Money Laundering Probe - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केपीएससी भर्ती मामले में ईडी ने जारी किया
बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यह नोटिस उनके आवास और उनसे जुड़े परिसरों में हाल ही में की गई तलाशी के बाद जारी किया गया है। ईडी ने ज्ञानेंद्र कुमार के आवास के अलावा उनसे जुड़े परिसरों और शिवशंकरप्पा के आवास पर भी तलाशी ली थी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वर्ष 2024 में कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) में ज्ञानेंद्र कुमार के कार्य से संबंधित मामले की जांच के तहत की गई।

तलाशी के कुछ समय बाद ज्ञानेंद्र कुमार ने अपने पिता की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए छुट्टी ली थी और बाद में मुख्यालय से चले गए थे। रिपोर्टों के अनुसार, 20 अगस्त से उनका मोबाइल फोन बंद है और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। ईडी के नोटिस के बाद अधिकारी के ठिकाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। गृह मंत्री ने भी उनकी गैर-मौजूदगी के बारे में कहा था कि ज्ञानेंद्र कुमार अपने पिता की स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देकर छुट्टी पर गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी इस मामले की जांच के सिलसिले में ज्ञानेंद्र कुमार से पूछताछ करेगी।

महादेव ट्रेडिंग केस: जयपुर-श्रीगंगानगर में ईडी की बड़ी रेड, भाजपा नेता अशोक चांडक से जुड़े ठिकानों पर सर्च
जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह महादेव ट्रेडिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत राजस्थान सहित कई राज्यों में बड़ी छापेमारी की। राजस्थान में श्रीगंगानगर और जयपुर के वैशाली नगर स्थित भाजपा नेता एवं कारोबारी अशोक चांडक से जुड़े ठिकानों पर ईडी की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, श्रीगंगानगर में अशोक चांडक से जुड़े चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इनमें शिवा वाइन, चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट का कार्यालय तथा निकुंज विहार और जवाहर नगर स्थित रिश्तेदारों के आवास शामिल हैं। वहीं जयपुर के वैशाली नगर में भी उनके रिश्तेदारों के घरों पर ईडी की टीमों ने दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की।

जांच एजेंसी वित्तीय लेन-देन, निवेश, बैंक रिकॉर्ड और अन्य कारोबारी दस्तावेजों को खंगाल रही है। ईडी सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। राजस्थान, दिल्ली और बिहार समेत कई राज्यों में यह कार्रवाई एक साथ की गई है। अशोक चांडक 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी पत्नी और भाई श्रीगंगानगर नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं। जून 2025 में भी चांडक परिवार चर्चा में आया था, जब उन्होंने रोहित गोदारा गैंग पर 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।