Assam Rifles Camp - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मणिपुर में भीड़ का असम राइफल्स के शिविर पर हमला : वाहनों में की तोडफ़ोड़, आग लगाने की भी रिपोर्ट
सेनापति। मणिपुर के सेनापति में भीड़ ने मंगलवार रात असम राइफल्स के शिविर पर हमला किया और गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया।  रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) और प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात राज्य के सेनापति शहर में असम राइफल्स के शिविर पर बेकाबू भीड़ ने पत्थरबाजी, आगजनी और जमकर तोड़-फोड़ की। ओकलॉन्ग में तय नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन-आईएम) की शिविर से लगभग दो किलोमीटर पश्चिम में मकुइलॉन्गडी इलाके में हथियारबंद लोगों की मौजूदगी की विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिलने पर असम राइफल्स ने इलाके में गश्त और तलाशी अभियान शुरू किया।

खुफिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्ट से संकेत मिले कि कुछ सशस्त्र उग्रवादी निर्धारित शिविरों से बाहर हथियारों के साथ वर्दी पहनकर घूम रहे थे, जो संघर्षविराम के तहत निर्धारित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि इन कथित उल्लंघनों और उनसे जुड़े सुरक्षा संबंधी ङ्क्षचताओं से संघर्षविराम निगरानी समूह (सीएफएमजी) को भी औपचारिक रूप से अवगत कराया गया। अभियान के दौरान, मकुइलॉन्गडी और ओकलॉन्ग गांवों की ओर बढ़ रही असम राइफल्स की टुकड़ियों को स्थानीय निवासियों (जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं) ने रोका। टुकड़ियों ने बहुत संयम बरता और स्थानीय प्रतिनिधियों से बात की, उन्हें भरोसा दिलाया कि अभियान का मकसद सिफऱ् इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करना और शांति बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सैनिक अधिकारियों की मंजूरी के बिना किसी गांव में दाखिल नहीं होंगे।

तनाव बढ़ने के साथ ही, रात करीब नौ बजे रिपोर्ट आई कि सेनापति शहर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और असम राइफल्स की शिविर की ओर बढ़ने की तैयारी कर रही है। टुकड़यिों के हटने के बावजूद, रात करीब 9:30 बजे भारी भीड़ शिविर तक पहुँच गयी, जिसने पत्थर फेंके, संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और आगजनी की कोशिश की। असम राइफल्स ने हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को और बिगडऩे से रोकने के लिए कम से कम बल का इस्तेमाल किया। मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर, सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को काबू में करने के लिए हवा गोलीबारी की और आंसू गैस के गोले छोड़े। कानून-व्यवस्था बहाल करने में मदद के लिए सेनापति पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को तुरंत तैनात किया गया। बाद में पीछे हटते समय भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने असम राइफल्स की गाड़यिों में तोड़-फोड़ की और उन्हें नुकसान पहुँचाया। एक गाड़ी में आग लगा दी गई, जबकि दो ट्रकों को पलट दिया गया और नुकसान पहुँचाया गया। ङ्क्षहसा के दौरान एक आम नागरिक की कार भी जलाए जाने की रिपोर्ट है।

सुरक्षा बलों, मणिपुर पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों के प्रयासों से स्थिति को काबू में किया गया और देर रात तक भीड़ को पूरी तरह से तितर-बितर कर दिया गया। फिलहाल, सेनापति में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों या सुरक्षा बल के जवानों के बीच किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। नागरिक समाज संगठनों और जिला अधिकारियों के साथ मिलकर चिंताओं को दूर करने और सांप्रदायिक सछ्वाव बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा बल शांति बनाए रखने, सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीआरओ ने कहा कि सुरक्षा बल क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संयम और पेशेवराना रवैया अपनाए हुए हैं।