Krishi Upaj Mandi Ceremony - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केकड़ी को बड़ी सौगात: सीएम भजनलाल ने ₹870 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
केकड़ी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर प्रदेशवासियों का जीवन सुगम बनाना है। सरकार राजस्थान के आठ करोड़ नागरिकों के लिए समान भावना से काम कर रही है और विकसित राजस्थान की दौड़ में किसी भी क्षेत्र को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। सीएम शनिवार को जयपुर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फोरलेन परियोजना सहित विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में करीब 575.28 करोड़ रुपए की लागत वाली फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण सहित लगभग 800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास  और करीब 70 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प के अनुरूप राजस्थान सरकार विकसित राजस्थान के लक्ष्य को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

यमुना जल समझौते, राम जल सेतु परियोजना, बीसलपुर विस्तार, इंदिरा गांधी नहर के आधुनिकीकरण तथा विभिन्न जल योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के जल संकट का स्थायी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू कर 1 लाख 78 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। सरकार ने चार लाख सरकारी नौकरियां तथा छह लाख निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि विधायक शत्रुघ्न गौतम ने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर केकड़ी को हजारों करोड़ रुपये की सौगातें दिलाई हैं। फोरलेन परियोजना चार विधानसभा क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति की नई आधारशिला बनेगी।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जल, सड़क, बिजली और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत, शंकर सिंह रावत, रामस्वरूप लांबा, गोपीचंद मीणा एवं राजेन्द्र गुर्जर, उपस्थित रहे।

व्यापार, उद्योग और परिवहन को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि केकड़ी में कृषि, ग्रेनाइट, खनिज, व्यापार और मंडी विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। फोरलेन परियोजना से नसीराबाद, सरवाड़, केकड़ी और देवली क्षेत्र के व्यापार, उद्योग, परिवहन और आवागमन को नई गति मिलेगी।