Bannu School Ground - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़
चंडीगढ़। हरियाणा में सिरसा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए पहले से स्वीकृत स्थल की अनुमति रद्द कर अंतिम समय में कार्यक्रम का स्थान बदलना उत्तराखंड की भाजपा सरकार की घबराहट को दर्शाता है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं की आवाज़ दबाने के प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कांग्रेस हमेशा शिक्षा, रोजगार, परीक्षा प्रणाली और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि स्थान बदलने से छात्रों का उत्साह कम नहीं होगा और उनकी आवाज़ पहले से अधिक बुलंद होगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड के छात्र बड़ी संख्या में श्री गांधी से संवाद करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से 17 जुलाई को शाम पांच बजे देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान, रेसकोर्स में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने विचार रखने की अपील की।

इस बीच, कुमारी सैलजा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर कालांवाली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बनी बिजली संकट की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चोरमार से कालांवाली आने वाली मुख्य विद्युत लाइन में बार-बार तकनीकी खराबी आने से आम लोगों, व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों, स्वास्थ्य सेवाओं और लघु उद्योगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्य लाइन के तकनीकी परीक्षण, क्षमता वृद्धि, मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि लोगों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से स्थायी राहत मिल सके।