dausa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधायक दीनदयाल बैरवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया पायलट का आभार व्यक्त
जयपुर। दौसा से नव-निर्वाचित विधायक दीनदयाल बैरवा के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने जयपुर पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पायलट ने कहा कि इन उपचुनावों पर खास कर दौसा विधानसभा क्षेत्र पर पूरे देश की नजर थी। यहां से पार्टी को जो कामयाबी मिली है उसका श्रेय आप सभी को जाता है। उन्होंने कहा कि दौसा के सांसद मुरारीलाल मीणा, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने एकजुटता के साथ कार्य किया। दौसा के प्रत्येक समाज, वर्ग के लोगों ने कांग्रेस पार्टी का साथ देकर इस चुनौती पूर्ण समय में एकजुटता का परिचय दिया और सरकार, प्रशासन के दबाव में नहीं आकर कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन एवं आशीर्वाद दिया जिसके लिए मैं दौसा की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर नव-निर्वाचित विधायक बैरवा ने पायलट का आभार व्यक्त करते हुए सभी समाज, वर्ग के लोगों को साथ लेकर कार्य करने तथा दौसा के विकास एवं जनहित के मुद्दों के लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा एकजुटता के साथ करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर बैरवा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित एआईसीसी एवं प्रदेश के सभी नेताओं का भी आभार व्यक्त किया।

दौसा में कांग्रेस के गढ़ को नहीं ढहां पाए किरोड़ी, खींवसर बचाने में नाकाम रहे बेनीवाल
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दौसा और खींवसर सीट सबसे हॉट सीट थी, क्योंकि दौसा में कृषि मंत्री और पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा भारतीय जनता पार्टी और खींवसर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल चुनाव लड़ रही थी। दौसा में किरोड़ी के लाख प्रयासों के बावजूद वह अपने भाई को और भाजपा को जीत दर्ज नहीं कर सके। ऐसे में कांग्रेस के एक बार फिर से दौसा विधानसभा क्षेत्र में काबिज हो गई है। यहां कांग्रेस ने बिल्कुल नए और सामान्य चेहरे डीसी मीणा को मैदान में उतारा था, जिन्होंने किरोड़ी के भाई को चुनाव हरा दिया है।

वहीं खींवसर विधानसभा क्षेत्र को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन यहां हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रेवंत राम डांगा ने हरा दिया है और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो बेनीवाल के गढ़ को ढहा दिया है । वहीं झुंझुनू में कांग्रेस के ओला परिवार की सीट उनके हाथ से सरक गई है। यहां ओला परिवार के अमित ओला को टिकट दिया गया था, लेकिन कांग्रेस से ओला चुनाव जीत नहीं सके। यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र भांबू ने चुनाव जीत लिया है।

पथरगढ़ी एवं सीमा ज्ञान के लिए पुलिस जाप्ता समय पर उपलब्ध कराए : मीना
लालसोट। लालसोट पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक पंचायत समिति सभागार पर विधायक रामबिलास मीना के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधान नाथूलाल मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्तमान में खेतों में अभी फसल नहीं होने के कारण पत्थरगढ़ी एवं सीमा ज्ञान के लिए पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराए जाने हेतु विधायक मीना से आग्रह किया गया। वहीं तहसीलदार अमितेश मीना ने भी पुलिस जाप्ते के अभाव में राजस्व कार्य प्रभावित होने से अवगत कराया।

इस पर विधायक रामबिलास मीना ने लालसोट पुलिस थानाधिकारी हवा सिंह यादव को निर्देश दिए कि पत्थरगढ़ी एवं सीमाज्ञान के कार्य के लिए पुलिस जाप्ता समय पर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही विधायक मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए की गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था बनाए रखें ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

बैठक में सदस्य राम खिलाड़ी मीणा ने कहा कि शौचायलयों का निर्माण ही नहीं हुआ तो जांच किसकी की गई है। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम कार्यालय में पत्रावली ही गायब हो गई तो फिर उसे समस्या का समाधान कैसे होगा। सुरतपुरा सरपंच कांजी मीणा ने बताया कि पेयजल समस्या को देखते हुए एक अतिरिक्त टैंकर बढ़ाया जावे तथा स्वीकृत नलकूप को पुलिस जाप्ते के साथ खुदवाया जावे, ताकि लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिल सके।

खेंमावास सरपंच हेमराज मीणा ने कहा कि ईसरदा प्रोजेक्ट की पाइपलाइन डाले जाने के दौरान जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है, जिससे पेयजल समस्या बनी हुई है। उन्होंने नई पाइप लाइन शीघ्र बिछाए जाने एवं क्षेत्रीय पर जल योजना पर कार्यरत कार्मिकों का वेतन भुगतान कराए जाने की बात रखी। जिस पर जलदाय विभाग की सहायक अभियंता जालंधर मीना में शीघ्र ही समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। विधायक रामबिलास मीना ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि ईसरदा प्रोजेक्ट के ठेकेदार द्वारा गोल्या एवं बिलोना कलां ग्रामों में क्षेत्रीय पेयजल योजना की तोड़ी गई पाइपलाइन के खर्च की वसूली की जावे अन्यथा ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जावे।

किशोरपुरा सरपंच हरिओम मीना ने जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पाइप लाइनों को जीर्ण शीर्ण होने पर बदले जाने एवं विद्युत निगम द्वारा बंद पड़े ट्यूबवेलों के बिल जारी किए जाने पर आपत्ति जताई। पंचायत समिति सदस्य गिर्राज मीणा ने बिनोरी में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन शीघ्र बिछाए जाने की बात रखी। उप प्रधान कैलाश दुसाद ने खटवा ग्राम में खराब पड़ी रोड लाइटों को शीघ्र दुरुस्त कराए जाने की बात रखी। खटवा सरपंच राम प्रकाश सैनी, झांपदा सरपंच प्रीतम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल एवं विद्युत समस्याओं से रूबरू कराते हुए समस्या का समाधान किए जाने का आग्रह किया। सरपंच कांजी मीणा ने श्यामपुरा खुर्द ग्राम में विद्युत सब स्टेशन के बंद पड़े कार्य को शीघ्र शुरू कराए जाने की बात कही। बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य सरकार से ग्राम पंचायत को आने वाली राशि की जानकारी सदस्यों को उपलब्ध कराए जाने की बात रखी ताकि उन्हें भी आने वाली राशि की जानकारी हो सके।

पंचायत समिति विकास अधिकारी जतन सिंह गुर्जर ने सभी जनप्रतिनिधियों को कहा कि वे सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के कार्यों का वार्षिक प्लान में जोड़े जाने के लिए कार्यों की सूची पंचायत समिति को उपलब्ध करावे ताकि उन्हें जोड़कर आगामी प्लान में अनुमोदन करवाया जा सके। प्रधान नाथूलाल मीना ने बैठक में जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनते हुए विकास अधिकारी को उनके निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उप प्रधान कैलाश दुसाद, उपखंड अधिकारी  वर्षा मीना, तहसीलदार अमितेश मीना, लालसोट पुलिस थानाधिकारी हवा सिंह यादव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार नोनिहाल, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता जालंधर मीणा, विद्युत निगम के सहायक अभियंता राम नरेश मीणा, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.पवन जैन सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच गण मौजूद रहे।

दौसा: 6 वर्षीय मासूम का दुष्कर्मी दो बेटियों का बाप गिरफ्तार
न्यूज सर्विस/नवज्योति, दौसा। एक दिन पहले विवाह समारोह में शामिल होने आई 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित दो बेटियों का बाप है। पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीणा ने बताया कि शनिवार को दबिश देकर बाढ रसूलपरा थाना आंधी हाल निवासी मधुर विहार कॉलोनी निवासी अनिल मीणा पुत्र किशोरी मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपित जिस होटल में दुष्कर्म हुआ है, उसी के पास रहता है। वह दो बेटियों का पिता है। इनमें एक 2 साल की और दूसरी एक साल की बेटी है। वह आईटीआई और पॉलिटेक्निक कर चुका है। फिलहाल वह पढ़ाई कर रहा है। बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने से पहले उसने दिन में दोस्तों के साथ शराब पार्टी भी की थी।

36 घंटे में गिरफ्तारी
आरोपित का कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है लेकिन वह बदमाश किस्म का बताया जाता है। इस मामले में पुलिस ने महज 36 घंटे में आरोपित को गिरफ्तार किया है। कई अधिकारियों सहित करीब ढाई सौ पुलिसकर्मियों की 10 टीमों का गठन किया गया था। इसमें शादी में शामिल होने वाले व अन्य लोगों और आसपास रहने वाले लोगों को चिन्हित कर जांच पड़ताल की गई। पुलिस ने लगातार सीसीटीवी खंगाले तब जाकर आरोपी को पकड़ा जा सका है।

दादी को सौंपने से पहले दिया वारदात को अंजाम
मीणा ने बताया कि दौसा के एक होटल में शादी हो रही थी। एक गाड़ी में दुल्हन के रिश्तेदार बैठकर जा रहे थे। पीड़ित बालिका की 2 बहिनों को उनकी मां एवं दादी गाड़ी में बैठ कर ले जाने वाली थी। जब दुष्कर्म पीड़िता बालिका को लाने की बात चली तो आरोपित अनिल कुमार मीणा ने कहा कि मैं लेकर आता हूं और वह होटल के भीतर चला गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पीड़ित बालिका को लाकर उसकी दादी को सौंप दिया। पीड़िता की दादी उसे गोद में लेकर बैठ गई घर पहुंचने पर बच्ची खून से लथपथ नजर आई, इसके बाद परिजन से उसे सीधे चिकित्सालय लेकर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।

पुलिस प्रशासन की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन भट्टियां तोड़ी
दौसा। राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता के नियमों की पालना करवाने में चुनाव आयोग ने कमर कस रखी है। वहीं पुलिस प्रशासन भी आदर्श आचार संहिता के नियमों की पालना करने एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करवाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। रविवार को पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम पंचायत खटवा, देवली,रतनपुरा, झांपदा सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे अवैध हथकढ शराब के कारोबार में काम में ली जा रही क़रीब आधा दर्जन कच्ची हथकढ़ शराब की भट्टियों को नष्ट कर चार हजार लीटर वाश को नष्ट करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल ने बताया कि सूचना मिलने पर तीन टीमें गठित कर टीम के साथ रवाना होकर खटवा व देवली, झांंपदा, रतनपुरा गांवों में अवैध हथकढ़ शराब बनाई जा रही है। जहां लालसोट, मंडावरी झांपदा, रामगढ़ पचवारा थाना, नांगल राजावतान थाना प्रभारी मय जाब्ते के साथ  मौके के लिए रवाना हुए। खटवा गांव में अवैध रूप से हथकढ़ शराब बनाई जा रही थी। वहां मौजूद एक हजार लीटर वाश को नष्ट किया और हथकढ़ शराब बनाने के लिए उपयोग में ली जाने वाली भट्टियां व उपकरण को भी नष्ट किया। वहीं देवली, झांपदा, रतनपुरा गांव में अवैध हथकढ़ शराब बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाश नष्ट किया गया। ऐसे में तीनों जगहों से तीन हजार लीटर वास नष्ट करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। वही आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। अरविंद गोयल के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम ने देवली, झांपदा,रतनपुरा ढाणी में अवैध हथकढ़ शराब बनाने वाली जगह पर छापा मारा है। पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई के चलते शराब माफियाओं के हलचल मच गई। पुलिस ने दोनों जगह से कुल पांचों जगहों से चार हजार लीटर वाश नष्ट किया व अवैध शराब की आठ भट्टियां नष्ट करते हुए चार हजार लीटर वाश नष्ट करने की कार्रवाई को अंजाम देने में लालसोट थाना अधिकारी नाथूलाल मीणा, रामगढ़ पचवारा  मंडावरी, झांपदा थाना प्रभारी, रघुवीर सिंह कान्स्टेबल लहरी, एएसआई प्रताप सिंह, एएसआई अनिल,भीम, जितेंद्र समेत सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

नाकाबंदी के दौरान राहुवास पुलिस ने दिल्ली नंबर गाड़ी से 5 लाख की नगदी पकड़ी
दौसा। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से ही पुलिस एवं प्रशासन अवैध गतिविधियों पर नजरे गढ़ाए हुए हैं। पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के डूंगरपुर टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक दिल्ली नंबर थार गाड़ी से 5 लाख की नगदी पड़ी है।

थाना अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि डूंगरपुर टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की थार गाड़ी को चेक किया तो उसमें 5 लाख की नगदी मिली, वाहन चालक से पूछताछ पर संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर नगदी को जप्त की कार्रवाई की गई ।

गौरतलब है कि पिछले बुधवार को को नाकाबंदी के दौरान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के डूंगरपुर टोल प्लाजा पर पुलिस टीम द्वारा की गई वाहन चेकिंग के दौरान 2 लाख की नगदी पड़ी थी एवं इससे पूर्व 16 अक्टूबर को एक हरियाणा नंबर गाड़ी से 6 लाख 19 हजार 500  की नगदी पकड़ी थी।

ऐसे में अब तक कल 13 लाख 19 हजार 500 की राशि बरामद की जा चुकी है फोटे राहुवास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कार में मिली राशि।

झूठे वादों से परेशान जनता को है जिम्मेदार विधायक की दरकार
जयपुर। दौसा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सरोज देवी का कहना है कि विधायक को पब्लिक के बीच रहना चाहिए लेकिन ऐसा होता नहीं है। वह काम के साथ साथ कार्यकर्ताओं के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं लेकिन समस्याओं को हल करने में समय भी कम देते हैं। सभी सरकारी योजनाओं की क्रियान्विति धरातल पर करें और उनका लाभ लोगों तक पहुंचे ऐसे विधायक जनता को चाहिए।

मानसरोवर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता डॉ. अखिलेश शर्मा ने कहा कि एक विधायक को स्थानीय मुद्दों की समझ गहरी समझ होनी चाहिए। साथ ही अन्य चुने गए अधिकारियों के साथ मिलकर सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता होनी चाहिए। मसलन अगर आज विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक जाम, सड़क, सीवर, अतिक्रमण जैसी समस्याओं को कठोरता से रोकने का प्रयास करें तो उनके क्षेत्र की आम समस्याएं समाप्त हो जाएंगी जिनसे जनता अब तक जूझ रही है।

सेक्सटॉर्शन: अश्लील वीडियो बना ठगने वाले चार दबोचे
न्यूज सर्विस/ नवज्योति, मण्डावर। पुलिस ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लोगों को ठगने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन लाख 90 हजार रुपए की नगदी, कई कंपनियों के मोबाइल फोन सहित एक कार जब्त की है। इस संबंध में एसपी के पास कई शिकायतें आ रही थी। पुलिस ने गश्त के दौरान वसीम अकरम (22)  निवासी ईशरपुर नांगल मेव थाना मण्डावर, आसिफ मेव (19) निवासी भडोली थाना मालाखेड़ा जिला अलवर, शैकुल खान (27) निवासी दुन्दावल थाना नगर जिला डीग, आरिफ खां (27)  निवासी मन्नाका थाना वैशाली नगर जिला अलवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

कुछ सालों में ही कच्चे मकानों से आलीशान मकान और गाड़ियों के मालिक बने: पुलिस को पता चला है कि इस धंधे से जुड़े कोट व नांगल मेव, ईशरपुर गांव में तो जिन लोगों के घरों में टीन टप्पर थे वो दो वर्ष में करोड़ों के मालिक बन गए। लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। महिंद्रा कार कंपनी की महंगी कार थार को मेंटेन कर रहे है। दो - तीन मंजिला मकान बना लिए और इनके मकान में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे या तक मकान के अन्दर फाइव स्टार होटल जैसे बैड, गद्दे एवं बैड ऐसे जो रिमोट से खुलते और बंद होते है। इसके अलावा ऐसी व्यवस्था भी है कि पुलिस आए तो ये अंडरग्राउंड हो सके।

यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई युक्त पानी पीने से 20 बकरियों की मौत
लालसोट। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुरा के गांव उदयपुरिया में शनिवार देर शाम को यूरिया खाद एवं कीटनाशक दवा युक्त पानी पीने से 20 बकरियों की मौत हो गई। गांव उदयपुरिया के किसान परिवार के श्योराम मीणा कृषि कार्य एवं बकरी पालन कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। श्योरम प्रतिदिन अपनी बकरियों को दिन में जंगल में चराने के लिए लेकर जाते थे एवं शाम को घर लेकर आते थे। शनिवार को खेत पर खेती संबंधित कार्य होने की वजह से उनकी पत्नी नाथी देवी बकरियां चराने के लिए गई थी। श्योरम ने खेत में खीरे की फसल में यूरिया खाद एवं कीटनाशक दवाई देने के लिए पानी में एक घोल बनाया लेकिन लाइट नहीं आने की वजह से उसे फसल में नहीं दे पाया और उसको वैसे ही रख कर किसी निजी कार्य से बाहर चला गया। उसी दौरान श्योराम की पत्नी नाथी देवी उम्र 70 वर्ष बकरियां चराकर घर लौटी। उम्र के पड़ाव के कारण नाथी देवी को आंखों से कम दिखाई देता था। उसने सोचा की यह सफेद रंग का छाछ का पानी रखा हुआ है तो उसने बकरियों को पिला दिया। थोड़ी देर बाद अचानक से एक के बाद एक बकरियां धरती पर गिरकर तड़पती नजर आई। ऐसी स्थिति को देखकर परिवार जनों ने पशु चिकित्सक को बुलाया। श्यामपुरा कलां में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ.रमेश मीना मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर स्थिति को देखकर बकरियों का इलाज करना प्रारंभ किया परंतु पॉइजनिंग की मात्रा अधिक होने के कारण बकरियों को बचाया नहीं जा सका। पशु चिकित्सक रमेश मीना का कहना था कि अगर बकरियां में प्वाइजनिंग की मात्रा 40 से 50 ग्राम की होती तो बकरियों को बचाया जा सकता था लेकिन बकरियां में प्वाइजनिंग की मात्रा अधिक होने के कारण बकरियों को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बकरियों को बचाने के लिए फ्लुड थेरेपी एवं पॉइजनिंग को डिस्ट्रॉय करने के लिए विनेगर आदि उपचार विधि का प्रयोग कर बचाव के भरसक प्रयास किए परंतु बकरियों को बचाया नहीं जा सका।

इस अवसर पर मौके पर राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के जिलाध्यक्ष सुखराम मीना भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी इस गरीब परिवार पर दुखों का पहाड टूटा और इस वर्ष भी। गत वर्ष शॉर्ट सर्किट होने की वजह से उनके खेतों की फसल जलकर नष्ट हो गई थी और इस वर्ष बकरियों के मरने से इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा। उन्होंने पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में संभाला और कहा कि पशुपालन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास कर पीड़ित परिवार को लाभान्वित करवाने का प्रयास किया जाएगा। घटनास्थल पर इस दौरान रतनपुरा सरपंच गिर्राज मीणा, पुखराज, धनराज, मनराज, बलराम, शंभू लाल अध्यापक, शंकर लाल, मन्नालाल, रामकरण गोठवाल, कजोड़, जयराम, हनुमान, कुंदन गोठवाल एवं ग्रामीण मौजूद रहे तथा पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

डिडवाना गांव में श्रावण झूलों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
लालसोट। डिडवाना गांव में सीताराम जी महाराज के रक्षाबंधन पर आयोजित होने वाले श्रावण झूलों के कार्यक्रम का रविवार शाम विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा पूजन के साथ हुआ। श्रावण झूला कार्यक्रम में डांसर सोनिका राय,माही राय, मोनिका, मल्लिका अलवर ने नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं गायक कलाकारों ने भी जमकर वाह-वाही लूटी।

डिडवाना के नेहरू स्कूल पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला गायक, कलाकारों एवं हास्य कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने जमकर सराहा। कार्यक्रम के दौरान झूला कमेटी के संरक्षक बद्री चोपड़ा, मुरारी पुरोहित, अध्यक्ष जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष मुरारी पटेल, महामंत्री राकेश सामोत्या, कोषाध्यक्ष हनुमान शर्मा नेता, सचिव मुरारी पाटीवाला, अजय शर्मा, सूरजमल गुप्ता, भागीरथ सोनी, बाबू ईरानी, प्रकाश पटेल, हेमू जांगिड़, अनुराग पंडा, विशाल पटेल, मनीष जांगिड़, कपिल जैमन, श्याम बोहरा, अशोक पटेल, मुकेश चक्रधारी, संतोष साहू, राकेश पाटीवाला, शाहिद समेत सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया। इस कार्यक्रम में डिडवाना, दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर व जयपुर तक से लोग कार्यक्रम में पहुंचते हैं। झूला कमेटी के महामंत्री राकेश सामोत्या ने बताया कि आयोजन के दौरान ग्राम के सभी मंदिरों में भव्य रंगीन विद्युत सजावट कर भव्य झांकियां सजाई जा रही है।

लालसोट स्काउटिंग में सिरमौर - सीडीईओ
लालसोट। 67 स्काउट गाइड ने वर्ष 2023 में राज्यपाल अवॉर्ड प्राप्त किया, जिन्हे संस्कृत महाविद्यालय में रविवार को आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली ने कहा की संपूर्ण दौसा जिले में 106 में से अकेले लालसोट ने 67 अवॉर्ड प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। इस अवसर पर भागवत कथा में विशेष सेवा देने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पुरोहित ने स्काउट गाइड की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर जंबूरी में भाग लेकर जिले को तृतीय स्थान दिलवाने पर जंबूरी में भाग लेने वाले दलों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सीबीईओ रामगढ़ पचवारा मुरारी लाल जांगिड़,सीबीईओ लालसोट विनोद कुमार नौनिहाल, सीओ स्काउट प्रदीप सिंह,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पुरोहित, गाइड कमिश्नर अंजना त्यागी, स्काउट उप प्रधान ओमप्रकाश चतुर्वेदी, कमलेश आशिका, कमलेश त्रिवेदी, प्राचार्य चौथमल मीना, प्राचार्य कमलेश बैरवा, कमलेश लोटन, सुरेश सैनी,धर्मेंद्र चोपड़ा के आतिथ्य में समारोह संपन्न हुआ।

इन विद्यालय को मिला राज्यपाल अवॉर्ड
राजकीय बालिका विद्यालय लालसोट को 7, अपेल एकेडमी 17, अशोक महान शिक्षण समिति से 2, एवीपी एकेडमी 2, विवेकानंद मॉडल स्कूल 9, राजेश पायलट पीजी कॉलेज 7, विवेकानंद ओपन ट्रूप से 2, एक्सप्लोर एकेडमी से 2, राउमावि डिडवाना से 2, राउमावि इंदावा 2, राउमावि होदायली 6, ज्योतिबा फुले ओपन क्रू 2, सावित्री बाई फुले 4, आवासीय बगड़ी 3 स्काउट गाइड को अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

ऐसे मिलता है राज्यपाल अवॉर्ड
स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा ने बताया की 10 वर्ष का बालक, बालिका को प्रवेश दिया जाता है, उसके बाद प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान के बाद 25 किमी रात्रि हाइक, सामुदायिक कार्यकर्ता, किचन गार्डन का निर्माण, डिजास्टर मैनेजमेंट, प्राथमिक चिकित्सा, कैंपिंग , झोपड़ी निर्माण, आपदा प्रबंधन, बिना बर्तन खाना बनाना समेत अन्य प्रोजेक्ट पूर्ण करने पर श्रेष्ठ स्काउट गाइड को अवॉर्ड राज्यपाल द्वारा मिलता है।

इनको मिला श्रेष्ठ सेवा सम्मान
प्रिंसिपल अंजना त्यागी, प्रिंसिपल चेतना बंशीवाल, राउमावि डिडवाना से मुकेश गुप्ता, मॉडल स्कूल डिडवाना से हुकुम सिंह मीना, राउमावि संवासा से अशोक पारीक,अशोक महान से योगेश गुप्ता,तलावगांव से मोहरपाल बैरवा, बलराम मीना, रोवर विजेंद्र माली,हर्ष शर्मा, रेंजर अदिति शर्मा, शिवानी सैनी,शिवानी शर्मा, नंदिनी रछोया,तनु योगी, विपासा, स्नेहा खंडेलवाल, रिया जैन, तानिया जैन, मोनिका मीना को विशिष्ट सेवा पदक मिला।

अमृत भारत स्टेशन योजना:ब्रिटिशकालीन बांदीकुई रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प
न्यूज सर्विस/ नवज्योति, बांदीकुई। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुर्न विकास कार्यक्रम के तहत जयपुर मंडल के 17 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। जिसमें ब्रिटिशकालीन बांदीकुई रेलवे स्टेशन भी शामिल है। योजना के तहत रेलवे स्टेशन की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर 24,27 करोड़ रुपए खर्च होगे। भारतीय रेल के रेलवे स्टेशनो के पुर्न विकास के लिए 26 दिसम्बर 2022 को शुरू की गई योजना के तहत देश के 12 सौ रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत जयपुर मंडल के अन्य स्टेशनंो के साथ साथ बांदीकुई रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार का उन्नयन, निकास द्वार पर स्थानीय कला संस्कृति की झलक, आकर्षक रोशनी वाला प्रवेश द्वार व बरामदा, बहतर परिसंचरण क्षेत्र, चौड़ी सडक सहित सुगम पहुच,मानक प्रकाश व्यवस्था,फुटपाथो के लिए मजबूत और टिकाऊ सामग्री, पैदल यात्री एवं वाहनो के लिए मार्ग व्यवस्था, बरामद के साथ ड्रॉप और पिकअप व्यवस्था की सुविधा, दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए अलग अलग पार्किंग व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था, यात्री सूचना प्रणाली में सुधार, ट्रेन डिस्पेल बोर्डो का विस्तार, कोच संकेत प्रदर्शन सुविधा, प्रमुख स्थानो पर सूचना प्रदर्शन, जीपीएस घडियां, प्रकाश स्तर मे सुधार, स्टेशन की ऊर्जा दक्षता में सुधार, कम ऊर्जा खपत एलईडी प्रकाश, अच्छी सुविधा वाले संकेतक बोर्ड,बुकिंग कार्यालयों में सुधार, टिकट वेडिंग मशीन, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, उच्च स्तरीय अधिकतम लम्बे प्लेटफार्म, बैठने की उचित सुविधा सहित प्लेटफार्म शेल्टर, ठंडे एवं पीने के पानी के बूथ, शहर के दोनों छोरो को जोड़ने के लिए एंड टू एंड एप्रोच के लिए 12 मीटर चौड़े एफओबी, यात्रियों के लिफ्ट और स्वचालित  सीढियों की व्यवस्था होगी।

इसके अलावा दिव्यांगों के लिए भी सुविधाओ में विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें प्रवेश रैम्प, आरक्षित पार्किंग कम ऊंचाई का काउंटर, अनूकूल शौचालय, सहायता बूथ,रैंप से प्लेटफार्म तक पहुंच, कम ऊंचाई वाला पेयजल बूथ, निर्देशित स्पर्श पथ, एफओसीबी रैंप व लिफ्ट तक पहुंच, सूचना प्रणाली तक पहुंच, दृष्टिबाधित लोगों के लिए ब्रेललिपि मेंसंकेतक, उदघोषणा प्रणाली, स्टेशन तक पहुंच सहित यात्री सुरक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश व निकास पर सहायता बूथ, सीसीटवी कैमरों को अपग्रेड करने सहित अन्यसुविधाओ मे विस्तारप्रस्तावित है।