events - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिवर फ्रंट पर बढ़ा शादियों का क्रेज, दिसम्बर तक फुल
कोटा। चम्बल नदी के किनारे बना रिवर फ्रंट पर्यटन स्थल के रूप में तो अपनी पहचान बना ही रहा है। वहीं दूसरी तरफ यह नया वेडिंग डेस्टीनेशन भी बन रहा है। रिवर फ्रंट पर शादियों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां दिसम्बर तक शादियों के लिए अभी से बुकिंग हो गई है।कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से करीब 1445 करोड़ रुपए की लागत से बने रिवर फ्रंट के बैराज साइड पूर्वी छोर पर तो पर्यटकों की संख्या काफी अच्छी है। यहां दो सौ रुपए प्रति व्यक्ति प्रवेश टिकट होने के बाद भी अधिकतर लोग इसी तरफ उसे देखने के लिए जा रहे हं। जबकि इसके सकतपुरा साइड पश्चिमी छोर पर प्रवेश टिकट मात्र 50 रूपए किया हुआ है। उसके बाद भी वहां पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम है।

पश्चिमी छोर के शौर्य घाट पर आयोजन
रिवर फ्रंट के पश्चिमी छोर स्थित शौर्य घाट पर ही अधिकतर विवाह के आयोजन हो रहे हैं। यहां काफी बड़ा एरिया है। जहां एक बार में दो हजार से अधिक लोग एक साथ विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि पहले यहां विवाह आयोजन करने पर किराया कम था। लेकिन आयोजनों के अधिक होने पर केडीए ने इसका किराया करीब दो गुना से अधिक कर दिया है। उसके बाद भी यहां लगातार आयोजन हो रहे हैं।

शौर्य घाट आयोजनों के लिए ही
केडीए की ओर से शौर्य घाट को अधिकतर आयोजनों के लिए रिजर्व कर दिया है। यहां शादी समारोह व अन्य आयोजनों के साथ ही कोटा महोत्सव, ट्रेवल मार्ट या अन्य सांस्कृतिक आयोजन भी इसी तरफ हो रहे हैं। यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगी हुई है। जिससे भारत के मैच का सीधा प्रसारण भी लोग देख सकते हैं।

केडीए के लिए नुकसान का सौदा
रिवर फ्रंट बनने के बाद से अभी तक केडीए के लिए नुकसान का ही सौदा रहा है। केडीए इसके संचालन पर जितना खर्चा कर रहा है। उससे आधी भी कमाई नहीं हो रही है। हालांकि यहां पर्यटकों की संख्या पहले से बढ़ी है। साथ ही वाटर पार्क, नाव व कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और संग्रहालय भी बना हुआ है। साथ ही शादी समारोह व अन्य आयोजनों से भी आय हो रही है। लेकिन यहां बनी दुकानों के शुरू नहीं होने और होटल रेस्टोरेंट नहीं होने से लोगों को खाने-पीने की वस्तुएं नहीं मिल पा रही है। इस कारण से इसका संचालन भारी पड़ रहा है। हालांकि केडीए की ओर से इसका संचालन निजी फर्म के माध्यम से करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए दो बार टेंडर हो चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई फर्म इसके लिए योग्य साबित नहीं हुई है।

पहले से बढ़ा है लोगों का क्रेज
कोटा विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता ललित कुमार मीणा ने बताया कि रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर शादी समारोह के आयोजन करने के प्रति लोगों का क्रेज पहले से अधिक हुआ है। हालांकि शुरूआत में इसका किराया काफी कम था। लेकिन आयोजनों को देखते हुए कुछ समय पहले ही इसका किराया बढ़ाया है। उसके बाद भी लोगों का रूझान अच्छा है। यहां रविवार को भी विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इस माह में हर दो से तीन दिन में एक आयोजन के लिए बुकिंग है। जबकि साल के अंत दिसम्बर तक शादियों की अभी से बुकिंग हो गई है। इसका कारण चम्बल नदी का किनारा, हैरिटेज लुक, पार्किंग की सुविधा और एक नई जगह होने से लोगों के लिए भी इसे देखने का उत्साह रहता है।

Expo-2024: म्यूजिक प्रोडक्शन, इवेंट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़े तकनीकी का होगा प्रदर्शनी
जयपुर। म्यूजिक प्रोडक्शन, इवेंट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़े तकनीकी उद्योग की सबसे बड़ी वार्षिक प्रदर्शनी इंडियन डीजे एक्सपो- 2024 का आयोजन अगस्त होगा। राजधानी के प्रगति मैदान में 250 से अधिक ब्रांड्स के साथ लाउडस्पीकर से लेकर स्पीकर कम्पोनेंट्स, एम्पलीफायरों, डीजे उपकरणों, लेजर और लाइटिंग और एलईडी स्क्रीन से लेकर स्पेशल इफेक्ट्स मशीनों, केबल, कनेक्टर और स्पीकर कैबिनेट के साथ उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलेगी। अपनी इसी व्यापकता के कारण इंडियन डीजे एक्सपो प्लेटफॉर्म देश भर के उद्योग पेशेवरों को आकर्षित करता है। इस एक्सपो में बिजनेस विजिटर मौजूदा ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स रेंज से रूबरू हो सकेंगे, साथ ही नए ब्रांड्स को भारत में इवेंट्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बढ़ते बाजारों में प्रवेश करने का अवसर भी मिलेगा।

इंडियन डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस कहते हैं, 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से पिछले कुछ वर्षों में इंडियन डीजे एक्सपो प्लेटफॉर्म को जो समर्थन और प्यार मिला है, वह वास्तव में उल्लेखनीय है। एक्सपो के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करने वाले कई महत्वूर्ण कारण हैं। इनमें सबसे अहम ये है कि प्रदर्शनी दिल्ली में है, जिससे उन्हें विक्रेता और खरीदार के बीच एक प्रभावी नेटवर्किंग बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में पेशेवरों की जरूरतें पूरी करने में भी इंडियन डीजे एक्सपो अहम भूमिका निभाता रहा है।

प्रथम पूज्य के मंदिरों में हुआ फागोत्सव: मोतीडूंगरी गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी हुए आयोजन
जयपुर। शहर के सभी मंदिरों में बुधवार को सतरंगी गुलाल और पुष्पों भक्तों ने जमकर होली खेली। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सानिध्य में शाम पांच बजे फागोत्सव संध्या की शुरुआत हुई। महंत ने बताया कि गुलाल और गुलाल गोटों से भक्तों ने होली खेली। भगवान ने जयपुरी साफा और अंगरखा धारण किया। शाम को सोहन लाल के सानिध्य में ढप, चंग कार्यक्रम हुआ। नहर के गणेशजी मंदिर में भगवान की नयनाभिराम फागुणियां झांकी सजाकर दोपहर 1 से रात्रि 11 बजे तक मंदिर महंत पं.जय शर्मा के सानिध्य में हुए ढप चंग पिचकारी विभिन्न प्रकार की गुलाल से फागुणियां झांकी सजाई गई। पद्मश्री गुलाबो सपेरा पार्टी ने भजनों पर नृत्य किया।

चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिर रामचन्द्रजी में महंत राधेश्याम तिवाड़ी के सानिध्य में ठाकुरजी ने सखी रूप धारण कर सीताजी की सखियों को रिझाया। अनेक फाग के पदों का गायन हुआ और फूल, गुलालों से होली खेली गई। भगवान का मनमोहक शृंगार आकर्षण का केन्द्र रहा।

चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेश मंदिर में फागोत्सव पर युवाचार्य पं.अमित शर्मा महंत परिवार के सानिध्य में भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर फाल्गुनी पोशाक धारण कर सतरंगी गुलाल और पुष्पों से शृंगार किया। महिला मंडल ने एक ही गणवेश में फागोत्सव में भाग लिया, फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाई। फाल्गुनी भजनों का रस कलाकार बरसाते रहे। भगवान का पंचामृत अभिषेक कर फूल बंगला झांकी सजाई। भजन गायकों ने गणेश वंदना के साथ भजन सुनाए। श्रद्धालुओं ने पुष्प और इत्र वर्षा, गुलाल गोटे के साथ भगवान के साथ होली खेली।

PM मोदी की फिरोजपुर की जनसभा एवं अन्य कार्यक्रम रद्द : सुरक्षा चूक के कारण मोदी की पंजाब यात्रा रद्द
नई दिल्ली। गंभीर सुरक्षा चूक के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब यात्रा बुधवार को बीच में ही रद्द कर दी गयी और उनकी फिरोजपुर की जनसभा एवं अन्य कार्यक्रम भी रद्द कर दिये गये। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और इसकी जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई करने का संबंधितों को निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय ने घटना की जानकारी देते हुए एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री हुसैनीवाला में शहीद स्मारक के लिए भठिंडा से सड़क मार्ग से जा रहे थे। वहां से करीब 30 किलोमीटर पहले एक फ्लाईओवर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर रखा था।

गृह मंत्रालय के अनुसार  मोदी का काफिला वहां फ्लाईओवर पर करीब 15-20 मिनट फंसा रहा। मंत्रालय ने कहा,  ''प्रधानमंत्री की सुरक्षा में यह गंभीर चूक है।  इस घटना के बाद प्रधानमंत्री के काफिले को वापस भङ्क्षठडा हवाईअड्डे की ओर ले जाने फैसला किया गया। गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इस चूक को गंभीरता से लेते हुए इस पर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक के लिए दिल्ली से भठिंडा पहुंचे हुए थे, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से आगे जाना था, वहां बरसात और रोशनी कम होने के कारण  मोदी ने 20 मिनट इंतजार करने के बाद सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया, जिसमें दो घण्टे लग सकते थे। गृह मंत्रालय का कहना है कि इसके लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक से सुरक्षा संबंधी इंतजामों की पुष्टि कर ली गई थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि  मोदी की पंजाब रैली को स्थगित कर दिया गया है।

शादियों में मेहमानों पर लगी पाबंदी हटी : शैक्षणिक गतिविधियां सौ फीसदी क्षमता के साथ हो सकेंगी संचालित
जयपुर। प्रदेश में अब सभी प्रकार के आयोजन हो सकेंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक गतिविधियां भी सौ फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगी। इस संबंध में गृह विभाग ने सोमवार को नई गाइडलाइन जारी कर दी है। विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार के अनुसार कोरोना संक्रमण में आई कमी के बाद राज्य सरकार ने पाबंदियों पर शिथिलता देने का निर्णय लिया है। इसके तहत शादी समारोहों का आयोजन किया जा सकेगा, लेकिन सभी मेहमानों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। शादियों में मेहमानों पर लगी पाबंदी को हटा दिया है। इसके साथ ही सभी तरह के सार्वजनिक आयोजन भी हो सकेंगे। इनमें राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृति और धार्मिक समारोह शामिल है। इन आयोजनों में मास्क का अनिवार्य उपयोग और सेनेटाइजेशन के साथ ही दो गज दूरी की पालना करनी होगी। नई गाइडलाइन के अनुसार सभी तरह की शैक्षणिक संस्थाओं को 15 नवम्बर से सौ फीसदी उपस्थिति के साथ खोला जा सकेगा। इनमें कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालय भी शामिल है। लेकिन शर्त यह है कि सभी कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा। प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थान भी 15 नवम्बर से सौ प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जाएंगे। इन संस्थाओं के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा।

प्रदेश में 100 दिन में कोरोना से कोई मौत नहीं
जयपुर। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 4 नए रोगी सामने आए हैं। बड़ी राहत यह है कि प्रदेश में पिछले 100 दिन से कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। अंतिम बार मौत 31 जुलाई को हुई थी। तब तक प्रदेश में 8954 लोगों की जान जा चुकी थी। सोमवार को मिले नए रोगियों में जयपुर में तीन और भीलवाड़ा में एक नया मरीज मिला है। प्रदेश के शेष 31 जिलों में कोई नया रोगी नहीं है। प्रदेश में वर्तमान में 42 एक्टिव केस हैं। जयपुर में 23, बीकानेर में 8, जोधपुर-उदयपुर-गंगानगर-अजमेर में 2-2, बारां, बाड़मेर, भीलवाड़ा 1-1 एक्टिव केस हैं। शेष 24 जिले फिलहाल कोरोना फ्री है।

मुख्यमंत्री ने चेताया : कोरोना रोकने के लिए विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान हों : गहलोत
मास्क का प्रयोग पहले की तरह ही करते रहें
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूरोप के देशों में कोरोना की नई लहर के बाद केन्द्र सरकार से विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग, क्वारंटाइन करने सहित विशेष प्रावधान लागू करने का सुझाव दिया है। गहलोत ने ट्वीट के जरिए यूरोप के देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर केन्द्र को चेताने के साथ लोगों को सावधानी बरतने की नसीहत दी है। गहलोत ने लिखा कि यूरोप में आई कोरोना की नई लहर में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। पहले देखा गया है कि यूरोप में संक्रमण बढ़ने के दो-तीन महीने बाद भारत में भी मामले बढ़ने लगे था। ऐसा इस बार नहीं हो, इसके लिए भारत सरकार को विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान करने चाहिए। साथ ही गहलोत ने कहा है कि यह भी देखा गया है कि आमजन ने अब मास्क का प्रयोग कम कर दिया है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि ऐसा ना करें। मास्क का प्रयोग पहले की तरह ही करते रहें। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और वैक्सीन ही कोविड से बचाव के तरीके है। इनमें कोई भी चूक आपको संक्रमित कर सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।