guests - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधायक दल के नेता चुने गए योगी, बाबा की ताजपोशी कल
लखनऊ। यूपी चुनाव जीतने के बाद गुरूवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया।  गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए योगी के नाम का ऐलान किया। जिसके बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

करीब 37 साल के लंबे अंतराल के बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने का इतिहास रचने जा रहे योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी का गवाह शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 50 हजार से अधिक मेहमान बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शाम चार बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिये भाजपा और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह के अलावा कई केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

राजधानी लखनऊ को इस खास मौके के लिये विशेष रूप से सजाया संवारा गया है। तिरंगे की रोशनी से सजे चौक चौराहे, दुकानों पर भगवा रंग से लहराते झंडे,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के बड़े बड़े कटआउट, फूलों से सजे मंदिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार की तस्कीद करते दिखायी दे रहे हैं। इसके अलावा अयोध्या,वाराणसी, मथुरा समेत अन्य जिलों में भी यही नजारा दिख रहा है। लखनऊ के सभी मंदिरों में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए विशेष पूजा अर्चना की जाएगी, वहीं व्यापार मंडल ने शपथ के बाद मिष्ठान वितरण की व्यवस्था की है।

योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 1985 में कांग्रेस ने यह कारनामा कर दिखाया था जब 1980 के बाद प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा आयी थी।  योगी के अलावा कई अन्य नवनिर्वाचित विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कई नये चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दिये जाने की प्रबल संभावना है जबकि पहले कार्यकाल में मंत्री रहे कुछ नेताओं को पार्टी संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है हालांकि इसकी तस्वीर कल शपथ ग्रहण समारोह के बाद साफ हो सकेगी। कल के शपथ ग्रहण समारोह में हजारों निगाहें यह भी देखेंगी कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को क्या इसी पद पर दोबारा मौका मिलेगा क्योंकि मौर्य कौशांबी के सिराथू से विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि जिस तरह उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को हार के बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली है, वह नजारा यहां भी दोहराया जा सकता है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनाईक, भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष के अलावा मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को न्योता भेजा गया है।

इसके अलावा 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच राज्यों के उपमुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिये आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे। इनमे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम मोहन लाल खट्टर, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एम बिरेन सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, त्रिपुरा के सीएम बिप्लव कुमार देब, गोवा के मुख्यमंत्री डा प्रमोद सांवत, असम के सीएम हिम्मत बिस्वा शर्मा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं रेणु देवी समेत अरूणाचल प्रदेश,त्रिपुरा और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल की शोभा बढायेंगे।  शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इकाना स्टेडियम की क्षमता करीब 55 हजार दर्शकों की है। इसके अलावा मैदान पर भी अतिविशिष्ट मेहमानों, विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

शपथ ग्रहण का भव्य नजारा स्टेडियम पर लगी विशाल स्क्रीन पर देखा जा सकेगा जबकि स्टेडियम के बाहर और शहर के कई हिस्सों में शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के जवान तैनात किये गये है। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आने वाले अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिये कुछ स्थानों पर रूट डायवर्जन किया जा रहा है मगर इससे यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। व्यवधान की स्थिति में छात्र छात्राओं के लिये विशेष टोल फ्री नम्बर जारी किये गये है।

शपथ ग्रहण समारोह में टाटा ग्रुप के एन चन्द्रशेकरन, अम्बानी ग्रुप के मुकेश अम्बानी, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, महिन्द्रा ग्रुप के आन्नद मङ्क्षहद्रा जैसे बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। इसके अलावा कश्मीर फाइल्स की पूरी टीम के साथ बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, कंगना राणावत समेत कई जानेमाने चेहरे भी शपथ ग्रहण समारोह में आकर्षण का केन्द्र बनेंगे।

स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ 200-200 मीटर का क्षेत्र  नरेंद्र मोदी,  जेपी नड्ढा,  राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग्स से पट गया है। अमौसी एयरपोर्ट से स्टेडियम तक 150 वर्टिकल गार्डन व स्टेडियम के आसपास चार हजार गमलों की व्यवस्था की गई है।  मुख्य प्रवेश द्वार के बाएं तरफ मोदी की एक साथ मीन होर्डिंग्स को लगाया गया है। पहली होर्डिंग्स में मोदी ग्रे कलर की सदरी, दूसरी में बंद गले के सूट एवं तीसरी में भगवा कुर्ता पहने शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले लोगों की अभिवादन की मुद्रा में थे।

शपथ को लेकर सोशल मीडिया पर मोदी योगी के साथ कई आर्कषक हैशटैग चल रहे हैं। जिसमें आ गए महाराज जी छा गए महाराज जी, यूपी में फिर से भाजपा सरकार, योगी मय हुआ यूपी, योगी ही उपयोगी, जय भाजपा आ गई भाजपा जैसे हेशटैग वहीं योगी जी आए हैं, जो राम को लाए हैं, बाबा का बुलडोजर जैसे गीत लोगों में और भी उत्साह भर रहे हैं।

कैटरीना-विक्की की शादी : खास मेहमान रणथम्भौर में लेंगे टाइगर सफारी का मजा
जयपुर। बॉलीवुड के नए कपल बनने जा रहे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का इंतजार सभी को है। सात से नौ दिसंबर तक चलने वाले इस शादी समारोह में कई वीवीआईपी गेस्ट के आने की उम्मीद है। इसको लेकर रोजाना ही कई सेलेब्रिटीज के नाम सामने आ रहे है। इस सेलेब्रिटी कपल की शादी में कई बॉलीवुड सितारे रणथम्भौर नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिक्स सेंस होटल में प्रस्तावित विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इवेंट कंपनियों ने सभी प्रकार के रिहर्सल भी पूरे कर लिए है। रणथम्भौर नेशनल पार्क में मेहमानों को टाइगर सफारी कराने की भी तैयारियां हो चुकी है। कई फिल्मी सितारे जैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा, रोहित शेट्टी, कबीर खान, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर सहित कई अन्य सितारे इस नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही पीएमओ से भी शादी में पांच गेस्ट के आने सूचना है। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जोगी महल में एंट्री करेंगे सेलेब्रिटीज: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में विक्की और कैटरीना के मैनेजर और इवेंट कंपनी के लोगों ने रणथम्भौर में टाइगर सफारी की थी, जिसे बिल्कुल गोपनीय रखा गया था। इसके बाद यह तय किया गया है कि शादी में शिरकत करने वाले स्पेशल गेस्ट को टाइगर सफारी के लिए गणेश मार्ग के मुख्य दरवाजे से जोगी महल गेट से एंट्री कराई जाएगी। यहां तक उन्हें प्राइवेट लग्जरी कारों में लाया जाएगा। इसके बाद वन विभाग के नियमानुसार यह गेस्ट जिप्सियों से टाइगर सफारी करेंगे। बता दें कि जोगी महल रणथम्भौर के जोन नम्बर तीन में स्थित है, जो एक फॉरेस्ट रेस्ट हाउस है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ रूके थे। जोगी महल एक झील के सामने स्थित है, जहां से वीआईपी वन्यजीवों को निहारते हैं।

गेस्ट की पहचान गोपनीय रखने के लिए रखे कोड:गेस्ट की पहचान गोपनीय रखने के लिए होटल ने नाम की जगह कोड दिए हैं। इन्हीं कोड के अनुसार होटल के रूम सर्विस के साथ गेस्ट की सुरक्षा व बाउंसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी के साथ ही टाइगर सफारी भी इन्ही कोड के अनुसार होगी, जिससे गेस्ट की पहचान को गोपनीय रखा जा सकेगा।

गेस्ट लिस्ट पर पड़ सकता है कोरोना का साया: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का शादी पर प्रभाव पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस नए वेरिएंट से कई वीवीआईपी अपना प्लान कैंसिल भी कर सकते हैं।

सिक्योरिटी एजेंसी के लिए बुक हुए 20 रूम: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर की सिक्योरिटी एजेंसी के लिए मुंबई की टीम ने बरवाड़ा फोर्ट के नजदीक होटल में 20 रूम बुक किए हैं।

शादियों में मेहमानों पर लगी पाबंदी हटी : शैक्षणिक गतिविधियां सौ फीसदी क्षमता के साथ हो सकेंगी संचालित
जयपुर। प्रदेश में अब सभी प्रकार के आयोजन हो सकेंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक गतिविधियां भी सौ फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगी। इस संबंध में गृह विभाग ने सोमवार को नई गाइडलाइन जारी कर दी है। विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार के अनुसार कोरोना संक्रमण में आई कमी के बाद राज्य सरकार ने पाबंदियों पर शिथिलता देने का निर्णय लिया है। इसके तहत शादी समारोहों का आयोजन किया जा सकेगा, लेकिन सभी मेहमानों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। शादियों में मेहमानों पर लगी पाबंदी को हटा दिया है। इसके साथ ही सभी तरह के सार्वजनिक आयोजन भी हो सकेंगे। इनमें राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृति और धार्मिक समारोह शामिल है। इन आयोजनों में मास्क का अनिवार्य उपयोग और सेनेटाइजेशन के साथ ही दो गज दूरी की पालना करनी होगी। नई गाइडलाइन के अनुसार सभी तरह की शैक्षणिक संस्थाओं को 15 नवम्बर से सौ फीसदी उपस्थिति के साथ खोला जा सकेगा। इनमें कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालय भी शामिल है। लेकिन शर्त यह है कि सभी कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा। प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थान भी 15 नवम्बर से सौ प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जाएंगे। इन संस्थाओं के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा।

प्रदेश में 100 दिन में कोरोना से कोई मौत नहीं
जयपुर। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 4 नए रोगी सामने आए हैं। बड़ी राहत यह है कि प्रदेश में पिछले 100 दिन से कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। अंतिम बार मौत 31 जुलाई को हुई थी। तब तक प्रदेश में 8954 लोगों की जान जा चुकी थी। सोमवार को मिले नए रोगियों में जयपुर में तीन और भीलवाड़ा में एक नया मरीज मिला है। प्रदेश के शेष 31 जिलों में कोई नया रोगी नहीं है। प्रदेश में वर्तमान में 42 एक्टिव केस हैं। जयपुर में 23, बीकानेर में 8, जोधपुर-उदयपुर-गंगानगर-अजमेर में 2-2, बारां, बाड़मेर, भीलवाड़ा 1-1 एक्टिव केस हैं। शेष 24 जिले फिलहाल कोरोना फ्री है।

मुख्यमंत्री ने चेताया : कोरोना रोकने के लिए विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान हों : गहलोत
मास्क का प्रयोग पहले की तरह ही करते रहें
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूरोप के देशों में कोरोना की नई लहर के बाद केन्द्र सरकार से विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग, क्वारंटाइन करने सहित विशेष प्रावधान लागू करने का सुझाव दिया है। गहलोत ने ट्वीट के जरिए यूरोप के देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर केन्द्र को चेताने के साथ लोगों को सावधानी बरतने की नसीहत दी है। गहलोत ने लिखा कि यूरोप में आई कोरोना की नई लहर में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। पहले देखा गया है कि यूरोप में संक्रमण बढ़ने के दो-तीन महीने बाद भारत में भी मामले बढ़ने लगे था। ऐसा इस बार नहीं हो, इसके लिए भारत सरकार को विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान करने चाहिए। साथ ही गहलोत ने कहा है कि यह भी देखा गया है कि आमजन ने अब मास्क का प्रयोग कम कर दिया है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि ऐसा ना करें। मास्क का प्रयोग पहले की तरह ही करते रहें। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और वैक्सीन ही कोविड से बचाव के तरीके है। इनमें कोई भी चूक आपको संक्रमित कर सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।