cooperative store - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सहकारी भण्डारों की मासिक रैंकिंग जारी, अजमेर प्रथम और बीकानेर दूसरे स्थान पर
जयपुर। शासन सचिव, सहकारिता डॉ. समित शर्मा ने जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डारों की राज्य स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में सभी महाप्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे विभागीय मापदण्डों के अनुरूप राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके। उन्होंने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह 9 प्रमुख मापदण्डों के आधार पर सभी जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डारों की रैंकिंग जारी की जाएगी तथा वर्ष के अंत में सर्वश्रेष्ठ भण्डारों को सम्मानित किया जाएगा। मासिक रैंकिंग में अजमेर ने पहला, बीकानेर ने दूसरा और कोटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उदयपुर, बाड़मेर, भरतपुर, जोधपुर, कॉनफैड जयपुर, ब्यावर और हनुमानगढ़ को भी उत्कृष्ट श्रेणी में शामिल किया गया।

डॉ. शर्मा ने बताया कि आरजीएचएस योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों के संचालन, गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता, उपभोक्ता सामग्री एवं श्रीअन्न के व्यवसाय, लेखांकन, ऑडिट, परिसम्पत्तियों के निस्तारण, टर्नओवर एवं लाभ में वृद्धि, कार्यालय प्रबंधन और नवाचार जैसे 9 मापदण्डों पर भण्डारों का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 10 जिला भण्डार उत्कृष्ट, 7 बहुत अच्छा, 8 अच्छा, 7 संतोषजनक और 2 भण्डार असंतोषजनक श्रेणी में रहे। शासन सचिव ने सभी महाप्रबंधकों को कार्यशैली में सुधार, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप अधिकाधिक उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।