premises - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Kota: शहर की सब्जी मंडी में अव्यवस्था की मार, फिर भी कर रहे कारोबार
कोटा। बेतरतीब खड़े फल सब्जी के ठेले, आवारा मवेशियों का जमावड़ा और जर्जर दीवार के सहारे लगी सब्जी की दुकानें। यह नजारा है शहर की थोक फलसब्जीमंडी क्षेत्र का, जहां पर बुधवार को फल सब्जीमंडी की दीवार गिरने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई और दो चोटिल हो गए। इतनी अव्यवस्था होने के बावजूद यहां की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे आगामी दिनों में भी हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। शहर की थोक फलसब्जी मंडी परिसर में हर रोज लाखों रुपए का कारोबार होता है। यह संभाग की सबसे प्रमुख फलसब्जी मंडी भी है। यहां पर ही स्थानीय के साथ देश के अन्य राज्यों से फल व सब्जियां आती है। उसके बाद यहां से कोटा संभाग के अन्य सब्जी विक्रेता सामग्री खरीदकर खुदरा में बेचने के लिए ले जाते हैं। थोक फलसब्जी मंडी में तीन गेट बने हुए हैं। इन गेटों के माध्यम से फल सब्जी से भरे वाहनों को आवागमन होता है। परिसर के अन्दर ही थोक का कारोबार होता है।

जर्जर हो रही दीवारें, मरम्मत की दरकार
मंडी के बाहर खुदरा में सब्जी बेचने वाले विक्रेता लोकेश, साबिर व जावेद ने बताया कि उनके लिए मंडी प्रशासन ने कोई स्थान निर्धारित नहीं कर रखा है। जिससे उन्हें मंडी परिसर की दीवार के सहारे ही अपना कारोबार करना पड़ता है। यह दीवारें कई सालों से जर्जर हो रही है। वर्ष 2006 से इन दीवारों की मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण यह हादसा हुआ है। कुछ दिनों पहले मंडी प्रशासन को जर्जर दीवार के सम्बंध में बताया भी था, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अगर हम यहां कारोबार नहीं करेंगे तो परिवार का खर्चा कैसे चला पाएंगे। वह पहले मंडी समिति परिसर के सामने खाली मैदान में जहां फूलों की बिक्री होती है वहां बैठकर सब्जियां बेचा करते थे। लेकिन मंडी प्रशासन ने जगह खाली करवा दी। इसके बाद सभी लोग गेट नंबर तीन के पास की दीवार के पास बैठकर अपना सब्जियां बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन अब हादसा होने से डर लगने लगा है।

परिसर के बाहर अतिक्रमण की भरमार
फलसब्जी मंडी परिसर के अन्दर फल और सब्जियों का थोक में कारोबार होता है। किसानों से खरीद फरोख्त भी यहीं पर ही होती है। यहां से थोक की मात्रा में सब्जी खरीदने वाले विक्रेता मंडी परिसर के बाहर ही ठेला लगाकर  बिक्री करना शुरू कर देते हैं। जिन्हें मंडी प्रशासन ने अतिक्रमी घोषित कर रखा है। इसके बावजूद काफी संख्या में फुटकर सब्जी विक्रेता यहां पर अपना जमावड़ा कर कारोबार करते हैं। इन विक्रेताओं ने मंडी के गेटों के आसपास और दीवार के सहारे अपनी दुकानें लगा रखी हैं। बुधवार को हादसे का शिकार हुआ भी वृद्ध भी इसी तरह का विक्रेता था। ऐसे में मंडी प्रशासन ने इसको लेकर गम्भीरता नहीं दिखाई।

फलसब्जी मंडी के बाहर ठेले खड़Þे होने के कारण काफी परेशानी होती हैं। सुबह के समय बाहर से आने वाले बड़े वाहन जाम में फंस जाते हैं। बाहर कारोबार करने वाले सब्जी विक्रेता अधिकृत नहीं हैं। यह अतिक्रमण कर कारोबार कर रहे हैं। इस सम्बंध में प्रशासन को उचित निर्णय लेना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं हो।
- शब्बीर वारसी, महासचिव, आदर्श कोटा थोक फू्रट एण्ड वेजीटेबल मर्चेन्ट यूनियन

सुबह जो घटना हुई है वह काफी दुखद है। मंडी परिसर के बाहर कारोबार करने से मना कर रखा है। इसके बावजूद कोई नहीं मानता नहीं हैं। इस सम्बंध में नगर निगम को पत्र लिख कर इनकों को यहां से हटाने के लिए कई बार कह चुके हैं। मंडी परिसर की दीवार जर्जर होने की पहले कभी शिकायत नहीं आई है। इस पर भी ध्यान दिया जाएगा।
- हरिमोहन बैरवा, सचिव, थोक फल सब्जी मंडी कोटा

हम बरसों से सब्जी बेचकर अपना परिवार चला रहे हैं। प्रशासन ने हमारे लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं कर रखा है तो हम कहां पर अपना कारोबार करें। मजबूरी में सड़क पर मंडी की दीवारें के सहारा फल सब्जी बेचते हैं। उनकी समस्या पर भी कोई ध्यान नहीं देता है। मंडी प्रशासन को हमारी परेशानी पर ध्यान देना चाहिए।
- मुकेश सेन, सब्जी विक्रेता

नालियों और बरसात का गंदा पानी विद्यालय परिसर में भरा
नाहरगढ़। नाहरगढ ग्राम पंचायत वार्ड नं 1 बालापुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में नालियों और बरसात का गंदा पानी विद्यालय परिसर में भर गया। अध्यापक नरेंद्र मीणा ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा बरसात के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं करने के कारण पूरा गंदा पानी विद्यालय परिसर में भर गया है। जिसके कारण विद्यार्थियों को विद्यालय में आने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और छोटे बच्चे तो स्कूल आने में कतराने लगे हैं।

कभी कभी तो बच्चे फिसलकर गंदे पानी में गिर भी जाते है और उन्हें वापस घर जाना पड़ जाता है। जिससे अध्यापन कार्य में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और गंदा पानी इकट्टा होने के वजह से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या को लेकर हमने ग्राम पंचायत में सरपंच को लिखित शिकायत भी दी गई है।

अभी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जिससे नालियां अवरुद्ध हो गई हैं।
- ब्रजमोहन वर्मा, प्रधानाचार्य।

समस्या बहुत गंभीर है। मेरे पास शिकायत आई है। ग्राम विकास अधिकारी के आने पर मौका देखकर समस्या का बहुत जल्दी  उचित समाधान करेंगे।
- सोहनलाल सहरिया, सरपंच।

बारां कोर्ट परिसर में हंगामा: पुलिस की मौजूदगी में पेशी पर लाए गए आरोपी के साथ मारपीट
बारां ।  बारां जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को आरोपी के पेशी दौरान जमकर हंगामा हुआ। यहां आरोपी के साथ वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट कर दी। जिसके बाद न्यायालय परिसर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस और वकील आमने-सामने हो गए। बाद में वकीलों ने एसीजेएम न्यायालय का बहिष्कार कर न्यायिक अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की । पुलिस के अनुसार फर्जी पत्रकार आरोपी राकेश औदिच्य लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पूर्व पत्नी, बार एसोसिएशन बारां के अध्यक्ष कमलेश दुबे, उनके परिजनों और अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठी खबरें बनाकर डाल रहा था , जिस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट में राकेश औदिच्य को 3 दिन पूर्व गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे रिमांड पर भेज दिया गया था । रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को राकेश को फिर से न्यायालय में पेश किया गया था ।

गुुरुवार को फिर से पेशी के लिए आरोपी राकेश को जिला न्यायालय के एसीजेएम कोर्ट में लाई थी। इस दौरान वहां पहले से मौजूद वकीलों ने राकेश दाधीच को गाड़ी से उतरकर कोर्ट के भीतर ले जाने के दौरान उसके साथ हाथापाई कर दी। हिरासत में हाथापाई होने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी और वकील आमने-सामने हो गए। इस दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हो गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वकीलों को खदेड़कर आरोपी को बचाया। मारपीट में बीच-बचाव के कारण दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। फिलहाल आरोपी राकेश को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । इसके बाद न्यायिक अधिकारी ने वकीलों को वहां से हटाने के निर्देश पर वकील बौखला गए । वकीलों ने न्यायिक अधिकारी के विरोध में नारेबाजी की और उन पर कार्रवाई करने की मांग की ।

भीषण गर्मी में महंत कर रहे कोट धूणी तपस्या
बगरू। कस्बे में साकेतवासी लक्ष्मण दास महाराज और श्याम दास महाराज की अनुकंपा से सावां की बगीची बालाजी मंदिर के महंत पुरुषोत्तम दास महात्यागी महाराज मंदिर परिसर में विगत चार माह से कोट धूणी तपस्या कर रहे हैं। कोट धूणी तपस्या का आयोजन जनकल्याण की कामना से किया जा रहा है। क्षेत्र में अभी तापमान 42 से 45 डिग्री का हो रहा। इसी बीच अग्नि तपस्या कर महाराज जनकल्याण के लिए तपस्या कर रहे हैं। महंत पुरुषोत्तम दास ने बताया कि इस कोट धूणी तपस्या का शुभारंभ माघ शुक्ल बसंत पंचमी को किया गया था। जनकल्याण की कामना से किए जाने वाले इस हवन यज्ञ की परंपरा संत समाज में सदियों से चली आ रही है। महात्यागी संत समाज के हर संत को जीवन में 18 वर्षों तक प्रत्येक वर्ष चार माह तक यह तप करना होता है, जिसकी शुरूआत पंच अग्नि तप से होती है

18वें  वर्ष में खप्पर तप से पूणार्हुति होती है। हालांकि महंत पुरुषोत्तम दास महाराज अपनी 18 वर्ष की तपस्या पूर्ण कर चुके है, लेकिन जनकल्याण की भावना और अपने गुरु की आज्ञा से जब तक शरीर में सामर्थ्य है तब तक इस तपस्या को निरंतर जारी रखने का प्रण किया है। महाराज के सेवक पार्षद गिर्राज चौधरी, कुलद्विप कालुका ने बताया कि माघ शुक्ल बसंत पंचमी से लेकर आज तक महाराज की ओर से प्रतिदिन भरी दुपहरी में चारों ओर अग्नि प्रज्वलित कर जनकल्याण की भावना से कोट धूणी तपस्या की जा रही है। भीषण गर्मी में नौतपा के दौरान में भी कोट धूणी तपस्या निर्बाध रूप से जारी रही। महंत पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए तपस्या करना हर संत का परम धर्म है। कोट धूणी हवन का समापन ज्येष्ठ शुक्ल गंगा दशमी को श्रीराम अरचा महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा।

चिदम्बरम के ठिकानों पर पड़े छापे तो बोले गहलोत: मोदी सरकार में जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग
जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़ने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकारी जांच एजेंसियों के बढ़ते दुरुपयोग से लोकतंत्र खतरे में आ गया है। देश के हालात इन दिनों बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस सेवादल की गांधी सर्किल से अल्बर्ट हॉल तक निकली यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। चिदंबरम के आवास पर पहले भी ईडी ने छापेमारी की और गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया था। अब वे जमानत पर हैं तो अभी उनके घर पर सीबीआई की छापेमारी की गई है। सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी का दुरुपयोग हो रहा है।

गहलोत ने कहा कि सियासी संकट के दौरान हमारे नेताओं के घरों पर भी ईडी के छापे मारे गए। धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा घरों पर छापे मारे गए।  मेरे भी जोधपुर स्थित पैतृक आवास पर छापे मारे गए। अमित शाह और गजेन्द्र शेखावत का यह सरकार गिराने का षड़यंत्र था। हमने इनके सरकार गिराने के षड्यंत्र और मनसूबे फेल कर दिए थे, इसलिए ये लोग अब चिढे बैठे है। ये लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि इस देश का डीएनए ही कांग्रेस की विचारधारा है।

इनकी विचारधारा देश को बर्बाद करने वाली है। देश में हिंसा फैलाने वाली है। धार्मिक स्थलों पर विवाद पैदा कर रहे है। बीजेपी हमेशा हिंदू- मुसलमान को लड़ाने का काम करती है। देश में हिंदू- मुसलमान साथ रहते हैं और आगे भी साथ रहेंगे, लेकिन बीजेपी देश में लोगों के बीच फूट डालने का काम कर रही है।

भाजपा के लोग सामाजिक समरसता को समाप्त करना चाहते हैं: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी चिदंबरम के आवास पर छापेमारी मामले में मोदी सरकार पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता से बीजेपी बौखला गई हैं क्योंकि कांग्रेस देश में सांप्रदायिक सद्भाव की बात करती है। सामाजिक समरसता की बात करती है और बीजेपी के लोग इसे खत्म करना चाहते हैं। चिदंबरम 3 दिन कांग्रेस चिंतन शिविर में हमारे साथ रहे। वंहा से जब वो अपने  घर पहुंचे तो उनके घरों और कार्यालयों पर सीबीआई की छापेमारी कर दी।

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वीडियोग्राफी रुकी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक स्थानीय अदालत की ओर से ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वीडियोग्राफी का काम शनिवार को दूसरे दिन पूरा नहीं हो पाया। अदालत की ओर से नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर और वादी पक्षकारों ने जब मस्जिद के चारों ओर लगी बैरीकेटिंग के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया तो मस्जिद प्रबंधन कमेटी की ओर से इसका विरोध किया गया। अदालत के वीडियोग्राफी के आदेश की दोनों पक्ष अपने अपने तीरीके से व्याख्या कर रहे हैं। वादी पक्ष के अनुसार आदेश से स्पष्ट है कि मस्जिद में वीडियोग्राफी की जा सकती है जबकि मस्जिद प्रबंधन के अनुसार ऐसा नहीं हो सकता है।

केवल बाहर की हो पाई वीडियोग्राफी
अदालत की ओर से नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर के दल ने शुक्रवार को वीडियोग्राफी का काम शुरू किया था। मस्जिद के बाहर वीडियोग्राफी हुई है, लेकिन मस्जिद बैरीकेटिंग के अंदर शनिवार को कोई वीडियोग्राफी नहीं हो सकी।

अस्पताल परिसर की उधड़ी सड़कें बरसात में बनेगी समस्या
कोटा । एमबीएस व जेके लोन अस्पताल परिसर में नए ओपीडी ब्लॉक का काम चलने से उनके अंदर कीे दशा तो सुधर जाएगी। लेकिन बाहर परिसर  में जिस तरह की हालत अभी है, वह बरसात में अधिक समस्या बनकर सामने आएगी। परिसर की उधड़ी सड़कों पर कीचड़ होने से मरीजों व रोगी वाहनों को उनसे गुजरना मजबूरी होगी। एमबीएस व जेके लोन दोनों ही कोटा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल हैं। जहां रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। उन दोनों ही अस्पताल के परिसरों की हालत वर्तमान में इतनी अधिक खराब हो रही है कि उनकी सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है।

एमबीएस अस्पताल के मुख्य द्वार से प्रवेश करने के साथ ही समस्या का सामना शुरू हो रहा है। प्रवेश द्वार के पास से ही सड़क उखड़ी हुई है। वह आउटडोर के बाहर तक, उपभोक्ता भंडार दवा काउंटर तक, इंदिरा रसोई, केन्द्रीय प्रयोगशाला से लेकर पीछे अधीक्षक व प्राचार्य कार्यालय के बाहर, कॉटेज वार्ड के सामने से लेकर फिजियोथैरेपी सेंटर और पोस्ट कोविड वार्ड से लॉनरी तक व एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी की तरफ जाने वाला रास्ता कोई भी सड़क व रास्ता ऐसा नहीं है जिस पर बिना किसी परेशानी के आसानी से चला जा सके। हालत यह है कि कार व एम्बूलेंस को ही चलने में परेशानी हो रही है तो पैदल व दो पहिया वाहनों का निकलना तो और भी अधिक खतरनाक हो रहा है। पूरे परिसर की सड़कें उधड़ी हुई हैं। कहीं गड्ढ़े हो रहे हैं तो कहीं कीचड़। कहीं सीवरेज के लिए सड़क को खोदा हुआ है तो कहीं पाइप लाइन के लिए।

जेके लोन की तरफ भी यही हाल
सिर्फ एमबीएस ही नहीं जेके लोन अस्पताल परिसर की हालत तो इससे भी अधिक बुरी हो रही है। यहां भी मुख्य प्रवेश द्वार से ही सड़क पर वाहनों के हिचकोले शुरू हो रहे हैं जो अस्पताल के सामने तक और बदतर होते जा रहे हैं। आईएमए व कैंटीन के पास से अस्पताल के मुख्य गेट तक जाने में एम्बुलेंस के ही पलटने का खतरा बना हुआ है। यहां दिनभर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लेकर एम्बुलेंस आती रहती हैं। साथ ही प्रसूताओं को लेकर अस्पताल से जाती हैं। इन सड़क से वाहन ऐसे निकल रहे हैं जैसे किसी दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र की सड़क से गुजर रहे हैं। अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण व विकास कार्य के कारण सड़कों को खोदकर पटक तो दिया लेकिन उसे दोाबार से किसी ने भी सही करने का प्रयास नहीं किया। जिससे परेशानी या तो मरीजोन व उनके तीमारदारों को हो रही है या उन सड़कों से गुजरने वाले आमजन को।

बरसात में पानी भरने पर अधिक समस्या
दोनों ही अस्पतालों की वर्तमान में ही ऐसी बुरी स्थिति हो रही है। जबकि कुछ समय बाद बरसात शुरू हो जाएगी। उस समय तो यहां इतना अधिक कीचड़ हो जाएगा कि उससे निकलना ही दूभर हो जाएगा। कीचड़ के गंदे पैर अस्पताल में जाने से वहां संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाएगा।

इनका कहना है
एमबीएस व जेके लोन अस्पताल परिसर में संयुक्त रूप से करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से काम चल रहे हैं। जिनमें सीवरेज लाइन डालने, पाइप लाइन डालने व ब्लड बैंक के पास एसटीपी प्लांट डाला जाएगा। वर्तमान में जिस तरह से काम चल रहे हैं। उससे पूरे परिसर की सड़कों की हालत खराब हो रही है। बरसात तक काम पूरा होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में उस समय अधिक परेशानी होने वाली है। कीचड़ अधिक होने से अस्पताल में संक्रमण का खतरा बना रहेगा। हालांकि संबंधित एजेंसी से काम जल्दी पूरा करने व मॉनीटरिंग के लिए टीम लगी हुई है। अलग-अलग एजेंसी होने से समंवय की कमी के चलते परेशानी अस्पताल प्रबंधन व मरीजों को होने वाली है।
-डॉ नवीन सक्सेना, अधीक्षक एमबीएस अस्पताल

एयरपोर्ट परिसर में लगी लापरवाही की आग , सूखी घास की आग आसपास के इलाकों तक फैली
कोटा। झालावाड़ रोड स्थित एयरपोर्ट परिसर में शनिवार को दोपहर बाद अचानक आग लग गई । हवा से आग आसपास के इलाकों में काफी दूर तक फैल गई। जिसे काबू  करने में फायर बिग्रेड की 15 दमकलों को 3 घंटे से भी अधिक का समय लगा ।

हवाई अड्डा परिसर में मौसम विज्ञान केंद्र के पीछे की तरफ अचानक से दोपहर 1:30 बजे सूखी घास में आग लग गई । आग लगने और धुआं उठने पर जैसे ही एयरपोर्ट प्रबंधन को इसकी सूचना मिली उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी । सूचना मिलते ही सब्जी मंडी स्थित अग्निशमन केंद्र और श्रीनाथपुरम स्थित अग्निशमन केंद्र से दमकल पहुंचना शुरू हो गई थी। दमकल पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया लेकिन हवा के कारण आग बढ़ती जा रही थी और कंट्रोल नहीं हो पा रही थी । इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक राजौरा, सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र गौतम व अमजद खान समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और एक के बाद एक कई दमकल सायरन मारती हुई एयरपोर्ट परिसर में पहुंची । एयरपोर्ट परिसर की चारदीवारी के चारों तरफ से आग को कंट्रोल करने के लिए फायरमैन मुस्तैद हो गए और लगातार कार्यवाही करते रहे। लेकिन आग घोड़ा बस्ती, जवाहर नगर ,किशोरपुरा समेत आसपास के कई रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ने लगी।  इसे देखते हुए डीसीएम और थर्मल समेत कई अन्य जगहों से भी दमकलों को मौके पर बुलाया गया । शाम करीब 4:30 बजे तक आग पर काबू  पाने के प्रयास लगातार जारी थे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक राजौरा ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में काफी बड़ी और सूखी घास उगी हुई है। जिसे कटवाने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी एयरपोर्ट प्रबंधन को कई बार कहा जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद उनके द्वारा घास को नहीं कटवाया जा रहा है। जिसकी वजह से हर बार आग लगती है । उन्होंने बताया कि मार्च और अप्रैल के 2 महीने में ही करीब 10 बार यहां पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं । अभी तक आग लगने की छोटी-छोटी घटनाएं थी जिन्हें तुरंत काबू पा लिया गया था । लेकिन शनिवार को आग काफी ज्यादा क्षेत्र में फैल गई थी जिसे कंट्रोल करने में काफी अधिक मशक्कत करनी पड़ी। एयरपोर्ट अधिकारी नरेंद्र मीणा और एडीएम सिटी महेंद्र लोढ़ा भी मौके पर मौजूद रहे और आग बुझाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। गौरतलब है कि हवाई अड्डा परिसर के चारों तरफ घनी बस्ती और पेट्रोल पंप भी है । यदि आग कंट्रोल नहीं हो पाती और इसी तरह से आग की चिंगारी उड़कर आसपास जाती तो पेट्रोल पंप अन्य स्थानों पर काफी नुकसान हो सकता था । मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट प्रबंधन की लापरवाही की वजह से बार-बार आग लग रही है लेकिन उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

500 वर्गगज तक के औद्योगिक परिसर नगरीय विकास कर से मुक्त
जयपुर । राज्य सरकार ने 500 वर्गगज क्षेत्रफल तक की औद्योगिक परिसरों को नगरीय विकास कर से छूट देकर बड़ी राहत प्रदान की है।
नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने 500 वर्गगज तक के औद्योगिक परिसरों को नगरीय विकास कर से मुक्त करने की पत्रावली को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह निर्णय राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की मांग पर लिया गया है। पूर्व में 300 वर्गगज तक के औद्योगिक परिसर ही नगरीय विकास कर से मुक्त थे। नगरीय विकास कर की इस छूट से प्रदेश के 500 वर्गगज क्षेत्रफल की लघु औद्योगिक ईकाईयों को लाभ होगा।

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 107 के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना 24 अगस्त, 2016 में उल्लेखित 300 वर्गगज तक के औद्योगिक परिसर के स्थान पर अब 500 वर्गगज तक के औद्योगिक परिसर नगरीय विकास कर से मुक्त कर दिये गये है।

एसएमएस अस्पताल परिसर में बनेगा 24 मंजिला आईपीडी टावर, पहले फेज में बनेगी 12 मंजिल
जयपुर। एसएमएस अस्पताल परिसर में 24 मंजिल का आईपीडी टावर बनेगा। इसका शिलान्यास 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगें। इस संबंध में जानकारी देने के लिए शुक्रवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया जेडीसी गौरव गोयल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ सुधीर भंडारी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के यह जानकारी दी।

इस अवसर पर गालरिया ने कहा कि 2 चरण में इस आईपीडी टावर का निर्माण किया जायेगा और पहले फेज में 12 मंजिल बनेगी। इसके बाद अन्य फ्लोर्स का निर्माण किया जायेगा। इसके 24 वे माले पर हेलीपेड बनाया जाएगा। जेडीसी  गौरव गोयल ने कहा कि राजस्थान की ये सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी। इसके निर्माण में 32 माह लगेंगे। करीब 116 मीटर इसकी ऊंचाई होगी। इसमें 1200 बेड होंगे। पूरे एसएमएस अस्पताल से यह टावर जोड़ा जाएगा। आईपीडी टावर पर 456 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे।

आईपीडी टावर होने वाली सुविधाएं
•    अस्पताल श्रेणी में आईपीडी टावर देश का सबसे ऊंचा होगा।  -आईपीडी टावर राजस्थान की सभी श्रेणियों की सबसे ऊंची इमारत होगी।
•    एसएमएस अस्पताल कॉटेज वार्ड की जगह 24 मंजिला आईपीडी टावर बनेगा।
•    रामा कंस्ट्रक्शन कंपनी इस टावर का निर्माण 456.80 करोड़ रुपये करेगी।
•    दो मंजिला बेसमेंट और छत पर हेलीपैड बनेगा।

राहुल का बयान - मोदी सरकार डरपोक, संसद परिसर में धरना जारी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा के 12 सांसदों को पूरे सत्र के लिए  निलम्बित किए जाने के विरोध में संसद परिसर में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया और कहा कि मोदी सरकार डरपोक है इसलिए वह किसी के साथ न्याय नहीं कर सकती। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार संसद में विपक्ष के सवालों से डरती है इसलिए वह किसी भी मुद्दे पर चर्चा कराने से भागती है। उनका कहना था कि कृषि कानून को निरस्त करने के प्रस्ताव पर सरकार ने चर्चा से बचने के लिए संसद नहीं चलने देने पर राज्यसभा में विपक्ष के 12 सांसदों को निलम्बित कर दिया। गांधी ने सरकार पर संसद में चर्चा करने से बचने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि सवालों से डर, सत्य से डर, साहस से डरज्जो सरकार डरे, वो अन्याय ही करे।

संसद परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठककर गांधी के नेतृत्व में धरना दे रहे अन्य सांसदों में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, के सी वेणुगोपाल, के सुरेश सहित कई सांसद मौजूद थे। ये सभी सांसद हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।

गौरतलब है कि संसद के  शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को पिछले मानसून सत्र के दौरान ''अशोभनीय आचरण'' करने के आरोप में वर्तमान सत्र की शेष अवधि तक के लिए निलंबित कर दिया गया। राज्य सभा के सभापति ने निलंबन वापस लेने की विपक्ष की दलीलों को खारिज कर दिया है।

निलंबित सदस्यों में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामरम करीम, कांग्रेस की फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के  बिनय बिस्वम शामिल हैं।

अस्पताल में आग, चार बच्चों की मौत
भोपाल। भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल परिसर में कमला नेहरु अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित शिशु वार्ड (स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट) में आग लगने के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई और शेष लगभग 36 बच्चों को अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करके उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित शिशु वार्ड के वेंटीलेटर में सोमवार रात लगभग नौ बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लगी और देखते ही देखते यह वार्ड के कुछ हिस्सों में फैल गयी। इस वजह से वार्ड के उपकरण इत्यादि जल गए और उसमें धुंआ फैल गया।

इस बीच चिकित्सकों और नर्स आदि की मदद से बच्चों को वहां से हटाकर अन्य स्थान पर सुरक्षित रखने के प्रयास हुए, लेकिन चार शिशुओं को नहीं बचाया जा सका। इन बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर नौ दिन तक है। शेष 36 बच्चों को अस्पताल के प्रभावित वार्ड से शिफ्ट कर दिया गया है और सबका इलाज चल रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी मय साजो सामान के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना के कुछ देर बाद परिसर में मीडिया से चर्चा में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन कुछ ही देर बाद खबर आयी कि तीन बच्चों की मृत्यु हुयी है। बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गयी।

इस बीच अस्पताल प्रशासन बच्चों की स्थिति पर नजर रखे हुए है। इनमें से लगभग आधा दर्जन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए शहर के एक अन्य सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए इसका जिम्मा अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को सौंपा है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

एसीएस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर में स्थित कमला नेहरु अस्पताल के शिशु वार्ड में आग लगने की घटना के बाद मंगलवार को इस मामले की जांच के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मोहम्मद सुलेमान और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।   अधिकारियों ने शिशु वार्ड पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की।

दूसरी ओर इस मामले के प्रभावित परिवारों को चार चार लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है। अब तक मिली सूचनाओं के अनुसार चार बच्चों की मौत हो गई है और 36 को प्रभावित वार्ड से अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है। इनमें से भी कुछ बच्चों के आग के कारण प्रभावित होने की खबरें हैं।

अस्पताल में आग का हादसा दुखद - भूपेंद्र
मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने यहां कमला नेहरु अस्पताल के शिशु वार्ड में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें चार बच्चों को बचाया नहीं जा सका। सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि यह हादसा दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में चार बच्चों को बचाया नहीं जा सका। अन्य बच्चों का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मध्य रात्रि में किए गए ट्वीट में कहा कि आग लगने की सूचना पर वे स्वयं अस्पताल पहुंचे और राहत एवं बचाव देखे। हादसे में चार बच्चों को बचाया नहीं जा सका। उनके परिजनों को चार चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। अन्य बच्चों का इलाज जारी है और स्थिति पूरी तरह काबू में है।