new zealand - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत-US ट्रेड डील कब होगी लागू: पीयूष गोयल ने दिए संकेत, UK और ओमान FTA भी शुरू होने की उम्मीद
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संभावना जताई है कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर मार्च में हस्ताक्षर और अप्रैल में लागू हो सकता है। इसके आगे पीयूष गोयल ने मीडिया को बताया कि भारत के ब्रिटेन और ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौते यानी एफटीए भी अप्रैल में लागू हो सकता है। इसके साथ ही पीयूष गोयल ने बताया कि सितंबर में न्यूजीलैंड के साथ समझौता भी हो सकता है।

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23 फरवरी को तीन दिवसीय बैठक का आयोजन अमेरिका में होगा। इसी महीने की शुरूआत में भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापा समझौते को रूपरेखा तय कर ली थी ।

न्यूजीलैंड में तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त: हवाई यातायात ठप्प; 30,000 घरों की बिजली गुल, कई उड़ाने रद्द
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण हवाई यातायात बाधित हो गया है। इसकी वजह से कई उड़ानें रद्द की गई हैं और 30,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

वेलिंगटन हवाई अड्डे के अनुसार, आज सुबह ओशिनिक द्वीप और देश की राजधानी के बीच आवागमन करने वाली अधिकांश उड़ानें रद्द या विलंबित रहीं। एयर न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन, नेपियर और पामस्र्टन नॉर्थ हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

खराब मौसम के कारण कुछ सड़कें बंद कर दी गई हैं और ट्रेन एवं फेरी सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। वेलिंगटन के अधिकारियों ने वाहन चालकों से यात्रा करने से बचने का आग्रह किया है। प्राकृतिक आपदा के बाद की स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। न्यूजीलैंड की अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के सहायक कमांडर केन कूपर ने कहा कि रात भर में लगभग 850 आपातकालीन कॉल प्राप्त हुए जिनमें से आधे से अधिक राजधानी क्षेत्र में थे।

रेडियो न्यूजीलैंड ने राष्ट्रीय मौसम सेवा मेटसर्विस का हवाला देते हुए कहा कि उत्तरी द्वीप पर 149 मील प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा के झोंके दर्ज किए गए। मेटसर्विस के मौसम विज्ञानी जॉन लॉ ने कहा कि यह चरम मौसम द्वीप के पूर्व में स्थित निम्न दबाव क्षेत्र के धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढऩे के कारण उत्पन्न हुआ है।

मौसम विज्ञानी लॉ ने कहा कि यह अच्छी खबर यह है कि जैसे-जैसे दिन गुजरेंगे हवाएं धीमी होने लगेंगी इसलिए शायद हमने हवाओं की चरम स्थिति देख ली है। लेकिन वेलिंगटन के मानकों के हिसाब से भी सप्ताह की शुरुआत में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी द्वीप के वैरापा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रात भर में आठ इंच तक बारिश दर्ज की गई है।

महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 100 रनों से दी शिकस्त, 33 रन पर 6 खिलाड़ी लौटे पवेलियन
गुवाहाटी। कप्तान सोफी डिवाइन (63) और ब्रूक हॉलिडे (69) के शानदार अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने महिला विश्व कप मुकाबले में 61 गेंदे शेष रहते 100 रनों से हरा दिया।

33 रन पर 6 खिलाड़ी पवेलियन लौटे :

227 रनो के लक्ष्य पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 33 के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिये। बांग्लादेश का पहला विकेट पांचवें ओवर में शर्मीन अख्तर (3) के रूप में गिरा। उन्हें रोजमेरी मेयर ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे बांग्लादेश के विकेट लगातार गिरने शुरु हो गए। रूब्या हैदरा (4), शोभना मोस्तारी (2), कप्तान निगार सुल्तान (4) और सुमैया अख्तर एक रन बनाकर आउट हुई।

8 विकेट की साझेदारी में बनाए 44 रन :

छठे और सातवें विकेट के रूप में शोरना अख्तर (1) और नाहिदा अख्तर 17 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद फातिमा खातून और राबेया खान ने आठवें विकेट के लिए 44 रन जोड़ कर संघर्ष दिखा। 36वें ओवर में जेस केर ने राबेया खान (25) को आउटकर बांग्लादेश के मैच जीतने की उम्मीद का अंत कर दिया। निशीता ए निशी (5) को लिया तहुहू ने बोल्ड आउट किया। 40वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इर्डन कार्सन ने फातिमा खातून (34) को आउटकर 127 रन के स्कोर पर बांग्लादेश की पारी का अंत कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए जेस केर और लिया तहुहू ने तीन- तीन विकेट लिये। रोजमेरी मेयर को दो विकेट मिले।

न्यूजीलैंड ने 38 पर गवाएं 3 विकेट :

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तीन विकेट 38 रन पर गंवाने के बाद सोफी और हैलिडे ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। दोनों ने अर्धशतक बनाये लेकिन बड़े शॉट खेलने की कोशिश में अपने विकेट भी गंवाए। सोफी ने 85 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए जबकि हॉलिडे ने 104 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया। ओपनर सूजी बेटस 33 गेंदों में छह चौकों की मदद से 29 रन बनाकर रन आउट हुई। मैडी ग्रीन ने 28 गेंदों में 25 रन, इसाबेल गेज ने 13 गेंदों में 12 और ली ताहुहु ने चार गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए।

न्यूजीलैंड दबदबा बनाने और बांग्लादेश वापसी के लिए उतरेगा, पाक में चार मैच जीत चुकी है कीवी टीम
रावलपिंडी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सोमवार को होने वाले ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम जहां टूर्नामेंट में अपनी जीत की लय कायम करने उतरेगी। वहीं बांग्लादेश पिछले मैच में भारत से मिली करारी हार के बाद वापसी करने मैदान में उतरेगा।

पाक में चार मैच जीत चुकी है कीवी टीम
न्यूजीलैंड ने मेजबान पाकिस्तानी धरती पर एकदिवसीय मुकाबलों में दबदबा बनाए रखते हुए लगातार चार जीत दर्ज की हैं और वह अगले मैच को लेकर उत्साहित है। अब देखना होगा कि टूर्नामेंट में भारत से मिली करारी के हार के बाद बांग्लादेश वापसी कर पायेगा या न्यूजीलैंड अपना दबदबा कायम रखता है। बांग्लादेश पिछले मैच के तौहीद हृदोय के जूझारू शतक को ध्यान में रखते हुए निराशाजनक प्रदर्शन से उबरकर एक बार फिर से अपने अभियान को शुरू करना चाहेगा।

कमजोर बल्लेबाजी का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे
वहीं न्यूजीलैंड ने विल यंग और टॉम लाथम की अगुआई में शानदार बल्लेबाजी की है। मैट हेनरी और विल ओ रूर्के की अगुआई में उनकी गेंदबाजी इकाई ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वे बांग्लादेश की कमजोर बल्लेबाजी का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।

ओपनर्स का फॉर्म में न होना परेशानी का कारण
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों फॉर्म में न होना उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है भारत के खिलाफ दोनों बल्लेबाज पावरप्ले में ही आउट हो गए, जिससे मध्यक्रम की शुरुआत ही हो गई। न्यूजीलैंड के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ उन्हें एक और हार से बचने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

फिलिप्स है खेल बदलने वाले खिलाड़ी
वहीं न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले चार मैचों में 215 रन बनाए हैं और इस दौरान तीन बार नाबाद रहे हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण उन्हें खेल बदलने वाला खिलाड़ी  बनाती है। वहीं गेंदबाजों की बात की जाये तो मैट हेनरी पिछले दो सालों में पाकिस्तान की पिचों पर 15 विकेट चटकाए हैं जोकि किसी भी अन्य विदेशी गेंदबाज से अधिक। न्यूजीलैंड को उनसे बहुत उम्मीद होगी। बल्लेबाजी की बात की जाये तो  विल यंग ने बांग्लादेश के खिलाफ आठ पारियों में 50 से अधिक की औसत से 360 रन बनाए हैं और उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए बांग्लादेश की चिंता बढ़ सकती है।

त्रिकोणीय सीरीज : दक्षिण अफ्रीका को हरा न्यूजीलैंड फाइनल में, मैथ्यू पर केन का शतक भारी
लाहौर। केन विलियमसन (133) और डेवोन कॉन्वे (97) की बेहतरीन पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए बनी 187 रनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से पराजित कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने मैथ्यू ब्रीत्जके (150) की शतकीय और वियान मुल्डर (64) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 304 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 48.4 ओवर में चार विकेट पर 308 रन बना जीत हासिल कर ली।

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 113 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 133 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं डेवोन कॉन्वे हालांकि तीन रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए लेकिन उन्होंने नौ चौके और एक छक्का जमाते हुए 97 रनों की पारी खेली और न्यूजीलैंड को जीत की ओर अग्रसर किया। न्यूजीलैंड के विल यंग 19, डेरिल मिचेल 10 और टॉम लाथम शून्य पर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट 251 के स्कोर पर गंवाया। इसके बाद केन विलियम्सन का साथ देने आए ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 28 रन बनाते हुए बिना कोई और विकेट गंवाए न्यूजीलैंड को विजयी लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और उसने आठवें ही ओवर में कप्तान तेम्बा बवूमा (20) का विकेट गवां दिया। इसके बाद जेसन स्मिथ ने मैथ्यू ब्रीत्जके ने दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। 25वें ओवर में जेसन स्मिथ (41) के रनआउट होने से यह साझेदारी टूटी। काइल वेरेन एक रन बनाकर आउट हुए। 46वें ओवर में मैट हेनरी ने मैथ्यू ब्रीत्जके को ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई। मैथ्यूज ब्रीत्जके ने 148 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 150 रनों की पारी खेली। वियान मुल्डर ने 60 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए। सेनुरन मुथुसामी दो रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और विलियम ओरूर्क ने दो-दो विकेट लिए।

श्रीलंका ने तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात रन से हराया, न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज जीती
न्यूजीलैंड। कुसल परेरा (101) की तूफानी शतकीय पारी, चरित असलंका (तीन विकेट) और वानिंदु हसरंगा (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात रन से हरा दिया है।

हालांकि न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। कुसल परेरा को उनकी तूफानी शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से तथा सीरीज में आठ विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाज जेकब डफी को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से नवाजा गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
लाहौर। टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को चार रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

गद्दाफी स्टेडियम में गुरुवार को 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन ही बना सकी और चार रन से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की शरुआत खराब रही और 46 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये थे। कप्तान बाबर आजम (5), सईम अय्यूब (20), उसामा खान (16) रन बनाकर आउट हुये। फखर जमान ने 45 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए सर्वाधिक (61) रनों की पारी खेली। इफ्तिखार अहमद (23), शादाब खान (7) रन बनाकर आउट हुये।  इमाद वसीम 22 रन बनाकर और मोहम्मद आमिर एक रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन ही बना सके। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओ'रूर्के ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। बेन सियर्स ने दो विकेट झटके। कप्तान माइकल ब्रेसवेल और जेम्स नीशम को एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत करते हएु पहले विकेट लिये 56 रन जोड़े। यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन ने 36 गेंदों में सर्वाधिक (51) रन बनाये। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 26 गेंदों पर 34 और टॉम ब्लंडल ने 15 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुये। माइकल ब्रेसवेल ने 20 गेंदों में 27 रन बनाये। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अब्बास अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मोहम्मद आमिर, जमान खान, उसामा मीर और इफ्तिखार अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

न्यूजीलैंड: पर्यटन क्षेत्र में आया बड़ा सुधार
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के पर्यटन मंत्री मैट डूसी ने गुरुवार को कहा कि पर्यटन देश का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात अर्जक क्षेत्र बन गया है, क्योंकि  देश के सकल घरेलू उत्पाद में इसका योगदान बढ़कर 3.7 प्रतिशत हो गया है।

सांख्यिकी विभाग के पर्यटन आंकड़ों के अनुसार, महामारी के बाद मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए न्यूजीलैंड में कुल पर्यटन व्यय 37.7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर था, जो इससे पिछले वर्ष से 10.7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर की वृद्धि थी। उन्होंने कहा कि इन आकंड़ों से पता चलता है कि सीमाएं पूरी तरह से फिर से खुलने के बाद, न्यूजीलैंड में पर्यटन स्थलों पर पहले से ज्यादा हलचल देखी गयी है।

डूसी ने कहा, परिणामों से पता चला कि न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी कितनी महत्वपूर्ण है और मुख्य केंद्रों और क्षेत्रों में पर्यटन के महत्व को प्रदर्शित किया गया है। इससे पता चला कि विदेशी आगंतुक व्यय 8.9 अरब न्यूजीलैंड डॉलर बढ़कर 10.8 अरब न्यूजीलैंड डॉलर हो गया और पर्यटन उद्योग में कार्यरत लोगों की कुल संख्या 49.2 प्रतिशत बढ़कर 3.18 लाख हो गई है।

न्यूजीलैंड के शोधकर्ता जंगल की आग से बचाने के लिए कर रहे हैं अध्ययन
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के शोधकर्ता बड़े पैमाने पर जंगल की आग फैलने वाले स्थानों के बारे में अधिक सटीक जानकारी देने के लिए मॉडल बना रहे हैं। शोधकर्ता विस्तृत, स्थानीयकृत मॉडलिंग सिस्टम बना रहे हैं जो मौसम में होने वाले बदलावों के कारण आग के व्यवहार में परिवर्तन को शामिल करके आग फैलने की सटीक जानकारी प्रदान कर सकें।

कैंटरबरी विश्वविद्यालय (यूसी) में वायुमंडलीय गतिशीलता विषय के एसोसिएट प्रोफेसर मारवान कैटुरजी ने कहा कि न्यूजीलैंड में भविष्य में जंगल की आग के खतरे का आकलन करने वाले पिछले अध्ययनों से पता चला है कि जलवायु परिवर्तन से कई क्षेत्रों में आग का खतरा बढ़ जाएगा, इसलिए आग से निपटने में सक्षम होना समुदायों और पर्यावरण की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगा।

शोध के आंकड़ों से पता चलता है कि 2017 के बाद से न्यूजीलैंड में जंगल की आग से होने वाले नुकसान की लागत 8.20 करोड़ न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंच गई है।

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया
मीरपुर। ग्लेन फिलिप्स के (31 रन पर तीन विकेट और 87 एवं 40 नाबाद) के हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से न्यूजीलैंड ने शनिवार को दूसरे और अंतिम टेस्ट में मेजबान बांग्लादेश को चार विकेट से हरा कर श्रृखंला को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया।

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर टॉस जीत कर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये पहली पारी में 172 रन बनाये जिसके जवाब में फिलिप्स के 80 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 180 रन बनाकर आठ रन की लीड हासिल की और एजाज पटेल (57 रन पर छह विकेट) की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश की दूसरी पारी को 144 रनों पर समेट दिया। कीवी टीम को जीत के लिये 136 रन का आसान लक्ष्य मिला जिसे मेहमान टीम ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मात्र तीन दिनो तक चले टेस्ट में गेंदबाजों का बोलबाला रहा। टेस्ट का दूसरा दिन बारिश के कारण प्रभावित रहा। बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम को टेस्ट श्रृखंला में 15 विकेट लेने के कारण मैन आफ द सीरीज घोषित किया गया। उन्होने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में दो विकेट चटकाये।

लक्सन के सामने आर्थिक स्थिति से निपटने की चुनौती
कंजर्वेटिव एवं पूर्व कारोबारी क्रिस्टोफर लक्सन अब न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री हो गए हैं। इसके लिए उन्हें सत्ता तक पहुंचने  के लिए उनकी सेंटर-राइट नेशनल पार्टी को दो छोटी दक्षिण पंथी पार्टियों-एसीटी न्यूजीलैंड और न्यूजीलैंड पार्टी पॉपुलिस्ट से गठबंधन भी करना पड़ा। यह देश में वामपंथी से दक्षिणपंथी सत्ता के बदलाव का प्रतीक बना। सत्ता की बागडोर संभालते ही तुरंत उन्होंने सौ दिनी कार्य योजना का ऐलान भी कर दिया। चुनावी नतीजों में भले ही उनकी नेशनल पार्टी ने सबसे अधिक 39 फीसदी मत प्राप्त किए। लेकिन सत्ता तक पहुंच बनाने के लिए उन्हें 11 फीसदी से अधिक मतों की दरकार थी। ऐसे में उनके दल को दो छोटे दक्षिणपंथी दलों से गठबंधन करना पड़ा। लक्सन ने प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के बाद इसे अद्भुत जिम्मेदारी बताया। वहीं उन्होंने देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को सुधारने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। छह साल पूर्व हुए चुनावों में प्रचंड मतों से जीतकर सत्ता पर काबिज हुई वामपंथी लेबर पार्टी को इस बार के चुनावों में आधे वोट 27 फीसदी ही मिले। लक्सन की नेशनल पार्टी को लगभग उनतालीस फीसदी मत मिले, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त नहीं थे। ऐसे में नई सत्ता के गठन के लिए गठबंधन की स्थिति बनी। चुनाव अभियान दौरान लक्सन ने देश की वित्तीय स्थिति को सुधारने, नौकरशाही के आकार को कम करने का वादा किया था।

इसके अलावा उनके वादों में सार्वजनिक सेवा की संख्या में 6.5 फीसदी की कटौती, मध्यम वर्ग के लिए आयकर में कटौती करने, अपराधों पर नियंत्रण पाने के साथ देश में कानून का शासन स्थापित करने और गर्भपात कानून को वापस लेने की घोषणाएं भी की गईं थीं। देश में पूरे छह सप्ताह तक चले चुनाव अभियान के बाद गत चौदह अक्टूबर को मतदान हुआ था। इन चुनावों में तत्कालीन प्रधानमंत्री क्रिस हिप्किंस के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को 26.9 फीसदी मत ही मिले थे। वहीं ग्रीन पार्टी को 10.8, एक्ट को 9 फीसदी, एनजेडएफ  को 6.5, टीपीएम को 2.6, टीओपी को 2.1 एनजेडएल को 1.1 फीसदी मत मिले। संसद में नेशनल पार्टी को 50, लेबर को 34, ग्रीन को 14, एक्ट को 11, एनजेडएफ को 8 और टीपीएम को 4 सीटें मिलीं। यहां बता दें कि पिछले एक-दो वर्षों से यूरोप और दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना में पिछले कुछ अर्से से दक्षिणपंथी राजनीतिक दलों की ओर मतदाताओं का झुकाव होने लगा है। चुनाव दौरान लक्सन की ओर से दिया गया नारा-‘बैक आॅन ट्रैक’ काफी लोकप्रिय रहा। 19 जुलाई 1970 को क्राइस्ट चर्च में रोमन कैथोलिक परिवार में जन्में लक्सन, ईस्ट आॅकलैंड के होविक क्षेत्र में पले-बढ़े। केंटबरी विश्वविद्यालय से वाणिज्य की पढ़ाई की।

वर्ष 1993 में उन्होंने यूनीलिवर में काम किया। बाद में वे वर्ष 2008 तक कनाडा में इसी कंपनी के मुख्य कार्यकारी भी रहे। इस कंपनी से जुड़ाव होने की वजह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में भी काम किया। उन्हें सेल्स-ब्रांडिंग का काफी अच्छा तर्जुबा रहा है। घाटे वाली कंपनियों के उत्पादों को लाभकारी बनाने में लोकप्रियता हासिल की। वर्ष 2012 से 2019 तक एयर न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी रहते हुए कंपनी को मुनाफे में लाए।

वर्ष 2021 से उन्होंने विपक्ष के नेता के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन किया। वे देश के बॉटनी निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2020 में सांसद चुने गए थे। जुडिथ कोलिन को हटाने के बाद नेशनल पार्टी का नेतृत्व उनके पास आया। पूर्व प्रधानमंत्री जॉन ने उनकी प्रतिभा को तब पहचाना जब वे एअर न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी थे। जॉन ने तब कहा था वे ना सिर्फ  सफल राजनेता होंगे बल्कि वे भविष्य में प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं। यहां बता दें कि जॉन वर्ष 2008 से 16 तक न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री रहे थे।

गायिका टेलर स्विफ्ट के प्रशंसक लक्सन बहुत कम नींद लेने के लिए जाने जाते हैं। केवल पांच घंटे सोते हैं। अपने काम खुद करना पसंद करते हैं। अनुशासन उनकी कार्यशैली का अभिन्न अंग है। उनकी पत्नी का नाम असांडा और बच्चे विलियम और ओलिविया हैं। इस बार के चुनावों में उनकी नेशनल पार्टी को 39 फीसदी वोट मिले थे।

निवर्तमान प्रधानमंत्री क्रिस हिप्किंस ने समर्थकों से कहा कि वह यह परिणाम नहीं चाहते थे। इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के अचानक पद छोड़ने के बाद क्रिस इस शीर्ष पद पर सिर्फ नौ महीने ही रहे। उन्हें समर्थकों से कहा कि मैं चाहता हूं कि पिछले 6 वर्षों में हमने जो हासिल किया उस पर आपको गर्व है। अपने चुनाव अभियान में उन्होंने दंत-चिकित्सा नि:शुल्क करने और फल एवं शक पर बिक्रीकर हटाने का चुनावी वादा किया था। अपने अल्प समय के शासन दौरान उन्हें देश में आई भीषण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से उपजे हालात से निपटना पड़ा था। अर्डर्न सरकार में शिक्षा मंत्री पद पर रहे हिप्किंस ने अर्डर्न सरकार की अधिकांश नीतियों पर भी काम जारी रखा था।

-महेश चन्द्र शर्मा
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे सकलैन, फ्लेमिंग और फोस्टर
वेलिंगटन। वनडे वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड टीम ने 3 देशों के 4 पूर्व खिलाड़ियों को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। टीम ने भारतीय माहौल का फायदा उठाने के लिए भारत और एशियाई देशों में काम कर चुके लोगों को अपने साथ जोड़ा है। कोचिंग स्टाफ में आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब दिला चुके स्टीफन फ्लेमिंग के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के फील्डिंग कोच रह चुके जेम्स फोस्टर को भी शामिल किया है। इनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकैलन मुश्ताक और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल को भी चार महीने के लिए कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है।

वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच ही न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में होगा। स्टीफन फ्लेमिंग 2009 से सीएसके टीम के कोच हैं। आईपीएल के पहले सीजन में वह चेन्नई टीम से खेल भी चुके हैं। फ्लेमिंग साल 2021 में यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड टीम के साथ काम कर चुके हैं। न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच गैरी स्टेड ने कहा कि फ्लेमिंग के पास भारत सहित दुनिया भर में काम करने का अनुभव है। वह 2009 से आईपीएल में सीएसके टीम को कोचिंग दे रहे हैं। भारत में उनके काम करने के अनुभव का फायदा टीम को मिलेगा।

दूसरी ओर सकलैन मुश्ताक दोबारा न्यूजीलैंड टीम के साथ जुड़ रहे हैं। वह अप्रैल में पाकिस्तान दौरे पर न्यूजीलैंड टीम के साथ बतौर स्पिन गेंदबाजी कोच के तौर पर शामिल थे। वह एक बार फिर से वर्ल्ड कप और उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम के साथ स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे।