safe - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : एटीएम परिसर में सफाई से उपभोक्ताओं को मिली राहत, जानें पूरा मामला
रावतभाटा। शहर के नया बाजार स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम की बदहाल स्थिति को लेकर दैनिक नवज्योति में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होते ही बैंक प्रशासन हरकत में आया और एटीएम परिसर की समुचित सफाई करवाई। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली। उल्लेखनीय है कि एटीएम पर सुरक्षा कर्मी की अनुपस्थिति के कारण वहां आवारा मवेशियों का जमावड़ा हो गया था। जिसके चलते एटीएम के भीतर और बाहर गोबर व गंदगी फैल गई थी। अस्वच्छ माहौल और दुर्गंध के कारण एटीएम उपयोग करने आने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से उजागर किया गया था। खबर के प्रकाशन के बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एटीएम परिसर की सफाई करवाई। सफाई के बाद वातावरण में काफी सुधार देखने को मिला और एटीएम उपयोग करने आए लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही उन्होंने मीडिया की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

एटीएम पर स्थायी सुरक्षा गार्ड की हो तैनाती
हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल सफाई कर देना पर्याप्त नहीं है। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए एटीएम पर स्थायी सुरक्षा गार्ड की तैनाती, नियमित सफाई व्यवस्था तथा आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए ठोस इंतजाम किए जाना आवश्यक है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि बैंक प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान की दिशा में भी कदम उठाएगा। ताकि एटीएम जैसी आवश्यक सेवा आमजन के लिए सुरक्षित और स्वच्छ बनी रहे।

झालावाड़ के श्री राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय के फैब्रिकेटेड आईसीयू में लगी भीषण आग, आईसीयू से 50 मरीजों को सुरक्षित निकाला
कोटा। झालावाड़ के श्री राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड के ऊपर बने हुए फैब्रिकेटेड आईसीयू में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। चंद मिनट में देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया,जिसके चलते पूरे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई । कोई अनहोनी न हो उससे पहले फैब्रिकेटेड आईसीयू में भर्ती 50 मरीजों को तुरंत वार्ड से बाहर निकाला गया।

अस्पताल पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल ने बताया कि पुलिस चौकी के ऊपर की तरफ बने फैब्रिकेटेड आईसीयू में अचानक आग की लपटे उठती हुए नजर आई। वार्ड में धुआं ही धुंआ भर गया। जिससे मरीजों में बेचैनी बढ़ गई। आग की लपटें देख सबसे पहले मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इमारत की दोनों मंजिलों में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों में भी भगदड़ मच गई तथा फायर अलार्म बजने लगे।
अस्पताल के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने मुश्किल से आग पर काबू पाया।हादसे में फैब्रिकेटेड आईसीयू की इमारत को बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग की सूचना पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर संजय पोरवाल भी मौके पर पहुंचे एवं मरीजों की स्थिति का जायजा लिया औ रमरीजों को उनकी सुविधा अनुसार अन्य वार्डों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

प्रदेश में मिल रहा सुगम और सुरक्षित परिवहन, सड़क दुर्घटना रोकना हम सभी की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सड़क सुरक्षा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को परिवहन नियमों की पालना करनी चाहिए, तभी मिलकर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु दर में कमी लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी विभिन्न माध्यमों से परिवहन नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करें। साथ ही अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करें।

गहलोत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुगम और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। उन्होंने 30 जून तक परिवहन विभाग के कर संग्रहण केंद्रों को बंद कराकर पूरी तरह से ऑनलाइन राशि जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा परिवहन सेवाओं को ऑनलाइन किया जाए। मुख्यमंत्री ने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट एवं लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक भी ड्राइविंग लाइसेंस बिना टेस्ट लिए नहीं बनें, इसकी सुनिश्चिता की जाए। साथ ही उन्होंने ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू कराने और सीएनजी नीति को समयबद्ध लागू कराने के दिशा-निर्देश प्रदान किए।

ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध चलाए संयुक्त अभियान
गहलोत ने कहा कि प्रदेश में वाहनों की ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर अंकुश लगाया जाए। इसके लिए परिवहन, पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करें। चालान और वाहनों की जब्ती के साथ-साथ संबंधित वाहन मालिक, चालक के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाए।

ग्रामीण बस सेवा शीघ्र होगी शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण बस सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली थी। अब इसे फिर से शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा रोड सेफ्टी एक्ट का ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसे और बेहतर बनाने के लिए पब्लिक डोमेन पर अपलोड कर आमजन से सुझाव आमंत्रित किए जाए। उन्होंने बजट घोषणाओं, नीतिगत दस्तावेज की घोषणाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

197 मोटर वाहन उपनिरीक्षक और 50 वाहनों से मजबूत होगा निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटर वाहन उप निरीक्षक के 197 पदों की भर्ती प्रक्रिया के परिणाम आ गए है और 50 नए वाहन भी खरीदे जा रहे हैं। इससे परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की मॉनिटरिंग में और अधिक मजबूती आएगी।

सघन अभियान के पहले 4 दिनों में 14548 वाहनों की जांच
परिवहन आयुक्त  के.एल. स्वामी ने बताया कि अब प्रदेश में भारी वाहनों के चालकों के लाइसेंस नवीनीकरण पर 2 दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की अनिवार्यता लागू की गई है। ट्रेनिंग में उन्हें नियमों और वाहन चालन की जानकारी दी जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चिंहित 50 दुर्घटना संभावित मार्गों पर 26 अप्रेल 2022 से सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया है। अभियान के पहले चार दिनों में ही 14548 वाहनों की जांच करते हुए 3888 चालान बनाए गए और 120 वाहनों को जब्त भी किया गया है। उन्होंने विभागीय प्रस्तुतीकरण में बजट घोषणाओं, नवाचारों की जानकारी भी दी। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि परिवहन सेवाओं में लगातार नवाचार हो रहे हैं। हाल ही एक बैठक में फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने राजस्थान में हुए नवाचारों की सराहना की थी।

उड़ते विमान में मेडिकल इमरजेंसी
जयपुर। किशनगढ़ से हैदराबाद जा रहे विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट की फ्लाइट किशनगढ़ से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान उसमें सवार यात्री की तबियत बिगड़ गई। इस पर फ्लाइट के पायलट ने एटीसी से विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद इमरजेंसी में जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराया गया। इसके बाद यात्री को उतारकर एंबुलेंस की सहायता से निजी अस्पताल भेजा गया। अब विमान जयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुआ।

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की वापसी के लिए मोदी करें यूक्रेन सरकार से बात: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूक्रेन में फंसे देश एवं प्रदेश के विद्यार्थियों की शीघ्र एवं सुरक्षित वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। गहलोत ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इन विद्यार्थियों को शीघ्र भारत लाने के लिए केन्द्र सरकार अविलम्ब यूक्रेन की सरकार से सम्पर्क करे, ताकि पोलैंड और रोमानिया से होकर विद्यार्थियों को भारत आने के लिए सुरक्षित मार्ग मिल सके। गहलोत ने केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भी पत्र लिखकर उनका ध्यान विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी में आ रही इन समस्याओं की ओर आकृष्ट किया है। गहलोत ने यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्र अजय सिंह से आज फोन पर हुई उनकी बातचीत का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री को अवगत कराया है कि यूक्रेन से एक साथ निकलने के लिए भारतीय विद्यार्थियों को रोमानिया और पोलैंड से सुरक्षित मार्ग नहीं मिल पा रहा है।

राज्य सरकार के अधिकारियों को वहां रह रहे विद्यार्थियों और परिजनों से यह संदेश प्राप्त हो रहे हैं कि बड़ी संख्या में भारतीय विद्यार्थी रोमानिया की सीमा पर एकत्रित हैं और उन्हें वहां से आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है।  गहलोत ने यह भी अवगत कराया कि रोमानिया बॉर्डर पर इन विद्यार्थियों को अत्यधिक ठण्ड का सामना करना पड़ा रहा है। यूक्रेन में बने वर्तमान हालातों तथा वहां फंसे होने के कारण बच्चे एवं भारत में रह रहे उनके अभिभावक मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मोदी से आग्रह किया है कि वे पौलेंड और रोमानिया तक सुरक्षित मार्ग की विद्यार्थियों की जरूरत को पूरा करने के लिए यूक्रेन सरकार से सम्पर्क करें और रोमानिया बॉर्डर पर उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय विद्यार्थियों को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित करें।

यूक्रेन के प्रवासी राजस्थान छात्र-छात्राओं की वापसी के लिए पूनिया की विदेश मंत्री जयशंकर को चिठ्ठी
जयपुर। यूक्रेन में रह रहे प्रवासी राजस्थानी छात्र- छात्राओं की सकुशल वापसी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने विदेश मंत्री एस.जयशंकर को पत्र लिखकर आग्रह किया है।

डॉ. पूनिया ने विदेश मंत्री को पत्र में लिखा कि, यूक्रेन में बड़ी संख्या में राजस्थानी विद्यार्थी मेडिकल व अन्य संस्थानों में अध्ययनरत हैं। अभी वहां उत्पन्न हालातों के कारण विद्यार्थियों में आशंका का माहौल है, वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विद्यार्थियों की सकुशल वापसी के लिए सार्थक पहल प्रारंभ कर दी है। विगत कोरोनाकाल में भी मोदी सरकार ने वन्दे भारत मिशन के अंतर्गत प्रवासी राजस्थानी विद्यार्थियों की हमारे आग्रह पर सकुशल वापसी करवाई थी। इसी क्रम में विनम्र अनुरोध है कि यूक्रेन में रह रहे प्रवासी राजस्थानी विद्यार्थियों की राजस्थान में सकुशल वापसी करवाने का श्रम कराए।

कोख चीर रहे प्राइवेट अस्पताल : हर चौथी डिलिवरी ‘सिजेरियन’
जयपुर। राजस्थान में प्रसव के सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क के साथ सामान्य प्रसव के आंकड़े सुखद हैं। हर 13-14 प्रसव में से केवल एक प्रसव सिजेरियन हो रहा है। लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में इसका आंकड़ा डराने वाला है। हर चौथा प्रसव सिजेरियन ही करवाया जा रहा है। हालांकि जांचों में गर्भ में जटिलताएं एक कारण हो सकता है,लेकिन सामान्य के मुकाबले सिजेरियन प्रसव से मोटी कमाई को भी प्रदेश के सरकारी डॉक्टर इसका एक बड़ा कारण मानते हैं।

राजस्थान में सालाना करीब 17.50 लाख गर्भवती महिलाओं का प्रसव हो रहा है। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार इनमें से 77 फीसदी यानी 13 लाख 47 हजार 500 प्रसव सरकारी अस्पतालों में हो रहा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक इनमें से 7.2 फीसदी मतलब 97,020 हजार की ही जटिलताओं के कारण मजबूरन सिजेरियन कर प्रसव कराया जा रहा है। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में सरकारी के मुकाबले प्रसव का आंकड़ा तीन चौथाई (23 फीसदी) 4,02,500 ही है, लेकिन आॅपरेशन से 26.9 फीसदी यानी एक चौथाई से ज्यादा 1.08 लाख का प्रसव सालाना हो रहाी है। एक्सपर्ट डॉक्टर प्राइवेट अस्पतालों के पैसा कमाने के लिए सिजेरियन प्रसव कराने को अधिक प्रायिकता देने के साथ ही गर्भवती, परिजन और डॉक्टरों में सुरक्षित प्रसव के पैदा हुए फोबिया को भी इसका बड़ा कारण मानते हैं।

प्राइवेट में इलाज के साथ पैसा कमाने का प्रोफेशनलिज्म तो होता ही है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन प्रसूता-परिजनों और डॉक्टरों में सुरक्षित प्रसव का यहां फोबिया ज्यादा होता है। गर्भवती, परिजन भी डॉक्टरों पर बिना परेशानी प्रसव कराने का दबाव बनाते हैं। -डॉ.पुष्पा नागर, अधीक्षक, जनाना अस्पताल

प्राइवेट अस्पतालों में व्यावसायिकरण ज्यादा सिजेरियन का कारण मान सकते हैं, लेकिन दोषी तो परिजन-गर्भवती खुद हैं। परिजन-प्रसूता चाहती हैं कि प्रसव बिना दर्द के आसानी से हो। परिजन पैसे देकर चिकित्सा सुविधा ले रहे हैं, इसलिए डॉक्टर उनकी इस संतुष्टि को ज्यादा महत्व देता है। -डॉ.विमला जैन, पूर्व अधीक्षक, महिला चिकित्सालय

प्राइवेट अस्पतालों में सिजेरियन प्रसव ज्यादा क्यों हो रहे हैं। बिना वजह तो नहीं हो रहे, इसकी समीक्षा करेंगे।
-आशुतोष ए.टी पेंडणेकर, शासन सचिव, चिकित्सा विभाग

PM मोदी की सुरक्षा चूक पर 'SC' सख्त : पंजाब-हरियाणा HC के रजिस्ट्रार को सभी रिकॉर्ड रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश
नई दिल्ली। SC ने शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले दिनों पंजाब दौरे से संबंधित सभी रिकॉर्ड  सुरक्षित और संरक्षित करने का शुक्रवार को निर्देश दिये है। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना और न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की पीठ ने रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश के साथ ही मोदी की पिछले दिनों पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में कथित चूक मामले में केंद्र और पंजाब द्वारा गठित दो अलग-अलग कमेटियों को याचिका पर अगली सुनवाई सोमवार तक के लिए जांच नहीं करने का निर्देश दिया।

शीर्ष अदालत ने चंडीगढ़ के महानिदेशक और एनआईए और एसपीजी सहित विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसियों के अन्य शीर्ष अधिकारियों से कहा है वे प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध  कराने में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल  की आवश्यक सहयोग करें। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कथित चूक के खिलाफ एनजीओ 'लॉयर्स वॉयस' की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करते ये निर्देश दिया। यह याचिका गुरुवार को दायर की गई थी और इस मामले में विशेष उल्लेख के तहत शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई गई थी।

उच्चतम न्यायालय पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक पर सवाल खड़े करने वाली याचिका पर शीघ्र सुनवाई  की गुहार वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने लगाई थी। उन्होंने पंजाब के भटिंडा में गत बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के दौरान सुरक्षा चूक से जुड़े मामले को अत्यावश्यक बताते शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले की सुनवाई आज (शुक्रवार को) करने के लिए सहमत हुई थी।

याचिका में भविष्य में प्रधानमंत्री की'सुरक्षा चूक' की पुनरावृत्ति से बचने के लिए पूरे प्रकरण की 'कुशल और पेशेवर' जांच की मांग की गई है। याचिका में शीर्ष अदालत से भटिंडा के जिला न्यायाधीश  को सुरक्षा उल्लंघन से संबंधित पूरे रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लेने का निर्देश देने की गुहार लगाई थी। गौरतलब है कि फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकेबंदी किए जाने के कारण बुधवार को मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर फंसा गया था। जिसके कारण मोदी को अपनी रैली और पंजाब में होने वाले अन्य कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा था।

प्रदेश के 3 जिलों (बारां, श्रीगंगानगर और करौली) में तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान कल, आयोग ने सुरक्षित, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए की आवश्यक तैयारियां
जयपुर। प्रदेश के 3 जिलों (बारां, श्रीगंगानगर और करौली) में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के तीसरे चरण के लिए शनिवार को प्रातः 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक मतदान होगा। चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से सुरक्षित स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की है।

चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे घर से मास्क लगाकर मतदान के लिए जाएं। मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को सेनेटाइज करें और मतदान के समय पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या उचित दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। उन्होंने मतदाता, उम्मीदवार या उनके समर्थकों से मतदान केंद्र या आसपास भीड़ या समूह में खड़े नहीं रहने की भी अपील की।

मेहरा ने बताया कि तीसरे चरण और अंतिम चरण में 3 जिलों में कुल 8 लाख 72 हजार 597 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से 4 लाख 51 हजार 76 पुरुष, 4 लाख 11 हजार 517 महिला व 4 अन्य मतदाता हैं। तीसरे चरण में 7 पंचायत समितियों के 141 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 503 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जबकि 3 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए 1183 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

मेहरा ने कहा कि पहले चरण में 64.35 और दूसरे चरण में 68.57 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। उन्होंने मतदाताओं से इसी जोश और उत्साह के साथ तीसरे और अंतिम चरण में भी मतदान करने की अपील की।

गौरतलब है कि तीनों चरणों की मतगणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर करवाई जाएगी। प्रधान और प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप प्रधान और उप प्रमुख 24 दिसंबर को चुनाव होगा।

डाबर च्यवनप्राश का नियमित सेवन वायू प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से रखता है सुरक्षित
जयपुर। आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने अपने प्रीमियम आयुर्वेदिक प्रोडक्ट- डाबर च्यवनप्राश पर एक वैज्ञानिक अध्ययन किया है। इस अध्ययन के द्वारा यह जानने की कोशिश की गई कि पार्टीकुलेट मैटर के कारण होने वाली श्वास संबंधी  की बीमारियों पर डाबर च्यवनप्राश किस तरह से असरदार है। अध्ययन से पता चला है कि डाबर च्यवनप्राश वायु प्रदूषकों जैसे पीएम 2.5 के कारण होने वाली फेफड़ों संबंधी बीमारियों से सुरक्षित रखने में काफ़ी कारगर है।

अध्ययन के परिणामों से पता चला हे कि डाबर च्यवनप्राश का नियमित सेवन करने से इन्फेक्शन और पार्टीकुलेट मैटर के कारण फेफड़ों की बीमारियों की संभावना कम हो सकती  है। च्यवनप्राश सेहत के लिए, खासतौर पर रेस्पीरेटरी सिस्टम के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। यह शरीर की इम्यूनिटी  बढ़ाकर क्रोनिक रेस्पीरेटरी रोगों जैसे क्षय (ट्युबरकुलोसिस)  म॓ समर्थन देता है।च्यवनप्राश में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं और प्राचीनकाल से ही इम्यूनिटी बढ़ाने एवं लम्बी उम्र के लिए इनका उपयोग किया जाता रहा है।

इन परिणामों के बारे में बात करते हुए राजीव जॉन, वाईस प्रेज़ीडेन्ट- मार्केटिंग, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और इसकी वजह से लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। आज इम्युनिटी बढ़ाना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो चुका है। 40  से अधिक जड़ी-बूटियों जैसे आंवला, अश्वगंधा और गिलोय के गुणों से भरपूर डाबर च्यवनप्राश हमेशा से एलर्जी और इन्फेक्शन से लड़ने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाता रहा है। सीपीसीएसईए के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए किए गए इस अध्ययन के बाद हमें विश्वास है कि डाबर च्यवनप्राश खासतौर पर शहरी भारत के लोगों को वायू प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से सुरक्षित रखने में मददगार है।’

वायू प्रदूषण में पार्टीकुलेट मैटर मुख्य रूप से पाया जाता है, इसमें प्राकृतिक एवं मानवजनित स्रोतों से उत्पन्न होने वाले हानिकारक पदार्थ होते हैं। पार्टीकुलेट मैटर के कणों का आकार 2.5 स॓10 मिलीमीटर या इससे भी कम हो सकता है । ऐसे में ये लम्बे समय तक हवा में बने रहते हैं और सांस के साथ शरीर के भीतर जाकर फेफड़ों में जमा होने लगते हैं। ये मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।

डॉ जेएलएन शास्त्री, ग्लोबल आर एण्ड डी हैड, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा कि इससे पहले भी डाबर ने कई क्लीनिकल और प्रीक्लीनिकल अध्ययन किए हैं जो बताते हैं कि च्यवनप्राश इम्यूनिटी , मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों, एलर्जी एवं इन्फेक्शन आदि के लिए काफ़ी फायदेमंद है। च्यवनप्राश त्रिदोष- वात, पित्त और कफ को संतुलित बनाने में मदद करता है, जिनका विवरण प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में दिया गया है। यह डेनड्रिटिकसैल्स, एन के सैल्स और मैक्रोफेजेज़ को एक्टिवेट कर जर्म्स से लड़ने में मदद करता है। डाबर हमेशा से आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के संयोजन के साथ हेल्थ सोल्युशन्स लाता रहा है। इस अध्ययन के परिणाम इम्यूनिटी  के लिए च्यवनप्राश के फायदों को  दर्शते हैं।

अस्पताल में आग, चार बच्चों की मौत
भोपाल। भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल परिसर में कमला नेहरु अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित शिशु वार्ड (स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट) में आग लगने के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई और शेष लगभग 36 बच्चों को अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करके उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित शिशु वार्ड के वेंटीलेटर में सोमवार रात लगभग नौ बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लगी और देखते ही देखते यह वार्ड के कुछ हिस्सों में फैल गयी। इस वजह से वार्ड के उपकरण इत्यादि जल गए और उसमें धुंआ फैल गया।

इस बीच चिकित्सकों और नर्स आदि की मदद से बच्चों को वहां से हटाकर अन्य स्थान पर सुरक्षित रखने के प्रयास हुए, लेकिन चार शिशुओं को नहीं बचाया जा सका। इन बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर नौ दिन तक है। शेष 36 बच्चों को अस्पताल के प्रभावित वार्ड से शिफ्ट कर दिया गया है और सबका इलाज चल रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी मय साजो सामान के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना के कुछ देर बाद परिसर में मीडिया से चर्चा में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन कुछ ही देर बाद खबर आयी कि तीन बच्चों की मृत्यु हुयी है। बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गयी।

इस बीच अस्पताल प्रशासन बच्चों की स्थिति पर नजर रखे हुए है। इनमें से लगभग आधा दर्जन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए शहर के एक अन्य सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए इसका जिम्मा अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को सौंपा है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

एसीएस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर में स्थित कमला नेहरु अस्पताल के शिशु वार्ड में आग लगने की घटना के बाद मंगलवार को इस मामले की जांच के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मोहम्मद सुलेमान और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।   अधिकारियों ने शिशु वार्ड पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की।

दूसरी ओर इस मामले के प्रभावित परिवारों को चार चार लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है। अब तक मिली सूचनाओं के अनुसार चार बच्चों की मौत हो गई है और 36 को प्रभावित वार्ड से अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है। इनमें से भी कुछ बच्चों के आग के कारण प्रभावित होने की खबरें हैं।

अस्पताल में आग का हादसा दुखद - भूपेंद्र
मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने यहां कमला नेहरु अस्पताल के शिशु वार्ड में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें चार बच्चों को बचाया नहीं जा सका। सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि यह हादसा दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में चार बच्चों को बचाया नहीं जा सका। अन्य बच्चों का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मध्य रात्रि में किए गए ट्वीट में कहा कि आग लगने की सूचना पर वे स्वयं अस्पताल पहुंचे और राहत एवं बचाव देखे। हादसे में चार बच्चों को बचाया नहीं जा सका। उनके परिजनों को चार चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। अन्य बच्चों का इलाज जारी है और स्थिति पूरी तरह काबू में है।