broke out - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्पेन की सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत
मैड्रिड। स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र मेलिला में प्रवासियों और सीमा अधिकारियों के बीच दो घंटे की झड़प के बाद सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गईं और कई घायल हो गये।मोरक्को और स्पेनिश अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब दो हजार प्रवासियों ने शुक्रवार को सीमा पर एक ऊंचे बाड़ पर धावा बोल दिया, जिसके कारण सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुई। इसी दौरान वहां मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गईं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

मोरक्को के गृह मंत्रालय ने इससे पहले बताया था कि घटना में पांच प्रवासियों की मौत हुई है और 76 अन्य घायल हुए हैं। बाद में 13 और लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गईं। मोरक्को के सुरक्षा बलों के लगभग 140 सदस्य भी घायल हुए हैं , जिनमें पांच की हालत गंभीर बतायी गईं है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजसमंद में हाइवे पर 70 लोगों से भरी बस में आग, मची अफरातफरी
राजसमंद।अहमदाबाद से जयपुर जा रही करीब 70 लोगों से भरी ट्रेवल्स बस में अचानक आग लगने के बाद हाहाकार मच गया। पिछले टायर से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी बस को चपेट में ले लिया और चालक व खलासी बस को खड़ी कर भाग गए। लोग खिडक़ी तोडक़र और दरवाजे से बाहर निकले। आग बुझाने के लिए दमकल पहुंचने के बाद भी एक घंटे तक धमाकों के साथ बस सुलगती रही। फोरलेन पर धूं धूं कर जलती बस के चलते एक घंटे तक यातायात व्यवस्था भी बाधित रही।

अहमदाबाद से जयपुर जा रही ट्रेवल्स बस के राष्ट्रीय राजमार्ग आठ के फोरलेन पर केलवा के पास पहुंचने पर अचानक पिछले टायर में आग लग गई। पिछले टायर में आग लगने की भनक लगते ही चालक ने बस रोकी और नीचे उतरा तब तक पूरी बस ही भभक उठी। इस कारण बस में सवार लोगों में हडक़ंप मच गया और लोग बचाओ बचाओ चीखने व चिल्लाने लग गए। कुछ लोग खिडक़ी के कांच तोडक़र बाहर निकले, तो ज्यादातर लोग आगे मुख्य गेट से बाहर गए। एक बारगी चौतरफा लोगों की चीख, चिल्लाहट व रोने- बिलखने की आवाज गूंज उठी। फिर आस पड़ोस से बड़ी तादाद में लोग मौके पर पहुंचे, मगर तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना पर नगरपरिषद राजसमंद से दमकल मौके पर पहुंच गई और करीब साढ़े पांच बजे दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, मगर तब तक आग बेकाबू हो गई। इस कारण पटाखों के धमाकों की तरह आवाज के साथ ट्रेवल्स बस धूं धूं कर जलती रही।

बस में रह गए मोबाइल, रुपए
अचानक ट्रेवल्स बस में आग लगने व अफरातफरी की वजह से लोग हड़बड़ाकर गए और जैसे तैसे बाहर निकल गए। इस कारण कई यात्रियों के मोबाइल, रुपए, पर्स, बैग सरीखे कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि यह राहत की बात रही कि आग लगने के बाद कोई जनहानि नहीं हुई।

स्वीडन में मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरान को जलाया, दंगे भड़के, तीन लोग घायल
स्टॉकहोम। स्वीडन में अति दक्षिणपंथी अप्रवासी विरोधी समूह की ओर से  मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरान को  जलाये जाने के बाद दंगे भड़क उठे हैं। पुलिस ने रविवार को दंगाइयों को चेतावनी देने के लिए गोलियां चलायीं, जिसमें तीन लोग घायल हो गये।

स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि करीब 150 लोगों की भीड़ ने पुलिस अधिकारियों पर पथराव किया और कई वाहनों में आग लगा दी। करीब 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्ट्रैम कुर्स या हार्ड लाइन आंदोलन का नेतृत्व करने वाले डेनमार्क मूल के स्वीडन के चरमपंथी रासमस पलुदान ने कहा कि उन्होंने इस्लाम के सबसे पवित्र ग्रंथ को जला दिया है और ऐसा दोबारा भी करेंगे।

नेता ने रविवार को नोरकोपिंग में एक और रैली आयोजित करने की धमकी दी थी, जिसके बाद दूसरे पक्ष के प्रदर्शनकारी भी वहां एकत्रित हो गये। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमले की चपेट में आने और दंगाइयों के तीन लोगों को निशाना बनाने के बाद उन्होंने चेतावनी देने के लिए गोलियां चलायीं। अति दक्षिणपंथी समूह ने स्टॉकहोम के उपनगरों और ङ्क्षलकोङ्क्षपग और नॉरकोङ्क्षपग शहरों समेत जहां भी कार्यक्रमों की योजना बनायी थी, वहां गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को ङ्क्षहसा में कम से कम 16 पुलिस अधिकारियों के घायल होने और कई पुलिस वाहनों को नष्ट किये जाने की सूचना मिली थी।

स्वीडन के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख एंडर्स थॉर्नबर्ग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारियों की जान जाने को लेकर कोई चिंता नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी हिंसक दंगे देखे हैं। लेकिन यह कुछ और ही है। स्वीडन के दक्षिणी क्षेत्र लैंडस्क्रोना में कुछ प्रदर्शनकारियों ने कारों, टायरों और कचरे के डिब्बों में आग लगा दी, जबकि अन्य ने यातायात को बाधित करने के लिए अवरोध खड़ा कर दिया। इसी तरह के प्रदर्शन देश के तीसरे सबसे बड़े शहर माल्मो में भी हुए, जिसमें एक सिटी बस और अन्य सामानों को आग के हवाले कर दिया गया।

गौरतलब है कि डेनमार्क के वकील पलुदान ने 2017 में स्ट्रैम कुर्स या हार्ड लाइन की स्थापना की, जो अब अपने प्रवासर विरोधी और इस्लाम विरोधी एजेंडे के लिए जाना जाता है। उन्हें डेनमार्क में नस्लवाद सहित विभिन्न अपराधों के लिए 2020 में एक महीने की जेल की सजा हुई थी। उन्होंने फ्रांस और बेल्जियम सहित अन्य यूरोपीय देशों में भी कुरान को जलाने की योजना बनाने की कोशिश की थी।

जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां रामनवमी पर दंगे भड़के: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां रामनवमी पर दंगे भड़के। राजस्थान में सभी समुदायों ने साथ मिलकर रामनवमी का त्यौहार मनाया एवं रामनवमी के जुलूसों का हिन्दू, मुस्लिम, सिख समेत तमाम धर्मों, वर्गों के लोगों ने स्वागत किया। भाजपा को राजस्थान के लोगों की एकता एवं सौहार्दपूर्ण माहौल से ही परेशानी है। ये अफसोस कर रहे हैं कि प्रदेश में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से कैसे मन गया।

भाजपा के नेतागण लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाया जाए। इसलिए कभी ये करौली में जाकर भ्रामक बातें करते हैं तो कभी राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपते हैं जिससे तनाव बना रहे। परन्तु प्रदेश सरकार ने प्रशासन को चाक चौबंद रहने के निर्देश दिए हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके। कोई भी व्यक्ति यदि राजस्थान की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वो किसी भी पार्टी या वर्ग से संबंध रखता हो।

गहलोत का बड़ा बयान: जेपी नड्डा राजस्थान में आग लगाने आए थे, आग लग गई
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को एक बड़ा बयान देते हुए भाजपा पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि जेपी नड्डा राजस्थान में आग लगाने आए थे, जो लग गई। ये पूरे देश में आग लगा रहे हैं।

गहलोत सोमवार को एक कार्यक्रम के बाद सचिवालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हाल ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि  देश के अंदर बहुत खतरनाक दौर चल रहा है, संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लोकतंत्र में यकीन नहीं है। मैं बार-बार कह रहा हूं, हिंदु-मुस्लिम कर दिया देश के अंदर, आप कल्पना कीजिए आज तो हिंदुत्व के नाम पर सब गर्व करते हैं, हम हिंदू नहीं हैं क्या? हिंदू कौन नहीं है? हिंदू होने का हमें गर्व है। महात्मा गांधी ने कहा था हिंदू होने का मुझे गर्व है, अपने-अपने धर्म को सब मानो और दूसरे धर्म का मान-सम्मान करो, ये तो सही बात है पर जिस रूप में इन्होंने घिनौना काम किया है, प्रधानमंत्री जी को चाहिए आगे आकर नेशन को संबोधित करें, कंडेम करें वो हिंसा को, चाहे हिंसा किसी भी पक्ष के द्वारा हो, कानून का राज स्थापित रहे देश के अंदर। हिंदू हो, मुस्लिम हो कोई धर्म का आदमी हो, अगर वो एंटी सोशल एलिमेंट है, उसको सजा मिलनी ही चाहिए।

कानून का राज रहेगा तभी लोग सुरक्षित रहेंगे। कानून का राज नहीं रहेगा तो ये जो बेईमानी करने वाले लोग हैं, एंटी सोशल एलीमेंट हैं, इनके कभी तकलीफ नहीं होती है, चोट उनको नहीं लगती है, चोट लगती है जो निर्दोष लोग होते हैं बेचारे, समझते नहीं हैं, हम तो जुलूस में आए थे, हमें क्या पता था कि यह घटना हो जाएगी और फिर वो भड़क जाते हैं बेचारे। तो यह जो स्थिति है, यह षड्यंत्रकारी लोग होते हैं, 50 सालों से मैं देख रहा हूं, बेचारा मरता वो ही है, चोट उसी को लगती है जो निर्दोष होते हैं। मैंने कभी सुना ही नहीं है कि दंगे करवाने वालों को कभी चोट लगी है, कोई इक्का-दुक्का होगा वो मुझे नहीं मालूम है, यह स्थिति अच्छी नहीं है। इस देश में भाईचारा रहे, प्यार-मोहब्बत-सद्भावना रहे तब जाकर हम लोग आगे बढ़ पाएंगे, देश एक रहेगा अखंड रहेगा। देश के लिए इंदिरा गांधी शहीद हो गईं, सरदार बेअंतसिंह जी शहीद हो गए पर खालिस्तान नहीं बनने दिया उन्होंने, राजीव गांधी शहीद हो गए। हमें गर्व है हमारे नेताओं ने आजादी के पहले भी कुर्बानियां दी हैं, आजादी के बाद भी कुर्बानियां देकर के इस देश को एक रखा, अखंड रखा और आज यहां तक पहुंचाया है और मोदी जी कहते हैं कि, आप समझ सकते हो, कांग्रेस मुक्त भारत कर दो, 70 साल में क्या किया इन लोगों ने, तो यह जुमले है उनके, यह जुमले हैं। आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी अगर किसी की है, तो प्राइम मिनिस्टर की है, अमित शाह जी की है, वो देश में शांति स्थापित करने की अपील करें, वो कहें हम हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आपको याद होगा सरकार बनने के बाद में एक बार लिंचिंग के वक्त में प्रधानमंत्री जी के मुंह से निकला था, यह एंटी सोशल एलीमेंट हैं, पूरे देश ने स्वागत किया था उसका, पर उनकी पार्टी में दबाव पड़ा होगा आरएसएस का या बीजेपी का, उनकी बोलती बंद हो गई प्राइम मिनिस्टर की, उसके बाद वो बोले ही नहीं हैं, क्यों नहीं बोले वो? आज वो देश के प्रधानमंत्री हैं, हिंसा किसी तरह की हो, घरेलू हो या पब्लिकली हो, प्राइम मिनिस्टर यह संदेश दे, हिंसा को भारत सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी, तो मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं यह माहौल अच्छा हो सकता है, ठीक हो सकता है, सद्भावना का हो सकता है, वो चाहते ही नहीं हैं।

राजस्थान को बदनाम करने का हक न विपक्ष को है, न मीडिया को है
गहलोत ने कहा कि करौली जैसी घटनाओं से राजस्थान बदनाम हो रहा है। तो राजस्थान को बदनाम करने का हक न विपक्ष को है, न मीडिया को है। यह जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी विपक्ष को भी और मीडिया को भी। बदनाम करना आसान काम है, एक बार कोई राज्य बदनाम हो जाता है, तो सालों लगते हैं ठीक करने के अंदर। जैसे बिहार की स्थिति बनी थी कोई जमाने के अंदर, कृपा करके बचो, सच्चाई का साथ दो जिससे कि सरकार और अच्छे ढंग से क्राइम कंट्रोल कर सके, ये मेरा मानना है।

सरिस्का के जंगल में फिर आग
अलवर। सरिस्का बाघ परियोजना की टहला रेंज के अंतर्गत जहाज वाले हनुमान मंदिर के समीप के जंगल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना पर वन विभाग एवं दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जहाज वाले हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी पर सूखी घास व पत्तों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जो हवा के साथ फैल गई। जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा। इससे पहले अभी हाल ही में 27 मार्च को भी सरिस्का के जंगल में भीषण आग लगी थी। इसे बुझाने में वन विभाग, दमकल कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।

सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, 11 प्रवासी मजदूरों की मौत
हैदराबाद। सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में बुधवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर बिहार के कम से कम 11 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग तड़के चार बजे लगी। वहीं गोदाम में शॉट सर्किट होने की वजह से आग लगना माना जा रहा है। मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़यिां तैनात रही और दमकलकर्मियों द्वारा इस आग पर काबू पाने के हरसंभव प्रयास किए गए।

करीब 15 मजदूर गोदाम में सो रहे थे, इनमें से 11 आग की चपेट में आकर जिंदा जले
उललेखनिय है कि बीती रात करीब 15 मजदूर गोदाम में सो रहे थे, इनमें से 11 आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए और बाकी भागने में सफल रहे। हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। यादव ने कहा कि चूंकि आग काफी सुबह लगी इसलिए राहत कार्यों के शुरू होने में कुछ देरी हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी। इसके साथ ही मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सीएम ने किया 5 लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार तड़के भोईगुड़ा में स्थित एक लकड़ी के गोदाम में आग लगने की वजह से मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों को सहायता राशि के रूप में 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है।  उन्होंने हादसे के शिकार हुए बिहार के श्रमिकों के प्रति शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार को निर्देश दिया है कि वह दुर्घटना में मारे गए बिहार के प्रवासी मजदूरों के शवों को उनके पैतृक स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम करें। दुघर्टना में मारे गये लोगों की पहचान सिकंदर (40) बिट्टू (23), सतेंद्र (35) गोलू (28), दामोदर (27) राजेश (25) , दिनेश (35) राजू (25) चिंटू (25) दीपक (26) और पंकज (26) के रूप में की गयी है।

गौरतलब है कि भोईगुडा में स्थित एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर बिहार के कम से कम 11 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है।

हार के बाद सोनिया का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, फेसबुक की 'नफरत की मुहिम' पर जताया ऐतराज
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस के हाथ खाली ही रहने के बाद सोनिया गांधी का सोशल मीडिया के खिलाफ गुस्सा फूटा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा भारत में राजनीतिक विचारों एवं सामाजिक सछ्वाव को प्रभावित करने के सुनियोजित प्रयासों पर आज गहरी चिंता जतायी और सरकार से आग्रह किया कि वह इस प्रकार के खतरे से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की रक्षा करे। गांधी ने लोकसभा में शून्यकाल में यह मामला उठाया और कहा कि हमारे लोकतंत्र को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से खतरा बढ़ रहा है। फेसबुक एवं ट्वीटर जैसी वैश्विक कंपनियों का नेताओं, पार्टियों एवं उनके छद्म कार्यकर्ताओं द्वारा खास प्रकार के राजनीतिक विचारों को स्थापित करने के लिए प्रयोग बढ़ रहा है। लोगों के संज्ञान में यह बार बार आ रहा है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों के लिए समान अवसर उपलब्ध नहीं करा रहीं हैं। सत्ताधारियों के साथ मिल कर फेसबुक द्वारा जिस आक्रामकता से सामाजिक सछ्वाव को बिगाड़ा जा रहा है, वह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवा एवं प्रौढ़ मस्तिष्क में भावनात्मक रूप से भ्रामक सूचनाओं से घृणा भरी जा रही है और फेसबुक जैसी छद्म प्रचार कंपनियां इस बात को जानतीं हैं और वे उससे मुनाफा कमा रहीं हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि बड़े कारोबारी घरानों, सत्ताधारियों एवं फेसबुक जैसी वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियों के बीच इस प्रकार की सांठगांठ बढ़ रही है।   गांधी ने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करतीं हूं कि वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी राजनीति में फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया कंपनियों के सुनियोजित हस्तक्षेप एवं प्रभाव को समाप्त करे। हमें अपने लोकतंत्र और सामाजिक सछ्वाव की रक्षा करने की जरूरत है भले ही कोई पार्टी सत्ता में हो।

स्पीकर डॉ सीपी जोशी से उलझे रामनारायण मीणा, जमकर हुई नोकझोंक
जयपुर। राज्य विधानसभा में बुधवार को स्पीकर सीपी जोशी और कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा के बीच जमकर नोकझोंक हुई। स्पीकर ने  मीणा के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए सदन से बाहर निकालने तक की धमकी दे दी।

हुआ यूं कि प्रश्नकाल के दौरान  विधायक रामनारायण मीणा ने अन्य पिछड़ा विशेष पिछड़ा वर्ग की अधिकतम आयु सीमा को लेकर सवाल पूछा, लेकिन  स्पीकर सीपी जोशी ने मीणा के पूरक प्रश्न को असंगत माना।  मीना सवाल पूरक सवाल पूछना चाहते थे, लेकिन जोशी ने अनुमति नहीं दी और आगे का प्रश्न पुकार लिया।  मीना इस बात से खफा हो कर बोलने लगे, तो स्पीकर ने कहा आसान पैरों पर है, फिर भी आप खड़े है ये एक सीनियर जन प्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल को भी कहा आप सत्ता पक्ष के विधायकों को मर्यादा में रहने को कहे।

नई दिल्ली झांसी ताज एक्सप्रेस में लगी आग
नई दिल्ली। नई दिल्ली-झांसी ताज एक्सप्रेस के एक एसी कोच में शनिवार सुबह हरियाणा के असौती रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ब्रेक जाम होने की वजह से यह आग लगी। सुबह करीब सात बजे एसी कोच से धुआं निकलते हुये देखे जाने के बाद तकनीकी जांच के लिए ट्रेन को  निजामुद्दीन और पलवल के बीच पडऩे वाले हरियाणा के असौती स्टेशन पर रोक दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझा दी गई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई है।

लापरवाही की आग
महाराष्ट्र के अहमद नगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से ग्यारह कोविड मरीजों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वार्ड में बीस मरीजों का इलाज चल रहा था। आग लगने का एक बार फिर वही शार्ट सर्किट को ही कारण बताया जा रहा है। अधिकांश ऐसी घटनाओं में यही एक कारण बार-बार बताया जाता है। लेकिन शार्ट सर्किट आखिर लापरवाही की ही वजह होती है। अस्पतालों, होटलों व अन्य व्यावसायिक संस्थानों, घरों व दुकानों में आग के दर्जनों हादसे होते हैं, लेकिन कभी इस समस्या का पुख्ता समाधान निकालने के प्रयास नहीं किए जाते। सवाल है कि ज्यादातर आग की घटनाएं अस्पतालों में ही क्यों होती हैं, उनमें सरकारी अस्पतालों में? अहमद नगर के अस्पताल में आग का हादसा सुबह ग्यारह बजे के करीब हुआ, तो अंदाज लगाया जा सकता है सारा स्टाफ ड्यूटी पर तैनात रहा होगा, उनमें बिजली कर्मचारी भी मौजूद रहे होंगे। जब ऐसे हादसे रात के समय होते हैं तो दलील दी जाती है कि कर्मचारी नींद में रहे होंगे या फिर कर्मचारियों की संख्या कम होने की बात कही जाती है। ऐसा तर्क अहमद नगर की घटना के बारे में नहीं दिया जा सकता, क्योंकि आग दिन में लगी है। जब भी ऐसे हादसे होते हैं तो जांच के आदेश सबसे पहले दिए जाते हैं और इस घटना की जांच के आदेश सबसे पहले हो गए। फिर संवेदना के साथ मुआवजे की घोषणा भी कर दी गई, जो हर ऐसे हादसों के बाद की जाती है। मगर सवाल है कि जिस लापरवाही की वजह से आग लगी और उससे 11 लोगों की मौत हो गई, उसकी भरपाई कैसे होगी। जिन परिवारों के परिजन बेवजह मारे गए उन्हें भविष्य में सहारा कैसे मिलेगा? सरकारी अस्पतालों की हालत को सारा देश जानता है। संसाधनों का अभाव सेवाभाव में कमी, कर्मचारियों की मनमानी, रख-रखाव में लापरवाही आदि आम है। पैसे वाले लोग तो इन अस्पतालों में जाते ही नहीं, लेकिन गरीब आदमी को मजबूरन सरकारी अस्पतालों में ही इलाज को जाना पड़ता है। अहम नगर की घटना कोई पहली नहीं। इससे पहले भी महाराष्ट्र के कई अस्पतालों में इसी साल आग लगने की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। नासिक व भण्डारा की घटनाओं में कुल मिलाकर 50 लोगों की जानें जा चुकी हैं। हैरानी की बात है कि फिर भी महाराष्ट्र की सरकार ने कोई सबक नहीं सीखा अन्यथा अहमद नगर की घटना नहीं होती।