beats - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विम्बलडन टेनिस : फ्रांस की हारमनी ने सेरेना विलियम्स को हराया, जोकोविच तीसरे दौर में पहुंचे
लंदन। 23 बार की ग्रैंड-स्लैम विजेता अमेरिका की सेरेना विलियम्स फ्रांस की हारमनी टैन के खिलाफ हार का सामना करने के बाद विम्बलडन के पहले राउंड में ही बाहर हो गई हैं। टैन ने सेंटर कोर्ट में मंगलवार को हुए मुकाबले में सेरेना को 7-5, 1-6, 7-6(7) से शिकस्त दी। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस को हराकर  तीसरे दौर में प्रवेश किया। जोकोविच ने सेंटर कोर्ट पर दूसरे दौर के मुकाबले में कोकिनाकिस को 6-1, 6-4, 6-2 से हराया। फ्रांस के उगो हम्बर्ट ने दूसरे दौर के मैच में विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी नॉर्वे के कैस्पर रूड को 3-6, 6-2, 7-5, 6-4 से हराया। अमेरिकी दिग्गज ने पिछले साल विम्बलडन चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में चोट के कारण बीच में ही नाम वापस ले लिया था। लगभग एक साल तक कोर्ट से दूर रहने के बाद, 40 वर्षीय सेरेना ने लंदन के ग्रास-कोर्ट में वापसी की थी। हार के बावजूद सेरेना ने हंसते हुए कोर्ट से विदाई ली।

विश्वास नहीं हो रहा सेरेना को हरा दिया
सेरेना को हराकर दूसरे राउंड में पहुंचने वाली टैन पहली बार विम्बलडन के मुख्य ड्रॉ में खेल रही थीं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उन्होंने सेरेना को हरा दिया है। सेरेना पहले राउंड में बाहर होने के बाद कहा कि वह अब प्रैक्टिस कोर्ट का रुख करेंगी और उन्हें उम्मीद है कि वह सितंबर में होने वाले यूएस ओपन में हिस्सा ले सकेंगी।

इस्टबोर्न से कोर्ट पर वापसी की थी
इससे पहले सेरेना ने पिछले हफ्ते ही इस्टबोर्न में हुए रोथसे इंटरनेशनल के जरिये कोर्ट पर वापसी की थी, जहां उन्होंने विश्व की नंबर दो ओन्स जबूर के साथ मिलकर महिला युगल स्पर्धा में हिस्सा लिया था। सेरेना ने कहा, जब आप घर पर होते हैं, विशेषकर न्यूयॉर्क और यूएस ओपन में, तो यह बहुत खास होता है क्योंकि मैंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम भी वहीं जीता था। निश्चित रूप से मैं बेहतर होने और घर पर खेलने के लिए बहुत प्रेरित हूं।

मैं सिर्फ वर्तमान के बारे में सोच रही हूं
जब सेरेना से पूछा गया कि क्या वह अपना आखिरी विम्बलडन खेल चुकी हैं, तो उन्होंने कहा, मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकती। मुझे नहीं पता, किसे पता है? कौन जानता है कि मैं कब कोर्ट में आ जाऊंगी। जैसा कि मैंने पहले कहा है, मैं सिर्फ वर्तमान के बारे में सोच रही हूं।

भारत ने कंबोडिया को एशिया कप क्वालिफिकेशन के पहले मैच में 2-0 से हराया
नई दिल्ली। कप्तान सुनील छेत्री के करिश्माई खेल की बदौलत भारत ने एशिया कप क्वालिफिकेशन के तीसरे दौर के पहले मैच में  कंबोडिया को 2-0 से हरा दिया। दोनों गोल सुनील छेत्री ने किए। 127वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सुनील छेत्री के इसके साथ अंतरराष्ट्रीय करियर में 82 गोल हो गए हैं। वह दुनिया में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

पेनल्टी पर किया पहला गोल
छेत्री ने 14वें मिनट में पेनल्टी पर करियर का 81वां गोल दागा। भारतीय टीम हाफ टाइम तक 1-0 से बढ़त लिए हुए थी। साल्ट लेक स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच रोचक संघर्ष देखने को मिला। वहीं दूसरे हाफ के 60वें मिनट में सुनील छेत्री ने मैदानी गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 के अंत में या फिर 2024 की शुरुआत में हो सकता है।

सर्वाधिक गोल दागने वालों में रोनाल्डो शीर्ष पर

अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 188 मैचों में 117 गोल के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके बाद ईरान के अली देई के 149 मैचों में 109 गोल किए हैं। मलयेशिया के मोख्तर दाहरी (142 मैचों में 89 गोल) तीसरे, अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (162 मैचों में 86 गोल) चौथे और हंगरी के फेरेंक पुस्कास (85 मैचों में 84 गोल) पांचवें नंबर पर हैं। भारत के सुनील छेत्री 127 मैचों में 82 गोल दागकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के अली मबखौत (80 गोल) को पीछे छोड़ा।

भारत का मुकाबला कल अफगानिस्तान से

एशिया कप फाइनल्स में जगह बनाने के लिए भारत का अगला मैच 11 जून को अफगानिस्तान से होगा। वहीं 14 जून को हांगकांग के साथ भिड़ंत होगी। हांगकांग ने अफगानिस्तान को 2-1 से हराया।

होली खेलूंगी श्याम संग, गोविंद माखण्यिो राधाजी ने रिझावणियो...
जयपुर। आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में पुष्प फाग का जोरदार रंग चढ़ रहा है। पिछले दो साल से कोविड के कारण श्रद्धालु इस रंग में रंगने से वंचित रहे, लेकिन अब रंगों का पर्व होली का उल्लास मंगलवार को भक्तों के दिलों दिमाग में छा गया है। मंदिर परिसर के सत्संग भवन में मंगलवार को पुष्प फाग हो या मंदिर के गर्भगृह में सजी रचना झांकी। हर तरफ श्रद्धालु होली की मस्ती व उल्लास में डूबे नजर आए।

कोलकाता से आए बाल व्यास श्रीकांत शर्मा ने लगातार दूसरे दिन राधा-कृष्ण की लीला से जुड़े पदों का गायन कर वृंदावन का सा माहौल बना दिया। उन्होंने तेरी बंसी पर जाऊ बलिहार रसिया, होली खेलूंगी श्याम संग आज, गोविंद माखण्यिो राधाजी ने रिझावणियो... जैसे मधुर भजन सुननाए। शेखावाटी के आधा दर्जन कलाकारों ने ढप और चंग की थाप पर ऐसी धमाल गाई कि श्रद्धालु खड़े होकर नृत्य करने लगे। युवतियों और बच्चियों ने कृष्ण-राधा और गोपियों के स्वरूप बनकर मनोरम प्रस्तुतियां दी। होली पद भजनामृत वर्षा अनुष्ठान में बुधवार दोपहर एक से शाम को चार बजे तक कोलकाता के पं. मालीराम शर्मा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

भद्रा पुच्छ में होगा होलिका दहन
आर्ष दिग्दर्शक संस्था की ओर से गोविंददेवजी मंदिर के बाहर होलिका दहन रात्रि 9:05 बजे भद्रा पुच्छ में होगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए होली में लकड़ियों के बजाय गौकाष्ठ का उपयोग किया जाएगा। होलिका दहन से पूर्व ढप और चंग पर धमाल होगी। विभिन्न मंदिरों के संत-महंतों के सान्निध्य में प्रहलाद का पूजन होगा और फिर होलिका दहन होगा।

संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर असंतुष्ट खेमे की धड़कनें बढ़ीं
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर असंतुष्ट खेमे की धड़कनें बढ़ गई है। इसका कारण गहलोत और पायलट खेमे का शेयरिंग फॉर्मूला माना जा रहा है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि पायलट खेमे के कितने विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। अब तक सारी चर्चाएं केवल हवाई है। इसका फैसला दिल्ली में कांग्रेस की आलाकमान सोनिया गांधी, पूर्व आलाकमान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री की आज मुलाकात होने के बाद हो सकता है। इसके लिए गहलोत ने अपना रोडमैप पहले से ही तैयार कर रखा है। गहलोत मंगलवार को देर रात जोधपुर से सीधे दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री के बुधवार शाम तक जयपुर लौटने की संभावना है।

गहलोत के पक्ष को दी जाएगी तवज्जो
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में गहलोत के पक्ष को तवज्जो दी जाएगी। प्रदेश में पिछले 16 महीनों से चल रहे सियासी संकट और कोरोना काल के बीच जो प्रबंधन किया है, उसकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक भी तारीफ कर रहे हैं। उनके अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे बड़ा पेच पार्टी के खिलाफ बगावत करने का फंसा हुआ है। पार्टी आलाकमान भी इस बिन्दु को गंभीरता से ले रहा है। आलाकमान खुद अनुशासनहीनता को लेकर सख्त बयान दे चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश में धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनावों में मिली जीत भी मुख्यमंत्री को और तरजीह मिलने में मददगार साबित होगी। इन सब बिन्दुओं पर गहन चिंतन मंथन होने के बाद पार्टी आलाकमान गहलोत के रोडमैप को मंजूरी देगी। आलाकमान से मंजूरी मिलने के बाद अब कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां की जा सकती हैं। सूत्रों के अनुसार पहले मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इसके बाद राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी। मंत्री बनने से वंचित रहने वाले विधायकों को राजनीतिक नियुक्तियां देकर संतुष्ट करने का फार्मूला अपनाया जा सकता है।

सरकार में 9 मंत्री के पद खाली
गहलोत सरकार में अभी नौ जगह खाली है। प्रदेश में कुल 30 मंत्री बन सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री सहित 21 हैं, नौ मंत्री और बन सकते हैं। अगर एक व्यक्ति एक पद को आधार बनाया गया तो तीन जगह और खाली हो सकती हैं। गहलोत मंत्रिमंडल का सरकार बनने के बाद अभी एक बार भी विस्तार नहीं हुआ है। हालांकि गहलोत खेमे के विधायकों में बसपा से कांग्रेस में आने वाले छह विधायक और 13 में से कई निर्दलीय विधायक और कांग्रेस के दर्जन भर विधायक मंत्री बनने की दावेदारी कर रहे हैं।