truck jam in the state from today - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में आज से ट्रकों का चक्काजाम, विभिन्न मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल
जयपुर। राजस्थान में विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसएशन के बैनर तले ने सोमवार से प्रदेशव्यापी चक्काजाम हड़ताल का ऐलान किया है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का दावा है कि हड़ताल के दौरान करीब 20 से 30 हजार ट्रक सड़कों पर नहीं उतरेंगे, जिससे माल परिवहन प्रभावित होने के साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है। रविवार को यूनियन पदाधिकारियों की आरटीओ-द्वितीय धर्मेन्द्र चौधरी से वार्ता हुई, जिसमें सहमति नहीं बनी। यूनियन अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने बताया कि जयपुर में प्रदेशभर के विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों की बैठक में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) से संबंधित एसओपी जारी नहीं होने, परमिट व फिटनेस नवीनीकरण में आ रही दिक्कतों तथा ई-डिटेक्शन चालानों के विरोध में आंदोलन का निर्णय लिया गया।

ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव में वाहनों के परमिट और फिटनेस रिन्यूअल अटक रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है और वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठनों ने ई-डिटेक्शन सिस्टम के जरिए जारी हो रहे चालानों पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई मामलों में बिना गलती के भी वाहन मालिकों को चालान का सामना करना पड़ रहा हैं। जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि सरकार से लंबे समय से समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ।

छुट्टी के दिन खुला ऑफिस
ई डिक्टेशन के चालानों के निस्तारण के लिए रविवार को परिवहन मुख्यालय की प्रवर्तन शाखा का कार्यालय खोला गया। अपर परिवहन आयुक्त ओपी बुनकर ने चालानों का निस्तारण किया।