Architect Modern Qatar Revival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
दोहा। कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी कतर के अमीरी दीवान ने रविवार को एक बयान जारी कर दी। अमीरी दीवान ने कहा, "अल्लाह की इच्छा और नियति में अटूट आस्था के साथ अमीरी दीवान देश की इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करता है। पूर्वअमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का आज सुबह निधन हो गया। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"

शेख हमद ने वर्ष 1995 से 2013 तक कतर पर शासन किया था और उन्हें ऊर्जा संपन्न इस खाड़ी देश के आधुनिक विकास का प्रमुख शिल्पकार माना जाता है। उनके शासनकाल में कतर ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी पहचान और प्रभाव में काफी वृद्धि हुई। उनके कार्यकाल में 1996 में अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल अल जज़ीरा की स्थापना हुई। वर्ष 2004 में कतर का पहला स्थायी संविधान लागू किया गया तथा नगर निकाय चुनाव शुरू किए गए, जिनमें महिलाओं को मतदान करने और चुनाव लड़ने का अधिकार दिया गया।

वर्ष 2022 में कतर ने फीफा पुरुष विश्व कप की सफल मेजबानी की, जिसे दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले फुटबॉल टूर्नामेंटों में गिना जाता है। उद्घाटन मैच के दौरान शेख हमद का दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया था। वर्ष 2013 में उन्होंने स्वेच्छा से सत्ता अपने 33 वर्षीय पुत्र और वर्तमान अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी। किसी वंशानुगत खाड़ी अरब शासक द्वारा स्वेच्छा से सत्ता हस्तांतरण का यह एक दुर्लभ उदाहरण माना जाता है।