cyber fraud - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल
जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही साइबर ठगी के मामले में एडवाइजारी जारी की है। साइबर ठग स्वयं को सीबीआई, ईडी, कस्टम या एटीएस का अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी वारंट, सम्मन और नोटिस भेजते हैं। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित को लगातार डराकर कमाई ठग लेते हैं। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि साइबर ठग विशेष रूप से उच्च सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त व्यक्तियों, डॉक्टरों, प्रोफेसरों एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। इसी गंभीर खतरे को देखते हुए नागरिकों को संदिग्ध पुलिस, न्यायालय अथवा जांच एजेंसियों के नोटिस की वास्तविकता जांचने के लिए सीबीआई द्वारा अभय पोर्टल शुरू किया है।

ऐसे शुरू होता है डिजिटल अरेस्ट का खेल  :

साइबर ठग फोन कॉल, व्हाट्सऐप कॉल अथवा वीडियो कॉल के जरिए संपर्क करते हैं। वे खुद को एटीएस, सीबीआई, आरबीआई, एनआईए या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताते हुए कहते हैं कि पीड़ित के आधार कार्ड, बैंक खाते या सिम कार्ड का इस्तेमाल किसी अवैध गतिविधि में हुआ है। पीड़ित को हवाला लेन-देन, आतंकवाद की फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग अथवा किसी अन्य अपराध से जोड़कर गिरफ्तारी की धमकी दी जाती है।

सीबीआई कार्यालय दिखाकर जमाते हैं धौंस :

ठग वीडियो कॉल के दौरान पुलिस स्टेशन या सीबीआई कार्यालय जैसा सेटअप दिखाते हैं। कई बार पुलिस अथवा जांच एजेंसी की वर्दी पहने व्यक्ति स्क्रीन पर दिखाई देते हैं इसके बाद व्हाट्सऐप पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट, न्यायालय के नोटिस अथवा आरबीआई के नोटिस भेजकर डराया जाता है।

वेरिफिकेशन के नाम पर पूरी जमा पूंजी ट्रांसफर करवाते हैं :

डिजिटल अरेस्ट के दौरान साइबर ठग पीड़ित से उसके बचत खाते, एफडी और अन्य वित्तीय संसाधनों की जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद उसकी पूरी जमा पूंजी को किसी अपराध से अर्जित धन बताते हुए वेरिफिकेशन के नाम पर कथित आरबीआई अधिकारी के बताए बैंक खाते में ट्रांसफर करवाते हैं।

वाईफाई हैकिंग से बचने के लिए राउटर रखें सुरक्षित, डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें
जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने वाईफाई नेटवर्क को हैकिंग और साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रखने के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने आमजन को सलाह दी है कि वे अपने वाईफाई राउटर की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न बरतें। असुरक्षित वाईफाई नेटवर्क से अनधिकृत डिवाइस जुड़ने पर इंटरनेट की स्पीड और डेटा खपत प्रभावित होने के साथ डिजिटल सुरक्षा एवं गोपनीयता को भी खतरा हो सकता है।

डीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को संदेह है कि उसके वाईफाई नेटवर्क से कोई अनधिकृत डिवाइस जुड़ा है तो वह अपने मोबाइल या लैपटॉप को वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट कर ब्राउजर के माध्यम से राउटर का एडमिन पेज खोल सकता है। एडमिन यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद कनेक्टेड डिवाइस, डिवाइस लौस्ट या अटैच्ड डिवाइस जैसे विकल्पों में जाकर जुड़े हुए डिवाइस की जांच की जा सकती है और अनजान डिवाइस को रिमूव किया जा सकता है।

डिफॉल्ट एडमिन पासवर्ड तुरंत बदलें :

साइबर पुलिस ने राउटर की सेटिंग में दिए गए डिफॉल्ट एडमिन पासवर्ड को तुरंत बदलने की सलाह दी है। वाईफाई पासवर्ड कम से कम 12 अंकों का रखने और उसमें अपरकेस व लोअरकेस अक्षरों, संख्याओं तथा विशेष प्रतीकों का इस्तेमाल करने को कहा है। साथ ही एसएसआईडी यानी वाईफाई नाम ऐसा रखें, जिससे व्यक्तिगत पहचान या राउटर के ब्रांड की जानकारी उजागर न हो।

WPA3 या  WPA2- AES करें इस्तेमाल :

एडवाइजरी में राउटर की सुरक्षा के लिए WPA3 या कम से कम WPA2- AES एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करें। पुराने क्योंकि इससे नेटवर्क की सुरक्षा कमजोर हो सकती है। राउटर की रिमोट मैनेजमेंट सुविधा को भी डिसेबल रखने को कहा गया है, ताकि इंटरनेट के जरिए बाहर से राउटर की सेटिंग तक पहुंच को रोका जा सके।

गेस्ट डिवाइस के लिए अलग नेटवर्क :

पुलिस ने स्मार्ट टीवी, कडळऔर गेस्ट डिवाइस के लिए अलग गेस्ट नेटवर्र्क  बनाएं। इससे मुख्य ६्र-ा्र नेटवर्क को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। राउटर के फर्मवेयर को भी नियमित रूप से अपडेट रखें ताकि नए सुरक्षा पैच मिलते रहें। सुरक्षा बढ़ाने के लिए भरोसेमंद डिवाइस के राउटर में व्हाइटलिस्ट करें।

पोर्नोग्राफिक ऐप के नाम पर एपीके डाउनलोड करवाकर हो रही साइबर ठगी, जानें
जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक और दुर्भावनापूर्ण एंड्रॉइड ऐप के जरिए होने वाली साइबर ठगी को लेकर आमजन को एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील विज्ञापनों और लिंक के जरिए लोगों को फिशिंग वेबसाइट पर ले जाकर उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाते हैं। इसके बाद मोबाइल का डेटा हैक कर ठगी की जाती है।

एडवाइजरी के अनुसार वर्तमान में नाइट प्ले, रीलूप, किस, विमो, रीवो, नेक्सो और विक्सा जैसे नामों से पोर्नोग्राफिक ऐप के विज्ञापन टेलीग्राम, फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं। इन विज्ञापनों के जरिए उपयोगकर्ताओं को संदिग्ध वेबसाइटों पर ले जाकर एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करवाई जाती है। ऐप इंस्टॉल होने के बाद ठग ऐप अपडेट के नाम पर सेकेंडरी पैकेज डाउनलोड करवाते हैं। इसके जरिए एसेसिबिलिटी समेत अन्य संवेदनशील अनुमतियां हासिल कर मोबाइल पर नियंत्रण किया जा सकता है। संदिग्ध ऐप फोन में वीपीएन भी इंस्टॉल कर सकते हैं जिससे इंटरनेट ट्रैफिक साइबर अपराधियों के सर्वर से होकर गुजरता है। मोबाइल का नियंत्रण मिलने के बाद ठग बैंक खातों से रकम निकाल सकते हैं। पुलिस ने लोगों से कहा है कि सोशल मीडिया विज्ञापनों, संदिग्ध वेबसाइटों या अनजान लिंक से एपीके फाइल  डाउनलोड न करें। अनजान ऐप को एसेसिबिलिटी की अनुमति नहीं दें और ऐप केवल गूगल प्ले स्टोर या विश्वसनीय ऐप स्टोर से ही इंस्टॉल करें।  बैंक खाते और यूपीआई लेनदेन पर भी नियमित नजर रखने की सलाह दी गई है।

रक्षाबंधन पर गिफ्ट-कूपन के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, एपीके फाइल से रहें सावधान
जयपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर गिफ्ट, कूपन और बधाई संदेश के बहाने होने वाली साइबर ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चेताया है कि साइबर ठग त्योहारों पर लोगों की भावनाओं और जल्दबाजी का फायदा उठाकर मोबाइल फोन और बैंकिंग संबंधी जानकारी चुराने का प्रयास कर रहे हैं। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि ठग व्हाट्सएप पर रक्षाबंधन ग्रीटिंग एपीके और फेस्टिवल गिफ्ट एपीके जैसी फाइलें भेज रहे हैं। इन्हें डाउनलोड और इंस्टॉल करते ही मोबाइल में मौजूद कैमरा, गैलरी, संदेश और बैंकिंग एप तक ठगों की पहुंच बन सकती है। इसके अलावा रक्षाबंधन विशेष ऑफर, मुफ्त गिफ्ट वाउचर, रिचार्ज और भारी छूट के नाम पर फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं। इन पर क्लिक करने से बैंकिंग और निजी जानकारी चोरी होने का खतरा है। ठग रिश्तेदारों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर पैसे भी मांग सकते हैं। फर्जी कूरियर या गिफ्ट डिलीवरी के नाम पर भी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

पुलिस ने व्हाट्सएप का मीडिया ऑटो-डाउनलोड बंद रखने और टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय करने की सलाह दी है। संदिग्ध संदेश मिलने पर संबंधित व्यक्ति से सीधे पुष्टि करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या 9256001930/9257510100 पर शिकायत करें।

साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला
जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट बढ़ाने के नाम पर एक 58 वर्षीय व्यक्ति से 3 लाख 19 हजार 685 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने प्रताप नगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जगतपुरा निवासी नवीन कुमार मुदगल (58) ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पास क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने रिवॉर्ड पॉइंट के संबंध में जानकारी लेने के बाद क्रेडिट कार्ड से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा। आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने बताए गए तरीके से प्रक्रिया पूरी कर दी। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 3 लाख 19 हजार 685 रुपए की राशि फर्जी तरीके से निकाल ली गई। रकम कटने का पता चलने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। प्रताप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और बैंक लेन-देन की जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए एसबीआई : देवनानी
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मंगलवार को विधानसभा परिसर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच साइबर सुरक्षा और बैंक ग्राहकों को साइबर अपराधों से बचाने के उपायों पर चर्चा हुई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने एसबीआई को राज्यभर में साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दायरे के साथ साइबर अपराधों के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में आम नागरिकों को समय रहते जागरूक करना और सुरक्षित बैंकिंग के प्रति शिक्षित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की प्राथमिक आवश्यकता बन गई है और इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को एसबीआई की ओर से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुरक्षा सुविधाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। भेंट के दौरान ओंकार नाथ चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जबकि देवनानी ने उन्हें राजस्थान विधानसभा के लोगो की प्रतिकृति और डायरी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक (जनसंपर्क) संजय शर्मा भी उपस्थित रहे।