Government Jobs Corruption - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, कहा-योग्यता नहीं, पैसों से बिक रही हैं सरकारी नौकरियां
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह 17 जुलाई को देहरादून में होंगे क्योंकि उत्तराखंड को पेपर लीक का 'केन्द्रबिंदु' बना दिया गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं में ऐसा तंत्र विकसित हो गया है, जहां पटवारी, लेखपाल और अन्य पद योग्यता से नहीं बल्कि अपराधियों द्वारा तय किए गए दामों पर मिलते हैं। कांग्रेस नेता ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश में कहा कि सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून बनाया इसके बावजूद पेपर लीक होते रहे। कानून केवल कागजों तक सीमित रहा और प्रश्नपत्र बाजार में बिकते रहे।

उन्होंने कहा कि वर्षों मेहनत करने वाले युवाओं का हक छीन लिया गया है और किसी दूसरे ने पैसे देकर उनकी नौकरी खरीद ली। यह केवल पेपर लीक नहीं, बल्कि युवाओं के रोजगार और भविष्य की चोरी है। राहुल गांधी ने उत्तराखंड के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों से इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि 'भविष्य नीलाम नहीं होने देंगे, सपने लीक नहीं होने देंगे।'