम में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है ।  मौसम गर्म होने से अधिकतर लोग घरों पर एसी और कूलर में ही आराम करते नजर आए जबकि सरकारी कर्मचारी कार्यालयों में जाने के बाद वहां से बाहर नहीं निकले । मजबूरी में आवश्यक काम होने से घरों से बाहर निकलने वाले लोग गले को तर करने के लिए कभी गन्ने का रस तो कभी शीतल पेय पीते रहें और अपने साथ पानी की बोतल भी रखते रहे जिससे थोड़ी थोड़ी देर में ठंडा पानी पीकर प्यास बुझाते रहें । इधर गर्मी अधिक होने से गन्ने के रस के ठेले पर भीड़ भाड़ अधिक होने लगी है।

सफेद पट्टी बांध खुद को बचाने के लिए शांति की गुहार, फिर भी मारी गोली
कीव। रूसी सेना के कीव छोडऩे के बाद यहां सड़कों पर शांति की गुहार लगाने वाले 900 से अधिक नागरिकों के शव मिले। जिनकी बाहों में सफेद रंग की पट्टी बंधी हुई थी। जिन्हें प्रताड़ति करने के बाद गोली मार दी गयी थी। एक आधिकारिक यह जानकारी मिली।

कीव क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख एंड्री नीबितोव ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सेना के इलाके को छोडऩे के बाद 900 नागरिकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस प्रमुख ने कहा शवों की जांच की गयी और विस्तृत विश्लेषण के लिए फोरेंसिक चिकित्सा संस्थानों में भेजा गया था। नीबितोव ने यह भी कहा कि शेवचेंको गांव में कुछ लोगों के शवों की पहचान कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि वह सब स्थानीय नागरिक थे, जिन्हें दुर्भाग्य से प्रताड़ति किया गया और गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गोली मारी गयी, उनमें से कुछ की बाहों में सफेद पट्टी बंधी थी जो रूसी सेना से खुद को बचाने के लिए शांति की गुहार लगार रहे थे।

स्पेन में सड़कों पर मास्क पहनना फिर होगा अनिवार्य
मैड्रिड। स्पेन में कोविड-19 के मामले फिर बढऩे के कारण सड़कों पर मास्क पहनना फिर से अनिवार्य हो जाएगा। सरकार ने यह जानकारी दी है। कैबिनेट ने कहा कि इस संबंध में संबंधित दस्तावेज गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में अपनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने स्वायत्त समुदायों के प्रमुखों की बैठक में कैबिनेट की इस योजना की घोषणा की। स्पेन में इस वर्ष जून में सड़कों पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनना समाप्त कर दिया गया था, लेकिन बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिर्वाय बना रहा। स्पेन कोविड-19 की छठी लहर का अनुभव कर रहा है। लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या के टीकाकरण के बावजूद संक्रमण में वृद्धि जारी है। पिछले एक दिन में कोरोना के 27,000 से अधिक नए मामले दर्ज किये गये हैं।

राजस्थान सरकार ने वेट नहीं घटाया तो भाजपाई सड़कों पर उतरेंगे: कटारिया
जयपुर। राजस्थान की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सरकार को चेतावनी दी है कि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर अगर वेट नहीं घटाया गया तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।  कटारिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम जब लगातार बढ़ रहे थे तो जनता राहत की उम्मीद कर रही थी। इसके चलते ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी और पेट्रोल पर 5 व डीजल पर 10 रुपए कम कर हो गए। इसके बाद देश के अब तक 22 राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वेट कम कर दिया है लेकिन राजस्थान में कांग्रेस सरकार अभी भी पेट्रोल और डीजल पर वेट कम करके जनता को राहत नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सर्वाधिक वेट जनता से वसूला जा रहा है।