Emmanuel Macron Legislation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मैक्रों सरकार का बड़ा एक्शन! 15 साल से कम उम्र वालों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगेगी रोक, एक सितंबर से लागू होगा कानून
पेरिस। फ्रांस की संसद ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंज़ूरी दे दी है। यह विधेयक एक सितंबर से लागू होगा। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात बताया कि विधेयक के समर्थन में 279 मत डाले गये जबकि 81 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नए कानून के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को उपयोगकर्ता की उम्र सत्यापित करनी होगी और 15 साल से कम उम्र वालों को इससे रोकना होगा।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स पर लिखा, "मैंने इसका वादा किया था और इस मुद्दे पर मतदान भी हुआ है, स्कूल वर्ष की शुरुआत से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल नेटवर्क पर रोक होगी। सांसदों का धन्यवाद।" हाल ही में कई देशों ने युवा पीढ़ी पर सोशल मीडिया के असर को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 10 दिसंबर, 2025 से 16 साल से कम उम्र वालों के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और दूसरे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए भी ऐसी ही पाबंदियां लागू होने वाली हैं। डेनमार्क, स्पेन, ग्रीस, तुर्की, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन ने भी ऐसे ही उपायों की योजना की घोषणा की है।