virat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धोनी, सचिन और विराट को गर्मी से बचाने का 1 माह का खर्चा एक से डेढ़ लाख रुपए
जयपुर। महानायक अमिताभ बच्चन, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा क्रिकेटर विराट कोहली को देखने की चाह लिए हजारों पर्यटक नाहरगढ़ दुर्ग स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम पहुंचते हैं। इन हस्तियों को गर्मी से बचाना जयपुर वैक्स म्यूजियम प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं। इन हस्तियों के मोम के पुतले गर्मियों में खराब ना हों, इसके लिए जहां इन्हें प्रदर्शित किया गया है, वहां एक निर्धारित तापमान रखा जाता है।
म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पुतलों को मेंटेन रखने के लिए इन्हें बनाते समय पेट्रोलियम जैली और बी-वैक्स भी मिलाया जाता है। इसके अतिरिक्त डिस्प्ले एरिया में 24 से 26 डिग्री तापमान रखा जाता है। अनूप ने बताया कि नाहरगढ़ दुर्ग 300 से ज्यादा पुरानी हेरिटेज इमारत है। इसकी दीवार ढाई-ढाई फीट मोटी और चूने से बनी है। ऐसे में इमारत के बाहर के तापमान के मुकाबले अंदर का तापमान तकरीबन 4 से 5 डिग्री कम रहता है। पुतलों को गर्मी से बचाने के लिए हर माह बिजली का बिल करीब एक से डेढ़ लाख रुपए आता है। यहां 40 से 45 वॉट का सोलर पैनल लगाया है। इससे बिजली की खपत थोड़ी कम होती है।

विराट, अनुष्का पहुंचे कैंची धाम, नीम करौली महाराज के किये दर्शन
नैनीताल। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने पत्नी एवं सिने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन किये। प्राप्त जानकारी के अनुसार विराट कोहली सीधे कैंची धाम पहुंचे और तीनों ने नीम करौली महाराज के दर्शन किये। उन्होंने आरती में भाग लिया। वे कुछ देर मंदिर में रुके। उन्होंने इस दौरान मंदिर के पुजारी और कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाये। उन्होंने हालांकि इस दौरान लोगों और श्रद्धालुओं से दूरी बनाए रखी। इसके बाद वह मुक्तेश्वर के लिए रवाना हो गये।

कोहली अपने परिवार के साथ नैनीताल के रामगढ़-मुक्तेश्वर पहुंचे। वह निजी हेलीकॉप्टर से सीधे घोड़ाखाल सैनिक स्कूल उतरे और वापस मुक्तेश्वर के लिए रवाना हो गये। उन्होंने इस दौरान भी किसी से बात नहीं की। घोड़ाखाल स्कूल के छात्र भी इस मौके पर उनकी अगुवाई के लिये खड़े रहे। उन्होंने विराट और अनुष्का का ताली बजाकर स्वागत किया। ऐसा बताया जा रहा है कि वह मुक्तेश्वर में अपने खास मित्र के यहां ठहरे हैं। दोनों यहाँ की शांत वादियों में कुछ दिन बिताना चाहते हैं।

वेस्ट इंडीज टी-20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं विराट
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष बल्लेबाज विराट कोहली को वेस्ट इंडीज दौरे की वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज के दौरान भी आराम दिया जा सकता है। क्रिकबज ने गुरुवार को कहा कि कोहली ने चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया है कि उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल न किया जाए। क्रिकबज ने कहा कि कोहली के अलावा अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे।

इस दौरे पर रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया जा सकता है। अश्विन टी-20 विश्व कप 2021 में टीम का हिस्सा रहे थे लेकिन पिछले सात महीनों से उन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय  सीमित ओवर मुकाबला नहीं खेला है, हालांकि राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद अश्विन को सूचित किया गया था कि टीम को उनके अनुभव और कौशल की जरूरत है। वेस्ट इंडीज टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान 10 जुलाई को इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 के बाद हो सकता है।

खराब फॉर्म के चलते टेस्ट रैंकिंग में फिसले कोहली, 6 साल में पहली बार विराट टॉप-10 से बाहर
दुबई। खराब फॉर्म से गुजर रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छह साल में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 से बाहर हो गये हैं।

आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार, कोहली चार पायदान फिसल कर 714 रेटिंग के साथ 13वें स्थान पर आ गये हैं। कोहली ने पहली बार 21 नवंबर 2016 को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 में जगह बनायी थी। वह 2,053 दिनों तक शीर्ष 10 में बने रहे। खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दो पारियों में सिर्फ 31 (11, 20) रन बनाये थे।

इसी बीच, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एजबेस्टन टेस्ट में 146 और 57 रन के स्कोर के साथ रैंकिंग में बड़ी छलांग लगायी है। पंत पांच पायदान ऊपर उठकर 801 की रेटिंग के साथ टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गये हैं। कोरोना के कारण इस टेस्ट से बाहर रहे रोहित शर्मा एक पायदान फिसल कर नौंवे स्थान पर आ गये हैं, जबकि पिछली पांच पारियों में चार शतक लगाने वाले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 11 पायदान की छलांग लगाकर 10वां स्थान हासिल कर लिया है। पटौदी ट्रॉफी में इंग्लैंड के मैन ऑफ द सीरीज रहे जो रूट 923 रैंकिंग के साथ शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा : विराट, रोहित और बुमराह को आराम, राहुल को कप्तानी, राजस्थान का बिश्नोई भी टीम में शामिल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज  के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टी-20 टीम में कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। केएल राहुल इस टीम की कमान संभालेंगे, जिसमें हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह इस टीम के नए चेहरे हैं। रिषभ पंत को टी-20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चोट से उबरने के बाद हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी करने के बाद दिनेश कार्तिक को भी टीम में वापिस बुलाया गया है। पंजाब किंग्स के लिये वर्षों  से बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे अर्शदीप सिंह और आईपीएल 2022 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले उमरान मलिक को पहला कॉल-अप भेजा गया है। टीम- केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या , वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी, प्रसिद्ध कृष्णा नया चेहरा
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए चेतेश्वर पुजारा की भारतीय टीम में वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था। अब काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने टीम में वापसी की है।  चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए रवींद्र जडेजा को भी 17 सदस्यीय दल में जगह मिली है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा नए चेहरे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट एक से पांच जुलाई के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय दल- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

मैं पहली बार खराब फॉर्म से नहीं जूझ रहा हूं : रोहित शर्मा
मुम्बई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं लेकिन उनका मानना है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। इस सीजन खेले कुल 14 मुकाबलों में वह केवल 19.14 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से 268 रन ही बना पाए। ऐसा पहली बार हुआ जब आईपीएल के किसी सीजन में वह एक अर्धशतक तक नहीं बना पाए।

मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है  : रोहित ने अपनी फॉर्म पर चर्चा करते हुए कहा, काफी चीजें मेरे अनुरूप नहीं गई। हालांकि यह चीजेंं पहले भी मेरे साथ हो चुकी हैं लिहाजा मैं पहली बार इन परिस्थितियों का सामना नहीं कर रहा हूं। मुझे पता है कि क्रिकेट यहां समाप्त नहीं होती अभी आगे काफी क्रिकेट खेलनी है। इसलिए मुझे मानसिक पहलू पर थोड़ा काम करने की जरूरत है ताकि मैं वापस अपनी लय प्राप्त कर सकूं। मुझे बस थोड़े से समायोजन की दरकार है और जब भी मुझे खाली समय मिलेगा मैं इस पर काम करूंगा। रोहित ने इस सीजन मुंबई के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, यह सीजन हमारे लिए काफी निराशाजनक रहा, हम सीजन की शुरुआत में अपनी योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार सके। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको मॉमेंटम बनाना पड़ता है। शुरुआत में हम एक के बाद एक लगातार मुकाबले हारते रहे। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह था कि हम योजनाओं को अपने हिसाब से मैदान में लागू करें लेकिन चीजें वैसी घटित नहीं हुई जैसा हम चाहते थे।

रोहित ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा, दूसरे फेज में हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्रों में अच्छा किया। यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू है, जब आप बड़ा मैच या कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना होता है।

विराट कोहली ने टेस्ट मैच में बनाएं 8 हजार रन
मोहाली। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 100वें टेस्ट मैच में आठ हजार रन बनाएं। इसी के साथ वह आठ हजार टेस्ट रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। कोहली ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो की गेंद पर पॉइंट की दिशा में एक सिंगल लेकर 169 पारियों में यह उपलब्धि प्राप्त की। वह क्रिकेट में 100वें टेस्ट मैच में आठ हजार रन तक पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज बने है।

भारतीय बल्लेबाजों की बात करे, तो सचिन तेंदुलकर (154 पारी), राहुल द्रविड़ (157), वीरेंद्र सहवग (160), सुनील गावस्कर (166) और लक्ष्मण (201) आठ हजार रन बनाने की उपलब्धि प्राप्त कर चुके है। भारत के लिए 100वां टेस्ट मैच खेलने के साथ ही सचिन, द्रविड़, गावस्कर, लक्ष्मण, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर और इशांत शर्मा की मौजूदगी वाले एलीट क्लब में भी विराट शामिल हो गए।

सबसे कम मैच में 10 जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बनें रोहित, शर्मा ने तोड़ा विराट-कपिल का रिकॉर्ड
अहमदाबाद। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाकर बतौर कप्तान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रोहित सबसे कम मैच में 10 जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित  ने अब तक 12 वनडे मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें दसवीं जीत मिली है। उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 83.33 रहा है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिनकी कप्तानी में भारत को 13 वनडे में दसवीं जीत मिली थी।  विराट के बाद कपिल देव (15), मोहम्मद अजरुद्दीन (17), सौरव गांगुली (19), राहुल द्रविड़ (20), एमएस धोनी (22), सचिन तेंदुलकर (29) और सुनील गावस्कर (33) इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि इस मुकाबले में रोहित बल्ले से कमाल नहीं कर सके और 8 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। पहले वनडे में उन्होंने 51 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली थी।  दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए जबकि इसके जवाब में वेस्टइंडीज 46 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई।

विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों के निर्माण का चलन जोरो पर है। कार्तिक आर्यन ने बताया कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वह विराट कोहली की बायोपिक में काम करना पसंद करेंगे।

कार्तिक इन दिनों अपनी फिल्म 'धमाका' की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। वह फिल्म 'धमाका' को दर्शकों से मिल रही तारीफ से बेहद खुश हैं। कार्तिक आर्यन ने कहा कि मुझे खुशी है कि सभी ने मुझे फिर से स्क्रीन पर देखने का आनंद लिया। फिल्म धमाका में मेरी भूमिका मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक थी। मैं दर्शकों और इंडस्ट्री के सभी लोगों का आभारी हूं इसे प्यार करने के लिए। आप मुझे अब और ज्यादा चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में देखेंगे।

दूसरे टेस्ट में हार के बाद विराट फिर संभाल सकते है कमान, तीसरे टेस्ट में कोहली की वापसी की पूरी उम्मीद
जोहानसबर्ग। भारतीय टीम के नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली पीठ की ऐंठन के कारण जोहानसबर्ग  में हुए दूसरे टेस्ट से चूक गए थे। उम्मीद है कि केपटाउन में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट में वह वापसी कर सकते हैं। दूसरे टेस्ट में भारत के कप्तान रहे लोकेश  राहुल ने कहा है कि विराट अब अच्छा महसूस कर रहे हैं, उन्होंने पिछले कुछ दिनों में नेट्स किए हैं, क्षेत्ररक्षण किया और मैदान के चारों ओर दौड़ भी लगाई। मुझे लगता है कि उन्हें ठीक हो जाना चाहिए।

वहीं प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी इसी तरह की बात कही। द्रविड़ ने कहा कि हर तरह से वह ठीक होने चाहिए। उन्हें थोड़ा इधर-उधर दौडऩे का अवसर मिला है, उन्हें अभ्यास करने का अवसर मिला है, मैंने यहां पर नेट में उन्हें केवल थ्रो डाउन कराया लेकिन केप टाउन में उम्मीद हे कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। द्रविड़  ने साथ ही कहा कि मैंने अभी तक फिजियो के साथ विस्तार से बात नहीं की है, लेकिन जो कुछ भी मैं सुन रहा हूं उनके साथ बातचीत करने से, मुझे लगता है कि वह वास्तव में सुधार कर रहे हैं और चार दिनों के समय में जाने के लिए अच्छा होना चाहिए।

अगर कोहली की वापसी होती है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि भारत की दूसरी पारी में नाबाद 40 रनों की पारी खेलने वाले हनुमा विहारी की बेंच पर वापसी हो। भारत ने अपने सीनियर  बल्लेबाजों का समर्थन करना जारी रखा। विहारी को श्रेयस अय्यर की जगह पहली पसंद रखा गया। श्रेयस ने अपने पहले ही टेस्ट में शतक बनाया था।

द्रविड़ ने विहारी की तारीफ़ की। उन्होंने पहली पारी में उनके योगदान के बारे में भी बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को हमेशा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। द्रविड़ ने कहा कि सबसे पहले मुझे लगता है कि विहारी ने इस टेस्ट मैच में वास्तव में दोनों पारियों में अच्छा खेला। मुझे लगता है कि पहली पारी में वह दुर्भाग्य से आउट हुए। एक गेंद असीमित उछाल के साथ आई और उनकी उंगलियों पर लग गई और पास खड़े क्षेत्ररक्षक ने एक कठिन कैच पकड़कर उन्हें आउट किया। उन्होंने दूसरी पारी में खूबसूरती से बल्लेबाजी की, जिससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिला।

द्रविड़ ने कहा कि श्रेयस ने भी दो या तीन टेस्ट मैचों में ऐसा किया है, उन्होंने भी रन बनाए हैं और मुझे लगता है कि उन्हें यह सोचना चाहिए कि जब भी उन्हें अवसर मिल रहे हैं तो वे अच्छा कर रहे हैं। उनको पीछे मुड़कर देखने की जरूरत है कि जो आज हमारे सीनियर खिलाड़ी हैं उन्हें भी अपने समय का इंतजार करना पड़ा था।उनके करियर की शुरुआत में उन्हें भी बहुत रन बनाने थे। यह सिफऱ् खेल की प्रकृति है और यह होगा। इसलिए मुझे लगता है कि वे उनके प्रदर्शन से से सीख सकते हैं और विहारी ने जिस तरह से इस मैच में बल्लेबाजी की उससे बहुत आत्मविश्वास मिला।

विराट कोहली की बेटी का रेप करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पेशे से है इंजीनियर
मुम्बई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने वाले युवक को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। 23 साल के आरोपी को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुधवार को पकड़ा। उसे मुंबई लाया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रामनागेश अकुबाथिनी है। उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया है और पेशे से इंजीनियर है।  टी-20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को टीम इंडिया पहले मैच में पाकिस्तान से हार गई थी। इसके बाद एक सोशल मीडिया अकाउंट से विराट कोहली की बेटी वामिका के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दुष्कर्म की धमकी दी गई थी। आरोपी ने ट्वीट करने के बाद अकाउंट डिलीट कर दिया था।

पहले मैच में पाकिस्तान और इसके बाद न्यूजीलैंड ने भी भारत को मैच में हरा दिया था। इसके बाद कोहली और बाकी प्लेयर्स आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने विरोध की सीमा पार करते हुए खिलाड़ियों के परिवारों को भी टारगेट करना शुरू कर दिया था।