bhopal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मध्यप्रदेश के जबलपुर में संदिग्ध वारदात: भाजपा नेता संगीता रजक की मौत, हड़बड़ाहट में ट्रिगर दबने से हुई मौत
भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा की महिला नेता संगीता रजक की अपनी ही बंदूक से चली गोली के कारण मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। सूत्रों के अनुसार, गोली लगने के बाद परिजन उनको अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटनावश चली गोली के कारण संगीता रजक हादसे का शिकार हुई और उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ट्विशा शर्मा मामला: आरोपी समर्थ की मां गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, हाईकोर्ट से रद्द हो चुकी है अग्रिम जमानत, ट्विशा के मां-बाप से कई मौकों पर लिया दहेज
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाल सिंह की मुश्किलें अब बढ़ती हुई नजर आ रही है। अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद आज सीबीआई ने पूछताछ के बाद गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं। सूत्रों के अनुसार सीबीआई आज करीब 6 घंटे से पूछताछ कर रही है। आरोपी समर्थ को सीबीआई पहले की कस्टडी में ले चुकी है। सीबीआई ने दोनो आरोपियों के 12 मई से 20 मई तक की मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल मांगने के लिए टेलिकॉम कंपनियों को पत्र लिखा हैं।

कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डीज़ल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का बहाना बनाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी ट्वीट में कहा कि सरकारी आंकड़े खुद इस बात की गवाही देते हैं कि सरकार डीज़ल और पेट्रोल पर प्रति लीटर कम से कम 30 रुपए टैक्स वसूल रही है। वहीं पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़े बताते हैं कि इन कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों के साथ इस वर्ष भी लाखों करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है।

उन्होंने दावा किया कि पिछली तिमाही में ही पेट्रोलियम कंपनियों ने 28 से 78 प्रतिशत तक मुनाफा अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार डीज़ल और पेट्रोल के दाम घटाकर जनता को राहत पहुंचा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और कंपनियों ने भारी मुनाफा कमाया। उन्होंने कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी वृद्धि होते ही पूरा बोझ जनता पर डाला जा रहा है। सरकार अपना टैक्स और पेट्रोलियम कंपनियां अपना कुछ मुनाफा कम कर आम लोगों को राहत पहुंचा सकती हैं।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
भोपाल। उच्चतम न्यायालय ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मीडिया से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि पीड़िता के परिवार या आरोपियों के परिवार के बयानों पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित न किया जाए। शीर्ष अदालत ने ट्विशा शर्मा मृत्यु मामले में कथित संस्थागत पक्षपात और प्रक्रियागत त्रुटियों से संबंधित स्वत: संज्ञान मामले पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की तीन सदस्यीय पीठ ने की।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "कुछ घटनाक्रमों से हमें पीड़ा हुई है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वह पीड़िता के परिवार या दूसरे पक्ष के बयानों पर ज्यादा ध्यान न दे। मामले को कानून और प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ने दिया जाए।"

उच्चतम न्यायालय ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि मामले में एक पूर्व जिला न्यायाधीश और एक वकील के खिलाफ आरोप होने के कारण न्यायपालिका द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। शीर्ष अदालत ने मीडिया से भी संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि पीड़िता के परिवार या आरोपियों के परिवार के बयानों पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित न किया जाए। नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा पूर्व 'मिस पुणे' विजेता थीं। उन्होंने पांच महीने पहले डेटिंग ऐप के माध्यम से परिचय होने के बाद भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह से विवाह किया था।

समर्थ सिंह का परिवार न्यायपालिका से जुड़ा हुआ बताया गया है। समर्थ सिंह जहां पेशे से वकील हैं, वहीं उनकी मां गिरिबाला सिंह सेवानिवृत्त न्यायाधीश और वर्तमान में जिला उपभोक्ता विवाद समाधान आयोग की अध्यक्ष हैं। विवाह के महज पांच महीने बाद 12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा अपने घर में जिम्नास्टिक रस्सी से लटकी हुई पाई गई थीं। रिपोर्टों के अनुसार, सीबीआई की एक टीम ट्विशा शर्मा की मृत्यु मामले की जांच औपचारिक रूप से अपने हाथ में लेने के लिए भोपाल रवाना हो चुकी है।

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: 13 दिन बाद आज होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, री-पोस्टमार्टम शुरू
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत के मामले में आज रविवार को भोपाल स्थित एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी रही। दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की चार सदस्यीय टीम भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम कर रही है। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मॉर्च्यूरी के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शाम पांच बजे भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मामले की जांच शीघ्र केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग दोहराई है।

इस बीच उच्चतम न्यायालय ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और सोमवार को प्रधान न्यायाधीश की पीठ में सुनवाई प्रस्तावित है। दूसरी ओर आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। न्यायालय ने उसका पासपोर्ट जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र स्थित आवास में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस पूछताछ में समर्थ सिंह ने दावा किया कि विवाह के बाद दोनों के संबंध सामान्य थे, लेकिन ट्विशा के गर्भवती होने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था। उसने बताया कि घटना वाले दिन दोनों ने साथ समय बिताया था और बाद में ट्विशा नीचे वाले कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद उसकी मां गिरिबाला सिंह ने फोन कर बताया कि ट्विशा दिखाई नहीं दे रही है। इसके बाद छत पर जाकर देखने पर वह फंदे से लटकी मिली।

समर्थ के अनुसार उसने और उसकी मां ने मिलकर फंदा हटाने का प्रयास किया तथा बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस का मानना है कि आरोपी स्वयं को बचाने के लिए भ्रामक जानकारी दे रहा है और उससे घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। इधर, भोपाल न्यायालय में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त करने के आवेदन पर सोमवार को सुनवाई होगी। राज्य सरकार ने भी उनकी जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया है।

ट्विशा शर्मा का दोबारा होगा पोस्टमार्टम : हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस, समर्थ सिंह की तलाश जारी
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में हुई एक्ट्रेस एवं मॉडल ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि यह प्रक्रिया All India Institute of Medical Sciences दिल्ली या जम्मू की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में कराई जाए। इसके लिए दिल्ली से मेडिकल एक्सपर्ट्स को भोपाल भेजने के आदेश भी जारी किए गए हैं। साथ ही ट्विशा के शव को भोपाल एम्स में माइनस 80 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखने को कहा गया है।

सरकारी प्रेसनोट के अनुसार 12 मई 2026 को बाग मुगलिया एक्सटेंशन, कटारा हिल्स भोपाल में हुई कथित दहेज मृत्यु के मामले में थाना कटारा हिल्स में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3/4 में प्रकरण दर्ज किया गया था। राज्य शासन ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 की धारा 6 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस मामले की जांच के लिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अर्थात सीबीआई के सदस्यों को मध्यप्रदेश राज्य में अधिकार एवं क्षेत्राधिकार प्रदान करने की सहमति दी है। अधिसूचना में संबंधित अपराध, अपराधों के दुष्प्रेरण तथा षड्यंत्र से जुड़े पहलुओं की जांच की अनुमति भी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई थी। इधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। दूसरी ओर, मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह अभी तक फरार चल रहा है। उसके वकील ने संकेत दिए हैं कि वह कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। वहीं, राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर दी है।

मुस्लिम युवक से मारपीट पर भोपाल में तनाव: पुलिस और भीड़ के बीच झड़प, चेहरे पर फेंका गोबर
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मुस्लिम युवक से मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के वायरल वीडियो को लेकर मंगलवार रात पुराने शहर में तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हुई तथा स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गौतम नगर क्षेत्र में नौ मई को एक होटल में हिंदू युवती के साथ मिले मुस्लिम युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। आरोप है कि युवक के चेहरे पर स्याही और गोबर लगाया गया तथा धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणियां भी की गईं। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरोध बढ़ गया।

मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग ताजुल मस्जिद, पीरगेट, इमामीगेट और मोती मस्जिद क्षेत्र में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। रात करीब एक बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान मोती मस्जिद क्षेत्र में पथराव की घटना भी सामने आई, जिसमें पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पुराने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और धारा 144 लागू की गई।

मामले को लेकर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, विधायक आरिफ मसूद और विधायक अतीक अकील ने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है तथा वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी नाबालिग बताया गया है। इधर पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले लगभग पांच वर्षों से युवक आरिफ खान के साथ लिव-इन संबंध में रह रही है और उसने युवक के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की मांग नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है।

भोपाल में खुला देश का पहला कचरा कैफे : कचरे के बदले देते हैं खाने को बहुत कुछ, अपना-अपना कबाड़ लेकर पहुंच रहे लोग
भोपाल। भोपाल में देश का पहला कचरा कैफे शुरू किया गया है, जिसका शुभारंभ महापौर मालती राय ने किया है। यह कैफे शहर के 10 नंबर मार्केट में खोला गया है। यहां लोग पुराने अखबार, किताबें, कार्टन, ई-वेस्ट और कपड़े देकर घर की जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। उद्घाटन के दौरान महापौर ने अपने घर की 4 किलो रद्दी यहां बेची, जिसके बदले उन्हें 15 रु प्रति किलो के हिसाब से 60 रु के पॉइंट्स मिले। इन पॉइंट्स से वे कभी भी सामान खरीद सकती हैं। नगर निगम का यह प्रयास रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने और कचरे से कमाई का अवसर देने के लिए किया गया है।

कैसे काम करता है ?

शहर के लोग अपना कागज, प्लास्टिक, ई-वेस्ट, बोतलें, टायर और पुराने एसी जैसे कबाड़ बनाए गए केंद्रों पर दे सकते हैं। यहां कचरे को बेकार समझने के बजाय, लोगों को उसके बदले डिजिटल कॉइन दिए जाते हैं। ये कॉइन कचरे के प्रकार और वजन के आधार पर मिलते हैं। बाद में इन कॉइन से लोग खाना, चाय, कॉफी या मिठाई जैसी चीजें पार्टनर कैफे में ले सकते हैं। खास बात यह है कि यहां कचरे का रेट सामान्य बाजार से ज्यादा दिया जाता है, ताकि लोग रीसाइक्लिंग के लिए और ज्यादा प्रेरित हों। लोग अपने घर से ही कचरा उठवाने के लिए टाइम तय कर सकते हैं, जिससे हर परिवार आसानी से इसमें हिस्सा ले सकता है।

कचरे के ले सकते हैं पैसे :

भोपाल नगर निगम ने शहर में तीन जगहों - 10 नंबर मार्केट की फुलवारी, बिट्टन मार्केट और बोट क्लब पर कचरा कैफे केंद्र खोले हैं। यहां जाकर आप प्लास्टिक, कागज, इलेक्ट्रॉनिक या बिजली से जुड़े कचरे के बदले भोजन या जरूरी सामान ले सकते हैं। अगर कोई नकद लेना चाहे, तो ये कैफे, बाजार से 5 रु ज्यादा कीमत पर कचरा खरीदेगा।

कचरा कैफे में क्या है कीमत ?

कागज - 15 रु प्रति किलो
किताबें और कॉपियां - 14 रु प्रति किलो
कार्टन - 15 रु प्रति किलो
दूध के पैकेट - 12 रु प्रति किलो
हार्ड प्लास्टिक (जैसे जार आदि) - 14 रु प्रति किलो
सॉफ्ट प्लास्टिक (पॉलीथिन आदि) - 20 रु प्रति किलो
ई-वेस्ट (पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान) - 50रु प्रति किलो
टायर (दो या चार पहियों वाले) - 10रु प्रति किलो
बेवरेज कैन (सॉफ्ट ड्रिंक कैन) - 90रु प्रति किलो
एल्यूमिनियम- 120रु प्रति किलो
लोहा - 30रु प्रति किलो
पीतल - 400रु प्रति किलो
तांबा- 600रु प्रति किलो
एयर कंडीशनर (1 से 5 टन तक) - 1,000रु से 3,000रु प्रति पीस
बड़ी बैटरियां- 400रु प्रति पीस।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 92 प्रत्याशियों की सूची जारी
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांचवीं सूची के जरिए 92 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी चार सूचियों के जरिए 136 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है और इस तरह अब तक कुल 230 सीटों में से 228 प्रत्याशियों के चेहरे साफ हो गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब विदिशा और गुना विधानसभा सीट के लिए ही प्रत्याशी शेष रह गए हैं और ये भी शीघ्र घोषित होने की संभावना है।

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। (1/2) pic.twitter.com/uf9lUtATot

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 21, 2023

सूची के अनुसार विजयपुर से बाबूलाल मेवरा, जौरा से सूबेदार सिंह रजोधा, अंबाह (अजा) से कमलेश जाटव, भिंड से नरेंद्र सिंह कुशवाह, मेहगांव से राकेश शुक्ला, ग्वालियर पूर्व से पूर्व मंत्री श्रीमती माया  सिंह, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह मकुशवाह, भांडेर (अजा) से घनश्याम पिरोनिया, पोहरी से सुरेश राठखेड़ा, शिवपुरी से देवेंद्र कुमार जैन, कोलारस से महेंद्र यादव, बमोरी से मौजूदा मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोकनगर (अजा) से जजपाल सिंह, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव और बीना (अजा) से महेश राय को प्रत्याशी बनाया गया है।

मोदी ने दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल और इंदौर के बीच तथा भोपाल और जबलपुर के बीच चलने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में मोदी ने गोवा (मडगांव) मुंबई वंदे भारत , हुबली धारवाड़-बेंगलुरू वंदे भारत और रांची हटिया-पटना वंदे भारत का भी वीडियो लिंक के जरिए शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान और केन्द्र सरकार में रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मालवा क्षेत्र (इंदौर) और महाकौशल बुंदेलखंड क्षेत्र से मध्य क्षेत्र (भोपाल) की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो, पन्ना जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा।

रेलवे के अनुसार भोपाल इंदौर से जोडऩे वाली  20912/20911 यह ट्रेन करीब 254.41 किलोमीटर का सफर मात्र 3 घंटे पांच मिनट में पूरा करेगी। रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलने वाली यह गाड़ी मार्ग में केवल उज्जैन स्टेशन पर ठहरेगी। यह रेलगाड़ी इस रूट की विद्यमान सबसे तेज रेलगाड़ी की तुलना में लगभग तीस मिनट तीव्र होगी। उद्घाटन यात्रा में रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नियमित परिचालन में भोपाल स्टेशन से चला करेगी।

जबकि 20174/20173 जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से चला करेगी। यह ट्रेन मार्ग में नर्मदापुरम्, इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर रुका करेगी। यह गाड़ी मंगलवार छोड़ कर सप्ताह के छह दिन चला करेगी। यह गाड़ी जबलपुर से भोपाल के बीच की 334 किलोमीटर की दूरी चार घंटे 35 मिनट में तय करेगी।

इंदौर और जबलपुर दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल आठ-आठ कोच हैं। इनमें सात एसी चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है, जिसमें 52 सीटें हैं। इसमें करीब  560 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। सी-1 और सी-7 में 44 सीट और अन्य में  78 सीटें हैं। एक एग्जीक्यूटिव कोच ई-1 में 52 सीटें होगी। इस ट्रेन का वाणिज्यिक परिचालन 28 जून से शुरू होगा।

चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश में 18 मार्गों पर संचालित हो रही हैं आज ये पांच मिलाकर  23वीं है। जबलपुर और इंदौर का 19-20 वां मार्ग है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस इस क्षेत्र के लोगों को तेज गति और सुविधा पूर्वक यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी। इससे प्रदेश के पर्यटन, शिक्षा और अर्थव्यवस्था में विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे ट्रेनों को तेज गति से चलाने और ट्रेनों के चलने के समय को कम करने के साथ प्रदूषण मुक्त परिवहन प्रदान करने में मदद मिलेगी।

तीन तलाक का फंदा लटकाकर कुछ लोग चाहते हैं खुली छूट, मुस्लिम समझें कौन भड़का रहा : मोदी
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल होने वाले लोकसभा और इस वर्ष मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व देश भर के मुस्लिम समाज का आह्वान करते हुए आज कहा कि मुस्लिम समाज समझे कि सामान्य नागरिक संहिता को लेकर कौन से राजनीतिक दल उन्हें भड़का रहे हैं और कुछ लोग ऐसे हैं, जो मुस्लिम बेटियों पर तीन तलाक का फंदा लटका कर उन पर अत्याचार की खुली छूट चाहते हैं।

मोदी ने यहां भाजपा के मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत देश भर से आए लगभग तीन हजार बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान देश भर के लाखों बूथ कार्यकर्ता भी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े। आयोजन में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस दौरान उन्होंने सीधे-सीधे शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि तीन तलाक की वकालत करने वाले वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। इससे सिर्फ उन बेटियों को नुकसान नहीं हो रहा, उसका दायरा उससे भी बड़ा है। उन्होंने कहा कि जिन मां बाप ने अरमानों के साथ बेटी को भेजा हो और फिर उसे कोई निकाल दे तो उस मां बाप और उस भाई का क्या होगा। पिता भाई सब उसकी चिंता में डूब जाएंगे। तीन तलाक से सिर्फ बेटियों के साथ अन्याय नहीं, पूरे परिवार तबाह हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं। ऐसे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि मुसलमान बेटियों पर तीन तलाक का फंदा लटका कर कुछ लोग उन पर हमेशा अत्याचार करने की खुली छूट चाहते हैं। यही लोग इसका समर्थन करते हैं। तीन तलाक अगर इस्लाम का अहम अंग होता तो दुनिया के अनेक मुस्लिम देश इसे क्यों खत्म करते। ये मिस्र, पाकिस्तान, इंडोनिशिया, कतर, जोर्डन, सीरिया में क्यों नहीं होता।

उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान भाइयों को भी यह समझना होगा कि कौन से राजनैतिक दल उन्हें भड़काकर लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। सामान्य नागरिक संहिता (यूसीसी) के संदर्भ में उन्होंने कहा कि एक घर में अलग अलग कानून हो तो घर कैसे चल सकता है।

मोदी ने कहा कि भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गयी है। उन्होंने बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए कहा कि ये लोग हम पर आरोप लगाते हैं, लेकिन यही लोग मुसलमान मुसलमान करते हैं। यदि ये मुस्लिम हितैषी होते, तो मुस्लिम समाज शिक्षा आदि में पीछे नहीं रहते।

इसी दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज की एक जाति पसमंदा मुसलमान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले पसमंदा मुसलमानों के बारे में नहीं कुछ कहते। उनका जीवन कष्ट में गुजरता है। उनके ही धर्म के लोगों ने उनका शोषण किया है। उन्हें आज भी बराबरी का हक नहीं है। उन्हें नीचा और अछूत समझा जाता है। पसमंदा मुसलमान मोची समेत अनेक जातियों के होते हैं, पर सब पिछडे हैं। कोई उनकी आवाज नहीं सुनता। उस पर देश में कभी चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता इन सब तथ्यों के साथ इन लोगों के बीच जाएं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की योजना के साथ कार्य कर रही है। सभी योजनाओं का लाभ ऐसे मुसलमान वर्गों को भी मिल रहा है।

भोपाल, इंदौर के रूट पर बस चले तो आमजन और व्यापारियों को मिले राहत
हरनावदाशाहजी। कस्बे में स्थित स्वर्गीय प्रेमसिंह सिंघवी बस स्टैंड पर रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्री परेशान है। वरिष्ठ नागरिकों, महिला यात्रियों, विद्यार्थियों, दिव्यांगों को रोडवेज बसों में मिलने वाली छूट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना की पूर्व में संचालित दर्जनों बसों को विभाग ने यात्री भार कम बता कर बंद कर दिया। जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है। वहीं लोगों का कहना है कि पूर्व में संचालित बारां-इंदौर, बारां भोपाल बस का संचालन शुरू किया जावे जिससे क्षैत्र के व्यापारियों और आमजन को राहत मिलेगी।

कई रूटों पर बंद पड़ी है रोडवेज बसें
वर्तमान में यात्रियों को निजी वाहनों में अधिक किराया देकर यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कस्बे के वरिष्ठ नागरिक कल्लू भाई मंसूरी, मांगीलाल जैन, मोहम्मद हुसैन, ओमप्रकाश गौतम, हाजी खलील अहमद, चंद्रप्रकाश शर्मा, मुरलीधर खंडेलवाल ने बताया कि कस्बे से होकर पूर्व में बारां-इंदोर, हरनावदाशाहजी - रामगंजमंडी बारां- भोपाल, वाया झालावाड़, मनोहरथाना-झालावाड़ वाया हरनावदाशाहजी, मनोहरथाना हरनावदाश हजी खानपुर झालावाड़ रोडवेज बसों का संचालन हो रहा था। कोरोना काल के पहले से ही इन रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब सामान्य स्थिति होने के बावजूद इन बसों का फिर से संचालन शुरू नहीं किया गया है। जिससे यात्रियों को कस्बे से संचालित निजी वाहनों में अधिक किराया देकर यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यहां तक की यात्रियों को जिला मुख्यालय जाने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारां रोडवेज डिपो की एक बस का संचालन हो रहा
हरनावदाशाहजी कस्बा जिले का बड़ा कस्बा होने के बावजूद भी बारां डिपो की ओर से यहां तक रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। बारां, झालावाड़, कोटा डिपो की नई रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से यात्री रोडवेज बस सेवा से महरूम है। बारां डिपो की मात्र एक बस बारां-मनोहरथाना वाया हरनावदाशाहजी का संचालन हो रहा है। हरनावदाशाहजी से छीपाबड़ौद, छबड़ा के भार के अनुसार बसों का नहीं हो रहा है। ऐसे में निजी बसों, आॅटो, जीप तथा मैजिक चालकों की मौज हो रही है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों को लिखे पत्र
कस्बे से होकर रोडवेज बसों का संचालन करने की मांग को लेकर कस्बेवासियों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखे, लेकिन बसों का संचालन नहीं हो पाया। आसपास के कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से निजी वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां बिठाकर जान जोखिम डालकर यात्रा करवा रहे हैं। क्षेत्र में आबादी बढ़ने के साथ यात्री साधनों में वृद्धि नहीं हो पा रही है। वर्तमान में हरनावदाशाहजी से अकलेरा, झालावाड़, कोटा के लिए 2 रोडवेज बसों का ही संचालन हो रहा है।

रात्रिकालीन बसों के संचालन की उठाई मांग
डीएलएड छात्रध्यापक आशु मंसूरी, पवन रैगर, नदीम खान, घनश्याम लववंशी आदि कॉलेज छात्रों ने बताया कि स्कूल, कॉलेज व अन्य कार्य से जाने के लिए सुबह के समय अकलेरा, झालावाड़ जाने के लिए रोडवेज बस नहीं है। जिससे सुबह जल्दी पहुंचने वाले स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों एवं यात्रियों को परेशानी हो रही है। पूर्व में संचालित रात्रिकालीन दूरगामी बसों को फिर से शुरू करने की मांग भी उठाई गई है। वरिष्ठ नागरिकों, कॉलेज छात्रों, जनप्रतिनिधियों व कस्बेवासियों ने बारां, झालावाड़, कोटा आगार रोडवेज मुख्य प्रबंधकों से दोपहर के समय हरनावदाशाहजी से छबड़ा, बारां, झालावाड़, कोटा, जयपुर, भोपाल, इंदौर की ओर नई रोडवेज बसों का संचालन जल्द ही शुरू करने और बारां से अकलेरा तक तथा कोटा, झालावाड़ से अकलेरा तक संचालित हो रही रोडवेज बसों का संचालन हरनावदाशाहजी तक करने की मांग की है।

पूर्व में चलती बारां - इंदौर रोडवेज बस
सालों पहले बारां इंदौर रोडवेज बस का संचालन किया जाता था लेकिन उसको भी बंद कर दिया गया। लोगों का कहना है कि बारां इंदौर बस फिर से शुरू हो जावे तो व्यापारियों ओर आमजन को काफी राहत मिलेगी।

बारां रोडवेज डिपो में बसों की कमी चल रही है। अब मात्र 56 बसे हैं। उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ही बसों का संचालन किया जा रहा है। वैसे भी एक बस बारां-मनोहरथाना का संचालन कभी बंद नहीं किया गया। आगे भी नई बसें मिलती हैं तो यात्री भार के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
- सुनिता जैन, मुख्य प्रबंधक बारां रोडवेज डिपो