Chain Hunger Strike Threat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
जयपुर। वन प्रशासन द्वारा कुछ कर्मचारी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के किए गए कथित मनमानीपूर्ण, दुर्भावनापूर्ण एवं कर्मचारी विरोधी स्थानांतरणों के विरोध में संयुक्त वन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में मंगलवार प्रातः 11:15 बजे अरण्य भवन, जयपुर में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। गेट मीटिंग में वन विभाग के विभिन्न संवर्गों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर स्थानांतरण आदेशों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कर्मचारियों ने अरण्य भवन परिसर में नारेबाजी करते हुए विवादित स्थानांतरण आदेशों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हाल ही में किए गए स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप प्रतीत नहीं होते, बल्कि कर्मचारी हितों की आवाज़ बुलंद करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रताड़ित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावित करने की मंशा से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है तथा विभाग की कार्य संस्कृति एवं कर्मचारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

संयुक्त वन कर्मचारी संघ ने वन प्रशासन से मांग की कि कर्मचारी नेताओं एवं कर्मचारियों के विवादित स्थानांतरण आदेशों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें तत्काल निरस्त अथवा संशोधित किया जाए। साथ ही विभाग में पारदर्शी, न्यायसंगत एवं स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू की जाए तथा विधवा, परित्यक्ता एवं गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रकरणों की मानवीय आधार पर पुनः समीक्षा कर आवश्यक राहत प्रदान की जाए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संयुक्त वन कर्मचारी संघ के बैनर तले 15 जुलाई से अरण्यभवन में क्रमिक अनशन प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी वन प्रशासन की होगी।

बैठक के अंत में सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर मंत्रालय कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ, वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ, निजी सहायक संवर्ग महासंघ, तकनीकी कर्मचारी संघ, सहायक कर्मचारी संघ के प्रमुख रूप से कर्मचारी नेता प्रकाश यादव, पृथ्वी सिंह, अजयवीर सिंह, शंभू सिंह,चेतन नुनिवाल, फतेह बहादुर, जगदीश झा, रामावतार पूरी सहित सेंकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।