aware - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंजाब में अनोखी प्रतियोगिता : लोगों को डिजिटल डिटॉक्स के फायदे और स्क्रीन की लत के खतरों से कराया अवगत, सभी आयु के लोग हुए शामिल
चंडीगढ। पंजाब के मोगा जिले के घोलिया खुर्द गांव में एक अनोखी प्रतियोगिता हुई। आइडल सिटिंग कॉन्टेस्ट का उद्देश्य लोगों को फोन की लत और डिजिटल डिटॉक्स के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इसमें सभी आयु के लोगों को शामिल कर उन्हें एक मजबूत संदेश दिया गया। लोगों को डिजिटल डिटॉक्स के फायदे और स्क्रीन की लत के खतरों के बारे में अवगत कराया। प्रतियोगिता में लोगों को मोबाइल का प्रयोग करने की अनुमति नहीं थी। उन्हें ना तो सोना था, ना ही खड़ा होना था, बस एक जगह बैठे रहना था। हालांकि खाने-पीने पर कोई पांबदी नहीं थी। प्रतिभागियों में महिलाएं, बच्चे और युवा सहित सभी आयु के लोग शामिल थे।

डिजिटल डिटॉक्स एक ऐसा समय होता है, जब आप अपनी मर्जी से स्मार्टफोन, कंप्यूटर, सोशल मीडिया और टेलीविजन जैसे डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं या बहुत कम कर देते हैं। यह लगातार कनेक्टिविटी से दूर रहने, डिजिटल ओवरलोड कम करने और ऑफलाइन दुनिया से फिर से जुड़ने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार डिजिटल डिटॉक्स मानसिक सेहत, फोकस और असल ज़िंदगी के इंटरैक्शन को बेहतर बनाने के लिए सबसे अच्छा है।

असर खबर का - गांवों में पहुंचे अधिकारी, किसानों को कर रहे जागरूक
कोटा । जिले में खेतों की मिट्टी की सेहत खराब होती जा रही है। पोषक तत्वों की कमी के कारण फसलों के उत्पादन के साथ गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।  केमिकल तत्व मिट्टी में घुलते जा रहे है। ऐसे में अब सरकार द्वारा वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग बढ़ाकर रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने के लिए पी. एम. प्रणाम योजना शुरू की गई। इसके तहत कोटा जिले में कृषि विभाग की ओर से सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने और कार्बनिक खाद का अधिकाधिक उपयोग बढ़ाने के सम्बंध में जागरूक किया गया। किसानों को बताया गया कि मिट्टी का कार्बनिक स्तर कम हो गया है। इसके शून्य स्तर पर आने पर खेती करना अंसभव हो जाता है और जमीन अनुपजाऊ बन जाती है।

पहले दिन यहां पर हुई गोष्ठियां
कृषि विभाग के अनुसार बुवाई के समय किसानों द्वारा फॉस्फेटिक उर्वरक के रूप में डीएपी के उपयोग का प्रचलन अधिक है। कृषकों का फॉरपोटिक उर्वरक के रूप में केवल डीएपी पर अधिक निर्भर होने के कारण इसे उपलब्ध कराने में कठिनाई आती है एवं भूमि में संतुलित पोषक तत्वों की भी आपूर्ति नहीं होती है। इस कारण किसानों को जागरूक करने के लिए समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन के तहत जिले में कृषक गोष्ठियों का आयोजन शुरू किया गया है। सोमवार को जिले के चेचट, पीपल्दा, काल्याखेड़ी व देवलीखुर्द में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें एसएसपी के अधिक से अधिक उपयोग करने के बारे में किसानों को प्रोत्साहित किया गया। अब नैनो उर्वरको के उपयोग को बढ़ावा दिया जाकर परम्परागत उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के प्रयास किए जा रहे है।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मामला
जिले के खेतों में मिट्टी में सूक्ष्म पोषक तत्वों का प्रयोग नहीं के कारण फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के लक्षण मिले हैं। इस सम्बंध में दैनिक नवज्योति में 11 मई को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसमें बताया था कि उर्वरा शक्ति कमजोर होने से भी मिट्टी से पैदा हो रही उपज में पोषक तत्वों की कमी होने लगी है। केमिकल तत्व मिट्टी में घुलते जा रहे है। इसमें पीलापन, शिराओं का सफेद होना, बौनापन, फल फटना आदि लक्षण प्रमुख हैं। इससे फसलोत्पादन में गिरावट आती है। इसलिए यह आवश्यक है कि मुख्य पोषक तत्वों के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों का भी प्रयोग किया जाना चाहिए। अब विभाग द्वारा सोमवार से कृषक गोष्ठियों के माध्यम से  किसानों को फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग की सलाह दी जा रही है, ताकि अधिक उत्पादन हो सके।

इनका कहना है
किसानों को पोषक तत्वों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने से वह रासायनिक खाद का उपयोग अधिक करते हैं। इस सम्बंध में कृषि विभाग का यह अभियान किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगा। विभाग को यह अभियान निरन्तर चलाना चाहिए।
- राजेन्द्र धाकड़, किसान

कृषि विभाग की ओर से सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने और कार्बनिक खाद का अधिकाधिक उपयोग बढ़ाने के सम्बंध में जागरूक किया गया। यह आयोजन आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
- अतीश कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग

ऑपरेशन गरिमा के तहत महिलाओं को किया जागरूक
जयपुर। महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ऑपरेशन गरिमा के तहत 11417 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया है। एडिशनल कमिश्नर यातायात एवं प्रशासन योगेश दाधीच ने बताया कि निर्भया स्क्वाड टीम ने  स्कूल, कॉलेज, कॉलोनी व बस स्टैण्ड, परिवहन संसाधन जैसे-लो फ्लोर, सिटी बस, मिनी बस, ऑटो, ई-रिक्शा, अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट संसाधनों में यात्रा कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनों के बारे में जानकारी दी गई।

प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में अभियान के तहत निर्भया स्क्वाड की मास्टर ट्रेनर ने विभिन्न स्कूल, कॉलेज में 6511 महिलाओं एचं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।

बच्चों को कैलीग्राफी आर्ट से दिया स्वच्छता का संदेश
जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अच्छी रैकिंग प्राप्त करने के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसके तहत स्कूली बच्चों को कैलीग्राफी आर्ट से स्वच्छता को संदेश दिया गया। निगम हेरिटेज के जागो जयपुर जगमग जयपुर अभियान के तहत आमेर रोड स्थित आत्रेय स्कूल में स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में निगम हेरिटेज की ब्रांड एंबेसडर गौरी माहेश्वरी ने छात्र छात्राओं को केलीग्राफी के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया।

गौरी ने छात्र छात्राओं को तूलिका के माध्यम से केलीग्राफी का प्रशिक्षण दिया और स्वच्छता से जुड़े स्लोगन लिखवाए। बच्चों को घर में गीले कचरे से होम कंपोस्टिंग को विधि भी सिखाई। स्कूली छात्र छात्राओं ने अपने घर और आसपास में गंदगी नहीं फैलाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में स्कूल निदेशक कृष्णा आत्रेय ने भी सभी स्कूली छात्र छात्राओं को पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया।

निर्भया स्क्वाड ने 4 माह में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
जयपुर। जयपुर आयुक्तालय में महिला-बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मिशन ‘सतर्क जयपुर-सुरक्षित जयपुर’ के तहत निर्भया स्क्वाड महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर नजर आई। इससे निर्भया स्क्वाड की पहल पर मनचलों और असामाजिक तत्वों में भय बना हुआ है। एडिशनल कमिश्नर प्रथम कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त नितिशा जाखड़ के नेतृत्व में 1 जनवरी 2024 से अब तक जयपुर के भीड़भाड़ वाले विभिन्न स्थानों पर निर्भया स्क्वाड टीम ने ड्यूटी करते हुए 233 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करवाया। इसके साथ ही 2533 की मनचलों को समझाइश की गई। इस संबंध में विभिन्न थानों में 2 मुकदमें व 41 परिवाद दर्ज करवाए। दो लाख 24 हजार से अधिक महिला-बालिकाओं को जागरूक किया गया है। मास्टर ट्रेनर ने 286984 महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षिण दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्भया स्क्वाड में संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर  8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 पर 1 जनवरी 2024 से अब तक 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से एक एफआईआर दर्ज, एक गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए 6 शख्स को 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार करवाकर 44 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

फोन कर पूछा कार्रवाई से हैं संतुष्ट आप
बिश्नोई ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में संचालित महिला गरिमा हैल्पलाइन नंबर 1090 पर 1 जनवरी 2024 से अब तक 755 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका नितिशा जाखड़ सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस नियत्रंण कक्ष जयपुर के सुपरविजन में 13 इंसदादी कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज करवाते हुए 655 शिकायतों का निस्तारण किया गया। पुलिस नियत्रंण कक्ष में संचालित वाट्स एप हेल्पलाइन 8764868200 पर प्राप्त 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 16 शिकायतों का निस्तारण करवाया। शिकायतों के निस्तारण के बाद प्राप्त जांच रिपोर्ट पर 10 प्रतिशत महिलाओं से फोन सम्पर्क किया गया। इस पर महिला परिवादियों ने पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि दिखाई।

जरूर सेव करें नम्बर
बिश्नोई ने बताया कि भीड़भाड़ में जाने वाली सभी बालिकाएं और महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के 5 नंबर 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 जरूर सेव करें। इन सभी नंबरों को निर्भया 1, 2, 3, 4 और 5 के नाम से अपने मोबाइल में सेव करें। किसी भी परेशानी होने पर इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, आॅडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है।

एक माह का हुआ शावक विराट
जयपुर। प्रदेश के बायोलॉजिकल पार्कों और अभयारण्यों में वन्यजीव सप्ताह के तहत एक अक्टूबर से विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इसके तहत पर्यटकों, लोगों और खासकर बच्चों को वन्यजीवों के महत्व और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वन्यजीवों को बचाने का ऐसे ही मामले नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित रेस्क्यू सेंटर के नियोनेटल केयर में देखने को मिलते हैं। मामला विराट नगर के एक गांव से पिछले माह रेस्क्यू कर यहां लाए लेपर्ड शावक का है, जो एक माह का हो गया है।

जानकारी के अनुसार रेस्क्यू सेंटर के नियोनेटल केयर यूनिट में पल रहा शावक स्वस्थ है। इसके साथ ही अपनी पूरी डाइट ले रहा है। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का स्टाफ शावक को विराट बुलाता है। वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि शावक का वजन 940 ग्राम से बढ़कर 1 किलो 640 ग्राम हो गया है। स्टाफ 24 घंटे देखरेख कर रहा है। डॉ. माथुर का कहना है कि आवश्यक दवाइयों का ध्यान रखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से यहां लाए गए बाघिन टी-79 का शावक भी स्वस्थ है। पर्ड शावक को पिछले माह विराट नगर के एक गांव से रेस्क्यू कर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित रेस्क्यू सेंटर लाया गया था।

विधिक सेवा कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी के लिए मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी
कोटा । विधिक सेवा कार्यक्रमों व योजनाओं, बाल विवाह प्रतिषेध अभियान, राष्ट्रीय लोक अदालत, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए  चलाई जा रही योजनाओं, नाल्सा योजनाओं, नि:शुल्क विधिक सहायता के प्रचार-प्रसार व जागरूकता व साक्षरता के लिए  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश अश्वनी विज ने शुक्रवार को मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटा सचिव प्रवीण कुमार वर्मा,  वकील  व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा। इस अवसर पर न्यायाधीश अश्वनी विज ने बताया कि मोबाइल वैन  के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत, नि:शुल्क विधिक सहायता, नालसा व रालसा द्वारा जारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, बाल विवाह की रोकथाम,   महिलाओं का शैक्षिक, आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के लिए जागरूक व प्रेरित किया जाएगा। मोबाइल वाहन का कोटा जिले में संचालन 29 अप्रैल से 19 मई 2023 तक किया जाएगा ।  मोबाइल वैन के माध्यम से प्रचार सामग्री पंपलेट, पोस्टर आदि वितरित कर आमजन को विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।  13 मई को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा के द्वारा अधिकाधिक संख्या में प्रकरण निस्तारित करने के लिए  प्रेरित किया जाएगा।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प लाइन नम्बर का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोग  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क करके उनकी सूचना पर अविलम्ब विधिक सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निदेर्शानुसार 13 मई  को  राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इसकी  तैयारियों को लेकर   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटा सचिव  प्रवीण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में  एमएसीटी के प्रकरणों के अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मिलित सभी अधिवक्ताओं से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल बनाने के लिए  विभिन्न आवश्यक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी । बैठक में  अधिवक्ता को राष्ट्रीय लोक अदालत  के लिए  अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिह्नित करने एवं राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के साथ प्री-काउन्सलिंग कर अधिकाधिक संख्या में प्रकरण निस्तारित करने के लिए  प्रेरित किया गया।

द राइट टॉक में महिला अधिकारों के बारे में किया जागरुक
जयपुर। फोर्टी वूमेन विंग ने अजमेर रोड़ स्थित एक बैंक्विट में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए द राइट टॉक आयोजित किया, जिसमें जयपुर शहर के पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने की-नोट स्पीकर तथा डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। फोर्टी वूमेन विंग की महासचिव ललिता कुच्छल ने कार्यक्रम को मॉडरेट किया।

महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों के बारे में की-नोट स्पीकर से सवाल किए। कार्यक्रम की शुरुआत में फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि फोर्टी वूमेन विंग ने पिछले 6 सालों में महिला सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कार्य किए है।

‘गुड टच बैड टच’ अभियान महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक
सीकर। जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने बाल संरक्षण के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा एवं बालकों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया। कलक्टर चतुर्वेदी ने विभिन्न विभागों से उपस्थित अधिकारी, प्रतिनिधियों से आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी लेकर उपस्थित स्वयंसेवी संस्था एवं बाल कल्याण समिति को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता का सदुपयोग करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने मुख्य जिला शिक्षाधिकारी को विद्यालयों में जुलाई माह से सप्ताह में एक बार मंगलवार को प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को गुड टच, बेड टच, एनिमिया मुक्त राजस्थान अभियान, पोक्सों एक्ट के संबंध में जागरूकता के लिए गतिविधियां आयोजित करने के लिए कलेण्डर तैयार करने के साथ ही प्रत्येक गतिविधि के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक टास्क फोर्स की नियमित बैठक आयोजित कर रिपोर्ट समय पर भिजवाने के साथ ही परिवहन विभाग को जिले में हाइवे पर चलने वाले वाहनों तथा बाल वाहनियों के विरूद्ध 24 जून से 10 जुलाई तक अभियान चला कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। कलक्टर चतुवेर्दी ने पुलिस, श्रम विभाग को निर्देशित किया कि ईट्ट-भट्टों पर काम करने वाले बाल श्रमिकों की मुक्ति के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाये तथा बाल श्रमिकों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालयों में प्रवेश दिलवाने का कार्य करें।

उन्होंने उद्योग विभाग को निर्दे्श दिये कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक इकाईयों में बाल श्रम नहीं होने के फ्लेक्सी, होर्डिंग्स दृश्य स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए। कलक्टर चतुवेर्दी ने श्रम विभाग को निर्देशित किया कि जिले में बाल श्रम और भिक्षावृत्ति रोकने के लिए पुलिस एवं श्रम विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर बाल श्रम के विरूद्ध जिले में अभियान प्रारंभ करें। बैठक में राज्य बाल सरंक्षण आयोग के सदस्य शिव भगवान नागा ने कहा कि जिले में बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों को उचित स्पर्श, अनुचित स्पर्श एवं जन समुदाय को लैंगिक संवेदनशीलता के बारे में जागरूक करने के लिए एनजीओ के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए।

बैठक में बाल संरक्षण इकाई सहायक निदेशक प्रियंका पारीक ने बाल संरक्षण के लिए संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति तथा आॅनलाइन प्रक्रियाओं की जानकारी दी तथा जिले में संचालित बाल गृहों तथा संस्थाओं के कार्यों तथा अब तक की प्रगति से अवगत करवाया। बैठक में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मधु आर्य, सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी, अधीक्षक बाल सम्पे्रषण गृह डॉ. गार्गी शर्मा, उपनिदेशक आईसीडीएस सुमन पारीक, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी रामचन्द्र पिलानियां, डीईओ लालचंद नहलिया, विकास अधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओ.पी राहड़, उप पुलिस अधीक्षक, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक डी.के शर्मा, चाईल्ड हैल्प लाईन समन्वयक राहुल दानोदिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

पंत कृषि भवन में हर्बल होली खेली
जयपुर। कृषि, उद्यानिकी, बीज प्रमाणीकरण संस्था एवं बीज निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने पंत कृषि भवन में हर्बल होली महोत्सव मनाया। कृषि विभागीय समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हर्बल रंगों से होली खेली।

समिति अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने हर्बल रंगों की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया। सांस्कृृतिक मंत्री विनोद चौधरी ने महिला कार्मिकों के हर्बल गुलाल लगाकर स्वागत किया। शिखा वर्मा, चेतना जांगिड़ और दीपिका सैनी ने गुड टच-बेड टच के बारे में बताया।

डॉक्टर्स ने साईकिल चलाकर लोगों को अंगदान के लिए किया जागरुक
जयपुर। अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डॉक्टर्स सोशियल एंड वेलफेयर सोसाइटी और स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन सोटो की ओर से रैली निकाली गई। रैली में डॉक्टर्स ने साईकिल चलाकर लोगों को अंगदान करने के लिए जागरुक किया। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से शुरू हुई इस रैली में कई डॉक्टर्स ने भाग लिया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर पवन अरोड़ा ने साइकल सवार डॉक्टर्स को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इसके बाद रैली जवाहर सर्किल होते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंची। इस दौरान डॉक्टर्स ने स्लोगन लिखे टीशर्ट पहनकर अंगदान के प्रति जागरूक किया।

रैली में जयपुर मेडिकल एसोसिएशन, मेडिकल प्रैक्टिशनर सोसाइटी, प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, राजस्थान स्टेट डेंटल काउंसिल  और हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया सहित कई संगठनो से जुड़े डॉक्टर्स ने भाग लिया। इस मौके पर जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया की  प्रत्येक व्यक्ति 9 तरह के अंगदान कर सकता हैं।

पुरानी आबादी में नहीं बंट रहे पट्टे, अब घर-घर जाकर सफाई कर्मचारी लोगों को करेंगे जागरूक
जयपुर। शहरों के पुरानी आबादी क्षेत्र में बसे लोगों को पट्टे देने के लिए कानून की धारा 60ए का प्रावधान भी कोई खास असर नहीं दिखा रहा है। इन क्षेत्रों में पट्टे देने के लिए दी गई रियायतों के बाद भी लोग पट्टा लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अब सभी निकायों के तमाम सफाई कर्मचारियों को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और छूट की जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सफाईकर्मी, सफाई निरीक्षक सात दिवस में इस सर्वे कार्य को पूरा करेंगे।

दरअसल, राज्य सरकार की ओर से आम जनता को अधिक से अधिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य के नगरीय निकायों में प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 का मुख्य चरण  31 मार्च 2022 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को अधिक से अधिक लाभांवित करना तथा उनसे संबंधित प्रकरणों / समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान करना है। अभियान के अन्तर्गत अभियान अवधि में 69-A के अन्तर्गत पट्टे जारी करने के लिए  शुल्क को कम कर दिया गया है। ऐसे में शहर के चारदिवारी / सघन आबादी क्षेत्र के मकानात का सघन सर्वे कराया जाए तथा शुल्क कम होने की जानकारी क्षेत्र को लोगों को दी जाकर राज्य सरकार द्वारा दी गई छूटों का अधिकाधिक प्रचार प्रचार किया जाए ताकि अधिक लोग पट्टे के लिए आवेदन कर सके। स्वायत शासन विभाग ने यह कार्य सफाई कर्मचारी / निरीक्षक / अन्य कर्मचारियों के माध्यम से घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र में 07 दिवस में सर्वे करवाने के लिए सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है।