toxic - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इलाज के बहाने पत्नी को पिलाया ज़हर: 5 महीने बाद FSL रिपोर्ट से खुला हत्या का राज, हत्यारा पति गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद थाना पुलिस ने रविवार को करीब पांच माह पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर यह सामने आया कि आरोपी ने अपनी बीमार पत्नी को इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस मामले की विवेचना स्वयं बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने की। पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि उसके पति अफजाल द्वारा इलाज के बहाने पानी में जहर मिलाकर पिलाने के कारण हुई है।

शिकायत के आधार पर बहादराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद विसरा परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। एफएसएल रिपोर्ट में महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अफजाल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि वह क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। इस पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी कारण उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जहरीली हवा
हर साल की तरह इस साल भी देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में प्रदूषण बेहद खतरनाक बिन्दु तक पहुंच गया है। कुछ-कुछ इलाकों की हालत तो ऐसी बन गई है जहां सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। दिल्ली व आसपास के इलाकों में तो दिवाली के बाद फैले प्रदूषण की बेहद खराब स्थिति को देखते हुए लोगों की हिदायतें दी जा रही हैं। वैसे हर साल ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्र्राम जैसे इलाकों में हर साल ही अक्टूबर के बाद हवा में जहर घुलना शुरू हो जाता है। इसका बड़ा कारण पड़ोसी राज्यों से आने वाला पराली का धुआं है। लेकिन इस बार तो दिल्ली सहित देश के कई शहरों की हवा जो बिगड़ी है, उसका बड़ा कारण पटाखों का धुआं रहा है। कोरोना महामारी का स्तर काफी हद तक गिर जाने के कारण लोगों ने दिवाली पर जमकर पटाखे छुड़ाए। हालांकि कई राज्यों में ग्र्रीन पटाखों की अनुमति दी गई थी, लेकिन दुकानदारों ने हर प्रकार के पटाखे ग्र्राहकों की मांग के अनुसार बेच डाले। दिल्ली में तो पटाखों पर पूर्ण पाबंदी थी, लेकिन सरकार पटाखे छोड़ने वालों को रोकने में नाकाम रही। दिवाली के बाद दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में वायु की गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। हालांकि प्रदूषण के लिए पराली, पटाखों के अलावा शहरों में हजारों ऐसी गाड़ियां हैं, जो रोजाना जहरीला धुआं छोड़ती हुई दौड़ती है। यातायात पुलिस, इसे गंभीरता से नहीं लेती। परिवहन विभाग भी ऐसी गाड़ियों पर निगरानी बरतने में कोताही बरतता है। और तो और सरकारें भी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं देती। सरकारें प्रदूषण संबंधी कानूनों का भी पालन कराने में असमर्थ है। पिछले कई सालों से दुनिया के पहले तीस प्रदूषित शहरों में भारत के कई शहर दर्ज होते रहे हैं। विभागों व सरकारों की अनदेखी या किसी प्रकार की हिचकिचाहट की वजह से हवा को जहरीली बना रहे हैं। इस बात से कोई अनजान नहीं है कि जहरीली हवा से लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। फिर चिकित्सा विशेषज्ञ चेतावनी दे चुके हैं कि वायु प्रदूषण से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। सरकारों व आम लोगों को प्रदूषण को गंभीरता से लेना चाहिए और अपने परिजनों, समाज व देश के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।