Sonam Wangchuk Fast - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोनम वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता: ग्लूकोज और IV फ्लूइड लेने से इनकार, भूख हड़ताल जारी रखने का एलान
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार अभियानकर्ता सोनम वांगचुक मंगलवार को वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रहे। डॉक्टरों ने बताया कि उनके मुख्य स्वास्थ्य मानक स्थिर हैं, लेकिन चेतावनी दी कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखने के कारण कई नैदानिक संकेतकों की लगातार निगरानी की जरूरत है। अस्पताल की ओर से जारी नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, वांगचुक का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से नीचे बना हुआ है। प्रयोगशाला परीक्षणों में उनका सीरम पोटेशियम स्तर 3.2 एमईक्यू/एल मिला है, जबकि वह लगातार पैनसाइटोपेनिया से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें एनीमिया और सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी आ जाती है।

डॉक्टरों ने कहा कि इन रिपोर्टों के कारण क्रमिक नैदानिक जांचों से लगातार निगरानी आवश्यक है। बुलेटिन में कहा गया कि वांगचुक को ओआरएस और पोटेशियम की खुराक दी जा रही है, लेकिन बार-बार चिकित्सीय सलाह के बावजूद वह नस के जरिये दिये जाने वाले तरल पदार्थ और ग्लूकोज लेने से मना कर रहे हैं। लद्दाख के इस कार्यकर्ता को उनकी भूख हड़ताल के 21वें दिन 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब डॉक्टरों ने चेतावनी दी थी कि लंबे समय से जारी उपवास से उनके जान को खतरा हो सकता है। सोमवार को विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने एलान किया कि वह तब तक आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक कि नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवा नेताओं को संसद भवन के भीतर सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या सांसद खुद अस्पताल में उनसे मिलने नहीं आते।

उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो के साझा हस्तलिखित संदेश में वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले आंदोलन में भाग ले रहे छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त की है और संसद की ओर विरोध मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, "मैं अपना उपवास जारी रखूँगा (23वाँ दिन)। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ जिस तरह की बर्बरता की जा रही है, उसे देखते हुए मैंने अपना उपवास तब तक जारी रखने का फैसला किया है, जब तक कि युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती या मुझे अस्पताल में उनसे मिलने नहीं दिया जाता।"

छात्रों के आंदोलन पर थरूर का खुला पत्र, सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर भी बोले !
नई दिल्ली। कांग्रेस लोकसभा सांसद शशि थरूर ने राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के नाम बुधवार को एक खुला पत्र जारी करते हुए उनकी चिंताओं का समर्थन किया और केंद्र सरकार से युवाओं के साथ सार्थक संवाद करने की अपील की। थरूर ने पत्र के माध्यम से कहा कि निष्पक्ष और योग्यता आधारित परीक्षा व्यवस्था ही मध्यम और निम्न आय वर्ग के युवाओं के लिए आगे बढ़ने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने पत्र में अपने जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं, जहां उनके पिता वेतनभोगी कर्मचारी थे और एक आय में तीन बच्चों की शिक्षा का खर्च चलता था। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति, निष्पक्ष परीक्षाएं और ईमानदार परिणाम ही उनके जैसे परिवारों के बच्चों के सपनों को पूरा करने का आधार बने।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब पेपर लीक होते हैं, परीक्षाएं रद्द होती हैं तो व्यवस्था पर से भरोसा उठता है, तब सबसे अधिक नुकसान मेहनत करने वाले युवाओं और उनके परिवारों को होता है, जबकि संपन्न वर्ग के पास आगे बढ़ने के अन्य विकल्प मौजूद रहते हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा कि उनका आक्रोश अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि उस पीढ़ी की पीड़ा है जिसने पूरी ईमानदारी से मेहनत की, फिर भी व्यवस्था ने उसे निराश किया। उन्होंने युवाओं से उम्मीद न खोने की अपील करते हुए कहा कि देश का भविष्य उन्हीं के हाथों में है।

साथ ही उन्होंने समाजसेवी सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। थरूर ने कहा कि संसद का सत्र शुरू होने पर छात्रों के मुद्दों को लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच पर उठाया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से भी छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि यही लोकतांत्रिक नेतृत्व की पहचान है।