Parliament Security Lockdown 2026 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: हाथों में तख्तियां लेकर जताया विरोध, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग हुई तेज
नई दिल्ली। कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बुधवार को संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे त​क स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्र हुए। उन्होंने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि छात्रों पर हो रहे अन्याय की मूल वजह प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं हैं और इसके लिए शिक्षा मंत्री ही पूरी तरह जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को हटाया जाना चाहिए। सांसदों के हाथों में 'धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो' जैसे नारे लिखी तख्तियां भी थीं।

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, के. सी. वेणुगोपाल, गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, गुरजीत सिंह औजला, डीएमके, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, अवधेश प्रसाद, रामगोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय और कल्याण बनर्जी सहित विपक्षी दलों के अनेक सांसद शामिल हुए।