kataria - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऐसे हादसे फिर न हों, सरकार उठाए कठोर कदम: कटारिया
अजमेर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने जयपुर-अजमेर मार्ग पर भांकरोटा के समीप शुक्रवार सुबह एलपीजी टैंकर ब्लास्ट की घटना पर दु:ख जताते कहा कि जिस गाड़ी ने एक्सीडेंट किया। उसका परमिट भी नहीं था। ऐसी बिना परमिट वाली गाड़ियों के ड्राइवर एवं खलासी की बजाय मालिकों के खिलाफ सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। शनिवार को लोहागल रोड के समीप एक विवाह समारोह स्थल में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए राज्यपाल कटारिया ने मीडिया से बात करते कहा कि टैंकर ब्लास्ट की इस घटना से ना केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के निवासियों को दु:ख हुआ है। इस तरह का हादसा कई वर्षो के बाद सुनने को मिला। जब बिना परमिट की गाड़ियों से हादसे होते हैं तो मरने वालों को किसी प्रकार की सहायता प्रदान करना कानूनन मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मृतकों के परिजन एवं घायलों की सहायता कर रही है, ये अलग बात है। लेकिन कानून की लड़ाई जब लड़ेंगे उसमें यह केस बहुत कमजोर होगा। सरकार को भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो, इसका कोई इंतजाम करना चाहिए।

हमारा संविधान सर्वोत्तम
कटारिया ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के सभी देशों में सर्वोत्तम है। यदि यह सही नहीं होता तो हमारे देश में हुए 17-18 चुनाव बिना हिंसा के कैसे हो सकते हैं। हमारे देश के संविधान और लोकतंत्र की यही महानता है कि लोकसभा में बहुमत नहीं मिलने पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक वोट कम पड़ने पर हार जाते और सरकार बनाने से त्यागपत्र देकर शांति से बाहर आ जाते। हमारे संविधान निर्माताओं की समिति ने इस तरीके से संविधान बनाया है कि, दुनिया में भारत के संविधान और लोकतंत्र का चारों तरफ  मान और सम्मान है। छोटी-छोटी बातों को लेकर लोकसभा एवं राज्यसभा में केवल संविधान-संविधान का हल्ला मचाना सही बात नहीं है। देश में कानून एवं उसके प्रावधानों की पालना के लिए आवश्यक होने पर सरकारें उसमें कई बार संशोधन करती हैं।

द्रौपदी मुर्मु ने की राज्यपालों की नियुक्ति, पंजाब में गुलाबचंद कटारिया संभालेंगे कार्यभार
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार और रमन डेका को राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्त के अनुसार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल, डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है।

इसके अलावा तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कटारिया के पास  चंडीगढ़ के प्रशासक की भी जिम्मेदारी है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाल रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया।

पीएम नरेंद्र मोदी की कटारिया से फिर मुलाकात
जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के असम दौरे के दौरान एक बार फिर से असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात चर्चा में है। मोदी पूर्वी प्रदेशों में चुनावी परिणाम के बाद वहां नए मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण में गए थे।

कटारिया से मुलाकात इसलिए चर्चा में है, क्योंकि कटारिया मूलत: राजस्थान की राजनीति और भाजपा की राजनीति को बारीकी से समझ रखने वाले नेताओं में रहे हैं। जल्द प्रदेश के चुनाव होने हैं। भाजपा संगठन को मजबूती को लेकर जल्द कई कदम भी प्रदेश में उठाएगी। प्रदेश के कहां किस भाजपा नेता का उपयोग किया जाए, चुनावी जीत में किन नेताओं की अहम भूमिका हो सकती है, प्रदेश सरकार के कामों के चलते क्या रणनीति होनी चाहिए। इन सब को लेकर मोदी की उनसे राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई। गौरतलब है कि कटारिया बीते माह 12 फरवरी को असम के राज्यपाल नियुक्त किए गए थे। तब से लेकर अब तक के कुल 28 दिन में कटारिया की मोदी से कुल तीन बार मुलाकात हो चुकी है। पिछली मुलाकात में भी मोदी से उनकी राजस्थान की राजनीति को लेकर फीडबैक लिए जाने की चर्चाएं चली थी।

संवैधानिक मर्यादाओं में रहते हुए अपने दायित्व निभाऊंगाः कटारिया
जयपुर। असम के मनोनीत राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को कहा कि वह अपने नए दायित्वों का निर्वहन संवैधानिक मर्यादाओं में रहते हुए करेंगे। कटारिया ने राजस्थान विधानसभा में उन्हें नए पद पर नियुक्त किए जाने पर बधाई दिए जाने के बाद यह बात कही।

विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने नेता प्रतिपक्ष कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की सूचना सदन को दी। जोशी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया को राज्यपाल मनोनीत किया गया है। मैं सदन की तरफ से, अपनी तरफ से तथा राजस्थान की सारी जनता की ओर से शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि कटारिया जी अपने संवैधानिक दायित्वों को उसी गौरवपूर्ण परंपराओं से निर्वहन करेंगे जैसा वह एक जनप्रतिनिधि के रूप में करते रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कटारिया द्वारा अपने नए पद की शपथ ग्रहण किए जाने के बाद राज्यपाल के रूप में उनका सदन में स्वागत किया जाएगा।

संवैधानिक मर्यादाओं में रहते हुए अपने काम को अंजाम देने का प्रयास करूंगा:
इस पर कटारिया ने कहा कि सभी माननीय सदस्यों का बहुत आभारी हूं। आप सब को, राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि राजस्थान के प्रतिनिधि के रूप में संवैधानिक मर्यादाओं में रहते हुए अपने काम को अंजाम देने का प्रयास करूंगा और आप सब का सम्मान बना रहे इसका अपने जीवन में प्रतिक्षण में प्रयास करूंगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कई राज्यों के लिए नए राज्यपाल नियुक्त किए जिनमें कटारिया भी शामिल हैं।

भाजपा में उठापटक करने वाले साइड में गए, आलाकमान का निर्णय ही सर्वोपरि: कटारिया
जयपुर। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने असम का राज्यपाल बनने के निर्णय पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित आलाकमान का आभार जताया है। कटारिया ने इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने और पार्टी से मिले दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही है।
कटारिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी से मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा और आलाकमान की आशाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। राज्यपाल बनने के निर्णय की पहले से जानकारी होने के सवाल पर कहा कि मुझे इसके पहले से कोई जानकारी नहीं थी। सुबह मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली। आलाकमान में निर्णय ले लेने वालों ने सभी से बात कर और राजस्थान के कार्यकर्ताओं से भी बात कर यह जिम्मेदारी दी है। इस नियुक्ति के बाद राजस्थान के बारे में और भी निर्णय होने के सवाल पर कटारिया ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई अकेला व्यक्ति निर्णय नहीं लेता। सभी से सामूहिक चर्चा करने के बाद ही निर्णय लिया जाता है। पार्टी हित में जो उचित समझा जाएगा, आलाकमान के लोग वही निर्णय लेंगे।

पार्टी की जिम्मेदारी में उम्र की बाधा नहीं मानता:
भाजपा पार्टी में 70 साल से अधिक उम्र के नेताओं को बड़े पदों से रिटायर करने के सवाल पर कटारिया ने कहा कि उम्र के कारण ऐसे निर्णय लिए जाने के बारे में मैं नहीं मानता हूं। मुझे पार्टी ने मौका खूब दिया है। अभी तक 11 चुनाव लड़ाए है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे ही निभाएंगे। पार्टी यह जिम्मेदारी नहीं देकर कोई दूसरा काम देती तो वह काम भी करेंगे। राजस्थान की जनता से दूर जाने के सवाल पर कहा कि राजस्थान की जनता से दूर नहीं जा रहा हूं। पार्टी के आदेश की पालना करने जा रहा हूं। राजस्थान की जनता विशेषकर मेवाड़ के लोगों का मेरे ऊपर जो कर्ज चढ़ा हुआ है उसे मैं जिंदगी भर सेवा करके  भी नहीं उतार सकता। लोगों ने मुझे जितनी बार भी विधानसभा में चुनाव जीता कर भेजा है, उनके अनुरूप मैंने काम करने का प्रयास किया है। जिस जनता ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को भी इतनी ऊंचाई दी, मैं असम में रहकर भी प्रयत्न करूंगा कि उनके लिए कुछ कर सकूं। मेरी पार्टी ने मुझे हमेशा यही सिखाया है कि हमेशा देश हित में और ईमानदारी से काम करते रहो। लोकतंत्र के मंदिर को पवित्र बनाए रखो।

भाजपा में उठापटक करने वाले साइड में गए, आलाकमान ही सर्वोपरि:
राजस्थान में भाजपा कांग्रेस की वर्तमान राजनीति और भाजपा में गुटबाजी के सवाल पर कटारिया ने पार्टी के विरोधी नेताओं को भी नसीहत दी। कटारिया ने कहा कि भाजपा में किसी व्यक्ति के आधार पर निर्णय नहीं लिया जाता। यंहा सामूहिक निर्णय होता है। भाजपा में एक व्यक्ति जाता है तो उसकी जगह दूसरा जगह ले लेता है। हमारे यहां नेताओं का अकाल नहीं है। सैकड़ों कार्यकर्ता मुझसे भी अच्छी योग्यता रखने वाले हैं। जिसको जो काम मिलेगा,वह वही करेगा, क्योंकि हमारे यहां रिक्तता नहीं है। हमने बिल्कुल नीचे से कार्यकर्ता को पैदा करने का प्रयास किया है। भाजपा में जारी उठापटक पर कटारिया ने कहा कि भाजपा में उठापटक चल नहीं सकती जिसने भी उठापटक करने की कोशिश की है वह साइड में हो गए। कोई कुछ कर नहीं सकता क्योंकि पार्टी आलाकमान का निर्णय ही सर्वोपरि है।

सरकार की एक तिहाई योजनाएं भी धरातल पर नहीं उतरी:
विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती से गिरने और उनके कार्यों की आलोचना करने के सवाल पर कहा कि विधानसभा में कांग्रेस की आलोचना नहीं करता। जो कमियां को छोड़ते हैं उन बिंदुओं पर ध्यान दिलाना नेता प्रतिपक्ष के नाते मेरा दायित्व बनता है। मैंने हर मुद्दे को तथ्यों, प्रमाण और दस्तावेजों के आधार पर रखने का प्रयास किया है। तथ्यों के साथ अगर कोई बात रखी जाए तो उस पर विचार करना चाहिए चाहे सरकार किसी की भी हो। जिसको वे आलोचना समझते हैं मैं उसको सुझाव समझता हूं। यह राजनीति का दुर्भाग्य है कि सब इसको अपने अपने नजरिए से देखते हैं। कांग्रेस सरकार के कई बार अपने कर्मों से ही गिरने का बयान देने के सवाल पर कहा कि यह सरकार गिरने से भी ज्यादा निकम्मी साबित होगी। अब तक 5 बजट आ गए। किसी भी अर्थशास्त्री को बिठा कर पूछ लो कि पिछले 4 बजट में कितना जमीन पर उतरा है और कितना कागजों में बचा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट की केवल एक तिहाई योजनाएं ही धरातल पर उतरी है। सन 2013 के बजट में भी उन्होंने चुनावी बजट में लोगों को झुनझुना पकड़ाया था और जनता ने इनको 21 पर लाकर समेट दिया था। इस बार पेश बजट मेज थपथपाने के लिए तो ठीक है, लेकिन जनता जब इसका विश्लेषण करेगी तो 2013-14 से भी बुरा हाल होगा। घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए पैसे की व्यवस्था करनी होती है। कोई भी अर्थशास्त्री बता दे कि इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए पैसा कहां से आएगा।

भाजपा ने नहीं कहा कि एक दूसरे को गद्दार कहो:
कांग्रेस के नेताओं में आपसी बयानबाजी पर कहा कि गहलोत पायलट गुट के लोग एक दूसरे को गद्दार कहते हैं भाजपा के कहने पर तो नही कहते। कांग्रेस के भाजपा में भी 10 मुख्यमंत्री दावेदारों के नामों की बयानों पर कहा कि ऐसे नाम चलाना मीडिया की उपज है मैंने तो कभी किसी मीडिया वाले को नहीं कहा कि मैं मुख्यमंत्री का दावेदार हूं, फिर भी मेरा नाम चलाया। हमारी पार्टी में कई नेता बराबरी की हैसियत में रहते हैं ऐसे में पार्टी जिसको जिम्मेदारी देती है, वह काम संभाल लेता है। अगले नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर कहा कि यह अधिकार मेरे पास नहीं है हमारी पार्टी में सभी से सामूहिक चर्चा करने के बाद ऐसे निर्णय लिए जाते हैं। पेपरलीक मामलों में किरोड़ीलाल मीना के आंदोलन और भाजपा नेताओं पर सहयोग नहीं करने के आरोपों पर कहा कि किरोड़ी ने पुनिया का नाम लिया तो इसका जवाब पूनिया ही दे पाएंगे। हमने विधानसभा में पहले दिन से लेकर आज तक सरकार को शुरू से ही घेरने का प्रयास किया है।

जनता सोच समझ कर वोट करे:
राजस्थान की जनता को दिए संदेश में कटारिया ने कहा कि राजस्थान की जनता को यही संदेश है कि राजस्थान के हमारे पूर्वजों ने अपने मान सम्मान और मूल्यों की रक्षा के लिए सब कुछ कुर्बान किया है। हम सब लोग भी लोकतंत्र के इस मंदिर को ईमानदारी के धरातल पर लाने का प्रयत्न करें। वोट देते समय यह जरूर सोचे कि आपके वोट से देश का निर्माण होगा या देश का पतन होगा। आपके वोट से दिए हुए पैसे का उपयोग होगा या कतरन होगी। आपके वोट से राजस्थान का विकास होगा या राजस्थान का पतन होगा। इन मापदंडों पर आप पार्टियों को कसो। कसने के बाद तय होगा कि यह देश और प्रदेश विकास की ओर कैसे जाएगा।

कटारिया असम के राज्यपाल बने, अब राजस्थान में बीजेपी में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ शुरू
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया को राष्ट्रपति द्वारा असम का राज्यपाल नियुक्त किया है।  इसके बाद राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली हो गया है। वर्तमान में राजस्थान में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में भाजपा आगामी एक-दो दिन में प्रदेश में नया नेता प्रतिपक्ष बना सकती है। जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष के लिए भाजपा विधानसभा में मौजूदा विधायकों में से किसी अनुभवी विधायक को इस पद पर नियुक्त करेगी।

बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम इस पद के लिए पार्टी सबसे मुफीद मानकर चल रही है। ताकि विधानसभा मैं भाजपा सरकार को सदन में मजबूती के साथ घेर सके। इसके अलावा उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री व जयपुर के मालवीय नगर के विधायक कालीचरण सराफ, पूर्व मंत्री व अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी, पाली जिले के विधायक ज्ञानचंद पारेख सहित करीब आधा दर्जन नेताओं के नाम भी चर्चा में है।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की असम के राज्यपाल बनने के बाद कटारिया के सिविल लाइन स्थित आवास पर सुबह से ही भाजपाइयों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।  भाजपाइयों ने कटारिया को असम का राज्यपाल बनने पर बधाई दे रहे हैं । बड़े नेता  कटारिया के निवास पर जाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

चोर की मां को पकड़े बिना बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं रुकेगा : कटारिया
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर एक बार फिर सरकार को घेरा है। राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कटारिया ने कहा कि पेपर लीक बहुत गंभीर मामला है। पहले रीट परीक्षा का पेपर जयपुर में शिक्षा संकुल से बाहर कैसे आ गया। निजी लोगों को किसने लगाया। डबल लॉक की चाबी से पेपर निकल जाए, तो राजस्थान का बच्चा किसको दोष देगा।

उन्होंने कहा कि सीनियर टीचर भर्ती का पेपर लीक हुआ। यह पेपरलीक लीक नहीं हुआ, यह बहुत बड़ा स्कैंडल है। यह तो बच्चों ने ही सूचना दे दी और उदयपुर एसपी ने कार्रवाई कर दी। रात आठ बजे नकल करने के लिए गाड़ी में बैठाया और दो बजे पेपर दिया। एसपी ने पीछा करके सभी साधनों सहित पकड़ लिया। उदयपुर एसपी को सूचना नहीं मिलती तो कितनी गाड़ियों में पेपर सॉल्व करवाए जा रहे थे। अब पेपर लीक हो गया और कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति से कुछ होने वाला नहीं है। आखिर पेपर निकला होगा तो एक जगह से निकला होगा। जब तक चोर की मां को नहीं मारोगे, तब तक पेपरलीक से बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं रुकेगा।

कटारिया ने कहा कि भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ  मुकदमा चलाने की मंजूरी क्यों नहीं दे रही सरकार।  एसीबी ने जिस तरह के कड़े केस दर्ज किए, उससे देश में राजस्थान का मान बढ़ा है, लेकिन सरकार ने मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देकर सब बेड़ागर्क कर दिया। आईएएस, आईपीएस और बड़े अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में साल 2017 से अभियोजन स्वीकृति के मामले पेंडिंग हैं।

लम्पी से मृत्यु दर में आ रही है गिरावट : कटारिया
जयपुर। पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने प्रदेश में लम्पी बीमारी को फैलने से रोकने के लिए पशुओं में तेजी से टीकाकरण पर बल दिया है। प्रदेश में अभी तक 6 लाख, 87 हजार पशुओं का टीकाकरण हुआ है। पंत कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों सहित सभी संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक कर लम्पी बीमारी की स्थिति एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की कटारिया समीक्षा कर रहे थे।

कटारिया ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में संक्रमण और मृत्यु दर में लगातार गिरावट आ रही है और जैसलमेर में लम्पी से किसी जानवर के मरने की रिपोर्ट नहीं है। कटारिया ने कहा कि प्रदेश में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए राजस्थान कॉ-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और पशुपालन विभाग की ओर से गौवंशीय पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है।

लंपी वायरस की मृत्यु दर में कमी, नियंत्रण में हालात : कटारिया
जयपुर। लंपी वायरस को लेकर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि प्रदेश में लंपी वायरस में मृत्यु दर में कमी आई है। पिछले 10-15 दिनों में इसमें राहत मिलने की उम्मीद है। कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार के जागरूकता अभियान, टीकाकरण, दवाईयों की उपलब्धता,आयुर्वेदिक और पुरानी पद्धति इसमे कारगर साबित हो रही है। राज्य सरकार ने लंपी को लेकर 30 करोड़ रुपए अतिरिक्त जारी किए हैं।

लंपी को लेकर 8 लाख डोज़ आ चुकी है। इसके अलावा 41 लाख डोज और खरीद रहे है। राहुल गांधी को अध्यक्ष बंनाने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए, क्योंकि कार्यकर्ताओं की भी यही मांग है। संगठन चुनाव के खाली पदों को लेकर बोले कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी इस बारे में बता चुके है। प्रक्रिया जल्द पूरी होकर पार्टी को नए पदाधिकारी मिल जाएंगे।

किसी के साथ फोटो होना गुनाह, तो मेरे खिलाफ दर्ज़ हो आपराधिक मुकदमा: कटारिया
जयपुर। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी के साथ फोटो वायरल होने के मामले में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सफाई दी है। एक प्रतिक्रिया में कटारिया ने कहा कि अगर कन्हैयालाल हत्याकांड के एक आरोपी की उनके साथ तस्वीर है, तो मेरे खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज़ किया जाए। यदि क़ानून में किसी के साथ फोटो होना ही गुनाह है, तो मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कटारिया ने कहा कि वे पिछले कई सालों से उदयपुर की राजनीति में सक्रीय हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अब तक हुए कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। इस दौरान कौन कब कैसे साथ में फोटो खिंचाता है कोई जानकारी नहीं रहती। ऐसे में सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

कटारिया ने कांग्रेसियों को बताया अपनी जेब भरने वाला, जबकि मोदी सरकार पर कोई एक दाग भी नही लगाने का किया दावा
जयपुर।  भाजपा जयपुर शहर के तीन दिवसीय  प्रशिक्षण शिविर के दुसरे दिन प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने 2014के बाद युगांतरकारी परिवर्तन विषय पर उदबोधन दिया। सत्र की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने की। गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि हम सभी भारत को विश्व गुरू बनाने का संकल्प लिये चल रहे है।  2014से पहले कांग्रेस की सरकारों ने देश को बांटने का काम किया। आकाश पाताल यहा तक कि पानी के घोटाले भी सामने आऐ और कांग्रेसियों ने अपनी जेब भरने का काम किया । भ्रष्टाचार की मंडी लगी हुई थी लेकिन 2014के बाद एक युगांतरकारी परिवर्तन हुआ और  ईश्वरीय शक्ति से पूर्ण  एक युगपुरुष आया और उसने ऐसा काम किया कि आठ साल  मे सरकार और  मंत्रीयो  के उपर  कोई धब्बा नही लगा ।

कटारिया ने कहा जनता हमको गुणो से प्यार करती है,कांग्रेस से भी प्यार करती थी लेकिन परिवार वाद और भ्रष्टाचार मे डूबे हुऐ होने के कारण सभी जगह से कांग्रेस का सफाया होता जा रहा है । कोरोना मे संकट की घडी मे युगपुरुष मोदी ने बहुत कम समय मे वैक्सीन लाने का काम किया जिसकी विदेशो मे भी तारीफ हुई । यहां के मुखिया ने वैक्सीन होने के बावजूद जानबूझकर वैक्सीन नही लगाई और जब हाथपैर फूल गये तो मोदी जी याद आऐ ।वैक्सीन पर राजनीति की गई ।देश के पीएम ने कभी समाज मे या राज्यों मे भेद नही किया ।कटारिया ने कहा कि जल जीवन मिशन के द्वारा  2024 तक हिन्दुस्तान के प्रत्येक घर को नल से जोड देने का संकल्प पुरा होगा । आज भारत मे इस मिशन के द्वारा 49%आबादी नल से जुड चुकी है । शर्म की बात है कि जल जीवन मिशन मे राजस्थान आज 29वे पायदान पर है  केवल 11%कार्य हुआ है ।केन्द्र सरकार ने प्रदेश मे 23000करोड का प्रावधान किया और प्रदेश की  सरकार ने  4000करोड का ही उपयोग किया । हम आज गौरवान्वित है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री एक ऐसा महामानव है जो कभी  न थका न रूका । आज राजस्थान मे 66लाख किसानों के खातो मे बिना कट सहायता आ रही है। शिविर मे अन्य सत्रों को सांसद रामचरण बोहरा,सोमकांत शर्मा ने भी संबोधित किया मंच संचालन महामंत्री कुलवंत सिंह ,शहर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ,नवरतन नराणिया और चंद्रप्रकाश सैनी ने किया।

रावण ने सीता का अपहरण कर नहीं किया कोई बड़ा गुनाह
चित्तौड़गढ़। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने रामायण में बुराई के प्रतीक रावण को सिद्धांतवादी की संज्ञा देते हुए कहा कि रावण ने सीता का अपहरण कर कोई बहुत बड़ा गुनाह नहीं किया, क्योंकि लंकेश ने उन्हें छुआ नहीं था। अगर वह छूता, तो जुर्म होता। कटारिया ने यह बयान गत दिनों चित्तौड़गढ़ जिले के बोहेड़ा में एक कार्यक्रम में दिया था। वल्लभनगर के पूर्व विधायक एवं जनता सेना के संरक्षक रणधीरसिंह भींडर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि कटारिया न हिंदू हैं और न मेवाड़ी। कटारिया ने रावण को अपना आदर्श मान रखा है, उन्हें भी श्रीलंका भेज देना चाहिए। दूसरी तरफ कटारिया के इस विवादित बयान पर विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने भी जमकर रोष व्यक्त किया है।

प्रताप पर भी कर चुके हैं टिप्पणी
कटारिया इससे पूर्व भगवान श्रीराम और फिर राजसमंद विधानसभा उपचुनाव की सभा में महाराणा प्रताप पर अशोभनीय टिप्पणी कर चुके हैं। प्रताप को लेकर अशोभनीय शब्दों के प्रयोग पर क्षत्रिय सहित विभिन्न समाजों ने जमकर कटारिया के खिलाफ आक्रोश जताया था। बाद में कटारिया ने दो बार माफी भी मांगी थी।

सोशल मीडिया पर चले शब्द बाण
कटारियाके अनुसार किसी की भी पत्नी का अपहरण कर लो, बस छूना मत। पुलिस भी कुछ नहीं करेगी, क्योंकि यह जुर्म थोड़ी है।
- कटारिया ने रावण को क्लीन चिट दे दी है भाई, उन्होंने रामायण को ही गलत साबित कर दिया है।
- ऐसा लगता है कि कटारिया रावण के ही अनुयायी हैं, तभी तो भगवान राम, महाराणा प्रताप व हमारे इतिहास को कोसते रहते हैं।
- आदमी का बोलना ही उसका चरित्र और उसका बैकग्राउंड बताता है।