cleaning - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कहीं सफाई-रोशनी बेहाल, कहीं चंबल के शहर में पानी का इंतजार
कोटा। शहर के नए वार्डों की हकीकत जानने के लिए की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग में अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं। छह वार्डों में लोगों से बातचीत के दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी मिलीं। कई इलाकों में लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के दौरान समस्याएं दूर करने के दावे तो करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वही समस्याएं जस की तस रह जाती हैं। वहीं कुछ वार्ड ऐसे भी मिले, जहां लोगों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर संतोष जताया और जनप्रतिनिधि के उपलब्ध रहने को बड़ी उपलब्धि बताया। छह वार्डों की जमीनी तस्वीर बताती है कि एक ही शहर में सुविधाओं को लेकर अलग-अलग तस्वीरें मौजूद हैं।

वार्ड 35 में सफाई और लाइट की समस्या से परेशान लोग
वार्ड नंबर 35 में आने वाले इलाकों में लोगों ने सबसे ज्यादा परेशानी सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट को लेकर बताई। स्थानीय लोगों के अनुसार कई जगह नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी की समस्या बनी रहती है। वहीं रात के समय कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सफाई व्यवस्था नियमित की जाए और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को समय पर दुरुस्त किया जाए, ताकि रात में आवागमन करने वालों को परेशानी नहीं हो।

चंबल किनारे बसे शहर में पानी को तरस रही पूनम कॉलोनी
वार्ड नंबर 37 की पूनम कॉलोनी में ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पानी की समस्या सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जिस शहर में चंबल नदी बहती है, उसी शहर की एक कॉलोनी के लोगों को आज तक चंबल का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। लोगों के मुताबिक कॉलोनी में अब तक पाइपलाइन तक नहीं डाली गई है। वर्षों से समस्या झेल रहे परिवार अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहते हैं।

मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित, पार्षद से सीधे संवाद से लोग संतुष्ट
छह वार्डों की ग्राउंड रिपोर्ट में वार्ड नंबर 40 की तस्वीर बाकी वार्डों से अलग नजर आई। यहां वार्डवासियों ने क्षेत्र की स्थिति को संतोषजनक बताया। लोगों के अनुसार वार्ड में सामुदायिक भवन, पार्क, सड़क, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित हैं। स्थानीय लोगों ने सबसे सकारात्मक बात पार्षद की उपलब्धता को बताया। उनका कहना है कि जब भी पार्षद से मिलने का समय तय होता है, वे उस समय उपलब्ध रहते हैं और लोगों की समस्याएं सुनते हैं। वार्डवासियों के अनुसार समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि तक सीधी पहुंच होना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वार्ड नंबर व शामिल क्षेत्र
-वार्ड नंबर 35| चित्रेश नगर, पार्वतीपुरम, महात्मा गांधी कॉलोनी, खारी बावड़ी, मण्दीपाड़ा, रेल विहार कॉलोनी, कृषि फार्म, सुमन नगर, श्रीजी विहार आदि क्षेत्र।
-वार्ड नंबर 36| रामदास नगर, लक्ष्मी नगर, गोपाल विहार, काला तालाब, रंग तालाब, चौथ माता मंदिर, बाबड़ी, लोको कॉलोनी, रजा नगर, श्रीराम विहार, कृष्ण विहार, पुरोहित नगर आदि क्षेत्र।
-वार्ड नंबर 37| पूनम कॉलोनी, छोटा सोगरिया, सोगरिया ग्राम पंचायत का भाग, गणपति नगर, दुर्गा नगर, प्रताप टाउनशिप आदि क्षेत्र।
-वार्ड नंबर 38| न्यू रेलवे कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, रेलवे अस्पताल, रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड, तुल्लापुरा, रेलवे कॉलोनी, पुरानी रेलवे कॉलोनी, वर्कशॉप, जेपी कॉलोनी, उड़िया बस्ती, हरिजन बस्ती, रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 4 के सामने का समस्त क्षेत्र, शिवाजी कॉलोनी, पुरोहित जी की टापरी, सुंदर नगर आदि क्षेत्र।
-वार्ड नंबर 39| जनकपुरी, इंदिरा कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, रेलवे सोसाइटी, सेंट पॉल स्कूल, माला फाटक, कच्ची बस्ती क्षेत्र, राम मंदिर, गुरुद्वारा स्कूल, डाक बंगला स्कूल, राज केसर होटल क्षेत्र आदि।
-वार्ड नंबर 40| महाराजा भीम सिंह कॉलोनी, चंबल कॉलोनी, दरबार की कोठी, संपूर्ण आर्मी क्षेत्र, जैन मंदिर क्षेत्र, पोस्ट ऑफिस रोड, मयूर कॉलोनी, रबर फैक्ट्री रोड, मंगलायतन, सनफ्लावर रेस्टोरेंट, उम्मेद भवन आदि क्षेत्र।

पहली बार पार्षद बनने के बाद पहली प्राथमिकता वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करना रही। उन्होंने खारी बावड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार करवाया। इसके साथ ही वार्ड में रोड़ लाइटें लगवाईं, सीसी रोड का निर्माण करवाया और नालियों का निर्माण कराया। वार्ड में सामुदायिक भवन या पार्क के लिए पर्याप्त भूमि नहीं है, जिसके चलते इन सुविधाओं का विकास संभव नहीं हो पाया।
- रचना शर्मा, पूर्व पार्षद

वार्ड में सबसे बड़ी समस्या खराब सड़कों की थी। इसे दूर करने के लिए मेरे कार्यकाल में कई जगह सीसी रोड का निर्माण करवाया गया। श्मशान के पास और कब्रिस्तान के सामने बने कचरा पॉइंट को हटाना भी बड़ी चुनौती थी, जिसे मेनें हटवाया। वार्ड में रोड लाइट की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई थी, जिसे दूर करते हुए नई रोड लाइटें लगवाई गई। वार्ड में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लगातार प्रयास किए गए।
- हुकुमचंद, पूर्व पार्षद

कांग्रेस शासन के दौरान वार्डवासियों की मूलभूत सुविधाओं का लगातार ध्यान रखा गया, लेकिन सरकार बदलने के बाद वार्ड में समस्याएं बढ़ने लगीं। अब वार्डवासियों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसी फार्म पर हस्ताक्षर करवाने जैसे सामान्य कार्य के लिए भी लोगों को नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बावजूद वहां भी उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
- साजिश खान, निवर्तमान पार्षद

शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान दिलाने की बात की जाती है, लेकिन हमारे वार्ड में स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाएं नजर नहीं आतीं। वार्ड में ऐसा कोई पार्क नहीं है, जहां बच्चे खेल सकें और झूला झूल सकें या लोग सुबह-शाम सुकून से टहल सकें। इसी तरह सामुदायिक भवन का भी अभाव है। कई परिवार ऐसे हैं, जो निजी स्तर पर बड़े स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में सामुदायिक भवन की सुविधा उनके लिए बेहद जरूरी है।
- राहुल शर्मा, वार्डवासी

भाजपा सरकार के कार्यकाल में वार्ड की सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरा जमा रहता है। कचरा संग्रहण के लिए दो वार्डों में एक ही गाड़ी लगा रखी है, जिसके कारण समय पर कचरा नहीं उठ पाता और लोगों को परेशानी होती है। वार्डवासी आज भी सड़क, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
- मोहम्मद शरीफ, वार्डवासी

असर खबर का...आधुनिक मोटर मार्केट में निगम ने शुरू की सफाई
कोटा। डीसीएम रोड स्थित संजय नगर आरओबी के पास बने आधुनिक मोटर मार्केट में आखिरकार नगर निगम ने शनिवार को सफाई शुरू करवा ही दी। जेसीबी डम्पर की सहायता से कचरा साफ किया जा रहा है।पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में तत्कालीन नगर विकास न्यास की ओर से डीसीएम रोड पर आधुनिक मोटर मार्केट का निर्माण कराया था। इस मार्केट में करीब 400 से अधिक दुकानें बनाई गई। साथ ही यहां चौड़ी सड़कें, रोशनी, जन सुविधा और प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग द्वार समेत अन्य सुविधाएं भी विकसित की। जिससे इसे आधुनिक मोटर मार्केट का नाम दिया गया। इस मार्केट में एरोड्राम चौराहे के पास पूर्व में संचालित मोटर मार्केट में काम करने वाले मिस्त्रियों व मैकेनिकों का पुनर्वास किया गया। एक निर्धारित राशि में मैकेनिकों को सुविधा जनक दुकानें मार्केट के रूप में उपलब्ध करवाई गई। जिससे एरोड्राम चौराहे के पास धानमंडी के सामने की सड़क को चौड़ा किया जा सका।

सफाई नहीं होने से लगे कचरे के ढेर
मोटर मार्केट बनने के बाद से वहां नियमित सफाई नहीं होने से वहां कचरे के ढेर जमा हो गए। प्रवेश द्वार से लेकर पूरे मार्केट में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। साथ ही चारों तरफ की नालियां जाम हैं। जिससे वहां काम करने वाले दुकानदारों के साथ ही आने वाले लोगों को भी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियां फेलने का खतरा बना हुआ है।

नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के साथ ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और मार्केट में शनिवार को सफाई शुरू करवा दी गई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि शनिवार को निगम की ओर से जेसीबी डम्पर आए। जिन्होंने कचरा उठाने के साथ ही नालियों को भी साफ किया। इससे दुकानदारों को राहत मिलेगी।

निगम को नहीं हुआ मार्केट हैंडओवर
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी मोतीलाल चौधरी ने बताया कि आधुनिक मोटर मार्केट का निर्माण तो केडीए ने करवाया है। लेकिन अभी तक उसे निगम को हैंड ओवर नहीं किया है। जिससे वहां निगम के सफाई संसाधन नियमित नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि सम्पति केडीए की हो या अन्य विभाग की। उनकी सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। समाचार पत्र में मामला प्रकाशित होने के बाद आयुक्त के निर्देश पर मार्केट में जेसीबी डम्पर भेजकर सफाई शुरू करवा दी है। हालांकि वहां कचरा अधिक होने से पूरी सफाई होने में कुछ समय लगेगा।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
डीसीएम रोड स्थित आधुनिक मोटर मार्केट के गंदगी से अटे होने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 6 अगस्त को पेज 4 पर' गाडिय़ां ठीक करवाने आ रहे,सेहत खराब करवा कर जा रहे लोगÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि कहने को तो यह आधुनिक मोटर मार्केट है। लेकिन यहां इतनी अधिक गंदगी, कचरे के ढेर व नालियां जाम है। जिससे गाडिय़ां ठीक करवाने आने वाले लोग और वहां काम करने वाले मिस्त्री अपने साथ बीमारियां लेकर जा रहे हैं। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और मार्केट में सफाई शुरू करवाई है।

करोड़ों की आधुनिक मोटर मार्केट गंदगी की चपेट में, कचरे से बढ़ा बीमारियों का खतरा
कोटा। डीसीएम रोड पर संजय नगर आरओबी के पास बने आधुनिक मोटर मार्केट में लगा गंदगी का अम्बार बीमारियों का घर बन रहा है। यहां रोजाना हजारों लोग अपनी गाडिय़ां ठीक करवाने आ रहे हैं। वहीं  कचरे व गंदगी के कारण अपने साथ बीमारियां लेकर जा रहे हैं। तत्कालीन नगर विकास न्यास की ओर से एरोड्राम स्थित मोटर मार्केट के मैकेनिकों को यहां से शिफ्ट करने के लिए डीसीएम रोड पर नया मोटर मार्केट बनाया था। इस मार्केट में करीब 400 से अधिक दुकानें बनाकर मैकेनिकों को यहां पुनर्वास किया गया।

करोड़ों रुपए की लागत से बने इस मोटर मार्केट को आधुनिक मोटर मार्केट का नाम दिया गया था। यहां चौड़ी सड़क से लेकर रोशनी और जन सुविधा से लेकर सभी तरह की सुविधाएं विकसित की गई थी। लेकिन वर्तमान में देखरेख व नियमित सफाई नहीं होने से यह कचरे से अटा पड़ा है।

मुख्य द्वार से लेकर नालियां तक जाम
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मोटर मार्केट बना था उस समय तो अच्छा था। लेकिन वर्तमान में यहां न तो केडीए की ओर से ध्यान दिया जा रहा है और न ही नगर निगम की ओर से सफाई करवाई जा रही है। जिससे मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही कचरे का ढेर देखा जा सकता है। उसके बाद अंदर जगह-जगह पर हर थोड़ी दूरी पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। दुकानदार दुकानों में सफाई करके कचरा बाहर निकाल रहे हैं। साथ ही गाडिय़ां सही होने से भी कचरा निकल रहा है। लेकिन उस कचरे को उठाने के लिए यहां टिपर तक नहीं आ रहे हैं।

इतना ही नहीं मार्केट की सभी नालियां तक कचरे से जाम हो रही हैं। अभी बरसात का सीजन है। ऐसे में बरसात अधिक होने पर नालियों से पानी की निकासी नहीं होने पर सारा गंदा पानी मार्केट में जमा होगा। जिससे पहले से ही कचरे की गंदगी से दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आने वाले समय में बदबू से बीमारियां अधिक होने का खतरा बढ़ गया है।

पास में पेट्रोल पम्म, गर्मी में लग चुकी आग
स्थानीय दुकानदार मोहम्मद एजाज ने बताया कि मार्केट में करीब तीन सौ से अधिक दुकानें हैं। जहां दुकानदारों के अलावा वहां काम करने वाले मैकैनिक भी हैं। वहीं रोजाना गाडिय़ां ठीक करवाने के लिए आठ सौ से हजार लोग आ रहे हैं। ऐसे में सभी को कचरे व दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मार्केट के पास ही पेट्रोल पम्प है। गर्मी के समय मार्केट में लगे कचरे के ढेर में कई बार आग लग चुकी है। जिससे पेट्रोल पम्प पर भी आग पहुंचने का खतरा बन गया था। ऐसे में वहां के कर्मचारी भी मार्केट में सफाई करवाने के बारे में कह चुके हैं। लेकिन अभी तक भी कुछ नहीं हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि केडीए ने तो मार्केट बनाकर दिया है। लेकिन यहां साफ सफाई करवाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है।

इधर नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि हर जगह पर टिपर जा रहे हैं। मोटर मार्केट में नियमित टिपर नहीं जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी करके वहां भी सफाई करवा दी जाएगी।

सुवास पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था फेल, गांवों में गंदगी बनी मुसीबत
किशनगंज। केंद्र एवं  राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत भले ही स्वच्छत को लेकर लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हों, लेकिन किशनगंज पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुवास में जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। ग्राम ग्राम सुवास, नयागांव सहित पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्वच्छता अभियान के तहत लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद धरातल पर सफाई व्यवस्था प्रभावी दिखाई नहीं दे रही है।

निर्देशों के बाद भी हालात जस के तस
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत समिति के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए जाते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। इससे पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है।

मंत्री के निर्देशों की नहीं हो रही पालना
स्वच्छता को लेकर दिए जा रहे उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के निर्देशों की प्रभावी पालना नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की है कि गांवों में नियमित सफाई कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, नालियों की समय पर सफाई कराई जाए और स्वच्छ भारत मिशन के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए।

इनका कहना है
सुवास गांव के मुख्य सड़क पर नालिया निर्माण नहीं होने से पानी सड़क पर बहता रहता है। गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती।
-लेखराज, ग्रामीण

बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। घरों के सामने गंदगी और पानी भरने से मच्छर, मक्खी पैदा होने से बच्चो और बुजुर्गों के बीमार होने का डर बना रहता है।
-सुनील, ग्रामीण

स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आता है। गांव में नियमित सफाई हो और कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- गौरव, ग्रामीण

गांव का निरीक्षण कर नाली निर्माण, कचरा संग्रहण, नियमित सफाई को लेकर ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
- नवल किशोर मीणा,कार्यवाहक विकास अधिकारी

असर खबर का : प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, धरोहर सुरक्षित निकाली
बूंदी। मीरा गेट चौराहे स्थित गणेश मंदिर के पीछे चल रहे भूमि विवाद और प्राचीन धरोहर से जुड़े मामले में 22 जून 2026 को दैनिक नवज्योति समाचार पत्र के अंक में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। हिंदू संगठनों के 24 घंटे के अल्टीमेटम के पश्चात शनिवार को जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई प्रारंभ की। नगर परिषद की जेसीबी मशीनों की सहायता से क्षेत्र में जमा मलबे को हटाया गया, जिसके दौरान लगभग चार फीट नीचे दबी प्राचीन पथवारियां एवं चबूतरेनुमा संरचना सामने आई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्थल का निरीक्षण किया तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा जमीन की पैमाइश भी कराई गई।

इस दौरान बूंदी एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा एवं नगर परिषद आयुक्त ब्रिजेश रॉय ने स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने धरोहर स्थल की सुरक्षा एवं भविष्य में किसी प्रकार के अतिक्रमण या विवाद को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र के चारों ओर लोहे के तारों की फेंसिंग (तारबंदी) कराने का निर्णय लिया है।कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना अधिकारी रमेश कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित किया। पुलिस की निगरानी में नगर परिषद द्वारा सफाई एवं संरक्षण कार्य निरंतर जारी रहा। धरोहर के सुरक्षित रूप से सामने आने के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं एवं हिंदू समाज में उत्साह का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन करते नजर आए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ स्थल की ऐतिहासिक एवं धार्मिक संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

बन्धया बालाजी क्षेत्र में नाली जाम : सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन हो रहा प्रभावित
अरनेठा। कस्बे के बंधया बालाजी मंदिर के पास नाली जाम होने और पुराना बाजार मार्ग पर गौरव पथ सीसी सड़क की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के समीप नाली में कचरा और गंदगी जमा होने से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इसी प्रकार पुराना बाजार मार्ग पर पेयजल योजना के तहत खोदी गई गौरव पथ सीसी सड़क की मरम्मत ठीक से नहीं होने से सड़क फिर से उखड़ गई है। जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ स्थिति के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से मांग की है कि बंधया बालाजी क्षेत्र में नाली की तत्काल सफाई करवाई जाए तथा पुराना बाजार मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और आवागमन सुचारू हो सके।

प्रशासक की जुबानी
मामला मेरी जानकारी में आ कार्य करवा दिया जाएगा। गया हैं। अगले दो दिन के अंदर सफाई
- बजरंग लाल मेघवाल, प्रशासक, अरनेठा

यह कहा अधिकारी ने
मैं पुराने बाजार गौरव पथ का निरीक्षण कर लेती हूं। धरातल की स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
- खुशबू मीणा, जेईएन केशोराय पाटन

पुराने बाजार सीसी सड़क की जानकारी मंगवा लेते हैं। उसके बाद जो भी आवश्यक होगा उचित प्रयास किया जाएगा। आमजन एवं राहगीरों की किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे।
- अजय गहलोत, एईएन, पीएचडी विभाग, केशोराय पाटन

पहली बारिश में डूबी व्यवस्थाएं : लाखों खर्च के बावजूद सफाई व्यवस्था फेल
अटरू। राज्य सरकार के शहरी सेवा शिविरों में जनसमस्याओं के समाधान के दावों के बीच अटरू कस्बे में पहली ही बारिश ने नगरपालिका की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। मुख्य बाजार, मुख्य सड़क और कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालियों की सफाई नहीं होने और जल निकासी व्यवस्था के कमजोर होने से आमजन में नाराजगी देखने को मिली। राज्य सरकार, के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं के समाधान के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अटरू कस्बे की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। पहली बारिश ने नगरपालिका की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। मुख्य बाजार, मुख्य रोड और कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नालियों पर बने पक्के ढकान बने समस्या की वजह
स्थानीय नागरिक पवन मालवीय, गणेश सेन और लोकेश पंचोली ने बताया कि मुख्य रोड क्षेत्र में कई स्थानों पर दुकानों के सामने नालियों पर पक्के ढकान बना दिए गए हैं। इन डंकानों के कारण नालियों की नियमित सफाई नहीं हो पाती, जिससे उनमें गाद और कचरा जमा हो जाता है। परिणामस्वरूप पानी का प्रवाह बाधित हो जाता हैऔर थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। नागरिकों का कहना है कि पहले नालियों से पानी का निकास सुचारु रूप से हो जाता था, लेकिन अब सफाई व्यवस्था की अनदेखी और अवरोधों के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

जनता की ये है प्रमुख मांगें
अटरू कस्बे में जलभराव और सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगरपालिका के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगे रखी हैं। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में राहत देने के लिए तत्काल कराई जाए। साथ ही नालों पर बने अवैध एवं स्थायी अवरोधों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके। पूरे कस्बे की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तथा सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

सड़कों पर भरा बारिश का पानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात से पूर्व नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। कई स्थानों पर गंदा पानी दुकानों के सामने तक पहुंच गया, जिससे व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। हालात ऐसे बने कि कई जगह लोगों को स्वयं नालियों की सफाई कर पानी की निकासी करनी पड़ी।

कलेक्टर के निर्देशों पर उठे सवाल
गौरतलब है कि जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा समय-समय पर शहरी सेवा शिविरों एवं नगर निकायों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे हैं। इसके बावजूद पहली ही बरसात में जलभराव और गंदगी की स्थिति सामने आने से व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।  स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया तो आगामी बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

दुकानदार खुद कर रहे जाम नालियों की सफाई
नगरपालिका की ओर से समय पर सफाई नहीं होने के कारण मुख्य बाजार क्षेत्र के दुकानदारों को खुद नालियों की सफाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के दौरान जब नालियों का पानी सड़कों और दुकानों के सामने जमा हो गया, तब कई व्यापारियों ने फावड़े और अन्य उपकरणों की मदद से नालियों में जमा कचरा और गाद निकालकर पानी की निकासी का प्रयास किया। दुकानदारों का कहना है कि नियमित सफाई होती तो उन्हें यह काम स्वयं नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सफाई व्यवस्था धरातल पर नजर नहीं आ रही है, जिसका खामियाजा आमजन और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।

मुख्य रोड एवं बाजार क्षेत्र में जलभराव तथा नालियों की समस्या को शिकायतें संज्ञान में आई हैं। प्रशासन द्वारा तथा नगरपालिका प्रशासन को आवश्यक निर्देश देकर समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई कराई जाएगी। जहां भी नालियों में अवरोध, जाम या जलनिकासी संबंधी समस्या पाई जाएगी, वहाँ तत्काल सफाई एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे, ताकि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है।
-अभिमन्यु कुंतल, कार्यवाहक उपखंड अधिकारी

खबर का असर : नगर पालिका ने शुरू किया नदी की सफाई का अभियान
सांगोद। सांगोद की जीवनदायिनी अन्नपूर्णा नदी में जमा कचरे और गंदगी की समस्या को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। 31 मई को खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और नदी की सफाई अभियान शुरू कराया । गौरतलब है कि कोटा रोड स्थित अन्नपूर्णा पुलिया के पास नदी किनारों पर जमा कन्चरे और अपशिष्ट के कारण नदी का प्रवाह बाधित हो गया था तथा क्षेत्र में दुर्गंध फैलने लगी थी। इससे आमजन के साथ-साथ जलीय जीवों पर भी संकट मंडरा रहा था। 31 मई को यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पूर्व पार्षद प्रदीप सोनी, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से सफाई कार्य शुरू करवाया। नदी में जमा कचरे और अपशिष्ट को निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से बाहर डंप किया गया।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिए निर्देश
पूर्व पार्षद प्रदीप सोनी ने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पेयजल लाइन से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण जेसीबी मशीन नहीं लग पाई थी, लेकिन अब नदी की सफाई करवा दी गई है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

नगर पालिका द्वारा अब नियमित रूप से नगर की नालियों, नालों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर सफाई करवाई जा रही है, ताकि बरसात के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी न हो और जल स्स्रोत स्वच्छ बने रहें।
- मनोज मालव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

असर खबर का : जलदाय विभाग ने शुरू की टंकियों की सफाई
सुकेत । दैनिक नवज्योति में जलदाय विभाग की टंकियों की नहीं होती नियमित सफाई शीर्षक से खबर प्रकाशित होने खबर का असर दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होते ही जलदाय विभाग की टीम ने सुकेत क्षेत्र की पानी की टंकियों और मुख्य ओवरहेड टंकी की सफाई अभियान शुरू कर दिया। विभाग की कार्रवाई से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जेईएन के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने टंकियों को खाली कर उनमें जमी काई, गंदगी और तलछट को बाहर निकाला। इसके बाद टंकी की दीवारों को ब्लीचिंग पाउडर से साफ किया गया। विभाग ने टंकी में दोबारा पानी भरने से पहले क्लोरीन की उचित मात्रा भी डाली। अधिकारियों ने बताया कि अब प्रत्येक 15 दिन में पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

स्टाफ की कमी से नहीं हो रही नियमित सफाई
जलदाय विभाग के एईएन बच्चू सिंह ने माना कि स्टाफ की कमी के कारण नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी। उन्होंने कहा कि खबर के माध्यम से मामला संज्ञान में आने के बाद अब रोस्टर बनाकर प्रत्येक छह माह में टंकियों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किएगए हैं।

लोगों ने विभाग की कार्रवाई पर जताया संतोष
स्थानीय निवासियों ने विभाग की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग सक्रिय हुआ है और अब लोगों को साफ पानी मिलने लगा है। महिलाओं ने भी उम्मीद जताई कि भविष्य में नियमित सफाई व्यवस्था जारी रहेगी।

इनका कहना है
विभाग ने नगरपालिका क्षेत्र की सभी पानी की टंकियों और जलाशयों की सफाई एक सप्ताह में पूरी करने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक टंकी पर सफाई की तारीख अंकित करने वाला बोर्ड भी लगाया जाएगा।
-बच्चू सिंह, एईएन, जलदाय विभाग

असर खबर का .... जर्जर नहरों की होगी सफाई, मिलेंगे 25 करोड़
कोटा। राज्य विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा सहित संभाग के लिए कई घोषणाएं की। विधानसभा में घोषणा के अनुसार कोटा-बूंदी जिले में चंबल की दायीं और बायीं सहित अन्य नहरों की सफाई एवं ड्रेनेज संबंधी कार्य किए जाएंगे। कोटा-बूंदी जिले में इन नहरों की सफाई एवं ड्रेनेज संबंधी कार्य के लिए 25 करोड़ रुपए दिए गए हैं। चंबल की दोनों नहरों की पर्याप्त सफाई नहीं होने से टेल क्षेत्र तक समय पर पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे किसानों को परेशानी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सम्बंध में दैनिक नवज्योति ने गत 12 नवंबर को वितरिकाओं की नहीं हुई सफाई, कैसे पहुंचेगा टेल तक पानी शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। अब सरकार ने नहरों के लिए 25 करोड़ रुपए मंजूर कर किसानों को राहत दी है। इसके अलावा नगर पालिका रामगंजमंडी, इटावा सुल्तानपुर में विभिन्न विकास कार्य होंगे। सिनोता (पीपल्दा ) में नवीन पशु चिकित्सालय खोला जाएगा।

कोटा सहित संभाग के लिए यह हुई घोषणाएं
-संभाग में टाउन प्लानिंग योजना लाई जाएगी।
-कोटा और बूंदी जिले की मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 70 करोड़ की घोषणा।
-सावनभादो से कनवास के रास्ते पर अरु नदी पर पुलिया निर्माण कार्य (सांगोद) 2 करोड़।
-मानसगांव पंचायत मानसगांव गोपीलाल यादव के खेत से बावड़ी के हनुमान जी तक सड़क निर्माण का कार्य 3 किमी (लाडपुरा) 2 करोड़।
-रामराजपुरा पंचायत मानस गांव से रामराजपुरा से भीमपुरा माताजी तक सड़क 3.8 किमी (लाडपुरा) 3 करोड़ 80 लाख।
-कोटा- बूंदी जिले में एमएलसी और आरएमसी व अन्य नहरों की सफाई एवं ड्रेनेज संबंधी कार्य (25 करोड)।
-कोटा में नगरपालिका रामगंजमंडी,सुल्तानपुर, इटावा में विभिन्न विकास कार्य के लिए 15 करोड।
-कोटा सांगोद (50 बेड क्षमता) सावित्रीबाई फुले छात्रावास।
-कोटा और बूंदी जिले में तीन-तीन नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। 3 उप स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर में, 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केदो को सामुदायिक केदो में कमोन्नत किया जाएगा।
-बावड़ी खेड़ा में स्कूल के पीछे चिवड़िया के खाल पर एनिकट निर्माण कार्य (लाडपुरा) 70 लाख।
-सिनोता (पीपल्दा ) में नवीन पशु चिकित्सालय खोला जाएगा।
-केशोरायपाटन बूंदी में शुगर मिल के पीपीपी मोड पर संचालन के आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कोहरे के बीच भी रात को हो रही मेन रोड की सफाई
कोटा। नगर निगम की ओर से दिन के समय ही नहीं रात में भी मेन रोड की सफाई काफी समय से करवाई जा रही है। हालत यह है कि इन दिनों रात के समय पड़ रहे घने कोहरे के बीच भी सफाई जारी है।शहर में सुबह-शाम निकल रहे कचरे को देखते हुए निगम की ओर से दोनों समय पर वार्डों में ही नहीं मेन रोड पर भी सफाई करवाई जा रही है। सुबह बाजार खुलने पर दुकानदारों को सफाई नजर आए। इसे देखते हुए रात के समय ही मेन रोड की सफाई करवाई जा रही है। फिर चाहे डीसीएम रोड हो या सीएडी रोड। स्टेशन रोड या नयापुरा का क्षेत्र। पिछले काफी समय से यह कार्य किया जा रहा है।वही सिलसिला अभी भी बना हुआ है।

शहर में रविवार व सोमवार को सुबह के समय ही नहीं रात के समय भी घना कोहरा छाया हुआ था। उस कोहरे में बिजिबिलिटी इतनी कम थी कि पास के वाहन व रोड लाइटें तक नजर नहीं आ रही थी। उस कोहरे के बीच भी निगम के सफाई कर्मचारी महिलाएं और पुरुष दोनों मेन रोड पर झाडू लगाने से लेकर एकत्र कचरे को ट्रॉली में भरने में जुटे हुए थे।रात के समय मेन रोड से गुजरने वाले वाहन चालक सफाई कर्मचारियों के इस जज्बे को देखकर आश्चर्य करने लगे। लोगों का कहना था कि इतना घना कोहरा है कि उसमें न तो सफाई कर्मचाी नजर आ रहे थे और न ही ट्रेक्टर ट्रॉली। बिल्कुल नजदीक आने पर ही पता चल रहा था कि यहां कोई है। सफाई कर्मचारियों की रेडियम वाली यूनिफार्म तक दूर से नजर नहीं आ रही थी। पास आने पर भी उसकी चमक नहीं दिख रही थी। लोगों का कहना है कि ऐसे में कभी भी रात के समय तेज गति से आने वाले वाहनों के कारण सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना हो सकती है। या फिर कोई वाहन ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराकर घायल हो सकता है। लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से रात के समय सफाई करवाना अच्छा है। लेकिन कोहरे की अधिकता व मानवीय पहलू को देखते हुए कोहरा अधिक होने पर कर्मचारियों को राहत दी जानी चाहिए।

इधर नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा का कहना है कि शाम को दुकानें बंद होने के बाद रात को सड़कों पर कचरा अधिक रहता है। ऐसे में रात के समय सफाई करवाई जा रही है। जिससे सुबह सड़कें साफ दिखे। कोहरा तो अभी कुछ समय का है। रात से अधिक दिन के समय हादसों का खतरा अधिक रहता है। साथ ही रात में एक बार सफाई बंद करवाने पर फिर से उसे शुरू करने में परेशानी हो सकती है। फिर भी कोहरा लगातार या अधिक समय तक रहा तो उसके हिसाब से निर्णय किया जा सकता है।

पंचायत मुख्यालय पर शोपीस बने जनसुविधाघर
दबलाना। क्षेत्र के धाबाइयों का नया गांव पंचायत मुख्यालय स्थित अटल सेवा केंद्र में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत निर्मित जन सुविधा घर पंचायत की अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार हो गए हैं। सुविधाओं के अभाव और जमा गंदगी के कारण ये जनसुविधाघर उपयोग में नहीं आ पा रहे हैं और महज शोपीस बनकर रह गए हैं।बाथरूम के ऊपर पानी की टंकी का अभाव है, वहीं टंकी से आने वाला पाइप क्षतिग्रस्त है और नल भी गायब है। पानी की सुविधा नहीं होने से महिलाओं एवं पुरुषों के लिए बने सुविधाघरों में नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। जमा गंदगी और दुर्गंध के कारण ग्राम सभा जैसे बड़े आयोजनों के दौरान पंचायत मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पंचायत परिसर में लगी बोरिंग की मोटर लंबे समय से खराब पड़ी है। बरसात के बाद क्यारियां तो बनाई गईं, लेकिन मोटर खराब होने से अब तक पौधारोपण नहीं हो सका। दीवारों की कालिमा और गंदगी स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत बयां कर रही है।

ग्राम विकास अधिकारी परमेश्वर प्रजापत ने बताया कि बोरिंग की मोटर शीघ्र ठीक करवाई जाएगी तथा टूटी टंकी के स्थान पर नई टंकी रखवाई जाएगी।
-परमेश्वर प्रजापत,ग्राम विकास अधिकारी