sambit patra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार: पेपर लीक मामले में विपक्ष अपना रहा दोहरा मापदंड, पात्रा ने लगाया मानसून सत्र को बाधित करने का आरोप
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर पेपर लीक मामले को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है और इस मुद्दे पर कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर जवाब मांगा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खरगे जी राज्यसभा में खड़े होकर घंटों भाषण देते हैं। अच्छी बात है, कम से कम चर्चा तो हुई, लेकिन जब उसी विषय पर उनके सुपुत्र कर्नाटक में ऐसा बयान देते हैं जो असंवेदनशील है, अमानवीय है, उस पर राहुल गांधी और खरगे चुप हैं। उन्होंने कहा, “हमने टीवी पर देखा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे जी ने कर्नाटक में हुए पेपर लीक पर, पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को लेकर बड़े अहंकार से कहा कि ठीक है, पहले छात्रों को 25 दिन की भूख हड़ताल करने दो, फिर हम लाठीचार्ज करेंगे, फिर अपने इस्तीफे के बारे में चिंता करेंगे।”

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “इस मुद्दे पर राहुल गांधी चुप हैं और मैं दावे के साथ कहना चाहूंगा कि आज भी वे सदन चलने नहीं देंगे। यह कांग्रेस का दोहरा मापदंड है। “उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके कुछ सहयोगी दल मानसून सत्र को बाधित कर रहे हैं। एक सत्र में करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। हालांकि, सत्र शुरू होने के बाद से, प्रश्नकाल नहीं हो पाया है। शायद ही किसी भी विधेयक पर कोई चर्चा हो रही है।

संबित पात्रा ने कहा , “मैं बस उनके दोहरे मानकों से हैरान हूं। संसद का सत्र चलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। फिर भी, शुरू से ही, शून्य काल घंटे को बाधित करने के प्रयास किए गये हैं । समस्या कांग्रेस और उसके सहयोगियों के व्यवहार में निहित है। दोहरे मापदंड चौंकाने वाले हैं।” भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रियांक खरगे ने एक असंवेदनशील बयान देते हुए कहा कि उन्हें भूख हड़ताल पर जाने दो। फिर हम उन पर लाठी चार्ज करेंगे, और उसके बाद ही मैं इस्तीफ़ा देने के बारे में सोचूंगा। राहुल गांधी अभी भी इस पर चुप हैं। झारखंड में हजारों छात्र विरोध प्रदर्शन में बैठे हैं, और कांग्रेस पार्टी झारखंड में आंदोलन में बैठे छात्रों के पक्ष में एक भी शब्द नहीं बोल रही है, और न ही ऐसा लगता है कि वह सदन में उस मुद्दे को उठा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जेपीएससी परीक्षा के संबंध में एक भी प्लेकार्ड कांग्रेस के हाथों में नहीं देखा गया है ... क्योंकि यह चयनात्मक आक्रोश है।

संसद में राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने कहा-विद्यार्थियों पर नहीं चली गोली, अमित शाह पर लगे आरोप निराधार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के मुद्दे पर संसद में झूठ बोलने, देशवासियों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों पर गोली चलाए जाने के उनके दावे का खंडन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के मुद्दे पर देश को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले को रोकने को लेकर लाये गये विधेयक पर चर्चा में राहुल गांधी ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने झूठ से देश को भ्रमित करने की कोशिश की, सदन में हंगामा करने का प्रयास किया और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "हम सबको जिसका शक था, वही हुआ। राहुल गांधी ने झूठ का पुलिंदा दिखाकर देश को गुमराह करने और संसद में हंगामा करने की कोशिश की। वह हमेशा यही करते हैं।" उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी से उनके दावों को सत्यापित करने के लिए कहा गया, तो तथाकथित विनम्र और संयमित भाषा गायब हो गयी। राहुल गांधी के पास अपने दावों को साबित करने के लिए एक भी तथ्य नहीं था। राहुल गांधी ने संसद में विद्यार्थियों की तीन श्रेणियां बतायी और उन्हें छात्र, बेवकूफ तथा अंधभक्त कहा।" उन्होंने कहा कि देश के विद्यार्थियों को इस तरह अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर श्री गांधी ने उनका अपमान किया है।

उन्होंने कहा, "हम यह बात साफ-साफ कहना चाहते हैं। इस देश का हर छात्र सबसे पहले एक विद्यार्थी है और हर छात्र देशभक्त है। भारत में कोई भी छात्र 'मूर्ख' या 'अंधभक्त' नहीं है।" उन्होंने कहा, "आज राहुल गांधी ने संसद में दावा किया कि छात्रों पर गोलियां चलाई गईं। हमारा कहना है कि कोई गोली नहीं चलाई गयी। किसी ने भी गोली चलाने का आदेश नहीं दिया।" पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि गोली चलाने का फरमान गृहमंत्री अमित शाह ने दिया। यह भी झूठ है, क्योंकि जब गोली चली ही नहीं तो फरमान कहां से आएगा? उन्होंने कहा, "मैं बता दूं कि जहां भी कहीं मार्च या प्रदर्शन होता है, वहां एक मजिस्ट्रेट मौजूद होता है, जो तत्काल निर्णय लेता है कि वहां बल का प्रयोग होना चाहिए या नहीं। ये निर्णय देश के गृहमंत्री नहीं देते। ये सब बातें नेता प्रतिपक्ष को मालूम होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने दावा किया कि अमित शाह के काफिले में 30 गाड़ियां थीं। आज मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वे हमारे साथ आएं और उन्हें गिनें। हमें दिखाएं कि अमित शाह के काफिले में 30 गाड़ियां कहां थीं।" उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अपनी गाड़ी के अंदर बैठे थे और कांप रहे थे। श्री गांधी श्री शाह वह व्यक्ति हैं जिनके सामने आतंकवादी और नक्सली कांपते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा में सदन के 45 सदस्यों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने लोकसभा में इस विधेयक को पेश किया था।

उन्होंने कहा, " विगत कुछ दिनों में हमने देखा कि हमारे देश के होनहार छात्र सामने आए और उन्होंने आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान हमारी पार्टी के बड़े नेताओं ने छात्रों से बातचीत की, समाधान निकला और आंदोलन समाप्त हुआ और जो मूल विषय कई वर्षों से, भारत की स्वतंत्रता से 2014 तक लंबित था, अर्थात पेपर लीक से कैसे बचा जाए और परीक्षा को और सुदृढ़ कैसे किया जाए? जो माफिया हैं, पेपर लीक से पहले उन्हें कैसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। 2024 में जो कानून बना था, उस कानून में संशोधन करके उसको और कठोर बनाने की प्रक्रिया सदन में आरंभ हुई।" पात्रा ने कहा, " डॉ. सिंह पूरी बहस में मौजूद रहे और आज उत्तर भी दिया। मतदान के माध्यम से आज से यह विधेयक लोकसभा से पारित हो गया। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करता हूं।"

धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
नई दिल्ली। भाजपा ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें दावा किया जा रहा था कि ओडिशा सांसद धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें दूसरा मंत्रीपद का प्रस्ताव दिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे "काल्पनिक" और "निराधार" करार देते हुए संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर आने के बाद प्रधान को कोई दूसरा मंत्रालय दिए जाने की खबरों में कोई सचाई नहीं है। उल्लेखनीय है कि जंतर मंतर पर हुए आंदोलन की मुख्य मांग प्रधान का मंत्रिमंडल से इस्तीफे की थी। करीब एक महीने तक चले इस आंदोलन का पटाक्षेप ही तब हुआ जब प्रधान ने अपने पद को छोड़ने का ऐलान किया।

शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद पहली बार अपने गृह राज्य ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का मंगलवार को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर भी जोरदार स्वागत हुआ। हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही कई भाजपा नेताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके प्रति एकजुटता दिखाते हुए "धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद" के नारे लगाए। एक तरफ जहां सत्तारूढ़ गठबंधन उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहा था, वहीं कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इस स्वागत समारोह की तीखी आलोचना करते हुए इसे भारत के युवाओं का अपमान बताया। सोमवार को संसद में प्रधान के हुए भव्य स्वागत का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई अन्य विपक्षी नेताओं ने भी उठाया। प्रधान ने शनिवार को कहा था कि उनका इस्तीफा छात्रों के भविष्य की रक्षा करने और "राष्ट्र विरोधी ताकतों" को पेपर लीक विवाद का फायदा उठाने से रोकने के उद्देश्य से दिया गया था।

भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्र्वक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को विशेष गहन पुनीरीक्षण (एसआईआर) पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वह संसद और संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रही है।

संबिता पात्रा ने आज यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला आज का नहीं है, बल्कि जब से भाजपा-राजग की सरकार बनी है, तब से राहुल गांधी, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जॉर्ज सोरोस के इशारों पर उच्चतम न्यायालय, चुनाव आयोग, लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक संस्थानों पर लगातार हमले कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस और अब ममता बनर्जी एसआईआर को फर्जी बताकर भाजपा एवं भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ एक खास नैरेटिव गढऩे की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह प्रचार कर रहा है कि एसआईआर चुनावी सूची की शुचिता के लिए नहीं, बल्कि भाजपा के राजनीतिक लाभ के लिए है और यह पूरी प्रक्रिया गैरकानूनी है।

संबिता पात्रा ने कहा, बीते सप्ताह सीएम ममता ने उच्चतम न्यायालय में दावा किया था कि एसआईआर के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अत्याचार हो रहा है और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। लेकिन न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया कि एसआईआर को रोका नहीं जाएगा, जिसे उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार के लिए करारा झटका बताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष न्यायालय का यह निर्णय लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को और मजबूत करता है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला, भारत विरोधी बयानबाजी करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि, कांग्रेस पार्टी विशेषकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी टीम के साथ साथ वामपंथी दलों के जाने-माने चेहरे करीब 2014 से लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत को अपमानित करने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, विपक्षी दल इसके लिए विदेशी ताकतों की मदद ले रहे हैं। इसके आगे संविता पात्रा ने कहा कि, देश विरोधी बयानों और भाजपा सरकार के खिलाफ बयानबाजी विदेशों से संचालित एकाउंट्स के जरिये की जा रही है, ताकि देश में सरकार विरोधी माहौल बनाया जा सके। संविता पात्रा ने कहा कि, वर्तमान में सोशल मीडिया एक्स पर कुछ दिन पहले एक नया फीचर आया है जिसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि, जिनका एकाउंट है वो किस देश से इसे ऑपरेट कर रहे है या फिर उनकी लोकेशन क्या है।

इसके आगे संविता पात्रा ने दावा किया कि, कांग्रेस के बड़े नेता पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका आधारित है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड आधारित है, लेकिन वर्तमान में इसे बदलकर भारत कर दिया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का अकाउंट थाइलैंड के एक एंड्रायड एप से जुडा हुआ है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, राहुल गांधी केवल विदेश जाकर ही देश के खिलाफ ही नहीं बोलते, बल्कि वह योजना बनाकर इस काम को विदेश से अंजाम दे रहे हैं।

संविता पात्रा ने कहा कि, बंगलादेश, पाकिस्तान, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया, यूरोप और अमेरिका में बैठे श्री गांधी के लोग, जिनका भारत से कोई लेना-देना नहीं है, वो भारत के खिलाफ गलत नजरिया बनाकर उस पर काम करते हैं। संविता पात्रा ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर में पीएम मोदी और भारत की सेना को कमजोर दिखाने की कोशिश, वोट चोरी और संघ परिवार तथा प्रधानमंत्री के बारे में गलत बयान बाजी पाकिस्तान, बंगलादेश और पश्चिम एशिया में बैठे कुछ कांग्रेसी और उनके शुभचिंतकों के हैंडल से ही संचालित की गयी।

इसके आगे भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर कुछ दिनों से बंगाल में माहौल बनाने और कुछ महीनों से बिहार में 'वोट चोरी और 'वोट चोर गद्दी छोड़' की बयानबाजी भी विदेशी भूमि से तैयार की गयी है।

त्रिवेणी संगम में संबित पात्रा और कैलाश खेर ने किया स्नान, व्यवस्थाओं की सराहना की
महाकुंभ नगर। दुनिया के सबसे बड़े आध्यत्मिक एवं संस्कृत समागम महाकुंभ में लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने आज त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और महाकुंभ 2025 की भव्यता की सराहना की। उनके साथ प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भी स्नान कर आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं को देखकर हुए अभिभूत हुए। संबित पात्रा ने कहा कि यहां आना और पवित्र डुबकी लगाना सौभाग्य की बात है। मैंने पुरी से प्रयागराज की यात्रा की और यहां आकर महसूस हुआ कि जन्मों के पुण्य से ही महाकुंभ संगम स्नान का अवसर मिलता है। महाकुंभ की व्यवस्थाएं अभूतपूर्व हैं, सड़कों की सुव्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु अनाउंसमेंट तक, हर छोटी से छोटी चीज़ का ध्यान रखा जा रहा है।

गायक कैलाश खेर ने भी इस धार्मिक आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रतीक है।

कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने किया खारिज, पात्रा ने कहा- मोदी की विश्वसनीयता समाप्त करने की चेष्टा कर रही कांग्रेस
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उद्योगपति गौतम अडाणी को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगाये गये आरोपों को खारिज कर दिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कि मां, बेटा और उनकी पार्टी 22 साल से मोदी की विश्वसनीयता समाप्त करने की चेष्टा कर रहे हैं लेकिन जनता की नरेन्द्र मोदी पर विश्वसनीयता बढ़ती ही जा रही है।

भाजपा के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाये गये आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका में जिस मुकदमे की बात हो रही है, उसमें कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन आदि के आरोपों पर उद्योग समूह जवाब देगा, लेकिन जो आरोप प्रधानमंत्री और सरकार पर लगाये हैं, उनको लेकर कई सवाल खड़े हो गये हैं। उन्होंने गांधी और कांग्रेस को इस मामले को अदालत में ले जाने की चुनौती दी। उन्होंने गांधी से सवाल किया कि अमेरिका में जिस मुकदमे का वह जिक्र कर रहे हैं, उसमें चार राज्यों-तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में उनकी पार्टी की सरकारों ने जो अडाणी समूह से निवेश लिया है, क्या उसमें भी घोटाला हुआ है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिन चार राज्यों की बात हो रही है, उनमें कांग्रेस एवं सहयोगी दलों की सरकारें हैं। गांधी कह रहे हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अडाणी समूह से समझौता करके निवेश ले रहे हैं, पर अजीब बात है कि पैसा प्रधानमंत्री मोदी के पास जा रहा है। वह यह भी कह रहे हैं कि मोदी की विश्वसनीयता समाप्त हो गयी है।

उन्होंने कहा, ''राहुल जी ने आज बार बार कहा कि मोदी जी की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। मोदी जी अडानी के पीछे खड़े हैं, इसलिए उनकी विश्वसनीयता वैश्विक स्तर पर समाप्त हो चुकी है। राहुल जी, मोदी जी की विश्वसनीयता समाप्त करने की चेष्टा और कोशिश कोई आप पहली बार नहीं कर रहे हैं। 2002 से मोदी जी की विश्वसनीयता को समाप्त करने की कोशिश आप, आपकी माताश्री और आपकी पार्टी लगातार कर रही है। कभी उन्हें मौत के सौदागर कहा गया तो कभी चौकीदार चोर है कहा गया। ऐसे करके सौ से अधिक गालियों से उन्हें नवाजा गया।

डॉ. पात्रा ने कहा, ''हमारे देश से हजारों मील दूर दूसरे देश में आज सर्वोच्च नागरिक सम्मान उन्हें (मोदी जी को) दिया जा रहा है। ये है मोदी जी की विश्वसनीयता न मौत के सौदागर से मोदी जी की विश्वसनीयता पर डेंट पड़ा और न ही चौकीदार चोर है कहने से! क्योंकि देश की जनता जानती है कि कौन विश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि जनता को पता है कि गांधी का ''स्ट्रक्चर क्या है। इल्हान उमर और जॉर्ज सोरोस के स्ट्रक्चर से उनका क्या संबंध है और उनकी नीयत क्या है। दरअसल कांग्रेस भारत के बाजार पर आघात करना चाहती है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ''गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार ये सहन नहीं कर पा रहा है कि भारत लगातार दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। ये नहीं चाहते कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो इसलिए ये (गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार) भारत के बाजार पर आक्रमण पर आक्रमण कर रहे हैं। आज सुबह चार बजे से इनका पूरा स्ट्रक्चर भारत की शेयर मार्केट को गिराने में लगा हुआ है। करीब 2.5 करोड़ छोटे निवेशकों को इसका नुकसान हुआ है।

डॉ. पात्रा ने कहा कि गांधी कहते हैं कि अडाणी के पीछे मोदी हैं। तो बताएं कि छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 हजार करोड़ रुपए का निवेश क्यों लिया। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने 65 हजार करोड़ रुपए का निवेश, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने एक लाख करोड़ रुपए, तमिलनाडु में 45 हजार करोड़ रुपए, आंध्र प्रदेश में 60 हजार करोड़ रुपए, पश्चिम बंगाल में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश क्यों लिया। तेलंगाना में 100 करोड़ रुपए का दान और विश्व आर्थिक फोरम में 12400 करोड़ रुपए का करार क्यों किया गया।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि गांधी को जवाब देना पड़ेगा और यह भी बताना पड़ेगा कि जब भाजपा ने कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाये तो 2जी, कोयला आदि जितने भी घोटाले हुए, सबको उच्चतम न्यायालय में लेकर गये और सभी सबूत दिये, जांच करायी और आरोप साबित किये। लेकिन वह ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी ने आज बहुत आपत्तिजनक बात कही है कि 'इस हिन्दुस्तान में कांग्रेस को न्यायपालिका का काम भी करना पड़ रहा है। मां एवं बेटा दोनों जमानत पर बाहर हैं और न्यायपालिका का काम कर रहे हैं। डॉ. पात्रा ने कहा कि भारत 2004 से 2014 तक 'हाईजैक' हुआ था और 2014 के बाद से उड़ान भर रहा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था ऊंची उड़ान भर रही है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा के सत्र के शुरू होने पहले ड्रामा करने का ढर्रा है। किस प्रकार से देश की अर्थव्यवस्था को और देश को नुकसान पहुंचाया जाये। गांधी अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनना बंद करें।

राफेल सौदे में बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर कमीशन लेने का गंभीर आरोप
नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे मामले में फ्रांस की पत्रिका 'मीडियापार्ट' की ओर से हुए खुलासों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए राफेल सौदे में कमीशन लेने का आरोप लगाया है। मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने 'मीडियापार्ट' की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बिचौलिए सुषेन गुप्ता के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि जिस बिचौलिए का नाम 'अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले' में सामने आया था, उसी का नाम राफेल सौदे में भी आया है।

उन्होंने कहा कि राफेल का विषय कमीशन की कहानी थी, बहुत बड़े घोटाले की साजिश थी। यह पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच हुआ। यह भ्रष्टाचार तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कालखंड में हुआ। फ्रांस के एक मीडिया संस्थान ने कुछ वक्त पहले यह खुलासा किया कि राफेल में भ्रष्टाचार हुआ था।

पात्रा ने कहा, ''2007 से 2012 के बीच में राफेल में ये कमीशनखोरी हुई है, जिसमें बिचौलिया  कोई नया खिलाड़ी नहीं है। यह पुराना खिलाड़ी है, जिसे 'अगस्ता वेस्टलैंड' मामले का 'किंगपिन' माना जाता है। सुषेन गुप्ता अगस्ता वेस्टलैंड  में बिचौलिया था, वह 2007 से 2012 के बीच राफेल सौदे के घूस में भी शामिल था, ऐसा इत्तेफाक हमेशा हकीकत होता है।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शायद ङ्क्षहदुस्तान में नहीं है। वह इटली में हैं। इटली से वह इस भ्रष्टाचार के बारे में जवाब दें। कांग्रेस ने भ्रम फैलाकर 2019 के आम चुनावों से पहले देश को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन अब सच सबके सामने आ गया है इस सौदे में भ्रष्टाचार उन्ही की सरकार के कालखंड में हुआ।"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा  कि 10 ववर्षों तक भारतीय वायुसेना के पास लड़ाकू विमान नहीं थे। इतने वर्षों तक सिर्फ समझौता किया गया और सौदे को अटकाए रखा गया। यह समझौता सिर्फ कमीशन के लिए अटकाए रखा गया। ये समझौता विमान के लिए नहीं हो रहा था। बल्कि कमीशन के लिए हो रहा था।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के कालखंड में 'एग्रीमेंट ऑफ पर्चेज' तो हमने देखा नहीं, लेकिन एक 'एग्रीमेंट ऑफ कमीशन' जरूर हमारे सामने आ गया। यह कमीशन कोई दो से चार फीसदी की नहीं थी। कांग्रेस ने विश्व में कमीशन के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इस सौदे में 40 फीसदी की दर से कमीशन लिया गया ।