RPSC Senior Teacher Exam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का पहला चरण रविवार को जयपुर जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यापक तैयारियों और प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते परीक्षा बिना किसी बड़ी बाधा के संपन्न हुई। स्टेट मे परीक्षा में 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की गई।

जयपुर जिले में वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विभिन्न विषयों की अलग-अलग पारियों में किया जा रहा है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालीं। परीक्षा के दौरान यातायात, सुरक्षा, बिजली, पेयजल और चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन ने बताया कि आगामी पारियों की परीक्षाओं के लिए भी इसी प्रकार की व्यवस्थाएं जारी रहेंगी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।