face - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
देवली। हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर जेबी ईट उद्योग के समीप देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो जनों की बाइकों के परखच्चे उड़ गए, वहीं दो जनों की मौत हो गई तथा तीन अन्य जने गंभीर घायल हो गए।

एएसआई विजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नरेश सिंह पुत्र बादाम सिंह मीणा निवासी नापाखेड़ा अपने ससुराल शैला दाता जहाजपुर से अपनी पत्नी शर्मा देवी पुत्र प्रिंस कुमार को लेकर बाईक से गांव नापा खेड़ा जा रहा था। इसी दौरान सामने से राजमहल निवासी खुशीराम पुत्र रतनलाल अपने दोस्त लेखराज पुत्र दुर्गा लाल के साथ बाईक से देवली आ रहा था। शुक्रवार रात को करीबन 10 बजे जेएमडी ईट भट्ठे के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार पांचों जने रोड पर गिर गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची हनुमान नगर पुलिस व एंबुलेंस ने पांचों को देवली चिकित्सालय लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने नरेश कुमार व दूसरी बाइक सवार खुशीराम को मृत घोषित कर दिया तथा घायल शर्मा देवी, प्रिंस व लेखराज को अन्यत्र रैफर कर दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रोजाना सुबह ठंडे पानी से मुंह धोने से चौंकाने वाले है फायदे
कई लोगों को सुबह उठने के बाद चेहरे पर सूजन दिखने लगती है। अगर इससे छुटकारा न पाया जाए तो इसकी वजह से चेहरा भद्दा दिखने लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब हम सोते हैं तो हमारी कोशिकाएं दोबारा उत्पन्न होती हैं इसलिए हमारे छिद्र फैलते हैं और हमारा चेहरा थोड़ा सूजा लगने लगता है। हालांकि आप बड़ी आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं। चेहरे के पफीनेस को दूर करने के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर सुबह के समय अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

ठंडे पानी से चेहरा धोने से आपके पोर्स बंद हो जाते हैं। अपने चेहरे को गर्म पानी से धोने के बाद उस पर थोड़ा ठंडा पानी छिड़कें ताकि यह आपके रोमछिद्रों को बंद कर दे। इसी के साथ यह आपकी आंखों को भी आराम पहुंचाता है। ठंडा पानी स्किन को टोन करता है जिससे वह फ्रेश और यंग दिखती है। अपने चेहरे को धोने के लिए नियमित रूप से ठंडे पानी का इस्तेमाल करें क्योंकि यह एजिंग साइन को स्लो कर देगा और आपके चेहरे पर झुर्रियों को भरने में मदद करेगा। यह आपको सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभावों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है, क्योंकि ठंडा पानी स्किन के सूर्य की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने पर खुलने वाले पोर्स को कसता है और उनकी रक्षा करता है। पोर्स के कसने से भी आपके मेकअप को लंबे समय तक टिके रहने में मदद मिल सकती है। ठंडे पानी से अपना चेहरा धोने से आपको स्किन की सुस्ती को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। थोड़ा सा ठंडा पानी आपकी स्किन को फिर से जीवंत कर सकता है और आपको ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करा सकता है। ठंडा पानी आपकी स्किन को ज्यादा चमकदार बनाता है।

शास्त्री नगर इलाके में मासूम बच्ची को सुअर ने काटा, सिर और चेहरे पर लगाने पड़े टाके
जयपुर। अब तक आपने बच्चों को कूत्तों के काटने की ख़बरे देखी और सुनी होगी। लेकिन हम जयपुर शहर के शास्त्री नगर इलाके से बच्ची को सुअर के काटने की खबर बता रहे है।

जयपुर के शास्त्री नगर नाहरी का नाका मक्का मस्जीद के पीछे इलाके में सुअर ने बच्ची पर जानलेवा हमला करते हुए गम्भीर रूप से जगह-जगह काट लिया। साढ़े 6 साल की मासूम इलमा खान बीते बुधवार 15 जून को बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान घर के पास बने नालों में से एक सुअर ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सुअर ने बच्ची को सिर और चेहर पर इतनी बुरी तरीके से काटा की बच्ची इस दौरान खूनमखून हो गई। घटना के दौरान ये सारा नज़ारा बच्ची का ढाई साल का भाई आलीम खान देख रहा था। लेकिन ये मासूम अपनी बहन पह हुए सुअर के हमले से इतना घर भाग कर रोने लगा। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे से रोने की वजह पूछी तब बच्चे ने घबराते हुए बहन को मुसिबत में होने की बात कही।  जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे और देखा कि उनकी मासूम बच्ची खून से लतपत है।

घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने बच्ची को संभाला और बच्ची को एसएमएस के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां बच्ची के सीर पर 12 टाके और चेहर पर 1 टाका लगाना पड़ा। बच्ची की इस हालत के लिए बच्ची के परिजनों ने वार्ड नम्बर 19 के पार्षद अफजल महबूब और कॉलोनी में रहने वाले विक्की वाल्मिकी को ठहराया। बच्ची के पिता शाहरूख ने घटना के बाद शास्त्री नगर थाना में विक्की वाल्मिकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस अनुसंधान कर रही है। हालांकि बच्ची के साथ हुए इस हादसे पहले सुअरों की समस्या की शिकायत पीड़ित परिवार की ओर से पहले भी पार्षद को कई बार की गई थी। लेकिन शायद उस समय सुनवाई नहीं होने का पीड़ित परिवार को इतना बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा की, उनकी मासूम बच्ची को सुअर ने इतने घाव दिए।

हादसे के बाद निगम प्रशासन पर सवाल खड़े होते है कि रियायशी कॉलोनी में सुअरों के मिलने की बात आम है। ऐसे में निगम प्रशासन इस घटना से सबक लेते हुए, अन्य कॉलोनियों में बेधड़क सुअरों के घुमने की घटना पर लगाम लगा पाते है या नहीं।

सड़कों पर दौड़ रही, खटारा लो-फ्लोर बसें
जयपुर। जयपुर शहर में संचालित जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की लो फ्लोर बसें सही तरीके से मेंटिनेंस नहीं होने के कारण आए दिन ब्रेक डाउन हो रही हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही हादसा होने की संभावना भी बनी रहती है। जेसीटीएसएल की करीब 305 बसों का संचालन हो रहा है। बगराना डिपो से संचालित बसों की मेंटिनेंस का कार्य पारस ट्रेवल्स कंपनी और विद्याधर नगर व टोडी डिपो की बसों का मेंटिनेंस मातेश्वरी कंपनी कर रही है। बसों का सही मेंटिनेंस नहीं होने से आए दिन ब्रेक डाउन होकर सड़कों पर ही खड़ी हो जाती हैं। जेसीटीएसएल की बीती नौ जून को एमआई रोड पर भी एक बस ब्रेक फेल होकर दीवार में घुस गई थी। इसी बस का रविवार को रामबाग सर्किल चौराहे पर दोबारा से ब्रेक फेल हो गया है।

चीन में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आमने-सामने, शी जिनपिंग हुए फेल
बीजिंग। चीन की जनता इन दिनों दोहरी मार झेल रही है। एक ओर कोरोना वायरस है जो महामारी शुरू होने के बाद से अपने सबसे भयानक रूप में सामने है। वहीं दूसरी ओर सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी है जिसके सख्त नियम संक्रमण घटाने के बजाय लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहे हैं। सरकार की जीरो कोविड नीति फेल होती दिख रही है और जनता में नाराजगी बढ़ रही है। पिछले हफ्ते चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने कथित तौर पर 1,00,000 सरकारी अधिकारियों से हालत को स्थिर बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। अल जजीरा की खबर के अनुसार स्टेट काउंसिल एक्सेक्यूटिव मीटिंग में ली ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था 2020 में महामारी की शुरूआत से भी ज्यादा बड़ी चुनौती का सामना कर रही है, जब रोजगार, उत्पादन और खपत सब कुछ ठप्प हो गया था। चीन के प्रधानमंत्री की यह अपील असाधारण थी जिन्हें उनके दो कार्यकाल के ज्यादातर समय दरकिनार किया जाता रहा है। चीन में दूसरे सबसे शक्तिशाली पद पर होने के बावजूद उन्हें ज्यादातर दरकिनार किया जाता रहा है।

राजनीतिक भविष्य संकट में

यह मीटिंग न सिर्फ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर चीन के आर्थिक भविष्य पर चिंता जाहिर करती है बल्कि ली केकियांग की अपील चीन के राजनीतिक भविष्य के संकट के भी संकेत देती है। कभी चीन के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ के गुट से संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में देखे जाने वाले ली केकियांग को करीब एक दशक पहले प्रधानमंत्री बनने के बाद से दरकिनार किया जाता रहा है।

जिला परिषद साधारण सभा में जनप्रतिनिधि और अधिकारी आमने-सामने
जयपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के स्थान पर जिला परिषद की साधारण सभा में अधिकारी और जनप्रतिनिधि आमने सामने हुई और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। बैठक के दौरान ऐसा ही मामला चाकसू प्रधान और वीडीओ के बीच सामने आया। जहां  बीडीओ कृष्ण माहेश्वरी में चाकसू प्रधान और उसके पति पर अभद्र भाषाओं का आरोप लगाने के साथ ही कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगा दिया। वहीं चाकसू प्रधान ने कहा कि बीडीओ काम करना नहीं चाहती हैं और अपने आप को पंचायत समिति की मुखिया मानते हुए आदेश तक जारी कर देती है। जिससे क्षेत्र में विकास के काम रुके हुए हैं। इसके साथ ही जब मामला बढ़ा तो बीडीओ महेश्वरी बैठक के बीच में रोने लगी और कहा कि हम अपना अपमान कराने के लिए इस बैठक में नहीं आए। बाद में जिला प्रमुख और सीईओ के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके साथ ही बैठक में बिजली-सड़क-पानी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

आप भी हैं चेहरे पर ज्यादा पसीना आने से परेशान ? तो जाने क्या करें उपाय.....
गर्मियों में पसीना आने की समस्या आम है,पसीना सबको आता है ,लेकिन बहुत ज्यादा पसीना आना एक समस्या भी हो सकता है,वहीं कई लोगों के चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आता है,जिसकी वजह से बहुत से लोग परेशान रहते हैं,चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने से स्किन पर बुरा असर भी पड़ता है, हालांकि पसीना आना एक तरह का नेचुरल प्रोसेस है,पसीने के जरिए शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, लेकिन चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने से पिंपल्स और चेहरे पर दानें जैसी समस्या होने लगती है,ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है ,आप चेहरे पर ज्यादा पसीना आने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

पसीना क्यों आता है
वैसे तो पसीना आना सामान्य बात है लेकिन चेहरे पर पसीना आना गंभीर समस्या हो सकती है,चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना क्रोनियोफेशियल हाइपरहाइड्रोसिस  के कारण आता है,ये समस्या कई कारणों से हो सकती है,जैसे की मौसम में बदलाव, स्ट्रेस कुछ दवाओं का अधिक सेवन करना, स्मोकिंग करना, पसीने की ग्रंथियों का ज्यादा एक्टिव होना और कुछ बीमारियों के कारण भी आपको बहुत पसीना आता है, मोटापा, इन्फेक्शन, लो बल्ड शुगर, थायरॉयड ।

बचने के उपाय
चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने पर आपको बहुत ज्यादा गर्म जगहों पर जाने से बचना चाहिए। चेहरे पर टमाटर के रस का इस्तेमाल करें,इसका इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर मौजूद छिद्र बंद हो जाएंगे और आपको पसीना कम आएगा।कुछ लोगों में मानसिक समस्याओं के कारण भी होती है,इससे बचने के लिए आपको रोजाना योग या मेडिटेशन जरूर करना चाहिए।
आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए,ऐसा करने से आपकी बॉडी में पानी की कमी नहीं होगी।

प्रो हॉकी लीग के लिए भारत की महिला टीम का ऐलान, सविता को फिर कमान, रानी की वापसी, बलजीत नया चेहरा
नई दिल्ली। महिला वर्ल्ड कप से पहले हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अनुभवी गोलकीपर राजस्थान के हनुमानगढ़ की सविता पूनिया को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि टोक्यो ओलंपिक में टीम की अगुवाई करने वाली रानी रामपाल की वापसी हुई है। बलजीत कौर को पहली बार मौका दिया गया है। महिला लीग जून में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेली जाएगी। भारतीय टीम अभी प्रो लीग की प्वाइंट टेबल के दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम से खेलेगी। उसके बाद 18 और 19 जून को उसका सामना अर्जेंटीना से होगा। टीम 21 और 22 जून को यूनाइटेड स्टेट आॅफ अमेरिका से दो-दो हाथ करेगी।

टीम : गोलकीपर : सविता (कप्तान), बिच्चू देवी। डिफेंडर : दीप इक्का ग्रेस (उपकप्तान), गुरजीत कौर, उदिता, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, अक्षिता ढेकले। मिडफील्डर : निशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका, सलीमा टेटे, बलजीत कौर। फारवर्ड : वंदना कटारिया, लालरंसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी, दीपिका और रानी रामपाल।

जोधपुर में दो गुट हुए आमने-सामने, मुख्यमंत्री गहलोत ने की शांति बनाएं रखने की अपील
जयपुर। जोधपुर में सोमवार रात करीब 11:30 बजे मामूली बात को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जालोरी गेट चौराहे पर देर रात जमकर पत्थरबाजी की गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

उल्लेखनिय है कि मौके पर पुलिस और आरएसी का जाब्ता पहुंचा और स्थिति को कंट्रोल किया। फिर दोनों पक्षों के लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। हालांकि देर रात एक गुट के लोग वापस लौटे तो मामला फिर गरमा गया। देर रात तक भारी पुलिस बल जालोरी गेट और ईदगाह क्षेत्र में तैनात रहा।

दरअसल, जालोरी गेट चौराहे पर कुछ लोग झंडे लगा रहे थे। इस दौरान वीडियो बनाते एक शख्स को कुछ युवकों ने पीट दिया। कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी पीटा। इसके बाद दूसरे गुट ने सामने वाले गुट पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया ।

राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला आज बेंगलुरु से
पुणे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को होने वाले आईपीएल के मुकाबले में राजस्थान के जोस बटलर को रोकना  बेंगलुरु के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। बटलर इस वक्त फॉर्म के शिखर पर हैं। इस सीजन में बटलर सबसे ज्यादा 491 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बटलर ने यह रन 81.83 के औसत और 161.51 के स्ट्राइक से बटोरे हैं। पिछले आठ आईपीएल के मुकाबलों में बटलर के नाम तीन शतक हैं। एमसीए के मैदान पर भी उनका रिकॉर्ड लाजवाब रहा है। बटलर ने यहां टी-20 के पांच मुकाबलों में 51.66 के औसत और 161.96 के स्ट्राइक रेट से 155 रन ठोके हैं।

विराट के एक सत्र में 4 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका
बटलर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के 2016 के सत्र में चार शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी करने की दहलीज पर हैं। बटलर जिस फॉर्म के साथ खेल रहे हैं उसे देखते हुए काम मुश्किल नहीं लगता है। बेंगलुरु ने यदि बटलर के बढ़ते कदमों पर अंकुश नहीं लगाया तो उसका हाल भी वही होगा जो राजस्थान के पिछले मैच में दिल्ली का हुआ था।

बेंगलुरु की उम्मीदें हेजलवुड पर
बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड में बटलर को रोकने का दमखम है। अब तक के सीजन में  हेजलवुड आरसीबी के लिए सबसे बेहतर गेंदबाज साबित हुए हैं।  उन्होंने चार मैचों में 11.2 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से आठ विकेट लिए हैं। आईपीएल 2021 से लेकर अब तक उन्होंने डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी करते हुए नौ मुकबालों में 8.40 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं।

ऑरेंज और पर्पल कैप अभी रॉयल्स के पास
राजस्थान के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस सीजन में बल्लेबाजों को अपनी उगलियों पर नचा रहे हैं। सात मैचों में उन्होंने 18 विकेट अपने नाम किए हैं। आॅरेंज कैप अगर उनके साथी बटलर के पास है, तो पर्पल कैप युजवेंद्र के सिर की शोभा बढ़ा रहा है। डेथ ओवर्स में भी चहल इस सीजन के सबसे सफल स्पिनर हैं। उन्होंने 24 गेंदों में 5 विकेट लिए हैं।

कप्तान सैमसन ने भी दिखाया है दम
भले ही जॉस बटलर इस सीजन में चर्चा के मुख्य बिंदु रहे हैं, लेकिन राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने भी बल्लेबाजी से दमखम दिखाया है। उन्होंने सात पारियों में 171.79 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं। युवा बल्लेबाज देवदत्त पड़िकल ने इस सीजन में अब तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बरकरार रखी है। आरसीबी के खिलाफ खेले पिछले मुकाबले में उन्होंने 29 गेंदों पर 37 रन बनाए थे, जबकि एमसीए पर खेले अपने पिछले मुकाबले में उन्होंने 29 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।

पंचायती राज दिवस विशेष: 3 दशक में बदला सियासत का चेहरा
जयपुर। एससी, एसटी और ओबीसी के साथ-साथ सभी वर्गो की महिलाओं ने प्रदेश की राजनीति में स्थान बनाया है। यह आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला और 360 डिग्री बदलाव को दिखाता है। पिछले तीन दशक में 200 जिला प्रमुख, 2100 प्रधान और 68,000 सरपंच के रूप में नए लोग सामने आ चुके हैं। इनमें आधी तादाद महिलाओं की है। प्रदेश में पंचायतीराज में जातियों, वर्गों और महिलाओं का आरक्षण हर बार बदल जाने से यह बदलाव हुआ है।

राजस्थान से पंचायतीराज शुरू
दो अक्टूबर, 1959 को नागौर से पंचायतीराज की नींव रखने के बाद 1960 में पहला चुनाव हुआ। इसके बाद 1965, 1978, 1981 और 1988 में चुनाव हुए। फिर 1995, 2000, 2005, 2010, 2015 और 2020 में हुए।

ग्रामीण राजनीति में पहचान बनाई
महिलाओं के लिए पहले 33 प्रतिशत और बाद में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से लाखों महिलाओं ने ग्रामीण राजनीति में पहचान बनाई।

छह चुनावों से निकले सात लाख नए नेता
1991 में जहां 27 जिले, 197 तहसीलें और साढेÞ सात हजार ग्राम पंचायतें थींं, वो 2020 तक 33 जिले, 352 पंचायत समिति और 11,341 ग्राम पंचायत तक पहुंच गई। 2000 में 9186 पंचायतें, 32 जिले और 248 पंचायत समितियां थी। इन चुनावों में हर बार एक लाख से अधिक वार्ड पंच, 5000 से अधिक पंचायत समिति सदस्य, एक हजार से अधिक जिला परिषद सदस्यों ने चुनाव लड़ा।

गोविन्द सिंह डोटासरा पहले प्रधान और बाद में पार्टी चीफ पद तक पहुंचे
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा पहले प्रधान और बाद में पार्टी चीफ पद तक पहुंचे। कांग्रेस के दिग्गज नेता विश्वेन्द्र सिंह, रामेश्वर डूडी, महिपाल मदेरणा, टीकाराम जूली, भरोसीलाल जाटव जिला प्रमुख से लेकर बड़े ओहदों तक पहुंचे। गिर्राज तिवाड़ी भरतपुर प्रधान से लेकर विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तक पहुंचे। पूर्व मंत्री अमीन खां, विधायक मेवाराम जैन सरपंच रहे। पूर्व मंत्री भरत सिंह जिला परिषद सदस्य से शुरुआत कर मंत्री बने और मंत्री बनने के बाद वार्ड पंच भी बने।

प्रधान का चुनाव लड़ने के बाद मिली पहचान से एक किसान का बेटा राजनीति में बड़े मुकाम तक पहुंच पाया। पंचायत स्तर से ही राजनीति निखरती है व धरातल की समस्याओं को समझा जा सकता है।
- गोविंद सिंह डोटासरा, पीसीसी चीफ

सीटों पर आरक्षण बदलने से प्रदेश की राजनीति में ऐसा बदलाव आया कि हाशिये के लोग भी मुख्यधारा की राजनीति में स्थापित हुए। इस संशोधन की यह बड़ी बात है।
- रफीक पठान, प्रवक्ता, सरपंच संघ, राजस्थान