opening - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वीएमओयू: भ्रष्टाचार की कुंडली खोलने में जुटी जांच टीम
कोटा। भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरएल गोदारा के खिलाफ कई संगीन आरोप हैं। जिसकी जांच के लिए राज्यपाल  के आदेश पर गठित दो सदस्यीय जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है और आरोपों से संबंधित एक-एक दस्तावेजों को खंगाल रही है। लेकिन, गोदारा द्वारा जांच में सहयोग न करना भ्रष्टाचार में संलिप्ता दर्शा रहा है। वे 6 दिनों से जांच समिति के सामने अपने बयान दर्ज करवाने के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं। उन्होंने इस संबंध में समिति से 15 दिन का समय मांगा है। गौरतलब है कि राजभवन ने 1 जुलाई 2022 को आदेश जारी कर गोदारा के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों की पड़ताल के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। जिसमें कोटा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नीलिमा सिंह व उत्तराखंड एससीईआरटी के पूर्व अपर निदेशक डॉ संतोष कुमार शील शामिल हैं। शील 10 जुलाई से कोटा में रहकर मामले की बारिकी से जांच कर रहे हैं।  हालांकि उन्होंने जांच से संबंधित जानकारी गोपनीय होने का हवाला देते हुए देने से मना कर दिया। कमेटी को सभी मामलों की जांच कर अपनी रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर कुलाधिपति को सौंपनी है।

प्रो. गोदारा जांच समिति के सामने नहीं हुए पेश
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच समिति ने मामले को लेकर प्रो. गोदारा को अपना पक्ष रखने के लिए कोटा विश्वविद्यालय में स्थित भवन में बुलाया था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। हालांकि, उन्होंने इस मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। वहीं,  30 लाख छात्रों का डेटा चोरी के मामले में घिरे एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण त्यागी भी कमेटी के सामने उपस्थित नहीं हुए। जबकि,  14 जुलाई को प्रो. गोदारा को दिए पत्र से साफ होता है कि वे उसी दिन  वीएमओयू में मौजूद थे।

कुलपति गोदारा पर ये हैं संगीन आरोप
सूत्रों के अनुसार राजभवन को भेजी गई शिकायतों में विद्यार्थियों का असाइनमेंट का मामलाए परीक्षाएं न कराने का प्रकरण, फर्म द्वारा मशीन से असाइनमेंट चेक कराना व शिक्षकों को दरकिनार करनाए डेटा बेचने का मामला, मोहम्मद अब्दुल कलाम फाउंडेशन के सीखो कमाओ योजना के 2 करोड़28 लाख रुपए खुर्द-बुर्द करने, प्रायोगिक परीक्षाएं समय से न करवाना, शिक्षकों की पत्रावली बाहरी लोगों से पढ़वाना और जबरन शिकायत बनाकर शिक्षकों को नोटिस देना, क्षेत्रीय निदेशकों के निर्देशन में हो रही पीएचडी को जबरिया रोकना व बिना शिकायत एक छात्रा की पीएचडी प्रक्रिया को बाधित करना जैसे कई गंभीर मामले शामिल हैं।

कुलाधिपति ने यूं कसा शिकंजा
कुलपति गोदारा द्वारा लगातार राज्यपाल के आदेशों की अवहेलना किए जाने पर कुलाधिपति ने गत 1जुलाई को आदेश जारी कर तीसरी जांच कमेटी बनाकर प्रो गोदारा पर शिकंजा कसा। कार्यकाल के अंतिम तीन महीनों में राजभवन की रोक के बावजूद गोदारा नीतिगत फैसले कर रहे थे और राजभवन से उन्हें तीन बार चेतावनी भी भेजी थी। जिसका उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसी के चलते राजभवन द्वारा गत एक जुलाई को पत्र संख्या एफ (3) आरबी\2021\3340 के माध्यम से गोदारा को लिखा था कि उनके विरूद्ध कई प्रकरणों में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इसके अलावा पीएचडी स्टूडेंट नेहा मिश्रा का प्रकरण भी शामिल है। इन मामलों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, जिसकी अध्यक्ष कोटा यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो नीलिमा सिंह व  उत्तराखंड एससीईआरटी के पूर्व अपर निदेशक डॉ. संतोष कुमार शील सदस्य होंगे।

एसीबी भी कर रही मामले की जांच
गौरतलब है कि प्रो. गोदारा के भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच के लिए राजभवन ने पहली कमेटी प्रो. गहलोत के नेतृत्व में गत वर्ष अक्टूबर में बनाई थी। जिसकी जांच में प्रो गोदारा को दोषी पाया गया था और उसके बाद सभी मामलों की छानबीन के लिए राजभवन ने मामला एसीबी को देने के लिए सरकार के पास भेज दिया था। दूसरी ओर राज्य सरकार ने भी प्रो. देवस्वरूप की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई थी लेकिन उनके मना करने के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव जैन को प्रो. देवस्वरूप की जगह कमान सौंपी गई लेकिन यह कमेटी अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दे पाई है और मामला दबा हुआ है। वहीं एसीबी ने भी मामले में परिवाद दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोपनीय जानकारी है, नहीं बता सकते
कुलपति गोदारा के खिलाफ आए विभिन्न प्रकरणों की जांच चल रही है, जो अभी पूरी नहीं हुई है। यह जांच गोपनीय है, जिसकी जानकारी हम किसी को भी नहीं दे सकते।
-डॉ. संतोष कुमार शील, जांच समिति सदस्य

वीएमओयू मामले की एसीबी जांच कर रही है। इस संबंध में जानकारी सोमवार तक दे पाएंगे।
- विजय स्वर्णकार, एएसपी कोटा एसीबी

कोटा विवि कुलपति ने नहीं उठाया फोन
इस संबंध में जानकारी लेने के लिए कोटा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निलिमा सिंह को दो से तीन बार फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्हें वाट्स ऐप पर मैसेज किया, जिसका भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

नामान्तकरण खोलने एवं तारबंदी योजना के अन्तर्गत नक्शा ट्रेस देने की एवज में मांगी घूस, 4 हजार रूपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर चतुर्थ इकाई ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए जगदीश प्रसाद बैरवा, पटवारी, पटवार हल्का हथेली तहसील फागी जिला जयपुर को परिवादी से चार हज़ार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि भूमि का नामान्तकरण खोलने एवं तारबंदी योजना के अन्तर्गत नक्शा ट्रेस देने की एवज में जगदीश प्रसाद बैरवा, पटवारी, पटवार हल्का हथेली तहसील फागी जिला जयपुर द्वारा पांच हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर नगर चतुर्थ इकाई टीम ने शिकायत का सत्यापन कर जगदीश प्रसाद बैरवा पुत्र  रामलाल बैरवा निवासी 35 बैरवा बस्ती घाटा बैनाड़ा जयपुर हाल पटवारी, पटवार हल्का किशोरपुरा अतिरिक्त चार्ज हथेली तहसील फागी जिला जयपुर को परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने की बढ़ोतरी के साथ दिन की शुरुआत, सेंसेक्स 215.03 अंकों के इजाफे के साथ 57381.77 अंकों पर खुला
मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार को हाहाकार मचने और दबाव में चलने के बाद मंगलवार को बढ़ोतरी के साथ दिन की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 215.03 अंकों के इजाफे के साथ 57381.77 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 85.3 अंकों की बढ़त के साथ 17,258.95 अंकों पर दस्तक दी। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 161.45 अंक चढ़कर 24,908.80 अंक पर और स्मॉलकैप 162.17 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 29,385.98 अंक पर खुला।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 1172.19 अंक लुढ़ककर करीब एक माह के निचले स्तर और 58 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 57,166.74 अंक पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 302.00 अंक का गोता लगाकर 17,173.65 अंक पर रहा था।

करतारपुर कॉरिडोर खुला, श्रद्धालुओं के लिये पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़। गुरू नानक देव जयंती की 19 नवम्बर को जयंती से ऐन पहले पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शनार्थ बुधवार से कॉरिडोर खोले जाने के साथ ही वहां जाने वाले भारतीय विशेषकर सिख श्रद्धालुओं के लिये पूर्वाहन 11 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। करतारपुर साहिब केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति होगी जिन्हें कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगी होंगी अथवा गत 72 घंटे की कोविड19 आटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव रिपोर्ट है। श्रद्धालुओं को पाने का पानी तथा सात किलो  वजन तक का जरूरी सामान ले जाने की अनुमति होगी। इन वस्तुओं में नाकारात्मक सूची में रखी वस्तुएं वे सुरक्षा कारणों से नहीं ले जा सकेंगे।

करतारपुर साहिब के लिये 18 नवम्बर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों तथा श्रद्धालुओं समेत 250 लोगों का पहला जत्था रवाना होगा। वहीं शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी(एसजीपीसी) अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का विशाल जत्था।9 नवम्बर को करताारपुर साहिब के लिये रवाना होगा। वहीं एसजीपीसी की ओर से करतारपुर साहिब में आज से अखंड पाठ शुरू हो गया है जिसका गुरू नानक देव की 19 नवम्बर को जयंती पर समापन होगा।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते करतारपुर कॉरिडोर मार्च 2020 में बंद कर दिया गया था। केंद्र सरकार ने सिख समुदाय की भावनाओं को मद्देनजर रखते हुये गुरू नानक देव जयंती से पूर्व ही 17 नवम्बर से करतारपुर कॉरिडोर खोलने का गत मंगलवार को फैसला लिया था जिसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। केंद्र के इस फैसले का चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल(शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिअद नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पंजाब भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के समेत अनेक नेताओं, राजनीतिक दलों, सिख और धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया था तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया था।

पुष्कर पशु हाट मेले का शुभारंभ
पुष्कर। पुष्कर पशु मेले का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कोरोना गाइड लाइन के चलते उद्घाटन समारोह आयोजित नहीं किया गया  और ना ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेले में भाग लेने के लिए देश भर से पशु पालक अपने पशुओं को लेकर आए हैं।