collision - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा: एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल
काबुल। अफगानिस्तान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत पांच की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जाती है। पूर्वी अफगानिस्तान वर्दक प्रांत में सोमवार को एक मिनी बस के पलटने से एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। वर्दक प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह भीषण दुर्घटना कल दोपहर सैदाबाद जिले में हुई।

इसमें एक मां-बच्चे और दो अन्य महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जाती है। इससे पहले, दिन में कुनार प्रांत में भी इसी तरह के एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और चार अन्य घायल हो गये थे।

हरियाणा में भीषण सड़क दुर्घटना: निजी बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत, 28 अन्य घायल
टोहाना। हरियाणा के फतेहाबाद से टोहाना आ रही 52 सीटर निजी बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गयी, जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 28 यात्री घायल हो गये। घायलों को नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में सिटी थाना टोहाना में तैनात होमगार्ड बलविंदर सिंह, 16 वर्षीय छात्रा बोहती देवी और 70 वर्षीय मोनी देवी शामिल हैं। बलविंदर सिंह गांव डुल्ट के निवासी थे। उनकी करीब एक वर्ष पहले शादी हुई थी और उनकी दो माह की पुत्री है।

सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी बीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे। यात्रियों ने हादसे के लिए बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। गांव चंदड़ निवासी यात्री राममेहर ने बताया कि चालक शुरुआत से ही तेज गति से बस चला रहा था। गांव भौडी के पास कट पर तेज मोड़ लेने के दौरान बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गयी।

हादसे के बाद चालक और परिचालक के फरार होने से ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। ग्रामीणों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव भौडी के पास फतेहाबाद-टोहाना रोड जाम कर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निजी बस संचालक अक्सर विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उन्हें सीट नहीं दी जाती। उनका दावा है कि हादसे में मृत छात्रा गेट के पास खड़ी थी, जिससे उसकी जान चली गयी।

धरने की सूचना पर एसडीएम आकाश शर्मा और उपाधीक्षक जय भगवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। जय भगवान ने आश्वासन दिया कि फरार चालक और परिचालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक उनका धरना जारी रहेगा।

करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
भरतपुर। राजस्थान में करौली के मासलपुर चुंगी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और पुत्र घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कुड़गांव थाना क्षेत्र के कांचरौदा गांव निवासी लहरी मीणा अपनी ससुराल में एक बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी सुमन और बेटे अंकुश (10) के साथ मोटर साइकिल से नहरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान भद्रावती पुल के पास उनकी मोटर साइकिल एक जीप से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। लहरी मीणा और उनके बेटे अंकुश को हालत गंभीर होने पर जयपुर भेज दिया गया।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पलटी पिकअप के बाद कई वाहन भिड़े ; पिता-पुत्री की मौत, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब के मोहाली निवासी एक ही परिवार के घायल आठ लोगों में से पिता-पुत्री समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैदनगली थाना क्षेत्र अंतर्गत तरारा गांव के समीप बरेली के मनोना धाम से दर्शन कर चंडीगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं का तेज़ रफ़्तार मैजिक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसके बाद एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई। बदकिस्मती से वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब तक बचाव एवं मदद के लिए दौड़े तो पीछे से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार और टेंपो ट्रैवलर सड़क पर तड़प रहे घायलों को रौंदते हुए निकल गए और इसके बाद एक के बाद एक कई वाहनों का आपस में टकराने का सिलसिला जारी रहा, जिससे चीख-पुकार के बीच एक्सप्रेस-वे पर स्थिति और भी खौफनाक हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पिकअप वाहन मैजिक में पीछे से टकराने वाले टैंपो ट्रैवलर में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के राणापुर गांव निवासी 18 लोग सवार थे, जो अयोध्या से दर्शन कर हरिद्वार जा रहे थे और वे भी इस भीषण हादसे की चपेट में आ गए। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना में पंजाब के मोहाली निवासी लक्ष्मण (30) और उनकी बेटी आशा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि मृतक लक्ष्मण की पत्नी सरिता, दीपक, दीपिका, राहुल, पांच वर्षीय परी, साढ़े तीन वर्षीय नैतिक और चार वर्षीया खुशप्रीत समेत कई अन्य लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल सरिता समेत अन्य को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हादसे की दुखद सूचना पंजाब के मोहाली में उनके सगे-संबंधियों को दे दी है। एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था को फिर से सुचारू करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से जयपालसिंह बाबूजी चौक के नजदीक गांव मंगरौला टोल प्लाजा के पास खड़े करवा दिये गये हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

जम्मू में भीषण सड़क हादसा: कार और बस की भिडंत में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
जम्मू। जम्मू के बाहरी इलाके में नगरोटा के पास सड़क दुर्घटना में हरियाणा के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जम्मू की ओर जा रही एक कार और उधमपुर की ओर जा रही एक बस की नगरोटा इलाके में जगती के पास शनिवार देर रात आमने-सामने टक्कर हो गयी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गये। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जम्मू के सरकारी चिकित्सा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस ने अनुसार मृतकों की पहचान हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है। घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से भागने में सफल रहा। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।

तेज हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली एयरपोर्ट पर मुश्किलें, एयर इंडिया के विमानों से टकराई सीढ़ी, डीजीसीए ने शुरू की जांच
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार शाम तेज आंधी के बीच एयर इंडिया के विमानों से लोहे की सीढ़ी टकराने की घटना की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुरू कर दी है। हवाई अड्डे पर रविवार शाम अचानक मौसम बदल गया और भारी बारिश के साथ तेज आंधी शुरू हो गयी। इस दौरान टर्मिनल-2 के 'बे' में इंडिगो की ग्राउंड हैंडलिंग टीम की एक लोहे की सीढ़ी (स्टेप लैडर) तेज हवाओं के साथ खुद-ब-खुद आगे बढ़ने लगी और इससे पहले कि उसे काबू किया जाता, एयर इंडिया की तीन विमानों टकरा गयी। इस घटना में विमानों को नुकसान पहुंचा है।

सूत्रों ने बताया कि घटना शाम करीब 4.30 बजे की है। आंधी बारिश के बारे में मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं थी। यह बेहद स्थानीय मौसमी घटना थी और आसपास के इलाके में मौसम शांत था। डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही क्षतिग्रस्त तीनों विमानों को उड़ान से बाहर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, तीनों क्षतिग्रस्त विमान ए320 परिवार के हैं।

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देव मोड़ के समीप सोमवार तड़के एक पर्यटक बस और ट्रक टेलर के बीच हुई टक्कर में तीन पर्यटकों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पर्यटकों से भरी बस बोधगया से उत्तर प्रदेश के काशी जा रही थी। इसी दौरान देव मोड़ गांव के पास ओवरटेक करने के क्रम में बस की ट्रक टेलर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस पर सवार तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा गांव निवासी हजरतया, फातमावती तथा पशुलेट वेंकटेश के रूप में की गई है।

औरंगाबाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ पर्यटकों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत, धौलपुर जिले में नेशनल हाईवे-123 पर उमरारा का पुरा पर हादसा
सैंपऊ। धौलपुर जिले में नेशनल हाईवे 123 पर शुक्रवार देर रात उमरारा का पुरा के निकट एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दो लोगों को कुचल दिया, वहीं 7 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। एएसआई अजय सिंह के अनुसार सैंपऊ थाना सीमा के अंतिम छोर पर उमरारा का पुरा के निकट हाईवे पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी फिर खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को घसीटता हुआ खेतों की ओर ले गया तभी पीछे से आ रही मैक्स गाड़ी भी ट्रेलर की चपेट में आ गई।

इस दौरान मैक्स चालक प्रेम प्रधान (24) पुत्र राजेंद्र कुशवाह निवासी विक्रमपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल सांवलिया सेठ के दर्शन का लौट रहे ग्वालियर निवासी दंपती हरेंद्र जाट और उसकी पत्नी प्रिया, प्रदीप जाट, उसकी चार वर्षीय बेटी मिस्टी व अंकित को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बच्छू सिंह ने ग्वालियर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार बनी काल : 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस का जवान भी शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार देर रात और बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। धमतरी और अभनपुर में हुए इन हादसों के बाद संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र सिहावा चौक के पास कल रात्रि गश्त के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार पुलिस जवानों को टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर मौत हो गई, जबकि नगर सैनिक दिलीप पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह अभनपुर-राजिम मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि बाइक सवार युवक रास्ते में अचानक सामने आए मवेशी से टकरा गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर रेत से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार को डंपर की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार के सिर में गंभीर चोट लगी थी।  एएसआई बदन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे  पूनम कॉलोनी गली नंबर एक निवासी अशोक कुमार दीक्षित (55) पुत्र राधा किशन दीक्षित स्कूटी से बजरिया की तरफ जा रहे थे। उसी समय भीमगंजमंडी की तरफ से आ रहे एक डंपर ने रंगपुर पुलिया पर मोड़ के पास टक्कर मार दी। इससे वह स्कूटी से उछल कर सड़क पर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद, चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गई, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों के समक्ष शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : डबल डेकर बस ट्रक से टकराई; 25 से अधिक यात्री घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की सीमा से लगे बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सवार 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 50 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पंजाब के लुधियाना से हरदोई जा रही थी। इसी दौरान बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई (जनपद संभल) में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इंडोनेशिया में भीषण हादसा : दो ट्रेनों की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत ; 81 अन्य घायल , बचाव और राहत कार्य जारी
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पूर्व में स्थित बेकासी शहर में सोमवार देर रात दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 81 अन्य घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी ने रेलवे के अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर खोज और बचाव कार्य जारी है। ट्रेनों की यह टक्कर बेकासी तैमूर स्टेशन पर हुई, जब एक उपनगरीय यात्री ट्रेन और एक लंबी दूरी की ट्रेन आपस में टकरा गईं। लंबी दूरी की ट्रेन ने दूसरी ट्रेन के पिछले डिब्बे को टक्कर मार दी, जो महिलाओं के लिए आरक्षित था।