Quad Foreign Ministers Meeting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत समेत क्वाड देशों की अहम बैठक: आसियान सहयोग और इंडो-पैसिफिक रणनीति पर बनी सहमति, समुद्री सुरक्षा और नई तकनीकों पर जोर
नई दिल्ली। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आसियान की एकता एवं उसके साथ सहयोग के लिए निरंतर समर्थन का संकल्प व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मनीला में हुई बैठक के बाद जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वे व्यापक रणनीतिक साझेदारों के रूप में आसियान के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विदेश मंत्रियों ने कहा कि वे इस क्षेत्र की प्रगति तथा आसियान और उसके सदस्य देशों के साथ सहयोग को लेकर गहराई से प्रतिबद्ध हैं। बैठक में क्षेत्रीय चुनौतियों और अवसरों की समीक्षा की गई। मंत्रियों ने हिंद-प्रशांत पर आसियान दृष्टिकोण के व्यावहारिक क्रियान्वयन के लिए समर्थन को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। इसके लिए समुद्री और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि एवं सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियां, तथा मानवीय सहायता एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया को साझा प्राथमिकताओं के रूप में रेखांकित किया गया। उन्होंने यह भी दोहराया कि हिंद-प्रशांत के समुद्री क्षेत्र में शांति और स्थिरता पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिए बुनियादी आधार है।