travel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर दिल्ली हवाई सफर बना 4 घंटे का : मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार,आसमान में चक्कर काटते रहे विमान
जयपुर। खराब मौसम ने जयपुर एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी, शुक्रवार रात कई उड़ानें प्रभावित हुईं। सबसे ज्यादा परेशानी जयपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2376 के यात्रियों को उठानी पड़ी। सामान्य तौर पर करीब एक घंटे का हवाई सफर खराब मौसम के कारण करीब चार घंटे में पूरा हो सका। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2376 रात 10.40 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। विमान काफी देर तक दिल्ली के आसमान में चक्कर लगाता रहा। स्थिति सामान्य नहीं होने पर फ्लाइट को चंडीगढ़ डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद रात करीब 2.40 बजे विमान चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच सका। यात्रियों ने बताया कि सड़क मार्ग से भी कम समय में दिल्ली पहुंचा जा सकता था, लेकिन हवाई सफर में ही चार घंटे से ज्यादा समय लग गया। वहीं जयपुर आने वाली इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट भी मौसम की मार से प्रभावित हुई।

चंडीगढ़ से जयपुर आने वाली फ्लाइट 6ई 7413 निर्धारित समय से करीब 15 मिनट देरी से रात 11.05 बजे जयपुर के आसमान में पहुंची, लेकिन खराब मौसम के चलते उसे भी तुरंत लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। विमान करीब एक घंटे तक जयपुर के आसमान में चक्कर काटता रहा। रात 12.05 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी। लंबे इंतजार के कारण यात्रियों में भी चिंता और डर का माहौल बन गया। इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की दो उड़ानें रद्द भी करनी पड़ीं। इनमें अहमदाबाद से जयपुर आने वाली फ्लाइट 6ई 7145 और जयपुर से देहरादून जाने वाली फ्लाइट 6ई 7274 शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण इन उड़ानों को रद्द किया गया। मौसम की खराब स्थिति के चलते एयरपोर्ट पर यात्रियों को लगातार अपडेट दिए जाते रहे। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था और उड़ानों की नई जानकारी उपलब्ध कराई गई। मौसम साफ  होने के बाद ही हवाई यातायात सामान्य हो सका।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वियतनाम-कोरिया दौरा: द्विपक्षीय सहभागिता के दायरे का होगा विस्तार, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों पर चर्चा संभव
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करने, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करने तथा समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हुए। रक्षा मंत्रालय ने आज बताया कि राजनाथ सिंह 18 से 19 मई तक वियतनाम की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जिसके बाद वह 19 से 21 मई तक दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। राजनाथ सिंह ने दोनों देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले सोशल मीडिया में एक पोस्ट में दोनों एशियाई देशों की यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त किया ताकि द्विपक्षीय सहभागिता के दायरे का और विस्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्य ध्यान रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करने, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करने तथा समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने पर होगा, जिससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को प्रोत्साहन मिलेगा।

रक्षा मंत्री की वियतनाम यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक है, जिसे पांच से सात मई तक वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी में परिवर्तित किया गया था। राजनाथ सिंह वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी के लिए 2030 तक के संयुक्त दृष्टि वक्तव्य पर रक्षा मंत्री की 2022 की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे। यह दृष्टि वक्तव्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए स्पष्ट दिशा निर्धारित करता है। दोनों लोकतांत्रिक देशों की क्षेत्र में शांति और समृद्धि में समान रुचि है।

राजनाथ सिंह की यह यात्रा 19 मई को वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति हो ची मिन्ह की 136वीं जयंती के अवसर के साथ भी मेल खाती है। रक्षा मंत्री हो ची मिन्ह समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और सम्मान प्रकट करेंगे। दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री आह्न ग्यू-बैक के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मंत्रीगण दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय सहभागिता को और मजबूत करने के लिए नई पहलों पर विचार करेंगे। वे साझा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

रक्षा मंत्री रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन के मंत्री ली योंग-चोल से भी मुलाकात करेंगे और भारत-कोरिया व्यापार गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। कोरियाई युद्ध में भारत का योगदान इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक है, जो वैश्विक शांति और स्थिरता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से परिभाषित होता है। भारत द्वारा इस युद्ध का समर्थन करने का निर्णय भारतीय सेना की 60 पैराशूट फील्ड एम्बुलेंस इकाई को तैनात करके युद्ध में मानवीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया था। तीन वर्षों से अधिक समय तक सेवा देते हुए इस इकाई ने दो लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया और लगभग 2,500 शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएं संपन्न कीं, साथ ही अनेक नागरिकों का भी उपचार किया। भारत का दूसरा प्रमुख योगदान तटस्थ राष्ट्र प्रत्यावर्तन आयोग की अध्यक्षता था, जो संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रस्ताव था और जिसे बहुमत से स्वीकार किया गया। इसके अनुसार भारत की संरक्षक सेना, भारतीय सेना की 5,230 सैनिकों वाली टुकड़ी ने युद्धोत्तर चरण में लगभग 2,000 युद्धबंदियों की शांतिपूर्ण वापसी सुनिश्चित की।

शहीद सैनिकों को सम्मान देने के लिए 21 मई को देशभक्त एवं पूर्व सैनिक मामलों के मंत्री क्वोन ओह-यूल के साथ भारतीय युद्ध स्मारक का संयुक्त उद्घाटन प्रस्तावित है। भारत की 'एक्ट ईस्ट नीति' और कोरिया की 'हिंद-प्रशांत रणनीति' के बीच स्वाभाविक सामंजस्य तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा मूल्यों ने दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय खोला है।

ईंधन बचाने के लिए रेल सफर पर निकलीं दिया कुमारी, बोलीं- छोटा प्रयास भी राष्ट्र निर्माण में अहम
जयपुर। ईंधन बचाने के लिए ट्रेन में सफर कर रही हैं डिप्टी सीएम दिया कुमारी दिया कुमारी ने रविवार को अजमेर प्रवास के दौरान भारतीय रेल से यात्रा कर पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के “राष्ट्र प्रथम” के प्रेरणादायी आह्वान को आत्मसात करते हुए उन्होंने अजमेर यात्रा के लिए रेल मार्ग का चयन किया। यात्रा के दौरान उन्होंने सहयात्रियों से आत्मीय संवाद कर उनके विचारों और अनुभवों को भी जाना।

दिया कुमारी ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को भी जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। सार्वजनिक परिवहन के प्रति बढ़ता विश्वास देश को आर्थिक सुदृढ़ता, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ परिवेश की दिशा में नई गति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देशभर में प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास को लेकर जनभागीदारी लगातार मजबूत हो रही है। प्रत्येक नागरिक का छोटा प्रयास भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान साबित हो सकता है।

चारधाम यात्रा में फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल! केदारनाथ जा रहे श्रद्धालु बने ठगी का शिकार, फर्जी एजेंट पर किराया और नकदी हड़पने का आरोप
ऋषिकेश। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में तीर्थ यात्रियों के साथ ठगी और अवैध वसूली के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को सामने आए एक नए मामले ने यात्रा व्यवस्थाओं और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। केदारनाथ जा रहे छह श्रद्धालुओं को एक कथित ट्रैवल एजेंट ने अपना शिकार बनाया और उनसे प्रति यात्री 1000 रुपये किराया वसूल लिया। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक ने यात्रियों को एक मैक्स वाहन में बैठाया। इसी दौरान असली चालक कुछ दूरी पर अपना सामान लेने गया था। चालक का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में युवक जबरन ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और खुद को वाहन चालक या उससे जुड़ा व्यक्ति बताकर यात्रियों का भरोसा जीत लिया। श्रद्धालु भी उसे अधिकृत चालक समझ बैठे और उसके झांसे में आ गए।

मामला यहीं नहीं रुका। मैक्स चालक ने आरोप लगाया कि कथित एजेंट ने वाहन में रखे पैसों के रैक से करीब 8 हजार रुपये भी निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापार संघ और परिवहन संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपित युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद चालक और व्यापारियों ने युवक को पकड़ लिया। परिवहन संगठनों ने इस घटना को ऋषिकेश में फैल रहे “फर्जी ट्रैवल एजेंट गिरोह” का हिस्सा बताते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना है कि लगभग हर दूसरे दिन डग्गामार वाहन और फर्जी एजेंट तीर्थ यात्रियों को ठग रहे हैं, लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग इन पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहे हैं।

व्यापारियों और परिवहन संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों पर जल्द सख्ती नहीं हुई तो इसका सीधा असर देवभूमि उत्तराखंड की छवि और चारधाम यात्रा की विश्वसनीयता पर पड़ेगा। इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि आरोपित युवक ट्रैवल एजेंट का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया है। पूछताछ में उसने किसी ट्रैवल एजेंसी के लिए काम करने की बात कही है। संबंधित एजेंसी संचालक से भी पूछताछ की जाएगी और यदि एजेंसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: उत्तर पश्चिम रेलवे का असर, जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा रीशेड्यूल
जयपुर। लिंक रेक की देरी के कारण रेलसेवा प्रभावित रहेगी। इस कार्य के कारण रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण जयपुर- मुंबई सेंट्रल रेलसेवा 17 मई को जयपुर से अपने निर्धारित समय दोपहर 2 बजे के स्थान पर 3 घंटे की देरी से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी।

अब सस्ते में भरें उड़ान : इंडिगो ने लॉन्च की ‘ग्रेट कनेक्शन फेस्ट सेल’, 3,999 रुपये में मिलेगा हवाई सफर का मजा
नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को ग्रेट कनेक्शन फेस्ट की घोषणा की जिसमें किराया 3,999 रुपये से शुरू है। एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह सेल 12 मई से 15 मई जारी रहेगा और टिकट 22 मई से 30 सितंबर 2026 की यात्रा के लिए बुक कराये जा सकेंगे। यह सेल सभी रूट पर मान्य है। इसके तहत सभी शुल्कों और करों समेत घरेलू मार्गों पर न्यूनतम किराया 3,999 रुपये और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर 9,999 रुपये है।

इंडिगो की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनिंदा एड-ऑन सेवाओं पर भी लोग विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। फास्ट फॉरवर्ड सेवा 250 रुपये से और इमरजेंसी एक्सएल सीट 500 रुपये से उपलब्ध होगी। इस विशेष सेल के तहत बुकिंग इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप नंबर, एआई आधारित 6ईस्काई और चुनिंदा ट्रेवल पार्टनरों की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से भी की जा सकती है।

केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : सोनप्रयाग में लगा लंबा जाम, हजारों श्रद्धालु फंसे
केदारनाथ। उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान सोनप्रयाग में मंगलवार को एक बार फिर भारी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आज सुबह से ही वाहनों और यात्रियों की लंबी कतारें लगने लगीं है। हालात ऐसे रहे कि हजारों श्रद्धालु घंटों तक सड़क पर फंसे रहे और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की यात्रा पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

बाइक, कार, टैक्सी और अन्य छोटे-बड़े वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए, जबकि बड़ी संख्या में पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालु भी जाम में फंस गए हैं। कई यात्री धाम के लिए आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन अव्यवस्थित यातायात और अत्यधिक भीड़ के चलते स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी हुई है, लेकिन भारी दबाव के चलते जाम बना हुआ है। पुलिस वाहनों को नियंत्रित कर धीरे-धीरे यातायात सुचारु करने के प्रयास मे जुटी हुई है।

केदारनाथ यात्रा में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अब सोनप्रयाग क्षेत्र में यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

गर्मी में मेहमाननवाज़ी : RTDC होटल ने पर्यटकों के लिए शुरू की खास पहल
जयपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पर्यटकों को राहत पहुंचाने के लिए RTDC होटल गंगौर ने सराहनीय पहल शुरू की है। होटल में आने वाले पर्यटक के स्वागत में निशुल्क केरी छाछ और डिटॉक्स वॉटर परोसा जा रहा है। इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य मेहमानों को गर्मी और लू के प्रभाव से बचाते हुए ताजगी और सुकून का अनुभव कराना है। पर्यटक भी इस अनोखी मेहमाननवाज़ी की सराहना कर रहे हैं।

बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर। दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से केएसआर बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर किए जा रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार केएसआर बेंगलुरू सिटी - जोधपुर रेलसेवा 2 अगस्त को केएसआर बेंगलुरू सिटी -यशवंतपुर के मध्य, जोधपुर - केएसआर बेंगलुरू सिटी रेलसेवा 30 जुलाई व 1 अगस्त को यशवंतपुर -केएसआर बेंगलुरू सिटी के मध्य, केएसआर बेंगलुरू सिटी - जोधपुर रेलसेवा 3 अगस्त को केएसआर बेंगलुरू सिटी -यशवंतपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार अजमेर-मैसूरू रेलसेवा 31 जुलाई को परिवर्तित मार्ग अरसीकेरे, हासन, कृष्णराज नगर, मैसूरू होकर संचालित होगी ।

रेलवे ट्रैक कार्य के चलते कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
जयपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोण्डा-बुढ़वल रेलखंड के गोण्डा-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन डालने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा 2 जुलाई को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या छावनी- मनकापुर होकर, मदार-दरभंगा रेलसेवा 3 जुलाई को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या छावनी- मनकापुर होकर, गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा 9 जुलाई को परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या छावनी-बाराबंकी होकर संचालित होगी।

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें
जयपुर। रेलवे की ओर गीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल रेलसेवा 25 अप्रैल को गांधीधाम से शनिवार को दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 2.45 बजे आगमन व 2.55 बजे प्रस्थान कर सोमवार को सुबह 9.10 बजे मालदा टाउन पहुॅचेगी। इसी प्रकार मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल रेलसेवा 27 अप्रैल को मालदा टाउन से सोमवार को शाम 5.35 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर रात 11.45 बजे आगमन व 11.55 बजे प्रस्थान कर बुधवार को दोपहर 3.30 बजे गांधीधाम पहुॅचेगी।

इसी प्रकार साबरमती- आसनसोल एसी स्पेशल रेलसेवा 29 अप्रैल को साबरमती से बुधवार को रात 10.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर सुबह 8.30 बजे आगमन व 8.40 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे आसनसोल पहुॅचेगी। आसनसोल-साबरमती एसी स्पेशल रेलसेवा 1 मई को आसनसोल से शुक्रवार को शाम 4.15 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर रात 8.30 बजे आगमन व 8.40 बजे प्रस्थान कर रविवार को सुबह 7.15 बजे साबरमती पहुॅचेगी।

बारां स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी राहत
जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-तिरूच्चिरापल्लि हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा का बारां स्टेशन पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार जोधपुर-तिरूच्चिरापल्लि हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा 30 अप्रैल से बारां स्टेशन पर रात 2.08 बजे आगमन एवं 2.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार तिरूच्चिरापल्लि-जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा 26 अप्रैल से बारां स्टेशन पर शाम 7.53 बजे आगमन एवं 7.55 बजे प्रस्थान करेगी।