CBSE Board - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एनईपी के तहत सीबीएसई की पहल : वंचित वर्ग के बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा, शिक्षकों को मिलगी ऑनलाइन ट्रेनिंग
अजमेर। सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित समूहों के बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने तथा उन्हें समतामूलक व समावेशी शिक्षा से जोड़ने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शिक्षकों को पांच दिवसीय विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की छठी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 से 31 जुलाई तक चलेगा। सीबीएसई के निदेशक (प्रशिक्षण) मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्राचार्यों और स्कूल प्रमुखों को इस ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम में पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान और एनसीईआरटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, जेंडर इंक्लूजन फंड, विशेष शिक्षा क्षेत्र, समावेशी शिक्षण शास्त्र, प्रौद्योगिकी-सक्षम अधिगम और संस्थागत सहयोग तंत्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों की बेहतर समझ विकसित करना है।

शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल ई-सर्टिफिकेट
ट्रेनिंग का समय प्रतिदिन दोपहर 12:45 बजे से 1:45 बजे तक तय किया गया है, जिसका प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए पीएम ई-विद्या, एनसीईआरटी ऑफिशियल, एनसीईआरटी इवेंट्स और पीएम ई-विद्या मोबाइल ऐप जैसी चार डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन क्विज (प्रश्नोत्तरी) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पंजीकृत शिक्षकों को ई-प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।