assault - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आतंकवादी हमलों से थर्राया पाकिस्तान: दो पुलिस जवानों की हत्या, कांस्टेबल को घर के बाहर गोलियों से भूना
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में अलग-अलग हमलों में दो पुलिस जवानाें की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताजा घटना शुक्रवार सुबह की है, जब बन्नू जिले के आजाद मंडी इलाके के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। कांस्टेबल एक धार्मिक सभा में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था।

एक अन्य अलग हमले में गुरुवार रात सैदगी बका खेल इलाके में एक और पुलिस कांस्टेबल को उसके घर के बाहर गोली मार दी गयी। अधिकारी ने दोनों घटनाओं को आतंकवादी हमला करार दिया है और कहा कि मामले की जांच चल रही है।अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी मां की जमीन में पटक कर हत्या कर दी। सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने सोमवार को बताया कि गुरेह गांव में बीती देर रात शराब के नशे में धुत्त राधा चरण उर्फ पप्पू अपनी मां रामरती से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। बहस के दौरान हुए विवाद में उसने अपनी मां को उठाकर जमीन में पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना पर तत्काल अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया गया और घटना के बाद मौके से फरार हत्यारोपी बेटे पप्पू उर्फ राधा चरण को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई।

हैवानियत की इंतहा! एक माह की मासूम को जमीन पर पटकने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलि देने की बात स्वीकारी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक माह की मासूम बच्ची का बलि देने जैसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है। सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा गांव की वनवासी बस्ती में शनिवार रात एक माह की बच्ची को उसके दादा की गोद से छीनकर पड़ोसी विकास यादव ने दो बार जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

आरोपी ने बच्ची को बलि देने की नियत से जान से मारने का प्रयास किया। घटना की जानकारी बस्ती और आसपास के इलाके में फैलते ही स्थानीय लोगों ने अकथा चौराहे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की दादी के अनुसार, बच्ची का जन्म 7 मई को हुआ था। शनिवार देर शाम बच्ची के दादा पप्पू उसे लेकर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी विकास यादव वहां पहुंचा और बच्ची को छीनकर दो बार जमीन पर पटक दिया। बच्ची के पिता राजेश मूर्ति बनाने का काम करते हैं।

पूछताछ में आरोपी विकास यादव ने बताया कि उसने बलि देने की नियत से यह घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके माता-पिता से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया या किसी के कहने पर किया था।

किरोड़ी लाल मीणा का पलटवार, बोले- डोटासरा बहकावे में आकर लगा रहे हैं मनगढंत आरोप, भगवान दें सद्बुद्धि
जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोप पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि वह दुर्भावना के कारण किसी के बहकावे में आकर मनगढंत एवं तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। डॉ मीणा ने अपने बयान में कहा, "नकली माफिया के खिलाफ हमारी टीम ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्रवाई की। झूठे आरोप लगाकर किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं किया जा सकता। यदि भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सिद्ध हो जाये तो वह पद छोड़ देंगे लेकिन किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ऑपरेशन डिकाॅय के तहत गत 26 मई को सीकर एवं गोविंदगढ़ के रीको क्षेत्र अनतपुरा में बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज पर औचक निरीक्षण किया गया जहां पर भारी मात्रा में फंगस लगे मूंगफली का नकली बीज जब्त किया गया।

कार्रवाई के बाद भी नकली बीज बिकने की सूचना पर डिकॉय टीम (संदीप एवं रजनीश) किसान बनकर अन्य जानकारी जुटाने में लग गई। बीज व्यापारी को शक होने पर उसने साजिश के तहत टीम को एक लोकेशन बुलाकर पैसे मांगने का झूठा आरोप लगाकर 20-25 लोगों के साथ मिलकर डिकॉय टीम के साथ मारपीट की। उसके बाद जांच में बीज व्यापारी के सभी आरोप पूरी तरह झूठे और तथ्यहीन पाए गए। एक टीम के साथ षड़यंत्रपूर्वक मारपीट की जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।

डाॅ मीणा ने कहा "डोटासरा सीकर की इस घटना के भ्रष्टाचार के आरोप मेरे पर सिद्ध कर दे तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हूं और उसके लिए जीवन भर लड़ता रहूंगा।" उन्होंने कहा कि यह हमला डिकॉय टीम पर नहीं बल्कि सरकार पर हुआ है।
उल्लेखनीय है कि डोटासरा ने सोशल मीडिया पर छापेमारी की आड़ में कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि जो कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई का चेहरा बनकर घूमें, बाद में वह ही उगाही करे। अगर कृषि विभाग की छापेमारी टीम के सदस्य ही कमीशनखोरी का खेल खेलेंगे तो फिर कार्रवाई का मतलब क्या रह जायेगा।

उन्होंने कहा कि पहले छापा और फिर सेटिंग आखिर ये कैसी व्यवस्था है जहां कार्रवाई के नाम पर डर दिखाओं और फिर सौदेबाजी कर मोटी रकम वसूलने निकल पड़ो। कृषि मंत्री जनता जवाब चाहती है। इस भ्रष्टाचार पर न आपका बयान आया हैं और नहीं ब्लैकमेंलिंग एवं उगाही करने वाले इस अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई। भ्रष्टाचार के इस खेल में कौन कौन शामिल हैं, क्या सरकार इसकी जांच करायेगी।

महिला ने कथित दुष्कर्म के प्रयास पर युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा
जयपुर। एक चौंकाने वाले मामले में 33 वर्षीय महिला ने अपने घर में कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक के प्राइवेट पार्ट और गले पर ब्लेड से वार कर गंभीर घायल कर दिया। घटना शनिवार शाम जयपुर में हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला ने सूचना दी कि परिचित युवक पानी पीने के बहाने उसके घर में घुस आया। घर में अकेला पाकर उसने जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिसके बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट और गले पर हमला कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंची तो युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया कि दोनों 2017 से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी युवक की मात्र एक महीने पहले शादी हुई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ  दुष्कर्म का मामला और युवक की शिकायत पर महिला के खिलाफ  हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। ज्योतिनगर थाना पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में शनिवार दोपहर चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गए एक पार्टी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। रास्ते में हो रहे प्रदर्शनों के बीच चार पहिया वाहन के बजाय मोटरसाइकिल की सवारी चुनने वाले बनर्जी पर हमला तब हुआ, जब वह तृणमूल कार्यकर्ता संजू कर्माकर के आवास के पास पहुंचे जिनकी विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा में मौत हो गई थी।  पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बनर्जी के साथ मारपीट की और उनके सिर, गर्दन व शरीर पर वार किए। इस हाथापाई के दौरान उन पर अंडे और जूते भी फेंके गए, जबकि उनकी शर्ट फाड़ दी। इस अराजकता के बीच बनर्जी को अपनी सुरक्षा के लिए क्रिकेट हेलमेट पहने देखा गया। हमले के बावजूद वह पीड़ित के आवास की ओर बढ़ते रहे। जब वह इलाके से गुजर रहे थे, तो प्रदर्शनकारियों ने ‘चोर, चोर’ और ‘गो बैक’ के नारे लगाए।

प्रशासन ने सुरक्षा में लापरवाही बरती। मेरा सिर इसलिए बच गया, क्योंकि मैंने हेलमेट पहन रखा था। मेरा चश्मा टूट गया है। मैं भले ही यहां से चला जाऊं, लेकिन मेरे जाने के बाद ये उपद्रवी संजू कर्माकर के बुजुर्ग माता-पिता को निशाना बना सकते हैं। पीड़ित परिवार को डराने-धमकाने के प्रयास किए जा रहे हैं और दावा किया कि तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।

आने से पहले ही तैयार खड़े थे लोग

बनर्जी के आने से पहले ही प्रदर्शनकारियों के समूह काले झंडे और अंडे लेकर सोनारपुर में विभिन्न स्थानों पर एकत्र हो गए थे। जैसे ही बनर्जी ने मोटरसाइकिल से इलाके में प्रवेश किया, कई लोगों ने उनका पीछा किया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। हमले के बावजूद बनर्जी संजू कर्माकर के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

चंदौली में सपा महिला नेता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला: बाल पकड़कर खींचा, लात-घूसों और रॉड से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता
चंदौली। चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 28 मई की सुबह करीब 9:30 बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित उनके आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि पांच लोग अचानक घर में घुस आए और गार्गी पटेल के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमलावरों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिराया, करीब 10 मीटर तक घसीटा और लात-घूसों के साथ लोहे की रॉड व लकड़ी से हमला किया। इस दौरान एक टेबल भी उनके सिर पर फेंकी गई। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें एक महिला हमलावर वीडियो बनाती हुई भी दिखाई दे रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमला 15 साल पुराने जमीन और कारोबारी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में प्यारेलाल यादव के परिवार के कुछ सदस्यों पर आरोप लगे हैं। गंभीर रूप से घायल गार्गी पटेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

नमो घाट पर सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी: घूमने आए पर्यटकों के साथ मारपीट; एक की मौत, दो अन्य घायल, चार शख्स गिरफ्तार
वाराणसी। धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी में घूमने आए एक पर्यटक की प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। सोनभद्र से आए पांच युवक रविवार सुबह नमो घाट घूमने पहुंचे थे। गेट नंबर दो के पास प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों और बाउंसरों ने उन्हें रोक लिया। किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया। गार्डों और बाउंसरों की पिटाई से तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेंद्र उर्फ चिंटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि नमो घाट पर सुबह पांच युवक घूमने आए थे। गेट नंबर दो पर बैरिकेडिंग थी। वहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों के साथ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना में चिंटू जायसवाल को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी गार्डों को भोर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। चार गार्ड थे और सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है। परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाकी लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। उनके नाम सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार गैराज पर हमला : पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा, सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश
जयपुर। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में मालरोड स्थित एक कार गैराज पर 10-15 बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गैराज मालिक दीपक सैनी और उनके बेटों राहुल व मनीष को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना के बाद भागते समय आरोपियों ने दोबारा आने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दीपक सैनी ने बताया कि सुबह करीब 10:15 बजे गैराज से कार निकालते समय ओवरस्पीड कार से टक्कर हो गई, जिस पर विवाद हुआ। कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ लौटा और हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

महिला निशानेबाज के साथ यौन शोषण का आरोप, राष्ट्रीय पिस्टल कोच सस्पेंड
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान हुई।

आरोप है कि कोच ने खेल से जुड़ी चर्चा के बहाने शूटर को फरीदाबाद के एक होटल में बुलाया और दबाव डालकर गलत हरकत की। कोच पर पीड़िता को धमकाने का भी आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआरएआई ने अंकुश भारद्वाज को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया है।

मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन : पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे, यातायात पूरी तरह ठप
जयपुर। कानून के रखवालों और कानून के जानकारों के बीच आमना-सामना देखने को मिला। आदर्श नगर थाने में एक एडवोकेट के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कलेक्ट्रेट सर्किल के बाहर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। करीब 3 घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

रिपोर्ट के अनुसार एक एडवोकेट को आदर्श नगर पुलिस ने एक पुराने मामले में वांछित आरोपी बताते हुए थाने में हिरासत में लिया था। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। उनके परिवार की रिपोर्ट के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए और सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया।

हिमाचल के मंत्री पर एनएचएआई अधिकारी से मारपीट का आरोप : सिर पर मारा पानी का बर्तन, एफआईआर दर्ज; गडकरी से शिकायत
शिमला। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के तकनीकी प्रबंधक अचल जिंदल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह और उनके समर्थकों ने 30 जून को शिमला शहर के भट्टाकुफर में निरीक्षण के दौरान उनके और उनके सहयोगी योगेश के साथ मारपीट की।

सूत्रों ने बताया कि यह घटना राजमार्ग परियोजना के चल रहे कार्यों के पास एक इमारत गिरने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा कि “मंत्री हमें पास के कमरे में ले गए और पानी रखने वाले एक बर्तन से मेरी पिटाई की, जिससे मेरे सिर में चोट लगी। जब योगेश ने बीच-बचाव किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। एसडीएम और पुलिस कर्मी की मौजूदगी के बावजूद किसी ने मेरी मदद नहीं की।”

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। यह विवाद मथु कॉलोनी में रंजना वर्मा की खाली पड़ी 5 मंजिला इमारत के ढहने के बाद हुआ। स्थानीय लोगों ने इमारत के अस्थिर होने के लिए राजमार्ग के निर्माण कार्य को जिम्मेदार ठहराया। एनएचएआई का कहना है कि इमारत उनकी परियोजना की सीमा के बाहर गिरी।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने इस घटना को लेकर सिंह की बर्खास्तगी की मांग की और इस हमले को ‘संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन’ करार दिया। इस बीच, शिकायतकर्ता और हाईवे इंजीनियर एसोसिएशन ने केंद्रीय सड़क, राजमार्ग एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।