Varanasi Samajwadi Party Protest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किसानों की मांगों को लेकर सपा का अनूठा प्रदर्शन: अर्धनग्न होकर थाने पहुंचे नेता, सहकारी समितियों में कथित चोरी और कालाबाजारी का लगाया आरोप
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता हरीश मिश्रा ने किसानों को खाद उपलब्ध न कराए जाने और कथित कालाबाजारी के विरोध में रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। वह अर्धनग्न अवस्था में सिगरा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

मिश्रा ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध नहीं है, जबकि किसानों को धान की बुआई के लिए डीएपी, यूरिया और पोटाश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खाद की कथित चोरी और कालाबाजारी के कारण किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। सपा नेता धोती, जनेऊ और अर्धनग्न अवस्था में थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किसानों की बदहाल स्थिति को दर्शाने के लिए है। उनका कहना था कि "किसान भूखा और बदहाल है, इसलिए हम उसी पीड़ा को दिखाने के लिए इस रूप में पत्र देने आए हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की कथित तस्करी और कालाबाजारी के चलते प्रदेश के किसान संकट में हैं तथा कई सहकारी समितियों पर ताले लटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो धान की बुआई प्रभावित होगी। सपा नेताओं ने प्रशासन से खाद की कथित कालाबाजारी और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की।