opposed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चीन के साथ मिलकर पीओके में बेहद अहम कराकोरम हाइवे को मजबूत करेगा पाकिस्तान, भारत करता है विरोध
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार ने कराकोरम हाईवे पर एक सड़क के निर्माण का ठेका चीन को देने के लिए नियमों में बदलाव किए हैं। ये सड़क 2 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से बननी है। इसके बजट को पाक सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है। अब इसका ठेका चीनी कंपनी को दे दिया गया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब के नेतृत्व वाली कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने कराकोरम राजमार्ग के एक हिस्से के निर्माण के लिए चीनी कंपनियों को ठेका देने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली के नियम में बदलाव किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन-पाकिस्तान को जमीन मार्ग से जोड़े रखने के लिए हाईवे का थाकोट-रायकोट खंड काफी अहम है। पाक वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, ईसीसी ने सीपीईसी के तहत केकेएच (थाकोट-रायकोट) के पुनर्गठन पर चीन और पाकिस्तान के बीच फ्रेमवर्क समझौते पर विचार किया। चर्चा और विचार-विमर्श के बाद ईसीसी ने संचार मंत्रालय और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सार्वजनिक खरीद नियम, 2004 के नियम -5 के प्रावधानों के अनुसार फ्रेमवर्क समझौते के प्रावधानों के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दी।

क्यों किया गया नियम में बदलाव
सार्वजनिक खरीद नियामक प्राधिकरण कानून सरकार को प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से अनुबंध देने के लिए बाध्य करता है। हालांकि पीपीआरए नियम 5 में कहा गया है कि जब भी ये नियम किसी अंतरराष्ट्रीय संधि या किसी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान के साथ समझौते के चलते दायित्व या प्रतिबद्धता के साथ टकराव में होते हैं तो इनमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। ईसीसी ने चीनी कंपनियों की खातिर नियम बदल दिए हैं। पाकिस्तान ने इस साल जून में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की चीन यात्रा के दौरान कराकोरम राजमार्ग के थाकोट-रायकोट खंड के निर्माण के लिए रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत के विरोध को दरकिनार करते हुए कराकोरम हाइवे में इस निर्माण को मंजूरी दी है। काराकोरम राजमार्ग के थाकोट-रायकोट 241 किलोमीटर खंड के निर्माण को मंजूरी पर भारत को एतराज हो सकता है। काराकोरम राजमार्ग पाकिस्तान के एबटाबाद को काराकोरम पर्वतमाला के पार चीन के झिंजियांग क्षेत्र के काश्गर से जोड़ता है। ये राजमार्ग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र से होकर गुजरता है। ऐसे में भारत का इस पर एतराज रहा है। वहीं इस राजमार्ग के बनने से सीमा पर चीन और पाकिस्तान की सेना को पहुंचना आसान होगा। इसे देखते हुए भी ये भारत के लिए चिंता का सबब है।

बंगाल में हत्या के विरुद्ध एबीवीपी ने जताया विरोध
जयपुर। पश्चिम बंगाल मैं हुई महिला डॉक्टर के साथ दुराचार और हत्या जैसे जघन्न अपराध के विरुद्ध एबीवीपी ने विश्वविद्यालय के डॉक्टर के साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाते हुए कैंडल मार्च निकालकर विरोध कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अभाविप जयपुर महानगर मंत्री सुशील शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में हुई घृणित अपराध के आरोपियों को तत्काल सजा दी जाए।

इस मौके पर अभाविप के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य भारत भूषण यादव, महानगर के सह मंत्री केशव पारीक, निहाल गुर्जर, महिमा वर्गीस राजस्थान विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष रोहित मीणा, विष्णु मीणा, देवेश दाधिच, अंजलि चौरसिया उपस्थित रहे।

क्रिश्चियन समाज ने मणिपुर मामले में निकाला कैंडल मार्च
जयपुर। मणिपुर घटना के विरोध में क्रिश्चियन समाज के धर्मगुरुओं सहित लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर मौन रूप से विरोध प्रकट किया। मार्च महिला आयोग जयपुर धर्मप्रान्त की ओर से निकाला गया, जिसमें सभी संस्थाओं, एनजीओ, सिस्टर्स अन्य सभी लोगों ने भाग लिया।

मणिपुर में मानवता व सदभाव के संदेश को फैलाने का आह्वान किया। यह मार्च संत जेवियर्स स्कूल परिसर से शुरु होकर स्टेच्यु सर्किल से पुन: स्कूल पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में प्रदेशव्यापी मेडिकल किया बंद
जयपुर। प्राइवेट हॉस्टिपल एंड नर्सिंग होम सोसायटी की ओर से गुरुवार को राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में प्रदेशव्यापी मेडिकल बंद किया गया। हालांकि बंद में अधिकांश छोटे-बड़े अस्पताल शामिल नहीं हुए। बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। अब प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी और यूनाइटेड प्राइवेट क्लीनिक्स एंड हॉस्पिटल्स ऑफ राजस्थान द्वारा गठित ऑल राजस्थान प्राइवेट हॉस्पिटल्स संघर्ष समिति के आह्वान पर इन संगठनों से जुड़े अस्पतालों में चिंरजीवी और आरजीएचएस योजनाओं का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं स्टेट ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने बंद को गलत ठहराया है।

कमेटी केचेयरमैन डॉ. सुनील चुग ने कहा कि राइट टू हेल्थ बिल की सभी विसंगतियों को दूर कर लिया गया है। ऐसे में निजी अस्पताल के बंद का कोई औचित्य नहीं है। आईएमए और ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बिल से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की बात कहते हुए बिल का विरोध नहीं करने का निर्णय लिया था। ऐसे में गुरुवार को ज्यादातर संगठन बंद से दूर रहे।

गुर्जर समाज ने मांगे पूरी नहीं करने पर सरकार को दी विरोध की चेतावनी
जयपुर। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि गुर्जर समाज की लंबित मांगे यदि एक महीने में नहीं पूरी की गई, तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभाओं और दौरों का विरोध किया जाएगा। समिति के पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह, कैप्टन जगराम सिंह और हाकम सिंह ने कहा कि गुर्जर समाज की लंबित मांगे सरकार के पास लंबित है। इसलिए हम सरकार को एक महीने का समय दे रहे है। राहुल गांधी की सभा का विरोध करने का गुर्जर समाज का कोई निर्णय नहीं है। समाज की पंचायत में आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। विजय बैंसला के भारत जोड़ो यात्रा रोकने के मुद्दे पर कहा कि यह विजय बैंसला का व्यक्तिगत विचार है। समाज का विचार नहीं है। समाज में तो पंचायत के जरिए ही फैसला होता है। समाज ने पंचायत के दौरान ही किरोड़ी बैसला को आंदोलन का कार्य दिया था और अब भी पंचायत के माध्यम से ही आंदोलन का नेतृत्व करने वाले का नाम चुना जाएगा।

लंबित मांगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान शहीद हुए गुर्जर समाज के लोगों को 5-5 लाख का मुआवजा, सरकारी नौकरी, गुर्जर समाज के लोगों आंदोलनों में हुए केस वापस लेने, रीट परीक्षा में एमबीसी का 5 प्रतिशत आरक्षण का बैकलॉग भरने और देवनारायण योजना में योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराकर कार्रवाई की की जाएं। केंद्र सरकार से भी पिछड़ा वर्ग संशोधन अधिनियम को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है। हाकम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करौली के दौरे पर आएंगे। गहलोत अगर हमारी मांगों को पूरी किए बिना आए, तो गुर्जर समाज के युवा उनका विरोध करेंगे।

संजय राउत को गिरफ्तार करने के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शहर के क्रांति चौक पर पार्टी प्रवक्ता और सांसद संजय राउत को पीएमएलए मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी के नेता और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे तथा जिला अध्यक्ष एवं निगम पार्षद अंबादास दानवे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता क्रांति चौक पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।

खैर ने कहा कि भाजपा राज्य में विपक्ष को खत्म करने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों का उनके खिलाफ दुरुपयोग कर रही है। खैरे ने कहा कि प्रदेश के लोग अब तक शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ है। दानवे ने कहा कि राउत ने हमेशा भाजपा सरकार की विफलता पर बोला है और यह कार्रवाई उन्हें दबाने के लिए की गई है।

आटे पर जीएसटी लगाकर भाजपा ने किया पाप, सड़कों पर करेंगे विरोध : खाचरियावास
जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आटा, दाल, चावल, गुड, मैदा, सूजी और मखाने पर केंद्र सरकार की ओर से 5 प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने के विरोध में आंदोलन की घोषणा की है। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जयपुर के 8 विधानसभा क्षेत्रो में 11 बजे केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। खाचरियावास ने कहा कि आटे पर ही टैक्स लगा दोगे, तो आम व्यक्ति क्या करेगा। अब तक किसी ने आटे पर टैक्स नहीं लगाया। पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से पहले ही मंहगाई बढ़ गई।

भाजपा के इस पाप का हम पुरजोर विरोध करेंगे। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी जयपुर के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 11 बजे केंद्र सरकार के इस निर्णय के विरोध में प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाएंगे और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन देंगे।

विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति
कोलंबो। आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री भवन पर कब्जा कर लेने के बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रम सिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। श्रीलंका के संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धना ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस फैसले से उन्हें (अभयवर्धना) श्रीलंका छोड़कर मालदीव गए राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अवगत कराया है।

अभयवर्धना ने एक विशेष बयान में कहा कि राष्ट्रपति ने विक्रमसिंघे को उनकी (गोटाबाया) ओर से कार्य करने के लिए नियुक्त किया है, क्योंकि वह देश से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि विक्रमसिंघे को संविधान के अनुच्छेद 37(1) के तहत कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद कोलंबो के कई हिस्सों में नए सिरे से विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों से आर्थिक संकट को लेकर इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। गोटाबाया ने संसद के अध्यक्ष को बताया था कि वह 13 जुलाई को पद से इस्तीफा दे देंगे। गोटबाया बुधवार को अपने इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी बगैर ही परिवार के साथ मालदीव चले गए।

सरपंचों ने जिला प्रमुख के बयान का किया विरोध
कामां। कामां पंचायत समिति कार्यालय के सभागार में भरतपुर के जिला प्रमुख जगत सिंह द्वारा अपने कामां दौरे के दौरान सोमवार को ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बरौली धाऊ की महिला सरपंच गीता गुर्जर व सोनोखर का ग्राम पंचायत की महिला सरपंच के बारे में अशोभनीय अपशब्दों का प्रयोग किए जाने को लेकर सरपंच संघ कामां में रोष देखने को मिला। दोनों महिला सरपंचों के बारे में अशोभनीय टीका टिप्पणी किए जाने को लेकर बरोली धाऊ की महिला सरपंच के प्रतिनिधि नंदन सिंह उर्फ नंदू गुर्जर एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष मिसलू खान ने प्रेस वार्ता के दौरान जिला प्रमुख जगत सिंह पर आरोपो की झड़ी लगाते हुए कहा कि जिस महिला का देश में हर स्थान पर सम्मान किया जाता है आज उन महिलाओं के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल करके जगत सिंह ने यह साबित कर दिया कि मेरे दिल में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं जो मेरे अपने मुखारविंद से कह देता हूं वह सही है। नंदू गुर्जर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मैं जहां रहता हूं वहीं ईमानदारी व वफादारी के साथ कम करता हूं। जिसका जीता जगत उदाहरण कामां विधायक एवं राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री जाहिदा खान के साथ देखने को मिल रहा है। मैं जब आपके कामां विधायक के कार्यकाल के दौरान मैंने भाजपा में शामिल होकर आपके साथ वफादारी के साथ काम किया। लेकिन आप एक भी विकास का उदाहरण पेश कर दें तो मैं और मेरी पत्नी राजनीति से संन्यास ले लेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान दिलचस्प नजर उसे समय देखने को मिला जब नंदू गुर्जर ने जिला प्रमुख जगत सिंह द्वारा अशोभनीय शब्द का प्रयोग किए जाने पर प्रश्न करते हुए पूछा कि उसकी परिभाषा क्या होती है। उसका मतनब यह होता है जो अपने गांव को छोड़ दे अपने क्षेत्र को छोड़ दे और अपने राज्य को छोड़ दे, जबकि मैं और मेरा परिवार यहीं पर रहता है। कांग्रेस पार्टी ने आपके पिता पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह को शिखर पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया व आपको तत्कालीन मुख्यमंत्री व भाजपा नेता राजे ने कामां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर विधानसभा में चुनकर भेजा। आप उसे पार्टी के सगे नहीं रहे। नंदू गुर्जर ने मंत्री जाहिदा खान की तारीफ करते हुए कहा कि जगत सिंह अपने 5 साल का कार्यकाल की योजना को देख लें वह शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान की योजनाओं को देख लें। अपने आप दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सरपंच संघ अध्यक्ष मिसलू खान ने जिला प्रमुख जगत सिंह द्वारा दो महिला सरपंचों के बारे में अपशब्द का प्रयोग किया गया है उसे बारे में सरपंच संघ की ओर से कड़े शब्दों में निंदा की ओर साथ ही जगत सिंह से कहा कि वो जहां भी भाषण दें वहां सोच समझकर भाषण दें।

हम चाहे कहीं भी हो चाहे किसी भी पार्टी में हो किसी महिला सरपंच के बारे में ऐसे अशोभनीय शब्दों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला प्रमुख जगत सिंह के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने के मांग की है। जिला प्रमुख द्वारा अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर भरतपुर जिले की विभिन्न पंचायत समिति के सरपंचों के साथ जगत सिंह के खिलाफ अगली करवाई के बारे में विचार विमर्श किए जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान पल्ला के सरपंच सीमा गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि किशोरी यादव, रूबी खान, राजेंद्र गुर्जर कनवाड़ा, हसनू लेवड़ा ,अकरम सरपंच सहित अन्य सरपंच मौजूद थे।

नए जीएसटी कर का विरोध शुरू, हड़ताल की घोषणा
जयपुर। प्री पैक्ड और प्री लेबल गेहूं, चावल और दालों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने के प्रस्ताव का देशव्यापी विरोध शुरू हो गया है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय चैयरमैन गुप्ता ने जीएसटी काउंसिल के फैसले का विरोध करते हुए देशव्यापी हड़ताल करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार की जीएसटी की नई दर लागू की जाएगी। देश में 7300 मंडियां, 13 हजार दाल मिल, 9600 चावल मिल, 8 हजार आटा मिल, 30 लाख चक्कियां और 3 करोड़ रिटेल व्यापारी है। इसके अलावा राजस्थान में 247 मंडियां, 266 आटा मिल, 60 हजार आटा चक्कियां और  140 चावल मिली है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल और मनोज मुरारका ने बताया कि इसका अंतिम भार मद्यमवर्गीय 55 करोड़ की आबादी पर पड़ेगा। आटा, दाल और चावल और महंगे होंगे। फिलहाल कोरोना काल से छोटे तथा माध्यम वर्गीय व्यापारी तथा उद्योग अभी उभर भी नहीं पाया है। ऐसे में यहां नया जीएसटी कर लगाना व्यापार को पीछे धकेलने का काम होगा।

निर्दोष व्यक्तियों को गिरफ्तार करना है दुर्भाग्यपूर्ण : दीया
जयपुर। भीम में भाजपा द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सांसद दीया कुमारी ने कहा कि कन्हैया लाल की हत्या मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। इससे यह सिद्ध होता है कि प्रदेश का इंटेलीजेंस असफल है, जो सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। सांसद ने कहा कि इस मामले में प्रशासन द्वारा निर्दोष व्यक्तियों को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन द्वारा विभिन्न संगठनों और भाजपा कार्यकतार्ओ को फंसाने पर उसका विरोध करेंगे।

भीम में प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यालय में सम्बोधित करने एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए दीयाकुमारी ने कहा कि अलवर, करौली, सुजानगढ़ और चित्तौडगढ़ में बलात्कार हो या फिर कोई धार्मिक हादसा हो। हादसे के बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हत्याकांड के विरोध में शिक्षण संस्थान और दुकानें बंद
जयपुर। हत्याकांड के विरोध में बंद के चलते मानसरोवर के विजय पथ, वीटी रोड, किरण पथ, स्वर्ण पथ और शिप्रापथ सहित अन्य इलाकों में लोगों ने दुकाने बंद रखी। दूसरी ओर कई बड़े और छोटे शिक्षण संस्थान भी बंद रहे। मानसरोवर के अग्रवाल फार्म में कुछ हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता सेक्टर 111 और आसपास की दुकानों को बंद करवाते हुए दिखाई दिए।