kidnapping - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लंदन में पाकिस्तान ग्रूमिंग गैंग ने 14 साल की लड़की को किडनैप कर किया रेप, 200 सिखों ने बचाया
नई दिल्ली। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सिख समुदाय पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लंदन के हाउंसलो में एक बार फिर 14 साल की सिख लड़की पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के निशाने पर आ गई। उसे अगवा कर लिया गया। ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और 200 सिख एकजुट हो गए। सभी मिलकर लड़की को छुड़वाने में कामयाब रहे हैं। लड़की को अगवा करने वाले आरोपी की उम्र 34 वर्ष थी। सिख समुदाय ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पिछले काफी समय से लड़की को अपना शिकार बनाने की कोशिश में था।

एक साल से बना रहा था संबंध

पीड़िता की पारिवारिक स्थिति काफी खराब है, जिसका पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोगों ने फायदा उठाया। आरोपी पिछले एक साल से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसके बाद उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

200 सिखों ने बचाया

आरोपी ने लड़की को अगवा कर लिया और उसे लगातार धमकी दे रहा था। लड़की ने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन वो विफल हो गई। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। इसकी भनक लगते ही 200 सिखों ने मिलकर लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया।

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग क्या है?

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग लंदन में काफी एक्टिव है। पाकिस्तानी मूल के लोग सोची-समझी साजिश के तहत नाबालिगों को अपना शिकार बनाते हैं। इनमें ज्यादातर दूसरे धर्मों की लड़कियां शामिल होती हैं। पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोग दोस्ती और मदद देने के बहाने उनपर भरोसा कायम करते हैं और फिर यौन शोषण करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।

एक व्यापारी का अपहरण : वसूली 1.80 लाख रुपए की फिरौती, चलती कार से पटककर बदमाश फरार
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में बदमाश एक व्यापारी का अपहरण कर ले गए और उसे बंधक बनाकर मारपीट कर अपहर्ताओं ने ऑनलाइन 1.80 लाख रुपए की फिरौती वसूल ली। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो उसे चलती कार से पटककर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा निवासी 45 वर्षीय ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने रिपोर्ट दी कि कुछ दिन पहले एक युवती ने टेलीग्राम से संपर्क कर नजदीकियां बढ़ाई थीं। बाद में युवती उसपर मिलने का दबाव बनाने लगी। वह पहुंचा तो कार सवार तीन-चार बदमाश उसे कार में डाल कर ले गए। बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट कर उसके खाते से 1.80 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

9 घंटे तक करते रहे प्रताड़ित
जानकारी के अनुसार अपहर्ता उसे करीब नौ घण्टे तक कार में इधर-उधर घुमाकर मारपीट करते फिरौती का दबाव बनाते रहे। उसने ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की, तो पुलिस के डर से उसे शनिवार सुबह 3.30 बजे वाटिका के पास चलती कार से फेंक कर  फरार हो गए।

दिनदहाड़े का सनसनीखेज अपहरण : 4 बदमाशों ने युवक को गाड़ी में पटककर किया अगवा, 20 लाख की फिरौती मांगी
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 4 अज्ञात बदमाशों ने एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने न केवल युवक के हाथ-पैर बांध दिए, बल्कि उसे गाड़ी में पटक कर बेरहमी से मारपीट भी की। बीकानेर निवासी जगदीश सिंह किसी काम से जयपुर आया हुआ था। जवाहर सर्किल इलाके से गुजरते समय 4 बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में आरोपियों ने उसे पीटा और 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की।

धमकाने और डराने के बाद बदमाश उसे निवाई इलाके तक ले गए, जहां उन्होंने उसके एटीएम कार्ड से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका सोने का कड़ा भी लूट लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाश लगातार उसे मारने की धमकी देते रहे। बाद में जब गाड़ी चाकसू के पास पहुंची, तो आरोपियों ने जगदीश सिंह को सड़क किनारे पटककर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

अपहरण कर के भाग रहे बदमाशों का वाहन ट्रॉले से टकराया : 2 बदमाशों की मौत, 3 अन्य घायल
झुंझुनू। जिले में एक कुख्यात बदमाश का एक वाहन में अपहरण कर के भाग रहे बदमाशों का वाहन ट्रॉले से टकरा गया, इससे 2 बदमाशों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जीत की ढाणी निवासी कुख्यात बदमाश डेनिस बावरिया रात करीब साढ़े 10 बजे चूरू बाइपास स्थित एक शराब ठेके के पास स्कॉर्पियो में बैठा था, तभी दो कैंपर गाडिय़ों में सवार होकर आये करीब 6 बदमाशों ने उसे घेर लिया। उन्होंने हथियारों और लाठियों से वहां मौजूद लोगों को डरा दिया और डेनिस को जबरन स्कॉर्पियो में बिठाकर ले गये।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी। देर रात उनकी तलाश करने के बाद पुलिस उनका पता लगा लिया और उनका पीछा किया। पुलिस के दबाव में बदमाशों ने डेनिस को रसोड़ा गांव के पास फेंक दिया। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए अपह्रर्ताओं ने गाड़ी दौड़ायी। इसी दौरान उनकी कैंपर चूड़ी, अजीतगढ़ गांव के पास एक ट्रॉले से टकरा गयी। इससे कुख्यात बदमाश बाबूलाल और विनोद मीणा की मौत हो गयी। 3 बदमाश घायल हो गये। उन्हें मंडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस वारदात के पीछे कुख्यात बदमाश दीपक मालसरिया का नाम सामने आ रहा है। डेनिस बावरिया और दीपक मालसरिया के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। डेनिस बावरिया जिले के कुख्यात अपराधियों में गिना जाता है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में मारपीट, रंगदारी, लूट और अवैध हथियार रखने सहित 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मालपुरा गेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अपहरण व लूट के 7 आरोपी गिरफ्तार, ब्रेजा कार व लूट का माल बरामद
जयपुर। जयपुर पूर्व पुलिस ने अपहरण और लूट की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए मात्र 24 घंटे में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की है।

घटना का विवरण
पुलिस उपायुक्त  पूर्व संजीव नैन  ने बताया कि 23 अगस्त को परिवादी उस्मान खान ने मामला दर्ज करवाया। उसने बताया कि 22 अगस्त को उसे नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया और ब्रेजा कार में जबरन बैठाकर साथी दीपक वर्मन सहित अगवा कर लिया गया। दोनों को पत्रकार कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन भवन में ले जाकर डंडों और वायर से पीटा गया। बदमाशों ने कैश, मोबाइल फोन छीन लिए और पीड़ित के खाते से 11 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।

पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसाराम चौधरी और एसीपी सांगानेर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और रातभर ऑपरेशन चलाकर देवली (टोंक) से आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजवीर मीणा (27) – सवाईमाधोपुर, हाल पटेल मार्ग मानसरोवर

2. कमलेश बैरवा (26) – टोंक, हाल सुमेर नगर विस्तार

3. सुरेश गुर्जर (25) – दूदू, हाल पत्रकार कॉलोनी

4. तेजवीर सिंह राठौड़ उर्फ तेजू बन्ना (22) – नागौर, हाल बामण की थड़ी

5. राजवीर जाटवा – मानसरोवर

6. हनी सिंह जादौन उर्फ मोहित सिंह (18) – अलवर, हाल विनायक विहार मानसरोवर

7. शिव विजय (26)  टोंक, हाल विजय पथ मानसरोवर

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी बापर्दा गिरफ्तार किए गए हैं और न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूट, चोरी और मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

अपहरण के आरोप में 3 बदमाश गिरफ्तार, सरगना पकड़ से बाहर
जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने अपहरण करने वाली गैंग के 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है। आरोपितों ने पीड़ित का अपहरण कर मोबाइल फोन, नकद रुपए छीने और 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। आरोपित शहर में अपहरण की एक अन्य वारदात करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपित हरसहाय गुर्जर मीणा वाला सिरसी रोड करणी विहार, सुनील सिंह सिरसी रोड करणी विहार और महेन्द्र सिंह सिकन्दरा दौसा हाल मीना वाला सिरसी रोड करणी विहार का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि सात अक्टूबर को परिवादी अमित कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह अपने दोस्त दिगम्बर की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर दोस्त जीतू एवं राजेन्द्र के साथ मध्यम मार्ग मंगल चाय के यहां खड़ा था। बाद में मैं कैब से रवाना होकर मुड़ा तो एक गाड़ी  रुकी, उसमें से चार युवक चेहरा ढके हुए उतरे और मुझे कैब से उतारकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। मुझसे आईफोन और नकद रुपए छीन लिए। पुलिस ने जांच कर आरोपी हरसहाय, महेन्द्र और सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

यह हुआ खुलासा
डीसीपी आनंद ने बताया कि अपहरण करने का प्लान राजेन्द्र चौधरी बनाता है। वह पहले शहरों में रुपए पैसे वालों और प्रॉपर्टी डीलरों को चिह्नित करता है। इसके बाद गिरोह के लोग उसकी रैकी कर अपहरण करते हैं। फिर अपहृत को सुनसान जगह पर बंधक बना देते हैं और उससे सामान छीन लेते हैं। गिरफ्तार लोगों ने स्वीकार किया कि पीड़ित अमित को हम अपहरण कर अपार्टमेंट की छत पर ले गए और वहां बंधक बना लिया। इसके पास जो था वह सब छीन लिया और उसे छोड़ने की एवज में 50 लाख रुपए की डिमांड की। इससे पहले कुचामन नागौर में एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे 4-5 लाख रुपए ऑनलाइन डलवाए थे। इसकी एफआईआर कुचामन थाने में दर्ज है।

बंदूक के बल पर युवक का अपहरण, मांगे 15 लाख रुपए
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में परिचित के द्वारा एक युवक का अपहरण करने का मामला मिला है। आरोपी ने पिस्तौल के बल पर धमकाकर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने बताया कि परिवादी रामरत शर्मा निवासी सीकर रोड हरमाड़ा ने रिपोर्ट दी कि उसे मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम मुकेश शर्मा बताया और कहा कि वह उसके ही गांव का निवासी है। दीपावली पर मिलने के लिए मेरे गोदाम के पास से स्थित कुकरखेडा मण्डी गेट के पीछे बायपास की तरफ बुलाया, जब मैं वहां पर गया, तो पहले उन्होंने मेरे साथ गाली-गलौच की। इसके बाद पैसे मांगने लगे।

इस पर उसने अपने भाई को बुलाया। इन लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद बंदूक के बल पर मारने की धमकी दी तथा 15 लाख रुपये की मांग की। बदमाश एक भाई को कार में डालकर ले गए। इसके बाद मेरे परिजनों को फोन कर 15 लाख रुपए की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट में खुलासा : प्रदेश में अपहरण को छोड़ हर अपराध में कमी, आधे मामले जांच में मिले झूठे
जयपुर। प्रदेश में पुलिस के सख्त रवैये से अपराधियों की मुश्कें कसने का काम जारी है, लेकिन इसके बावजूद अपराधी हैं कि बाज नहीं आ रहे। पिछले तीन साल के दौरान जनवरी से अगस्त तक अपराधों का दर्ज विवरण देखें, तो तस्वीर चिंता करने वाली है। हालांकि इस साल अपराध कुछ कम हुए हैं। प्रदेश में हर रोज 92 चोरियां, 10 बलात्कार, चार लूट, तीन हत्याएं, हत्या के छह प्रयास और हर तीसरे दिन डकैती की एक वारदात हो रही है। यह खुलासा पुलिस मुख्यालय की एक रिपोर्ट में है। पुलिस का दावा है, पहले फायरिंग अधिक होती थीं, लेकिन अब अंकुश लगा है। पुलिस के लिए सबसे अधिक मुसीबत चोरी की वारदात को लेकर है, जिनमें अधिकतर चोरी गया माल बरामद ही नहीं हो पाता। चोरी के प्रकरणों में राजस्थान पुलिस महज 3.49 प्रतिशत ही बरामदगी कर पाई है।

भागते समय लगी चोट से भी आई कमी
प्रदेश में कई बड़े अपराधों में शामिल बदमाशों ने पुलिस कस्टडी में आने के बाद भागने की कोशिश की तो पुलिस ने पीछा किया। पीछा करते समय बदमाश गिर गए और उन्हें गम्भीर चोट लग गई। ऐसा कई केसों में हुआ। इसके अलावा कई बदमाशों ने पुलिस कस्टडी में ही पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर वारदात करने की कोशिश की, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गए। इससे भी अपराधियों में खौफ हुआ और अपराध का ग्राफ कम हुआ।

बदमाशों के खिलाफ जिला, रेंज और पुलिस मुख्यालय की टीमें लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा संगठित अपराधियों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जा रहा है। बदमाशों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी।
- दिनेश एमएन, एडीजी क्राइम राजस्थान

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट, अब मावठे में मिला बच्ची का शव
जयपुर। जोधपुर से माता-पिता के साथ घूमने आई 6 साल की बच्ची का शव सुबह आमेर मावठा में मिल गया। रिपोर्ट के अनुसार बच्ची एक दिन पहले दोपहर करीब 12 बजे मावठा से लापता हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को खोजना शुरू किया।

बच्ची के अपहरण और तालाब में गिरने का हुआ शक
पुलिस ने दोनों ही दिशाओं में कार्रवाई शुरू की और सुबह गोताखोरो ने से मावठा में जांच की, तो बच्ची का शव मिल गया।थानाधिकारी अंतिम शर्मा के अनुसार 2 बजे में ओडिशा निवासी अनंत मंडल ने आमेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि उनकी 6 साल की बच्ची मिष्ठी तालाब के पास से गायब हो गई है। इस पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने आसपास के इलाके में सर्च किया। बच्ची नहीं मिली, तो पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया।

फिल्मी स्टाइल में गैंग का दबदबा बनाने के लिए अपहरण, मारपीट
जयपुर। हिन्दी फिल्मों की तरह गैंग का दबदबा बनाने के लिए अपहरण कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इनके पास से वारदात में दबंगई दिखाने के लिए प्रयोग में ली गई कुल्हाड़ी, गाड़ी को जब्त कर लिया है। डीसीपी ईस्ट कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि 14 मई को अनिश ने रामनगरिया थाने मे रिपोर्ट दी कि मैं पीजी में रहता हूं और 14 मई की रात करीब साढ़े 12 बजे कमरे में सो रहा था, तभी 5-6 लड़के रूम पर आए और नाम पूछने के साथ ही मारपीट करने लगे। मारपीट करते हुए सीढ़ियों से नीचे ले आए। तभी एक लड़का हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और मुझे गाड़ी में बिठा लिया। मारपीट करते हुए कुछ दूरी पर ले गए और थोड़ी देर बाद छोड़ कर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर  टीम का गठन किया।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी सहायता से सतीश मीणा (21) मूल निवासी टोड़ी खोहरा टोड़ाभीम और शिवराज मीना (23)कालाखो सिकन्दरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड तैयार किए जा रहे हैं।

घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची का अपहरण
जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची के अपहरण करने का मामला सामने आया है। CCTV फुटेज में एक महिला और लड़की के साथ बच्ची पैदल जाते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस  ने बताया कि सेक्टर-45 पावर हाउस के पास रहने वाले रतन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ किराए पर रहकर मजदूरी करता है। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी ढाई साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक  गुम हो गई। काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिली। CCTV फुटेज में बच्ची किरण पथ पर एक महिला और लड़की का हाथ पकड़कर पैदल ले जाते दिखाई दे रही हैं। पुलिस की टीम बच्चों की तलाश मैं जुटी हुई है ।

अपहरण कर एक लाख रुपए फिरौती मांगने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने शनिवार को अपहरण कर एक लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बंधक को छह घंटे में मुक्त कराया। इनके कब्जे से बोलेरा गाड़ी और एक बाइक जब्त की है। आरोपी ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। गिरफ्तार आरोपित राधेश्याम योगी (23) निवाई टोंक, मेव सिंह (19) निवासी मालपुरा गेट, शंकर लाल मीणा (20) निवासी निवाई टोंक, कमलेश कुमार मीणा (32) निवासी निवाई टोंक और सुरेन्द्र मीणा उर्फ  सेठी (20) निवाई टोंक का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. राजीव पचार ने बताया कि अंशु निवासी सांगानेर ने बीते शुक्रवार को रिपोर्ट दी थी कि दो फरवरी को उनके पति रजत को चार-पांच लोग अपहरण कर ले गए और एक लाख रुपए फिरौती की मांग की। रिपोर्ट पर पुलिस ने टीम गठित की। टीम ने फिरौती की रकम लेने आने वाले आरोपी मेवसिंह को बम्बाला पुलिया से दस्तयाव किया। उसकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों को रिंग रोड से डिटेन कर पीड़ित रजत को मुक्त करवाया गया।

यह हुआ खुलासा
जांच में सामने आया कि पीड़ित रजत विश्वकर्मा सितापुर स्थित गोल्ड ज्वैलरी कम्पनी में काम करता है। उसकी मुलाकात दूसरी कम्पनी में काम करने वाले आरोपी राधेश्याम से हो गई। बातचीत में राधेश्याम को पीड़ित के पास करीब 250 ग्राम सोना होने का अंदेशा हो गया। फिर राधेश्याम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो फरवरी को पीड़ित रजत का अपरहरण करने का प्लान बनाया। आरोपी राधेश्याम ने रजत को पान की दुकान पर बुलाया। वहां पहले से तैयार चार बदमाशों की सहायता से रजत को जबरन गाड़ी में डालकर निवाई टोंक की ओर ले गए और रात में सुनारा व बाढ़ गांव के बीच जंगल में एक सूने मकान में बंधक बनाकर रखा। बदमाशों ने पीड़ित के साथ रातभर मारपीट की और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद बदमाश सुबह वहां से रवाना हुए, लेकिन इससे पहले पीड़ित की पत्नी को मोबाइल पर फोन कर एक लाख रुपए की फिरौती मांगी। राधेश्याम ने फिरौती की रकम लेने के लिए मेव सिंह कुम्हार को बाइह से बम्बाला पुलिया भेजा, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया।