threatening - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारी और सहयोगियों की बढ़ी मुश्किलें, डकैती और रंगदारी का मामला दर्ज
नासिक।  महाराष्ट्र के नासिक नगर निगम चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट) के पदाधिकारी पवन पवार और उसके भाई विशाल सहित करीब 15-17 लोगों पर पुलिस ने जबरन वसूली और लोगों को धमकाने के दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। फिलहाल पवन पवार अन्य अपराधों के चलते फरार चल रहा है।

पवन पर अपनी मां आशा चंद्रकांत पवार का चुनाव खर्च वसूलने के लिए भाजपा और राकांपा के जीते और हारे उम्मीदवारों से रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है। चुनाव नतीजों के बाद हुई इन घटनाओं से जीते हुए उम्मीदवारों में ङ्क्षचता बढ़ गयी है और वॉर्ड में दहशत व्याप्त हो गयी है।

शिकायत के मुताबिक, शिंदे गुट की हारी प्रत्याशी पवन पवार की मां आशा चंद्रकांत पवार का चुनाव खर्च वसूलने के लिए पवन और विशाल के कहने पर विजय अशोक सिंह और उसके साथियों ने भाजपा के जीते उम्मीदवार शरद मोरे के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और 50 लाख रुपये मांगे और डकैती डाली। खास बात यह है कि शुक्रवार को पता चला कि पवन के करीबी शिंग्या ने उसी वॉर्ड से राकांपा प्रत्याशी रोहित उर्फ शिवा गाड़े से चुनाव खर्च वसूलने के लिए तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर श्री गाड़े को गोली मारकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस बीच शिवा गाड़े की शिकायत के मुताबिक, पवन के करीबी साथी शिंग्या ने मतदान की गिनती के दौरान समनगांव पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास उन्हें रोककर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने शिवा गाड़े को धमकाते हुए कहा, चुनाव में बहुत पैसा खर्च हुआ है, और हमें तुमसे वसूलना है। जब शिवा गाड़े ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। घटना से डरे शिवा गाड़े ने पुलिस से संपर्क किया और मामले की रिपोर्ट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिंग्या को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

राहुल को जान से मारने की धमकी देना निंदनीय : पूर्व सीएम गहलोत का बीजेपी पर हमला, कहा- प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लाइव टीवी पर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के एक प्रवक्ता द्वारा जान से मारने की धमकी देना निंदनीय है। लोकतंत्र में ऐसी भाषा और इस सोच का कोई स्थान नहीं है।

गहलोत ने सोमवार को अपने बयान का वीडियो जारी कर कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक भाजपा ने ऐसा बयान देने वाले प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं जो चिंता की बात हैं। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की घृणा एवं नफरत की राजनीति उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगार एवं वोट चोरी की बात करते हैं और वोट चोरी का मुद्दा बना रहे है, इसलिए वोट चोरी के मुद्दे पर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए क्या भाजपा प्रवक्ता इस तरह की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहिए कि इस तरह का मामला सामने आया हैं और इस पर संज्ञान लिया जा रहा है लेकिन इस तरह की कोई भावना अभी तक तो सामने आई नहीं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर उन्हें मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा बौखलाई हुई है और हताशा में ऐसी हरकतें कर रही है। गहलोत ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं हैं। जनता सब देख रही है और वह समय आने पर जवाब देगी।

चीन की सीमा के पास म्यांमार में भीषण गृहयुद्ध : ड्रैगन की विद्रोहियों को धमकी, दुनिया में रुक जाएंगे गाड़ियों के पहिए
रंगून। म्यांमार में चीन की सीमा के पास भामो में भीषण गृहयुद्ध चल रहा है। काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी दिसंबर महीने से ही चीन के समर्थन वाली म्यांमार की सेना से जंग लड़ रही है। यह वही इलाका है जहां पर दुनिया का आधुनिक खजाना यानि रेअर अर्थ छिपा हुआ है। यह इलाका चीन की सीमा से मात्र 100 किमी की दूरी पर है। म्यांमार में साल 2021 में सेना के तख्तापलट के बाद से ही देश के अंदर भीषण गृहयुद्ध शुरू हो गया। आज आलम यह है कि देश के कई इलाके में विद्रोहियों को कब्जा हो गया है और सेना को भारी नुकसान उठा पड़ा है। महीनों से जारी इस लड़ाई से दुनिया में रेअर अर्थ की सप्लाई संकट में आ गई है। चीन इस समय दुनिया को रेअर अर्थ के नाम पर धमका रहा है और इसकी वजह से इलेक्ट्रिक गाड़ियों का निर्माण रुक जाने का खतरा पैदा हो गया है। चीन ने अब काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी को रेअर अर्थ पर धमकी दी है।
दुनिया का लगभग आधा हैवी रेअर अर्थ म्यांमार के काचिन राज्य से निकाला जाता है। इसमें उत्तरी बामो भी शामिल है जो सेना का रणनीतिक गढ़ है। इस रेअर अर्थ को यहां से निकाले जाने के बाद उसे चीन भेज दिया जाता है ताकि उससे मैग्नेट बनाया जा सके। इस मैग्नेट की मदद से इलेक्ट्रिक गाड़ियां और विंड टर्बाइन बनाई जाती है। हैवी रेअर अर्थ की प्रोसिसिंग में चीन का लगभग एकाधिकार है। चीन ने अब म्यांमार के विद्रोही गुट को धमकी दी है कि अगर उसने भामो पर पूरी तरह से कब्जा करने की कोशिश की तो वह रेअर अर्थ की खरीद को बंद कर देगा।

चीन ने काचिन आर्मी को दिया लालच
चीन की इस धमकी यह साफ है कि वह खनिजों पर कब्जे को बढ़ा रहा है ताकि अपने भूराजनीतिक लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। इस गृहयुद्ध की वजह से दुनिया में रेअर अर्थ का खनन और उसका निर्यात प्रभावित हो रहा है। चीन ने रेअर अर्थ को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है और अमेरिका से लेकर भारत तक इसकी सप्लाई को रोक दिया है। अब चीन इसका इस्तेमाल म्यांमार की सेना की मदद के लिए कर रहा है। चीन की सरकार का कहना है कि सीजफायर और शांति वार्ता म्यांमार की सेना और काचिन आर्मी तथा चीन सभी के हित में है। चीन ने काचिन आर्मी को यह भी आॅफर दिया है कि वह अगर भामो से हट जाती है तो उसके कब्जे वाले सीमाई इलाके से ज्यादा व्यापार किया जाएगा। भामो म्यांमार की सेना के लिए एक लॉजिस्टिक हब है जहां 1 लाख 66 हजार लोग रहते हैं।

काचिन आर्मी के अधिकारियों का कहना है कि अगर वे इस डील को नहीं स्वीकार करते हैं तो वे काचिन राज्य से रेअर अर्थ समेत अन्य निर्यात को स्वीकार नहीं करेगा। म्यांमार के विशेषज्ञ डेविड मैथिएसोन का कहना है कि चीन म्यांमार के गृहयुद्ध को रोकना नहीं चाहता है, वह चाहता है कि लड़ाई इतनी कम हो जाए जिससे उसके आर्थिक हित आगे बढ़ते रहें।

काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी का संघर्ष दशकों पुराना
असल में भामो की लड़ाई उस समय शुरू हुई जब काचिन आर्मी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में रेअर अर्थ से भरे मुख्य इलाके पर कब्जा कर लिया। काचिन आर्मी ने खनन करने वालों पर टैक्स बढ़ा दिया और टेरिबियम तथा ८ि२स्र१ङ्म२्र४े के उत्पादन को रोक दिया। इससे दाम आसमान छूने लगे। इससे म्यांमार से चीन का रेअर अर्थ का आयात काफी कम हो गया। काचिन आर्मी में 15 हजार जवान शामिल हैं और इसका गठन साल 1961 में किया गया था। ये काचिन राज्य की स्वायत्ता की मांग कर रहे हैं। यह म्यांमार के सबसे मजबूत विद्रोही गुटों में शामिल है।

ईएसआई अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी : अलर्ट पर पुलिस-प्रशासन, मरीजों और कर्मचारियों को निकाला बाहर
जयपुर। शहर में एक बार फिर बम ब्लास्ट करने की धमकी से हड़कंप हो गया है। इस बार राजधानी के सदर थाना इलाके में स्थित 4 नंबर डिस्पेंसरी के ईएसआई अस्पताल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया। ईमेल मिलते ही अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, दमकल और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा साइबर और टेक्निकल टीमों को भी जांच के लिए बुला लिया गया है, ताकि धमकी भरे ईमेल भेजने वाले असामाजिक तत्व का पता लगाया जा सके। अस्पताल में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। इसके बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया। पुलिस टीम द्वारा अस्पताल में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सतर्कता के चलते चेकिंग अभी भी जारी है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी देने वालों के खिलाफ साइबर सेल को जांच सौंप दी गई है और जल्द ही मेल भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला किसी शरारती तत्व की साजिश प्रतीत हो रहा है, फिर भी पुलिस प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे। घटना के चलते अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि वे सतर्क रहें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो डालकर धमकाने वाला गिरफ्तार : एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद, लाइव आकर लोगों को दे रहा था धमकी
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी और जयपुर पश्चिम की विशेष टीम ने रविवार को ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है जो हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालकर आमजन में भय का माहौल बना रहा था। आरोपी विष्णु पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। इसके कब्जे से एक पिस्टल मय दो मैग्जीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार विष्णु सिंह उर्फ बल्लू उर्फ लोकेन्द्र सिंह शेखावत (26) राजपुरा लोसल सीकर का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि सीएसटी और जिले की डीएसटी टीम ने करधनी में वांछित दस हजार रुपए के इनामी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे आया पकड़ में
कुमार ने बताया कि टीम पीछा कर मुखबिर की सूचना पर विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। खुलासा हुआ कि विष्णु सिंह पिछले कई दिनों से लगातार हथियारों के साथ घूम रहा था तथा बार-बार सोशल मीडिया पर लाइव आकर लोगों को धमकी दे रहा था। इस व्यक्ति का सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए का फायरिंग करते का वीडियो डालकर आमजन में भय का माहोल पैदा करता है।

खतरे में शाहनवाज हुसैन : वक्फ विधेयक का सर्मथन करने पर मिली जान से मारने की धमकी, मोबाइल पर आ रहे धमकी भरे फोन
समस्तीपुर। वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को जान मारने की धमकी मिली है। हुसैन ने शनिवार को समस्तीपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में इसका स्वयं खुलासा करते हुए बताया कि उनके मोबाइल फोन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार संदेश भेजकर धमकी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि वक्फ संसोधन विधेयक के फायदे के बारे में पार्टी की ओर से लोगों खासकर मुसलमानों के बीच अपनी बात मजबूती के साथ लगातार रख रहा हूं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया और फोन पर संदेश के माध्यम से धमकी मिल रही है लेकिन मैं इससे डरने वाला नहीं हूं।

प्रदेश के कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, रेलवे स्टेशन पर मिला पत्र
जयपुर। राजधानी जयपुर, जोधपुर सहित राजस्थान के 8 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने गहनता से जांच की। इसके बाद इन स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 1 अक्टूबर की शाम हनुमानगढ़ के सुपरिटेंडेंट को लेटर में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बूंदी, अलवर, उदयपुर को उड़ाने की धमकी का एक लेटर मिला है।

धमकी मिलने के बाद यात्रियों और ट्रेनों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। लेटर में राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थानों को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद का जम्मू-कश्मीर एरिया कमांडर मोहम्मद सलीम अंसारी बताया है।

व्यापारी को धमकाकर मांगे 200000 रुपए
कोटा । दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी को धमकाकर  200000 रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है । इस मामले में पीड़ित व्यापारी जाकिर हुसैन ने पुलिस थाना दादाबाड़ी में  बदमाश के खिलाफ  कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस थाना अधिकारी को परिवाद दिया । जिसमें बताया गया कि सब्जी मंडी प्रांगण में बदमाशों द्वारा व्यापारियों को धमकाया जा रहा है । सभी व्यापारियों से आए दिन चौथ वसूली तथा मोबाइल पर जान से मारने की धमकियां मिल रही है । उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को उनके पास रात करीब 8:30 बजे एक बदमाश बाइक पर सवार होकर आया और उसने घर का दरवाजा खटखटाया ।  बाहर निकल कर देखा तो सामने फारु उर्फ परवेज खड़ा था । उन्होंने मुझसे 200000 रुपए की मांग की । साथ ही  रुपए नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी दी।  उसके पास एक हथियार भी था जिससे वह डर गया । इस मामले में उसने व्यापारियों को जानकारी दी। इसके बाद आदर्श कोटा थोक फ्रूट एंड वेजिटेबल मर्चेंट यूनियन के अध्यक्ष निरंजन  मंडावत ने व्यापारियों के साथ पुलिस थाना दादाबाड़ी में आरोपी बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए  परिवाद दिया है ।

आदर्श कोटा थोक फ्रूट एंड वेजिटेबल मर्चेंट यूनियन के अध्यक्ष निरंजन मंडावत ने बताया कि गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित नई थोक सब्जी मंडी में व्यापार कर रहे कई व्यापारियों के पास आए दिन चौथ वसूली के लिए अलग-अलग टेलीफोन नंबरों से फोन आ रहे हैं । जिसमें धमकी दी जा रही है कि यदि पैसे नहीं दिए तो  जान से मार दिया जाएगा । बदमाशों द्वारा फोन पर बताया जा रहा है  कि उन्होंने मंडी के कई व्यापारियों को चिन्हित कर रखा है। उनसे उन्हें करीब 1500000 रुपए एकत्रित करने हैं।

विधायक विधूड़ी को जान से मारने की धमकी देनेवाला गिरफ्तार
चितौडगढ। जिले के बेगूं-गंगरार विधायक राजेन्द्र सिंह विधूड़ी को को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने भीलवाड़ा जिले से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी को सोमवार रात्रि को एक व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद विधायक द्वारा पुलिस को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पहले भी सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी दी जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद न तो सरकार कुछ कर रही है, और ना ही चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा कुछ कार्रवाई की जा रही है।  एक विधायक होने के बावजूद वह सुरक्षित नहीं हंै । उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब विधायक की सुरक्षित नहीं है, तो राजस्थान की जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है।
विधायक द्वारा पुलिस को शिकायत किए जाने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और विभिन्न टीमों का गठन किया गया।  पुलिस द्वारा बाद में जिस मोबाइल से विधायक को शिकायत की गई, उस मोबाइल की लोकेशन के बारे में जांच पड़ताल करने के बाद ज्ञात हुआ कि व्यक्ति भीलवाड़ा जिले में है।

इस पर एक टीम ने भीलवाड़ा जिले के गंगापुर क्षेत्र से दीपक प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अब तक की पूछताछ के दौरान बताया कि यूट्यूब पर उसने देवा गुर्जर का बहुचर्चित मर्डर का वीडियो देखा था, जिसके बाद उसमें भी डॉन बनने का जोश आ गया । इसी कारण उसने बेगंू विधायक को जान से मारने की धमकी दी , उसका उद्देश्य केवल डॉन बनना था, और इसी कारण उसके द्वारा यह कदम उठाया गया ।

फोटो के लिए आ गया पूरा पुलिस थाना
पुलिस द्वारा उक्त युवक को गिरफ्तार करने के बाद रावतभाटा  लाया गया।  रावतभाटा पुलिस में बाद में आरोपी के साथ फोटो खिंचवाने की ऐसी होड़ मच गई, मानो पुलिस द्वारा किसी बहुत बड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया हो, लेकिन मामला बहुचर्चित विधायक से  संबंधित होने की वजह से कांस्टेबल से लेकर  हेड कांस्टेबल  में फोटो को लेकर होड़ मची रही, और मीडिया को यह फोटो जारी करने के लिए लगभग पूरा पुलिस थाना फोटो खिंचवाने के लिए खड़ा हो गया।

विधायक को मर्डर की धमकी देने वाला 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
बांदरसिंदरी। ओसिया (जोधपुर) के तत्कालीन विधायक भैराराम सियोल को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बांदरसिंदरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

थानाधिकारी प्रभातीलाल मीणा ने बताया कि 10 सितंबर 2018 को तत्कालीन विधायक भैराराम सियोल जोधपुर से जयपुर जा रहे थे। इस दौरान बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में आरोपी ने फोन पर मर्डर करने की धमकी दी थी। जिसके बाद विधायक ने बांदरसिंदरी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आईटी सेल के जरिए जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में विशेष टीम बनाकर फरार चल रहे आरोपी को धर दबोचा। आरोपी नौसर (मतोड़ा) निवासी सवाई सिंह (24) पुत्र हरि सिंह राजपूत के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जोधपुर से ही गिरफ्तार कर बांदरसिंदरी थाने लाया गया। जिसे उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया है।

अज्ञात बदमाश ने फोन पर मांगी रंगदारी
बाड़ी। करीब एक माह से चर्चा में चल रहे  कस्बे में लगातार अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है. एक ऐसा ही फिर मामला सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति से रंगदारी की मांग की है और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने तक की धमकी दे डाली है। बदमाश की धमकी से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में देखा जा रहा है.घटना से पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर के गर्ल्स स्कूल के सामने रहने वाले पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल पुत्र रामजीलाल ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसके मोबाइल नम्बरो पर दस-पंद्रह दिन से अज्ञात बदमाश फोन कर रंगदारी की मांग कर रहा हैं और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया हैं कि दो जून 2022 को दोपहर में अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर धमकी दी कि तुमने मेरी बात नहीं मानी। अब अंजाम भुगतने को तैयार हो जाओ। जानकारी देते हुए बाड़ी कोतवाली थाना एसएचओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि-पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल ने बाड़ी थाने पर उपस्थित होकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ एक तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए मांगने वाली युवती गिरफ्तार
जयपुर। संजय सर्किल थाना पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए मांगने वाली युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके पास से 50 हजार रुपए और पीड़ित के तीन चेक बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार युवती राधा मूलत: यूपी की रहने वाली है और यहां चित्रकूट इलाके में रहती है। डीसीपी (नॉर्थ) परिस देशमुख ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित ने सूचना दी कि एक युवती उन्हें दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है। वह अभी रुपए लेने आ रही है। इस सूचना पर एडिशनल डीसीपी धर्मेंद्र सागर और एसएचओ मोहम्मद शफीक के नेतृत्व में टीमों ने दबिश देकर युवती को रंगे हाथ पकड़ लिया।

क्या है मामला
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब पांच साल पहले दोनों की आपस में जान पहचान हुई थी। तब युवती मेट्रो में नौकरी करती थी। कुछ समय बाद ही युवती उसे ब्लैकमेल करने लग गई। अभी तक युवती हर माह 8 से 10 हजार रुपए लेती थी पर कुछ महीने पहले युवक की शादी होने के बाद वह 20 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी।